जशपुर जिले में महिलाओं के साथ लगातार हो रहे अनाचार व अत्याचार को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन, अपराधियों के खिलाफ सख्त करवाई हो, नहीं तो महिला मोर्चा मामले को लेकर करेगी उग्र प्रदर्शन

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुर जिले में हुए अनाचार व लगातार महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौपा।

जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने जानकारी देते हुए बताया कि ज्ञापन देते समय जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार कुछ भी नहीं कर रही है। जिस तरह की घटनाएं जशपुर सहित पूरे प्रदेश में बढ़ रही है यह चिंता का विषय है। जिले में एक ही दिन 5 अलग अलग जगहों में अनाचार के मामलों का सामने आना व कांसाबेल थाना अंतर्गत सामूहिक अनाचार के बाद एक बेटी की अस्मिता का सौदा किया जाना बेहद ही शर्मनाक है। पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख़्त कार्यवाही नही कर रही है, जिसके कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है और आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ममता कश्यप ने कहा कि पीड़ितों को उचित न्याय मिले व अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त करवाई हो नहीं तो महिला मोर्चा इस मामले को लेकर उग्र प्रदर्शन करेगी।

ज्ञापन देते समय मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा नरेश नंदे, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता कश्यप, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रजनी प्रधान, मोर्चा जिला महामंत्री द्वय शारदा प्रधान एवं भुनेश्वरी बेहरा, डीडीसी शान्ति भगत, डीडीसी अनिता सिंह, शहर मण्डल अध्यक्ष भाजपा संतोष सिंह, नीतू गुप्ता, मुन्नी गुप्ता, पिंकी लकड़ा, मुकेश सोनी,  सज्जू खान, अरविंद भगत, अनुज भगत, कृपा शंकर भगत, निखिल गुप्ता, राहुल गुप्ता, दीपू मिश्रा, आशु राय, अभिषेक गुप्ता, बजरंग गुप्ता, सूरज सिंह एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!