रतनपुर हेलीपेड पर चाकू लहराकर फैला रहा था दहशत! पुलिस ने घेराबंदी कर आदतन बदमाश नवीन इंदूवा को दबोचा, धारदार हथियार जब्त कर भेजा जेल

हेलीपेड रतनपुर के पास धारदार चाकू दिखाकर राहगीरों को डराने धमकाने वाले आदतन बदमाश पर रतनपुर पुलिस का प्रहार।

आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

गिरफ्तार आरोपी – नवीन इंदूवा  पिता मनीराम उम्र 24 साल निवासी कोरबाभावर रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर : दिनांक 21.08.2026 को थाना रतनपुर में सूचना मिला कि कोरबाभावर रतनपुर का हेलीपेड रतनपुर के पास धारदार चाकू लेकर आने-जाने वालों को डरा धमका रहा है कि सूचना पर मामला गंभीर प्रवृत्ति का होने से थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के द्वारा घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर, चाकू लहराने वाले बदमाश को पकड़ने टीम गठित कर हेलीपेड रतनपुर रवाना किया जहाँ घेराबंदी कर चाकू लहरा रहे आदतन निगरानी बदमाश नवीन इंदूवा को पकड़कर धारदार चाकू के साथ थाना लाये व उक्त व्यक्ति पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को जेल भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर निरी. निलेश पाण्डेय, प्रआर दिनेश कांत. पवन ठाकुर, का विशेष योगदान रहा।

Related posts