राष्ट्रपति भवन में बस्तर के नक्सल पीड़ितों ने रखी अपनी पीड़ा, साय की संवेदनशील पहल का हुआ उल्लेख

समदर्शी न्यूज़ नई दिल्ली, 20 सितंबर/ राष्ट्रपति भवन में आज का दिन बस्तर के नक्सल पीड़ितों के लिए उम्मीदों भरा था। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र से आए 70 लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल के तहत, अपनी पीड़ा को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचा। उनके चेहरे पर वर्षों से झेले गए अत्याचार की छाप थी, लेकिन उनकी आंखों में अब उम्मीद की किरण भी नजर आ रही थी। राष्ट्रपति से मुलाकात का उद्देश्य साफ था — नक्सली हिंसा से प्रभावित लोगों की…

Read More

डॉ. रमेश पोखरियाल “निशंक” की नवीन कृति ‘राष्ट्रीय एकता और हिंदी भाषा’ का माननीय राज्यपाल द्वारा लोकार्पण सम्पन्न.

हिंदी भाषा अनेकता में एकता को स्थापित करने की सूत्रधार है समदर्शी न्यूज़ डेस्क आज राजभवन देहरादून में उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह जी (सेवानिवृत्त) द्वारा उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ की पुस्तक “राष्ट्रीय एकता और हिंदी भाषा” का लोकार्पण राजभवन में किया गया। 165 पृष्ठों की इस पुस्तक को 10 अध्यायों में विभाजित किया गया है। पुस्तक का प्रकाशन नेशनल बुक ट्रस्ट, भारत सरकार द्वारा किया गया है। अपने उद्बोधन में लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह जी (सेवानिवृत्त) ने…

Read More

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह का राहुल गाँधी के देश विरोधी बयानों पर करारा हमला : देश विरोधी बातें करना और देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़े होना राहुल गाँधी की आदत.

कांग्रेस और राहुल गाँधी ने देश की सुरक्षा और भावना को हमेशा आहत किया है. राहुल गाँधी के बयान कांग्रेस की विभाजनकारी सोच को दर्शाते हैं. राहुल गाँधी के बयान से कांग्रेस का आरक्षण विरोधी चेहरा फिर देश के सामने आया है. राहुल गाँधी कह रहे हैं कि आरक्षण ख़त्म कर देंगे, लेकिन जब तक भाजपा है, आरक्षण को कोई छू भी नहीं सकता कांग्रेस कितनी भी कोशिशें कर ले, देश की एकता के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता. समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 11 सितंबर / केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…

Read More

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू को छत्तीसगढ़ को रेलवे की नई परियोजना के लिए बीस हजार करोड़ रुपए की सौगात देने का किया वादा.

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 8 सितंबर / केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से रेलवे सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान केन्द्रीय रेल मंत्री ने छत्तीसगढ़ की रेल सुविधाओं के लिए अनेकों सौगात देने की बात कही, साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले एक से डेढ़ वर्ष के अंदर छत्तीसगढ़ को रेलवे की नई परियोजना के लिए 20 हजार करोड़ रुपया दिया जाएगा। कटघोरा – मुंगेली – डोंगरगढ़ परियोजना – यह रेलवे लाईन क्षेत्र…

Read More

भाजपा ने रेल सुविधाओं को लेकर कांग्रेस पर दागे सवाल : कांग्रेस के राज में कितने नए रेलवे ट्रैक बिछाए, कितने विद्युतीकृत हुए ? कितने स्टेशन मॉडर्न बने, कितनी नई रेलगाड़ियाँ चलाई ? रेलवे के लिए कितना होता था बजट, छत्तीसगढ़ को कितना देते थे बजट ?

सांसद संतोष पांडेय ने रेल व यात्री सुविधाओं के विस्तार को ऐतिहासिक उपलब्धि और कांग्रेस को पूरी तरह विकास विरोधी बताया और कहा – जितने काम पिछले 10 वर्षों में भाजपानीत राजग सरकार के कार्यकाल में हुए हैं, वे बेमिसाल हैं। रेल और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और रेल दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए मोदी सरकार और रेल मंत्रालय गंभीरता के साथ काम कर रहा है, तो कांग्रेस कुंठा, शर्म और बौखलाहट के तिराहे पर खड़े होकर मिथ्या प्रलाप करके देश को गुमराह करने में लगी हैं – संतोष…

