मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की सौजन्य भेंट नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन से सौजन्य भेंट की। शिष्टाचार मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ के विकास, सुशासन, संगठनात्मक समन्वय तथा जनहित से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों और केंद्र-राज्य समन्वय से आगे बढ़ रही विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी भी साझा की।
Read MoreCategory: देश
5 लाख मीट्रिक टन चावल उठाव पर बड़ा फैसला! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र से मांगे 250 रेलवे रैक, धान खरीदी को मिलेगी नई रफ्तार
5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव की पहल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री से पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का किया आग्रह नई दिल्ली : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ से 5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव तथा हर महीने पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे चावल के परिवहन में तेजी आएगी, गोदामों में नई फसल के लिए…
Read Moreअब जंगलों के बीच बसे गांव भी जुड़ेंगे विकास की राह से! मुख्यमंत्री साय ने PMGSY-IV में 10 किमी क्लस्टर की मांग रखी, केंद्र ने दिया बड़ा भरोसा
अरुणाचल मॉडल पर बस्तर में सड़क निर्माण की मांग, मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से किया आग्रह PMGSY-IV में 10 किमी क्लस्टर की विशेष व्यवस्था का प्रस्ताव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया सकारात्मक आश्वासन नई दिल्ली : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर बस्तर संभाग के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक सड़क संपर्क मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-IV) में विशेष प्रावधान करने का आग्रह किया। बैठक में प्रदेश के गृह मंत्री श्री…
Read Moreअंधेरे से उजाले की ओर बढ़ेगा बस्तर! 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से मांगे 435 करोड़ रुपये, मिला पूरा सहयोग का भरोसा
बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से की मुलाकात नई दिल्ली : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम से मुलाकात कर धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत बस्तर संभाग के 7 जिलों के 461 दूरस्थ और पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक ग्रिड बिजली पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार से 435 करोड़ रुपये की विशेष वित्तीय सहायता का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने इस संबंध…
Read Moreदिल्ली में छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा ‘डेवलपमेंट ब्लूप्रिंट’! पीएम मोदी के सामने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रखा बस्तर का नया विजन, ₹10,500 करोड़ यूरिया प्लांट, 461 गांवों में स्थायी बिजली और AIIMS तर्ज पर आयुर्वेद संस्थान समेत कई मेगा परियोजनाओं पर मांगा केंद्र का सहयोग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की भेंट, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा राजनांदगांव में ₹10,500 करोड़ की गैस आधारित यूरिया परियोजना, 461 गांवों में स्थायी ग्रिड कनेक्टिविटी और ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद की स्थापना के लिए मांगा सहयोग मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के समक्ष रखा बदलते बस्तर का रोडमैप शांति और विश्वास के साथ अब विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है बस्तर – मुख्यमंत्री श्री साय ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ और ‘बस्तर मुन्ने’…
Read Moreमहानदी पर सुलह की नई शुरुआत! वर्षों पुराने जल विवाद के समाधान की दिशा में बड़ा कदम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया साझा जल प्रबंधन का फॉर्मूला
महानदी विवाद नहीं, छत्तीसगढ़-ओडिशा की साझा समृद्धि का आधार बने : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल की पहल पर छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच नई दिल्ली में हुई बैठक रायपुर : महानदी जल बंटवारे से जुड़े विषयों के सौहार्दपूर्ण एवं स्थायी समाधान की दिशा में आज नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में एक महत्वपूर्ण पहल हुई। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच महानदी जल विवाद के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री…
Read Moreदेश के सर्वोच्च मंच पर गूंजा बस्तर का गौरव! राष्ट्रपति भवन में मिला ऐतिहासिक सम्मान, राष्ट्रपति बोलीं—‘बस्तर आना चाहती हूं’, अमित शाह ने कहा—पहली बार देखा ऐसा अद्भुत दृश्य
राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान बस्तर आज शांति, विकास और समृद्धि की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति भवन में पहली बार बस्तर की जनजातीय संस्कृति का ऐसा वैभव देखने को मिला : केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह राष्ट्रपति ने स्वयं अतिथियों को भोजन परोसकर किया उनका सम्मान राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने जताई बस्तर दशहरा और बस्तर पंडुम में शामिल होने की इच्छा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
Read Moreट्राइबल यूथ हॉस्टल के 13 छात्रों ने UPSC प्रीलिम्स में लहराया परचम, मुख्यमंत्री साय ने कहा— यही है विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में सफल ट्राइबल यूथ हॉस्टल के विद्यार्थियों से की मुलाकात साधारण परिवारों के सपनों को मिल रही नई उड़ान, ट्राइबल यूथ हॉस्टल बन रहा प्रतिभाओं का सशक्त मंच राजमिस्त्री, किसान और शिक्षक परिवारों के बेटे-बेटियों की सफलता पूरे समाज के लिए प्रेरणा : मुख्यमंत्री युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान – मुख्यमंत्री श्री साय मुख्य परीक्षा के लिए मुख्यमंत्री ने दिया सफलता का मंत्र, कहा- अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर परिश्रम ही सबसे बड़ी पूंजी दूरस्थ जनजातीय एवं ग्रामीण अंचलों के…
Read Moreदिल्ली में साय-नड्डा की अहम बैठक: स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर बनी रणनीति
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जेपी नड्डा से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान जनस्वास्थ्य, चिकित्सा अधोसंरचना, औषधि एवं उर्वरक क्षेत्र सहित विभिन्न विभागीय और समसामयिक विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि राज्य सरकार स्वास्थ्य…
Read Moreनीति आयोग में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा विजन, बस्तर में दुग्ध क्रांति, 32 हजार हेक्टेयर सिंचाई, लाखों युवाओं को रोजगार और गांवों को मिलेगी नई पहचान
बस्तर में दूध, खेतों तक पानी, युवाओं को काम और गांवों को नई पहचान देने की तैयारी नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रखा विकसित छत्तीसगढ़ का विजन बस्तर में आमदनी दोगुनी करने का बड़ा संकल्प: तीन साल में हर परिवार की आय 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक पहुंचाने का लक्ष्य नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक में नक्सलवाद से मुक्त बस्तर की नई तस्वीर देश के सामने रखी।…
Read More