कलेक्टर कार्यालय जशपुर में जिला स्तरीय पेंशन निराकरण सह वेतन निर्धारण जांच शिविर का आयोजन, 04 पेंशन व 148 वेतन प्रकरणों का हुआ त्वरित निपटान

जशपुर : संभागीय संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन अम्बिकापुर के द्वारा विगत दिवस जिला कार्यालय कलेक्टर के मंत्रणा सभागार में जिला स्तरीय पेंशन निराकरण सह वेतन निर्धारण जांच शिविर का आयोजन किया गया था। इस दौरान शिविर में संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय से उप संचालक श्री अनिल कुमार बारी, सहायक संचालक श्री संजय कुमार धीवर, सहायक आंतरिक लेखापरीक्षण अधिकारी श्री जयसिंह शाण्डिल्य, श्री गुलाम दस्तगीर, श्री मंगेश सोनी , लेखा सहायक श्री सुरेश पैंकरा एवं कार्यालय सहायक श्री सोमारू राम उपस्थित थे। जिला कोषालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार…

Read More

राजा विजय भूषण देव कन्या महाविद्यालय में जनसंपर्क विभाग द्वारा ‘जनमन’ पत्रिका का वितरण, छात्राओं को मिली छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की विस्तृत जानकारी

जशपुर : जिला मुख्यालय स्थित राजा विजय भूषण देव कन्या महाविद्यालय में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं से संबंधित जनमन पत्रिका सहित अन्य प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। इन पत्रिकाओं के माध्यम से छात्राओं को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी मिलेगी। पत्रिका में ग्रामीणों, किसानों और बेरोजगारों को स्वावलंबी बनाने हेतु अनेक योजनाएं की जानकारी शामिल है। पत्रिकाओं के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवश्यक समसामयिक घटनाओं एवं सामान्य ज्ञान की जानकारी भी मिलती है। कन्या महाविद्यालय की छात्रों ने बताया कि पत्रिका…

Read More

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि विकास योजना के तहत केंद्रीय नोडल अधिकारी बी.के. प्रुस्ती का जशपुर दौरा, उद्यानिकी नवाचारों की सराहना, स्ट्रॉबेरी और ऑयल पाम खेती से बढ़ती किसानों की आय को बताया मॉडल

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि विकास योजना के केंद्रीय नोडल अधिकारी बी. के. प्रुस्ती ने किया जशपुर का भ्रमण जशपुर जिले में उद्यानिकी क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की उद्यानिकी नवाचारों से बढ़ रही किसानों की आय, स्ट्रॉबेरी व ऑयल पाम बने नई पहचान जशपुर : प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि विकास योजना के अंतर्गत केन्द्रीय नोडल अधिकारी एवं उप कृषि विपणन सलाहकार श्री बी.के. प्रुस्ती ने जशपुर जिले का भ्रमण कर जिले में संचालित उद्यानिकी गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों द्वारा अपनाए गए नवाचारों, विभागीय सहयोग और…

Read More

जशपुर में प्राकृतिक आपदा से जनहानि के मामले में प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, कलेक्टर रोहित व्यास ने आरबीसी 6-4 के तहत पीड़ित परिजन को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

जशपुर : कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। जशपुर तहसील अंतर्गत ग्राम टेकूल निवासी स्व. कमलेश्वर राम का कुआं के पानी में डूबने से 16 मार्च 2025 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी राजमनी बाई हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर में धान खरीदी व्यवस्था से संतुष्ट किसान, कुनकुरी के कृषक लादेन टोप्पो ने बिना किसी परेशानी के बेचा धान, खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना

जशपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में धान खरीदी का कार्य शासन के निर्देशानुसार सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि किसान बिना किसी असुविधा के अपनी उपज का विक्रय कर सकें। इसी क्रम में कुनकुरी विकासखण्ड स्थित धान खरीदी केंद्र में ग्राम खजूरबहार निवासी कृषक श्री लादेन टोप्पो ने बताया कि केंद्र में धान विक्रय के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना…

Read More

नवगुरूकुल जशपुर में मिली तैयारी से नीलम यादव को रोजगार का अवसर, ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर डेटा एनालिटिक्स प्रशिक्षण के बाद अहमदाबाद की कंपनी में बनी मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव

