रायगढ़ सांसद गोमती साय शामिल हुई तेलंगाना राज्य के महिला सशक्तिकरण पर संसदीय समिति के अध्ययन दौरा में

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जशपुर/फरसाबहार, राष्ट्रीय महिला आयोग के कामकाज और राज्य में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए की गई पहल पर तेलंगाना राज्य महिला आयोग, महिला और बाल विकास मंत्रालय (जीओआई) और तेलंगाना राज्य महिला और बाल कल्याण विभाग के सदस्यों के साथ अनौपचारिक चर्चा एवं राष्ट्रीय महिला आयोग की कार्यप्रणाली विषय की परीक्षा के संबंध में आयोजित कार्यक्रम रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय संसदीय समिति के साथ शामिल हुई। हैदराबाद के सभी महिला वृद्धाश्रमों का दौरा और कैदियों के साथ बातचीत के बाद सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय (जीओआई) और…

Read More

ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के सचिव ने छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री से की मुलाकात

छत्तीसगढ़ की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए चार हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की मंजूरी देने सीएम ने कहा ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति के संबंध में किया गया विस्तृत विचार-विमर्श ग्रामीण विकास योजनाओं के लिए छत्तीसगढ़ को उपलब्ध कराए जाएं और अधिक संसाधन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव नागेन्द्र नाथ सिन्हा से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की विशेष भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए लगभग चार हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की मंजूरी देने और ग्रामीण…

Read More

डॉक्टर रमन सिंह पहूंचे तेलंगाना की प्रजा संग्राम यात्रा में, टीआरएस सरकार को उखाड़ फेंकने का किया आव्हान

समदर्शी न्यूज रायपुर/जशपुर भारतीय जनता पार्टी, तेलंगाना द्वारा प्रदेशाध्यक्ष बंदी संजय कुमार के नेतृत्व में निकाली जा रही प्रजा संग्राम यात्रा में छत्तसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह सम्मिलित हुए। उन्होने यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि यह यात्रा तेलंगाना में परिवर्तन का शंखनाद है। युवाओं को रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा व धर्म की रक्षा हेतु भ्रष्ट टीआरएस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प है। यह यात्रा तेलंगाना में परिवर्तन का उद्घोष है, जनता का टीआरएस सरकार से मोह भंग हो…

Read More

गोबर बेचकर खरीद ली स्कूटी, अनुभव बताये राहुल गांधी को………देखें वीडियों

वैष्णो देवी में अचानक मिले छत्तीसगढ़ के किसान से सांसद राहुल गांधी ने पुछा हालचाल, किसान ने कहा – बहुत अच्छा काम करत हे हमर सरकार समदर्शी न्यूज़ रायपुर/जशपुर वैष्णो देवी दर्शन के लिए पदयात्रा के दौरान सांसद राहुल गांधी की आज छत्तीसगढ के एक किसान परिवार के साथ अचानक मुलाकात हुई। श्री गांधी ने किसान और उसके परिवार को पास बैठाकर उनके साथ कुछ समय व्यतीत किया। उन्होंने उनसे हालचाल पूछा तो किसान ने उत्साह के साथ उन्हें छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के बारे…

Read More

भाषा संचार के एक माध्यम से कहीं अधिक है, यह हमारे अतीत, वर्तमान और भविष्य के बीच का अदृश्य धागा है – उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति ने तेलुगु भाषा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा की- लोगों को अपनी मातृभाषा बोलने में गर्व अनुभव करना चाहिए बच्चों के बीच पढ़ने की आदत को बढ़ावा दें, खेल और गतिविधियों के जरिए भाषा की बारीकियां सिखाएं भारत को एक प्रमुख खेल शक्ति बनाने में कॉरपोरेट क्षेत्र को सरकारी प्रयासों का समर्थन करना चाहिए भारतीय भाषाओं को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के लिए अभिनव तरीकों का आह्वान किया उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने आज भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने…