Read More

बड़ी ख़बर : जशपुर जिले के समाज सेवक श्री जागेश्वर यादव को मिला पद्मश्री पुरस्कार, राष्ट्रपति भवन दिल्ली में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति के हाथों हुए सम्मानित

बिरहोर आदिवासियों के उत्थान हेतु बेहतर कार्य के लिए किया गया सम्मानित समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जशपुर जिले के रहने वाले समाज सेवक श्री जागेश्वर यादव को राष्ट्रपति श्रीमती  द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री से सम्मानित किया है । आज राष्ट्रपति भवन, दिल्ली में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में पद्मश्री से सम्मानित किया है ।  श्री जागेश्वर यादव का नाम  2024 के पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित हुआ था। जिले के बिरहोर आदिवासियों के उत्थान हेतु बेहतर कार्य के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया। बगीचा ब्लॉक के भितघरा गांव  में…

Read More

कांग्रेस को एक और झटका : पहले हाईकोर्ट से अब इनकम टैक्स ने थमाया 1700 करोड़ का नोटिस !

इससे पहले उच्च न्यायालय ने कांग्रेस की याचिका कर दी थी खारिज. समदर्शी न्यूज़ डेस्क नई दिल्ली : Income tax notice to Congress : लोकसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस की आर्थिक मुश्किलें बढ़ गई हैं। आयकर विभाग ने कांग्रेस पार्टी को 1700 करोड़ का नोटिस भेजा है। इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने कांग्रेस की याचिका खारिज कर दी थी। लोकसभा चुनाव से पहले ही सबसे पुरानी पार्टी की आर्थिक चिंताएं बढ़ गई हैं। आयकर विभाग की नई मांग 2017-18 से 2020-21 के लिए है। इसमें जुर्माना और ब्याज…

Read More

विश्व वन्यजीव दिवस : जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर वन्य जीव संरक्षण हेतु किया गया प्रेरित !

समदर्शी न्यूज़ डेस्क   पटना :  राजकीयकृत उर्दू मध्य विद्यालय नरकट घाट, गुलजारबाग, पटना में विश्व वन्य जीव दिवस के अवसर पर विद्यालय के स्नातक विज्ञान शिक्षक सूर्य कान्त गुप्ता के नेतृत्व में दुनिया भर में विलुप्त हो रहे जंगली जीव-जंतुओं के विभिन्न प्रजातियों के संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से वन्य जीव संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री गुप्ता ने वर्ग – 4 की ईवीएस की पाठ्य पुस्तक पर्यावरण और हम के अध्याय – 18 के पाठ जंगल में पिकनिक, वर्ग – 5 के ईवीएस…

Read More

राष्ट्रीय खेल समारोह का भव्य समापन : एकल अभियान का कार्य देश का भविष्य निर्माण के लिए – प्र-कुलपति संजय दुधे

एकल अभियान अभ्युदय यूथ क्लब की ओर से आयोजित की गई राष्ट्रीय खेल-कूद  प्रतियोगिता. समदर्शी न्यूज़ डेस्क. नागपुर : बच्चे देश का भविष्य हैं। एकल अभियान इन बच्चों के शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल कौशल को विकसित कर उनके विकास में बड़ी भूमिका निभा रहा है। राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के प्र-कुलपति प्रा. संजय दुधे ने विश्वास व्यक्त किया कि एकल अभियान के इस समर्पित कार्य के माध्यम से देश जल्द ही विश्व गुरु बन जाएगा। वे अमरावती मार्ग स्थित राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज विश्वविद्यालय क्रीड़ांगन में एकल अभियान अभ्युदय यूथ…

Read More

‘भव्य क्रीड़ा ज्योति यात्रा’ के साथ एकल अभियान की राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2024 का हुआ शुभारंभ !

राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने किया खेल ज्योति का वहन समदर्शी न्यूज़ डेस्क नागपुर : एकल अभियान अभ्युदय युवा क्लब द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खेल महोत्सव के अवसर पर क्रीड़ा ज्योति यात्रा राम मंदिर के प्रवेश द्वार से शुरू हुई। यात्रा में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ-साथ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले उभरते खिलाड़ी भी सम्मिलित थे। यात्रा का जगह-जगह भगवा झंडों और गुलाब पुष्पवृष्टि तथा जय श्री राम के जयघोष के साथ स्वागत किया गया। खेल ज्योति यात्रा का दीप प्रज्वलन राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज विश्वविद्यालय के खेल एवं शारीरिक…

Read More