झूठ, फरेब और बदजुबानी की पराकाष्ठा पार कर दिया है कांग्रेस ने : भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का वीडियो जारी कर पूछा है कि क्या इसमें किसी समाज का अपमान है ?

प्रधानमंत्री से लेकर हर तबके का अपमान और छल करने वाले कांग्रेस नेताओं पर शर्म करना चाहिये कांग्रेस को : भाजपा मुख्यमंत्री साय पर यादव समाज का अपमान करने के लगाए गए आरोप पर वन मंत्री कश्यप, पूर्व सांसद यादव व विधायक द्वय साहू व यादव का पलटवार ‘कांग्रेसियों को महंत के बयान की निंदा करने के लिए उनके बयान का जिक्र करना अपमान लग रहा है पर अपने नेताओं के भद्दे बयानों पर खामोश रहते हैं’ समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप, भारतीय जनता पार्टी…

Read More

भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के नामांकन रैली में गरजे सीएम विष्णुदेव साय, कहा – कांग्रेस ने सत्ता का दुरुपयोग करते हुए भ्रष्टाचार और घोटाले करके नया रिकॉर्ड बनाए हैं

बृजमोहन अग्रवाल की नामांकन रैली में उमड़ा जन सैलाब रायपुर लोकसभा में 8 लाख से अधिक वाटों की लीड से जीतना है – विष्णुदेव साय समदर्शी न्यूज़, रायपुर : रायपुर लोकसभा भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल की नामांकन रैली में सोमवार को रायपुर लोक सभा क्षेत्र के 9 विधानसभा क्षेत्रों से ऐतिहासिक जन सैलाब उमड़ पड़ा। रायपुर जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर से भव्य जुलूस की शक्ल में निकली रैली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में मातृ-शक्ति भी हाथों में भाजपा का झंडा और…

Read More

ये चुनाव 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने का चुनाव है, 2029 तक भारत को विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने का चुनाव है – विष्णु देव साय

विजय बघेल को 6 लाख से ज्यादा मतों से जिताना है समदर्शी न्यूज़, रायपुर/दुर्ग : ये चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है, ये बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है। ये चुनाव देश के देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। 2047 तक हमारे भारत को विकसित भारत बनाने का चुनाव है, 2029 तक भारत को विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने का चुनाव है। दुर्ग में आयोजित विशाल नामांकन रैली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मोदी जी 140 करोड़…

Read More

पत्रकार वार्ता : मुख्यमंत्री ने यादव समाज का अपमान किया है, यादव समाज से निःशर्त माफी मांगे विष्णुदेव साय – कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : वरिष्ठ कांग्रेस नेता, खल्लारी विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर लोकसभा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यादव समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है कांग्रेस पार्टी उनके बयान की निंदा करती है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से यह मांग करती है कि यादव समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यादव समाज को लठैत कहा है, इस सामाजिक टिप्पणी…

Read More

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी : राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं छत्तीसगढ़ मीडिया प्रभारी राधिका खेड़ा ने की प्रेस वार्ता, कहा – BJP की सरकार दोबारा बनते ही संविधान को पूरा बदल दिया जाएगा

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : आज भारत के संविधान के निर्माता, भारत रत्न बाबसाहब अंबेडकर जी जयंती पर हम उन्हें नमन करते है। आज एक तरफ़ जब पूरा देश संविधान के निर्माता बाबा साहब को उनकी जयंती पर नमन कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर बहुत गंभीर व  दुःख की बात है कि हमारा संविधान ख़तरे में हैं। और ये बात मैं नहीं कह रही, ये लगातार मोदी जी के सांसद से लेकर सांसद प्रत्याशी कह रहे हैं। अनंत कुमार हेगड़े से लेकर ज्योति मिर्धा लगातार कह रहे हैं कि…

Read More

महंगाई व बेरोजगारी रोकने बीजेपी के पास कोई ठोस उपाय नहीं, भाजपा का संकल्प पत्र छलावा से ज्यादा कुछ नहीं – डॉ. चरणदास महंत

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जारी चुनावी संकल्प पत्र को छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने छलावा से ज्यादा कुछ नहीं करार देते हुए कहा कि, इसमें महंगाई से त्रस्त जनता और भीषण बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओं को राहत देने के लिए न तो कोई बात की गई है और न ही कोई उपाय इनके पास है। यह घोषणा पत्र निराशाजनक है जिसमें बीजेपी ने सिर्फ और सिर्फ अपने फायदे के लिए जनता को संकल्प के नाम पर छलावा दिखाकर बरगलाने…

Read More

मोदी भाजपा सरकार किसानों और आरक्षित वर्गों की विरोधी, जनता कांग्रेस का बटन दबायेगी, मोदी सरकार को बिदाई का झटका लगेगा – धनंजय सिंह ठाकुर

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के खैरागढ़ में भाजपा नेता अमित शाह की सभा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जनता इस बार कांग्रेस का बटन दबाकर मोदी सरकार को विदाई का झटका देगी। मोदी सरकार किसानों और आरक्षित वर्गों के विरोधी है इसीलिए इन दोनों वर्गों के लिए 10 साल में कोई काम नहीं किया बल्कि पूर्व से मिल रही उनकी सुविधाओं को खत्म किया है। मोदी सरकार ने किसानों को चंद पूंजीपतियों का गुलाम बनाने के…

Read More

भाजपा के संकल्प पत्र से साबित, भाजपा संविधान बदलना चाहती है – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भाजपा के संकल्प पत्र से साबित हो रहा है कि भाजपा संविधान बदलना चाहती है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में उल्लेख है कि भाजपा एक देश एक चुनाव लागू करेगी। भाजपा का यह संकल्प संविधान की मूलभावनाओं के विपरीत है। इसको लागू करने के लिये अनेक चुनी हुई सरकारों के कार्यकाल को अनेकों जनप्रतिनिधियों के कार्यकाल को बाधित किया जायेगा जो असंवैधानिक है। संविधान में बदलाव की नीयत से ही भाजपा 400 पार का…

Read More

अमित शाह झूठ परोस कर गये : महादेव सट्टा ऐप को चालू रखने के लिए भाजपा ने कितना चंदा लिया – भूपेश बघेल

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने कहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह खैरागढ़ की चुनावी सभा में राज्य की भाजपा सरकार के कारनामों को छिपाकर बड़े बड़े झूठ बोलकर चले गए. उन्होंने महादेव ऐप के बारे में तो ढेर सारी बातें की लेकिन यह नहीं बताया कि अब जबकि डबल इंजन की सरकार है तो महादेव ऐप क्यों चल रहा है? उन्हें बताना चाहिए कि भाजपा ने महादेव ऐप को चालू रखने के लिए चलाने वालों से कितना चुनावी…

Read More

भाजपा का संकल्प पत्र नहीं जुमला पत्र है, भाजपा, संकल्प पत्र नहीं माफीनामा जारी करे – दीपक बैज

कुछ मामलों में कांग्रेस की नकल की कोशिश किया है समदर्शी न्यूज़, रायपुर : कांग्रेस ने भाजपा के संकल्प पत्र को जुमला पत्र बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पिछले दो बार के चुनावों में अपने वादों को भूल जाने वाले किस नैतिकता से नया संकल्प पत्र जारी किये है। भाजपा को जनता से नया वादा करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। भाजपा के लिये घोषणा पत्र जिसे वे संकल्प पत्र कहते है, केवल जनता को ठगने का एक हथियार है। यह दल चुनाव में…

Read More