भाजपा की रिकॉर्ड जीत के लिए संगठन महामंत्री साय व स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने किया मार्गदर्शन

रायपुर, 16 अक्टूबर/ रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव की तारीख घोषित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी की एक आवश्यक बैठक बुधवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में हुई। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लिए आगामी 18 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी और 13 नवंबर को मतदान के बाद 23 नवंबर को नतीजों की घोषणा होगी। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर बैठक ली, जिसमें रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रमुख पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व…

Read More

ऐसी कोई वारदात नहीं हुई है प्रदेश में जिसके तार कांग्रेस से जुड़े हुए नहीं हो,राज्य की आंतरिक सुरक्षा और क़ानून व्यवस्था पर सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस ही है – संजय श्रीवास्तव

रायपुर, 15 अक्टूबर/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने सूरजपुर में एक पुलिस हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बच्ची की हत्या के मामले में कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के पदाधिकारी कुलदीप साहू की संलिप्तता को लेकर कांगद्रेस पर तीखा हमला बोला है। श्री श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अपने गुण्डा तत्वों के जरिए कानून-व्यवस्था बिगाड़कर अराजकता और आतंक का जहर घोलने में लगी है। यह कांग्रेस के आपराधिक चरित्र का शर्मनाक नमूना है और प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व…

Read More

भाजपा सरकार में दम तोड़ रही है स्वास्थ्य व्यवस्था…इलाज़ के अभाव में जनता बे-मौत मरने पर मजबूर – प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

आयुष्मान योजना में नियुक्त किए गए स्वास्थ्य मितानों को पिछले 4 महीनों से वेतन नहीं मिला है, 700 से ज्यादा परिवार इस त्यौहार के समय आर्थिक संकट से जूझने मजबूर हैं. रायपुर, 14 अक्टूबर / छत्तीसगढ़ में दिनों-दिन बदहाल होती स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि 10 महिनों में ही भाजपा की सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। नई व्यवस्था तो दूर, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा बने बनाए सिस्टम को भी यथावत संचालित करने में यह…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर व्यक्त की प्रतिक्रिया, कहा- कांग्रेसी हो गये हैं फ्यूज बल्ब, उनकी बातों में कोई वजन नहीं

रायपुर 13 अक्टूबर/ भंडारपुरी में हुए संतसमागम के कार्यक्रम से वापस लौटने पर आज पुलिस परेड ग्राउंड में  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेसी फ्यूज बल्ब की तरह हो गये हैं। उनकी मतिभ्रष्ट हो गई है। मुख्यमंत्री से पूछा गया था कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा को आतंकियों की पार्टी कहा है। इस पर उनकी प्रतिक्रिया चाही गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेसियों की बातों में कोई वजन नहीं रहा।  उन्होंने कहा कि एक समय कांग्रेस पूरे देश में एकछत्र राज्य…

Read More

16 से 30 अक्टूबर तक चलेगा भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान – संजय श्रीवास्तव

सक्रिय सदस्यता समीक्षा समिति के संयोजक संजय श्रीवास्तव , रूप कुमारी चौधरी, विकास मरकाम बनाए गए सदस्य 5 नवंबर को सक्रिय सदस्यो की घोषणा, जिला स्तर पर समितियों की घोषणा समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 अक्टूबर/ भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत सक्रिय सदस्यता अभियान 16  से 30 अक्टूबर के बीच होगा अभियान की  जानकारी देते हुए सक्रिय सदस्यता समीक्षा समिति के संयोजक संजय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक मंडल में 200 कुल 1 लाख सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है इस बाबत वर्चुअल राष्ट्रीय कार्यशाला 8 अक्टूबर एवं…

Read More

वनमंत्री केदार कश्यप ने हरियाणा में कांग्रेस के जलेबी ऑर्डर को लेकर कसा तंज, कहा- शपथ ग्रहण समारोह में खिलाएंगे जलेबी

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 9 अक्टूबर/ हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भाजपा शानदार जीत की साथ सत्ता की ‘हैट्रिक’ लगाई है। रिजल्ट आने से पहले कांग्रेस ने जीत की उम्मीद के साथ जलेबी का ऑर्डर दिया था। इसे लेकर अब छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने तंज कसते हुए विपक्ष की कांग्रेस पार्टी को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले 15 वर्षों से लगातार मिठाइयों को ऑर्डर दे रही है, लेकिन ऑर्डर उठा नहीं पा रही है। उनका काम नहीं चल पा रहा है,…

Read More

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के नेतृत्व में भाजपा सदस्यता अभियान बड़ी सफलता : छत्तीसगढ़ में भाजपा ने पार किया 36 लाख का आंकड़ा, जल्द पार करेंगे 50 लाख की संख्या – अनुराग सिंहदेव

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 9 अक्टूबर/ भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व-सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के नेतृत्व में चल रहे सदस्यता अभियान में  36 दिनों में छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के 36 लाख सदस्य बनाए जा चुके हैं। भाजपा के सदस्यता अभियान को प्रदेशभर में जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और जो लोग ऑनलाइन सदस्य नहीं बन पा रहे हैं, उनकी मांग को देखते हुए प्रदेश में अब फार्म भरकर ऑफलाइन सदस्य बनाने का अभियान भी…

Read More

ठगी के भगोड़ा घोषित आरोपी से अपने रिश्तों का खुलासा करें भूपेश – भाजपा

संभाग प्रभारी सौरभ सिंह ने कहा – कांग्रेस का यह ‘राज करो और लूट मचाओ’ एजेंडा भूपेश सरकार के कार्यकाल की कलंक गाथा का एक अध्याय, ऐसी कई आपराधिक कलंक कथाएँ और चेहरे लगातार होंगे बेनकाब. समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 8 अक्टूबर / भारतीय जनता पार्टी के रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह ने कहा है कि कांग्रेस के आपराधिक चेहरे लगातार उजागर हो रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी ठगी के आरोपित के.के. श्रीवास्तव के भगोड़ा घोषित होने के मद्देनजर श्री सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बघेल को…

Read More

भाजपा सदस्यता अभियान :  कोतबा मंडल पहुंची उपाध्यक्ष सरगुजा प्राधिकरण एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय.

संगठन को सशक्त बनाने का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को दिलाया संकल्प. समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी/कोतबा, 8 अक्टूबर / पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के कोतबा मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्र फरसाटोली के गोलियागढ़ में आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सरगुजा प्राधिकरण एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय सम्मिलित होकर संगठन को सशक्त बनाने का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि जनता के साथ जुड़कर भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत करना हमारा मुख्य उद्देश्य है। श्रीमती साय ने कहा कि राष्ट्र व्यापी सदस्यता अभियान में सभी को सक्रिय…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हरियाणा विधानसभा चुनावों में बीजेपी को बहुमत मिलने पर दी बधाई

समदर्शी न्यूज़ नई दिल्ली, 8 अक्टूबर/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज हरियाणा विधानसभा चुनावों के परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को भारी बहुमत मिलने पर बधाई दी। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और सरकार के विकासात्मक प्रयासों का प्रतिफल है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हरियाणा की जनता ने विकास, सुशासन और अच्छे कार्यों के लिए बीजेपी पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा, “इस जीत से यह स्पष्ट होता है कि जनता ने…

Read More