महतारी वंदन योजना से जशपुर में महिलाओं को मिल रही आर्थिक मजबूती : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से सीधे बैंक खातों में पहुंच रही सहायता राशि, घर-परिवार के खर्च और बच्चों की पढ़ाई में सहारा बन रही योजना

जशपुर : प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर संचालित महतारी वंदन योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में प्रतिमाह 1000 रुपये की राशि सीधे अंतरित की जा रही है, जिससे उन्हें अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सहूलियत मिल रही है। योजना से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। जशपुर जिले के ग्राम झरगांव निवासी श्रीमती प्यारी मांझी को भी महतारी…

Read More

चरित्र शंका ने उजाड़ दिया घर: जशपुर में पति ने पत्नी का गला धारदार ‘दौली’ से काटकर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मामला थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम पुटली का आरोपी जेरोम तिर्की, उम्र 56 वर्ष, निवासी ग्राम पुटली, थाना तपकरा जिला जशपुर (छ. ग) के विरुद्ध थाना तपकरा में बी एन एस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध जशपुर : दिनांक 06.03.26 को प्रार्थी जूलियस तिर्की उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम ग्राम पुटली, थाना तपकरा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि, दिनांक 06.03.26 कीरात्रि करीबन 02.30 बजे, प्रार्थी का बड़ा भाई आरोपी जेरोम तिर्की के द्वारा प्रार्थी को उसके घर आकर बताया कि वह अपनी पत्नी मृतिका अलकिसलिया तिर्की,…

Read More

जशपुर : स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदली पूनम देवी की तकदीर, मुद्रा योजना से बढ़ाया किराना व्यवसाय – आज ‘लखपति दीदी’ बनकर गांव की महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा

सफलता की कहानी : स्व-सहायता समूह से जुड़कर पूनम देवी बनीं आत्मनिर्भर, अब ‘लखपति दीदी’ के रूप में बना रहीं नई पहचान जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की महिलाएं विभिन्न योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड के ग्राम सिमड़ा की श्रीमती पूनम देवी भी इसी बदलाव…

Read More

जनगणना-2027 की तैयारी तेज: कलेक्टर रोहित व्यास ने अधिकारियों को प्रशिक्षण गंभीरता से लेने के दिए निर्देश, जिले में दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शुरू

जनगणना कार्य के लिए अधिकारीयों और कर्मचारियों को दिया जा रहा दो दिवसीय प्रशिक्षण जशपुर : गृह मंत्रालय जनगणना कार्य निर्देशालय छ.ग. रायपुर के निर्देशानुसार भारत की जनगणना 2027 (प्रथम चरण 01 मई 2026 से 30 मई 2026 के कार्य संपादन हेतु जिले के सभी जिला स्तर के जिला जनगणना अधिकारी एवं चार्ज अधिकारी, नगर जनगणना अधिकारी तथा जनगणना लिपिकों का दो दिवसीय जिला कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित किया गया।  प्रशिक्षण हेतु राज्य स्तर के संयुक्त निर्देशक श्री दीपक गोदे, जिला समन्वयक श्री चतर सिंह तोमर तथा राज्य…

Read More

दुलदुला में 11 मार्च को दिव्यांगजन प्रमाणीकरण व यूडीआईडी शिविर, पात्र हितग्राहियों से दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की अपील

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुलदुला में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर शिविर का आयोजन 11 मार्च को जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुलदुला में 11 मार्च 2026 को प्रातः 11.00 बजे से दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर का आयोजन किया जा रहा है।  समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत दुलदुला अन्तर्गत समस्त दिव्यांगजनो का प्रमाणीकरण तथा पूर्व में जारी प्रमाण पत्र का नवीनीकरण किया जावेगा। उक्त शिविर में आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार नम्बर में रजिस्टर्ड मोबाईल जिसमें ओटीपी आता हो,…

Read More

प्राकृतिक आपदा में जनहानि पर संवेदनशील पहल: जशपुर कलेक्टर ने मृतक के परिजनों के लिए 4 लाख रुपये की सहायता राशि की स्वीकृति दी

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। तपकरा तहसील अंतर्गत ग्राम घुमरा निवासी स्व.चन्द्रदीप साय का गड्ढे के पानी में डूबने से 15 जुलाई 2025 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता नरहरी साय हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर के गोड़अम्बा में भीषण बस हादसा : 5 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 20 से अधिक घायल — कलेक्टर रोहित व्यास ने अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा, बेहतर और त्वरित इलाज के दिए सख्त निर्देश

गोड़अम्बा में हुई बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का कुनकुरी के सीएचसी और होली क्रॉस हॉस्पिटल में इलाज जारी कलेक्टर रोहित व्यास ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की, बेहतर उपचार के दिए निर्देश 3 गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अंबिकापुर किया गया रेफर जशपुर : दुलदुला के गोड़अम्बा में हुई बस दुर्घटना में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए, जबकि इस दुखद हादसे में 5 यात्रियों की मृत्यु हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ…

Read More

जशपुर हादसे के बाद संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से की मुलाकात, पीड़ित परिवारों को दिया संबल

बस दुर्घटना के घायलों से मिलने पहुंचीं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, अस्पताल में जाना हालचाल, घायलों को समुचित इलाज की जशपुर : जशपुर जिले में शुक्रवार सुबह हुए भीषण बस हादसे के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने कुनकुरी के होलीक्रॉस अस्पताल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी पहुंचकर दुर्घटना में घायल लोगों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के उपचार की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा…

Read More

जशपुर बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सख्त: घायलों को हर संभव सहायता और त्वरित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना में घायल मरीजों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश जशपुर : दुलदुला विकास खंड के पास ग्रामगोडा अम्बा में एक निजी बस दुर्घटना ग्रस्त हो गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घायल मरीजों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके पर 5 लोगों की मृत्यु हो गई है। और 20 से ज्यादा  लोग घायल हैं। घायल मरीजों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में और होली क्रास कुनकुरी अस्पताल में…

Read More

ब्रेकिंग न्यूज़ | जशपुर में बड़ा सड़क हादसा : करडेगा-कुनकुरी मार्ग पर यात्री बस पलटी, कई घायल

जशपुर/कुनकुरी: जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। करडेगा से कुनकुरी की ओर आ रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा दुलदुला क्षेत्र के गोडाअम्बा गांव के पास, हल्दीमुंडा से लगभग 1 किलोमीटर अंदर करडेगा रोड पर हुआ। मिली जानकारी के अनुसार बस में करीब दो दर्जन यात्री सवार थे। बस के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई यात्री घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भीषण बताई जा रही है कि अपुष्ट जानकारी के अनुसार दो लोगों की मौत…

Read More