जशपुर जिले के बच्छरांव-गायलूँगा मार्ग में विभाग द्वारा पुनः निर्माण कार्य किया गया प्रारम्भ

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

उप निर्देशक एलीफेंट रिजर्व सरगुजा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बगीचा विकासखण्ड के बादलखोल अभ्यारण्य अंतर्गत आने वाले बच्छरांव गायलूँगा मार्ग पर विभाग द्वारा मिट्टी,मुरूम बिछाकर निर्माण कार्य कराया गया था। बरसात शुरू होने के कारण उक्त मार्ग पर रोलर नहीं चलाया गया था। जिसके कारण कुछ स्थल पर पानी जमा होने के कारण कीचड़ हो गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में उक्त मार्ग में विभाग द्वारा मरम्मत कार्य प्रारंभ किया गया है। यथाशीघ्र ही बच्छरांव- गायलूँगा मार्ग पर निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!