जशपुर : जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 59.6 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 04 जून तक औसत वर्षा 89.5 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 5.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 5.3 मिमी, मनोरा में 16.3 मिमी, कुनकुरी में 4.7 मिमी, दुलदुला में 0.0 मिमी, फरसाबहार में 8.2 मिमी, बगीचा में 3.2 मिमी, कांसाबेल में 17.7 मिमी, पत्थलगांव में 0.8 मिमी,…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर का सरडीह बना देशभर के लिए मिसाल: ‘स्वच्छ एवं हरित ग्राम’ श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान, 25 लाख रुपये के प्रतिष्ठित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार से हुआ सम्मानित
राष्ट्रीय स्तर पर चमका सरडीह का नाम : स्वच्छ एवं हरित ग्राम श्रेणी में देशभर में मिला तीसरा स्थान 25 लाख रुपये के दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार से सम्मानित हुई ग्राम पंचायत सरडीह दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम सरपंच सहित जिला पंचायत अध्यक्ष एवं अधिकारियों ने ग्रहण किया पुरस्कार जशपुर : बगीचा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सरडीह ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। ग्राम पंचायत सरडीह को पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदान किए जाने…
Read Moreजशपुर नगर पालिका उपचुनाव में भाजपा का परचम: वार्ड 8 में प्रेमलता साहू ने 164 वोटों से और वार्ड 14 में प्रिया सिंह ने 90 मतों के अंतर से दर्ज की शानदार जीत, दोनों सीटों पर कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त
नगर पालिका परिषद जशपुर उपचुनाव के परिणाम घोषित दोनों वार्डों में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी विजयी वार्ड नंबर 8 में प्रेमलता साहू और वार्ड नंबर 14 में प्रिया सिंग ने जीता उपचुनाव जशपुर : नगर पालिका परिषद जशपुर के वार्ड क्रमांक 08 एवं 14 में पार्षद पद हेतु संपन्न उपचुनाव के परिणाम आज घोषित कर दिए गए। दोनों वार्डों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। वार्ड क्रमांक 08 में प्रेमलता साहू ( भारतीय जनता पार्टी) ने उर्मिला भगत (इंडियन नेशनल कांग्रेस) को 164 मतों के…
Read Moreआईटीआई में प्रवेश का सुनहरा अवसर: सत्र 2026-27 हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू, 15 जून अंतिम तिथि, जशपुर के युवाओं से लाभ उठाने की अपील
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश सत्र 2026-27 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 15 जून 2026 अंतिम तिथि, http://cgiti.admissions.nic.in पर किया जा है आवेदन जशपुर : संचालनालय, रोजगार एवं प्रशिक्षण, नया रायपुर अटल नगर छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत जिला जशपुर की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था आरा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था तपकरा में ’शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 29 मई 2026 से 15 जून 2026 तक विभागीय वेबसाइट http://cgiti.admissions.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संचालनालय द्वारा स्पष्ट किया…
Read Moreसुशासन तिहार 2026 की बड़ी सौगात: किसान फ्रांसीस एक्का को मिला केसीसी कार्ड, अब खाद-बीज खरीदना होगा आसान, कृषि कार्यों को मिलेगी नई गति
सुशासन तिहार 2026 : किसान को मिला केसीसी कार्ड, फ्रांसीस एक्का को खाद बीज लेने में होगी सुविधा जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सुशासन तिहार का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसके साथ ही ग्रामवासियों का आधार कार्ड, राशनकार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रमकार्ड, पेंशन स्वीकृत आदेश, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को नया भवन की चाबी सौंपी जा रही हैं। ग्रामवासी केन्द्र शासन और राज्य शासन की योजनाओं का लाभ शिविर में उठा रहे हैं। जशपुर विकास खंड के ग्राम बरगांव डूमर…
Read Moreअब खामोशी नहीं बनेगी बाधा: जशपुर के समर्थ आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में मूक एवं श्रवण बाधित बच्चों के लिए प्रवेश प्रारंभ, शिक्षा और आत्मनिर्भरता का मिलेगा नया आधार
जशपुर : जिला खनिज संस्थान न्यास निधि जशपुर के अंतर्गत संचालित समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 06 से 16 वर्ष आयु वर्ग के मूक एवं श्रवण बाधित दिव्यांग बच्चों हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। केंद्र में कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक अभिभावक एवं पालक अपने बच्चों के प्रवेश के लिए कार्यालयीन समय में किसी भी कार्य दिवस पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ संपर्क…
Read Moreशिक्षा के उजाले से रोशन होंगे सपने: जशपुर के दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, बच्चों को मिलेगा आत्मनिर्भर भविष्य का मजबूत आधार
जशपुर : दृष्टि बाधित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय दृष्टि बाधितार्थ बालक एवं बालिका विशेष विद्यालय जशपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विद्यालय में कक्षा पहली से पांचवीं तक के लिए 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के दृष्टि बाधित बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक अभिभावक एवं पालक कार्यालयीन समय में किसी भी कार्य दिवस पर विद्यालय अथवा…
Read Moreअब रिटायरमेंट नहीं बनेगा चिंता का कारण: कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन में शिक्षा विभाग के 7 कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के दिन ही मिला पीपीओ, शॉल-श्रीफल से सम्मानित कर दी गई भावपूर्ण विदाई
सेवानिवृत्ति के दिन ही मिला पीपीओ, शिक्षा विभाग के 7 कर्मचारियों को मिला सम्मान कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन में समय पर पूरी हुई पेंशन प्रक्रिया शॉल-श्रीफल भेंट कर दी गई विदाई जशपुर : सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन संबंधी प्रक्रियाओं में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके सेवानिवृत्ति दिवस…
Read Moreतालाबों से निकली समृद्धि की नई धारा: जशपुर की महिला समूहों ने मछली पालन से रचा सफलता का इतिहास, लाखों की आय से बदली जिंदगी
तालाब बना आजीविका का आधार शासन के सहयोग से मछली पालन अपनाकर आर्थिक रूप से सशक्त हुईं महिलाएं लाखों रुपये की आय से बदली जीवन की तस्वीर जशपुर : शासन की आजीविका संवर्धन एवं महिला सशक्तिकरण योजनाओं का सकारात्मक प्रभाव अब ग्रामीण क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। जिले के मनोरा और दुलदुला विकासखंड की महिला स्व-सहायता समूहों ने मछली पालन को आजीविका का मजबूत माध्यम बनाकर आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई मिसाल प्रस्तुत की है। शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए शासकीय तालाबों के दीर्घकालीन पट्टे और विभागीय…
Read More‘नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो’ का गूंजा संदेश: अंतरराष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस पर बोखी में जनआंदोलन का रूप बना नशा मुक्ति अभियान
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अंतरराष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस पर बोखी में शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित जशपुर : नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 31 मई 2026 को अंतरराष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस जशपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बोखी में मनाया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी कर्मचारियों एवं ग्रामीणों की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त ग्रामवासियों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति के संबंध में प्रेरित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर नशा मुक्ति संबंधी नारों के माध्यम से जनजागरूकता फैलाते हुए…
Read More