नवगुरूकुल में तैयारी से नीलम को मिला रोजगार का अवसर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने के लिए नवगुरूकुल दे रहा है बढ़िया अवसर जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में युवाओं को रोजगार के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। इस कड़ी में जशपुर जिले की नीलम यादव अपने सफलता की कहानी बयां कर रही है।  उन्होंने बताया कि वे जशपुर, छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। उनके पिता का नाम महेश यादव है और माता का नाम कमला यादव है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा 10…

Read More

नवगुरूकुल ने बदली जशपुर की बेटी नेहारिका लकड़ा की ज़िंदगी, सीमित संसाधनों से निकलकर पाई मनपसंद नौकरी, प्रोग्रामिंग प्रशिक्षण से बनी आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी युवा

नवगुरूकुल युवाओं के कर रहे सपने पूरे : नेहारिका को मिला उनका मनपसंद नौकरी जशपुर : मेरा नाम नेहारिका लकड़ा है और मैं जशपुर, छत्तीसगढ़ से हूँ। मैंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने गाँव से पूरी की है। इसके बाद मैंने नवगुरुकुल, जशपुर कैंपस से Programming कोर्स किया। मैं एक छोटे से परिवार से हूँ, जिसमें चार सदस्य हैं—मेरे पिता, माता, छोटा भाई और मैं। मेरे पिता किसान हैं, मेरी माता एक सरकारी स्कूल में “रसोइया” (कुक) के रूप में कार्यरत हैं, और मेरा छोटा भाई कक्षा 10वीं में पढ़ाई कर…

Read More

जशपुर में DST प्रायोजित नवाचार परियोजना के तहत सोलर टनल ड्रायर की स्थापना, खाद्य-ग्रेड महुआ व वनौषधियों के वैज्ञानिक प्रसंस्करण को मिला नया आधार, आदिवासी आजीविका सशक्त करने की दिशा में बड़ा कदम

जशपुर में चल रही DST प्रायोजित परियोजना के तहत सोलर टनल ड्रायर की स्थापना, खाद्य-ग्रेड महुआ और वनौषधियों के प्रसंस्करण को मिला वैज्ञानिक आधार, महुआ से बनाएं जा रहें विभिन्न खाद्य सामग्री जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला पहले से ही महुआ फूल के मूल्य संवर्धन के क्षेत्र में अग्रणी जिलों में गिना जाता है। यहां महुआ आधारित विभिन्न खाद्य उत्पादों पर कार्य हो रहा है, जिनमें महुआ नेक्टर, महुआ चवन्यप्राश, महुआ लड्डू, कुकीज़…

Read More

जशपुर में संपत्ति कर को लेकर स्थिति स्पष्ट, जनपद पंचायत बगीचा ने कहा— शासन निर्देशानुसार ही लिया जा रहा कर, एकमुश्त भुगतान की कोई बाध्यता नहीं, ग्राम सभा की सर्वसम्मति से हुआ निर्धारण

शासन के निर्देशानुसार लिया जाएगा सम्पत्ति कर ग्राम सभा में लिए गए निर्णय के आधार पर सम्पत्ति कर किया गया निर्धारित जशपुर : जनपद पंचायत बगीचा से प्राप्त जानकारी अनुसार एक साथ संपत्ति कर लेने हेतु निर्देशित नहीं किया गया है। शासन के निर्देशानुसार सम्पत्ति कर लेना है, जो प्रति हजार, दो रूपये लिया जा रहा है। जिसे एक साथ जमा किया जा सकता हैं। शेष अपनी सुविधानुसार जमा कर सकते हैं। किसी से जबरदस्ती संम्पत्ति कर नहीं लिया जा रहा है। ग्राम सभा में सर्व सहमति से लिये गये…

Read More

कुनकुरी के सन साईन स्कूल में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन, मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच गूंजा राष्ट्रप्रेम, डॉ. पी.सी. कुजूर रहे मुख्य अतिथि

कुनकुरी : नगर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सन साईन स्कूल में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति, अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना से ओतप्रोत भव्य समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर को तिरंगे रंगों, राष्ट्रीय प्रतीकों एवं देशभक्ति संदेशों से आकर्षक रूप से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर नजर आया। समारोह के मुख्य अतिथि नगर के ख्यातिप्राप्त चिकित्सक डॉ. पी.सी. कुजूर रहे, जबकि नगर के सम्मानित नागरिक गजेन्द्र जैन एवं मदन गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की…

Read More