समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा नेताओं को कांग्रेस के घर में ताकझांक करने की बीमारी लग गई है। कांग्रेस एक परिवार है। कांग्रेस में सबको अपने विचार रखने की आजादी है। सभी के विचारों का सम्मान है। कांग्रेस में भाजपा की तरह अलोकतांत्रिक तरीके से कार्यकर्ताओं की आवाज नहीं दबाई जाती। सब की सुनी जाती है। यहां कोई पुरंदेश्वरी नहीं है जो जनता द्वारा खारिज किये जा चुके भाजपा के बड़े-बड़े नामी…
Read MoreCategory: राजनीति
तीन दिवसीय बस्तर प्रवास पर आये केन्द्रीय राज्यमंत्री विश्वेश्वर टुडू, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का किया स्मरण, पहुंचे गोलबाज़ार जय स्तंभ में दीप प्रज्ज्वलित कर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
सामाजिक कार्यों में भी हुए शामिल, मातृछाया संस्था के गोद भराई रस्म में बने सहभागी मालगांव में ग्रामीण के घर किया भोजन, बकावण्ड में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जगदलपुर तीन दिवसीय बस्तर प्रवास पर आये केन्द्रीय राज्यमंत्री विश्वेश्वर टुडू ने आजादी के 75 वें महोत्सव के अवसर पर आज सुबह स्थानीय गोल बाज़ार स्थित जय स्तंभ में दीप प्रज्ज्वलित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की| साथ ही गोलबाज़ार क्षेत्र में लगे बरसों पुराने इमली के पेड़ में श्रद्धा पुष्प अर्पण कर अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को…
Read Moreकांग्रेस की बैठक में सामने आये टकराव पर भाजपा का कटाक्ष : कांग्रेस में कोहराम, संगठन पर कब्जे का संग्राम – भाजपा
सत्ता के साथ-साथ संगठन पर भी भूपेश बघेल की तानाशाही कांग्रेस के लिए आत्मघाती साबित हो रही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने सत्ताधारी कांग्रेस की बैठक में सामने आये टकराव का हवाला देते हुए कहा है कि साढ़े तीन साल में ही कांग्रेस छितर बितर हो गई है। कांग्रेसियों की तथाकथित एकता तो सरकार गठन के बाद तभी बिखर गई थी, जब दिल्ली दरबार ने एकतरफा फैसला लेते हुए भूपेश बघेल को ठीक वैसे ही विधायकों की अनदेखी करते हुए मुख्यमंत्री बना दिया था,…
Read Moreरमन सिंह स्वयं को भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बताते है पर उन्हें मानता कोई नहीं – विधायक देवेन्द्र यादव
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं विधायक देवेन्द्र यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर तंज कसते हुये कहा कि रमन सिंह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं, जिसे उनके संगठन वाले राष्ट्रीय नेता नहीं मानते। प्रदेश में पहले ही रमन सिंह नकारे जा चुके हैं। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस संगठन के द्वार हिमाचल प्रदेश के सीनियर आब्जर्वर बनाये जाने से डॉ. रमन सिंह को पीड़ा होना स्वाभाविक है। क्योंकि भाजपा अब रमन सिंह का कोई हालचाल नहीं पूछता जिम्मेदारी देना दूर की बात…
Read Moreजशपुर जिले में महिलाओं के साथ लगातार हो रहे अनाचार व अत्याचार को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन, अपराधियों के खिलाफ सख्त करवाई हो, नहीं तो महिला मोर्चा मामले को लेकर करेगी उग्र प्रदर्शन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में हुए अनाचार व लगातार महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौपा। जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने जानकारी देते हुए बताया कि ज्ञापन देते समय जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार कुछ भी नहीं कर रही है। जिस तरह की घटनाएं जशपुर सहित पूरे प्रदेश में बढ़ रही है यह चिंता का विषय है। जिले में एक ही…
Read Moreकांग्रेस के बीआरओ, डीआरओ, प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न : पीआरओ दलवई, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम बैठक में हुये सम्मिलित
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संगठन की मजबूती तथा निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्षता से करवाने का सुझाव दिया समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस की निर्वाचन प्रक्रिया को गति देने के लिये जिला निर्वाचन अधिकारियों, ब्लॉक निर्वाचन अधिकारियों और प्रदेश कार्यकारिणी तथा जिला अध्यक्षों की बैठक प्रदेश निर्वाचन अधिकारी उमर हुसैन दलवई, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिति में राजीव भवन में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने स्वागत भाषण दिया तथा अध्यक्षीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संगठन की मजबूती तथा…
Read Moreजशपुर के हुए अनाचार को लेकर प्रदेशभर में आक्रोश : भाजपा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली : विष्णुदेव साय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अनाचार की घटना से भय का वातावरण है। मातृशक्ति प्रदेश में कहीं भी सुरक्षित नहीं है। इसकी वजह प्रदेश में नशे का अवैध कारोबार है जिसके कारण प्रदेश में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने जशपुर के हुए पांच अनाचार की घटनाएं मानवता को शर्मसार करने वाली है। सामूहिक अनाचार के बाद एक बेटी की अस्मिता का सौदा किया…
Read Moreछत्तीसगढ़ की विभूतियों के नाम पर भाजपा को क्यों आपत्ति हो रही, रमन मुगालते में कि 2023 में भाजपा की वापसी होगी – धनंजय सिंह ठाकुर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य सरकार के द्वारा चौक चौराहों सड़को का नामकरण छत्तीसगढ़ के महान विभूतियों के नाम से करने के फैसले का स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रमन सिंह और भाजपा इस गुमान में मत रहे कि 2023 में जनता उनको चुनेगी। रमन भाजपा के 15 साल के कुशासन और भ्रष्टाचार किसानों पर अत्याचार आदिवासी वर्ग का शोषण छत्तीसगढ़ की जनता भूली नहीं है और आने वाला 20-25 साल तक छत्तीसगढ़ में कमल का नाम लेने वाला कोई नहीं रहेगा। प्रदेश…
Read Moreभाजपा कार्यसमिति की बैठक पर पीसीसी अध्यक्ष का पलटवार : भाजपा जनता के बीच जायेगी तो जनता उनको माकूल जवाब देगी – कांग्रेस
मोदी सरकार की नीतियों के कारण देश में महंगाई और बेरोजगारी जैसी कई समस्यायें बढ़ रही है मोदी सरकार के आठ सालों का हिसाब जनता को देना होगा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस की तथाकथित पोल खोलो अभियान भाजपा की हास्यास्पद कवायद है, जो भाजपा पिछले साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक आंदोलन खड़ा नहीं कर पायी वह कांग्रेस की क्या पोल खोलेगी ? भाजपाई, कांग्रेस सरकार की पोल खोलो के बहाने ही जब…
Read Moreसांसद गोमती साय ने एक ही दिन में पांच बेटियों के साथ हुए अनाचार को लेकर कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल : जशपुर अपराध के मामले में अब अपराधपुर बन चुका है – गोमती साय
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/रायपुर सांसद गोमती साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का शांत इलाका जशपुर अब अपराधपुर बन गया है। जिस तरह से एक ही दिन में पांच बेटियों के साथ अनाचार के मामले सामने आया है वह बेहद ही दुखद व चिंताजनक है। आखिरकार इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है और पुलिस की कार्यवाही कहीं भी न्यायसंगत नहीं दिखती है। यही कारण है कि कांसाबेल थाना क्षेत्र में सामूहिक अनाचार के एक मामले में आरोपी द्वारा दबाव डालकर पीड़िता को इस मामले में कुछ न बताने…
Read More