Read More

अच्छी ख़बर : भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल आंकड़ा 63 करोड़ के पार पहुंचा

बीते चौबीस घंटे में वैक्सीन की 73 लाख से अधिक खुराक लगाई गई देश में स्वस्थ होने की दर 97.53 प्रतिशत हुई पिछले 24 घंटों में 45,083 दैनिक नये संक्रमित रोगी पाये गए भारत में सक्रिय मामले इस समय 3,68,558 हैं, कुल मामलों के 1.13 प्रतिशत दैनिक पॉजिटिविटी दर (2.57 प्रतिशत) पिछले 34 दिनों से तीन प्रतिशत से कम  भारत में कोविड-19 टीकाकरण ने कल 63 करोड़ का अहम पड़ाव पार किया। आज सुबह सात बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार बीते चौबीस घंटे में 73,85,866  टीके लगाने के साथ 63.09 करोड़ (63,09,71,927) के पार पहुंच गया है। टीकाकरण…

Read More

New labour Code: एक अक्टूबर से 12 घंटे होगा ऑफिस टाइम? बदलेंगे पीएफ और रिटायरमेंट के नियम, जानें क्या-क्या होंगे बदलाव

New Labour Code: केन्द्र की मोदी सरकार एक अक्टूबर से श्रम कानून के नियमों में बदलाव करने की तैयारी में है। अगर यह नियम लागू हुआ तो एक अक्टूबर से आपका ऑफिस टाइम बढ़ जाएगा। नए श्रम कानून में 12 घंटे काम करने का प्रस्ताव दिया गया है। इसके अलावा आपकी इन हैंड सैलरी पर भी इस कानून का असर पड़ेगा। आइए जानते हैं नया लेबर कोड का आप पर क्या कुछ प्रभाव पड़ सकता है।  इसलिए वेतन घटेगा और पीएफ बढ़ेगा नए ड्राफ्ट रूल के अनुसार, मूल वेतन कुल वेतन…

Read More

बदलता बस्तर-नई तस्वीर : देश और प्रदेश में नक्सली दहशत की जगह पपीते की मिठास बन रही बस्तर की पहचान

दरभा में प्रशासन की पहल और महिलाओं की मेहनत ला रही रंग, पपीते के अच्छे उत्पादन से महिलाओं का बढ़ा उत्साह जनवरी में रोपे गए पौधों में जुलाई से शुरु हुई फलों की तुड़ाई, अब तक सात-आठ बार हो चुकी तुड़ाई में दस टन से अधिक फलों की हो चुकी है बिक्री जगदलपुर-  राष्ट्रीय स्तर पर आमतौर पर बस्तर की चर्चा नक्सली घटनाओं के कारण ही होती है, मगर देश की राजधानी में चर्चा का विषय नक्सली दहशत नहीं बल्कि यहां के पपीते की मिठास थी। पिछले दिनों दिल्ली में…

Read More

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने कल्याण सिंह के निधन पर जताया शोक

डॉ रमन सिंह ने अपने ट्वीट के माध्यम से भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने लिखा है कि “भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह जी के निधन का समाचार सुनकर व्यथित हूं। वह उत्तरप्रदेश के सीएम व राजस्थान के राज्यपाल रहे। उन्होंने अपना सारा जीवन धर्म और राष्ट्र की सेवा में समर्पित कर दिया। आज एक चमकता हुआ सितारा अस्त हुआ है। प्रभु श्री राम उन्हें अपने चरणों मे स्थान दें।”

Read More

नहीं रहे यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह, 89 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का शनिवार देर रात निधन हो गया. उन्होंने लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में अंतिम सांस ली. पिछले डेढ़ महीने से बीमार चल रहे कल्याण सिंह की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई थी. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का शनिवार को निधन (Death) हो गया. 89 साल के कल्याण सिंह पिछले डेढ़ महीने से लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई अस्पताल में भर्ती थे. एक महीने पहले सांस लेने में तकलीफ…

Read More