Breaking : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार की प्रशंसा की, कहा – नक्सल मोर्चे पर छत्तीसगढ़ सरकार बेहतर कार्य कर रही है…देखें विडिओ….

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ रायपुर/नई दिल्ली, 7 अक्टूबर/ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार की प्रशंसा की कहा नक्सल मोर्चे पर छत्तीसगढ़ सरकार बेहतर कार्य कर रही है, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तारीफ की। नक्सलियों के विरुद्ध अभियान को मिल रही सफलता अभूतपूर्व है, हमारी सरकार ने डिफेंसिव नीति को बदलकर आक्रामक नीति अपनाई है, छत्तीसगढ़ सरकार ने विकास का नया अभियान चलाया है, छत्तीसगढ़ में गांव-गांव तक विकास पहुँचा है, कई गांव में इलेक्शन में पहली बार वोटिंग हुई है, सरकार ने नक्सलियों के वित्तीय पोषण को भी रोका है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य में चल रहे नक्सल ऑपरेशन और विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी उपस्थित हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!