प्रदेश की कानून व्यवस्था दिनों दिन बदतर होते जा रही है, रोज हो रही सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं से प्रदेश शर्मसार – दीपक बैज

समदर्शी न्यूज़ रायपुर,11 सितंबर/ राजधानी रायपुर में क्राइम आउट आफ कन्ट्रोल हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है, राजधानी रायपुर में औसतन रोज तीन हत्या हो रही है। ऐसा कोई दिन नहीं होता जब भयावह हत्या की एक दो घटनाये न होती हो, अपराधी इतने बेलगाम हो गये है कि सरेआम सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर चाकू मार रहे पुलिस मूक दर्शक बनी रहती है। रोज हो रहे सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं से प्रदेश शर्मशार। पूरे प्रदेश में…

Read More

भाजपा सदस्यता अभियान : संगठन की मजबूती व नवीनता के लिए अधिक से अधिक सदस्य बनाएं – अजय जाम्वाल

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुई भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा. समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 11 सितंबर / भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा सदस्यता अभियान समिति की बैठक हुई। बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जाम्वाल का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और नवीनता के लिए अधिक से अधिक सदस्य बनाने का प्रण लेना होगा। यह भाजपा संगठन का महापर्व है जिसमें सबकी सहभागिता जरूरी है। केंद्रीय संगठन ने जो लक्ष्य राज्य के लिए तय किया है उसे पूरा करने के लिए आप सभी…

Read More

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह का राहुल गाँधी के देश विरोधी बयानों पर करारा हमला : देश विरोधी बातें करना और देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़े होना राहुल गाँधी की आदत.

कांग्रेस और राहुल गाँधी ने देश की सुरक्षा और भावना को हमेशा आहत किया है. राहुल गाँधी के बयान कांग्रेस की विभाजनकारी सोच को दर्शाते हैं. राहुल गाँधी के बयान से कांग्रेस का आरक्षण विरोधी चेहरा फिर देश के सामने आया है. राहुल गाँधी कह रहे हैं कि आरक्षण ख़त्म कर देंगे, लेकिन जब तक भाजपा है, आरक्षण को कोई छू भी नहीं सकता कांग्रेस कितनी भी कोशिशें कर ले, देश की एकता के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता. समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 11 सितंबर / केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…

Read More

जशपुर में धार्मिक विवाद गहराया : जशपुर विधायक की ईसा मसीह पर टिप्पणी से मचा बवाल, पूर्व संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने जताई आपत्ति, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर विधायक पर कार्यवाही की मांग

समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी, 11 सितंबर/ पूर्व संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने जशपुर विधायक रायमुनि भगत के ईसा मसीह के ऊपर दिए गए बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि एक विधायक होते हुए भी उन्होंने दूसरे धर्म के ईष्ट के ऊपर शर्मनाक बयान दिया है। जशपुर एक बेहद शांत जिला है जहां सभी जाति और धर्म के लोग मेल प्रेम से निवास करते हैं सभी धार्मिक उत्सव मिल जुल कर मनाते हैं। धर्मानद्धता फैलाने के लिए भाजपा विधायक ईसाई धर्म के साथ ईसा मसीह जी पर स्तर…

Read More

भाजपा सरकार में बेटी पढ़ाओ नहीं बल्कि डराओ नीति चल रही है, बेटियां स्कूल और हॉस्टल की समस्याओं पर आवाज उठाती है तो उन्हें जेल भेजने की धमकी दी जाती है- धनंजय सिंह ठाकुर

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 सितंबर/ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने तहसीलदार माया अंचल के द्वारा बेटियों को जेल भेजने की धमकी देने की कड़ी निंदा की उन्होंने सरकार से कड़ी कार्यवाही की मांग की उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बेटी पढ़ाओ नहीं बल्कि बेटियों को डराओ नीति पर काम कर रही।बेटियां पढ़ना चाहती है लेकिन स्कूल में शिक्षक नहीं है हॉस्टल में सुविधा नहीं है और जब बेटियां स्कूल के लिए शिक्षक और हॉस्टल के लिए सुविधाओं की मांग करती है तब भाजपा सरकार में उन…

Read More

सीमेंट के दाम में बढ़ोतरी मुनाफाखोरी के लिये – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 सितंबर/ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सीमेंट की कीमत में अचानक एक चौथाई की भारी भरकम वृद्धि भाजपा सरकार के कमीशनखोरी और मुनाफाखोरी का प्रमाण है। भाजपा सरकार में जनता को लूटने की खुली छूट है। “विष्णुभोग“ के लिए वसूला जा रहा है 50 रुपया प्रति बोरा सीमेंट पर अतिरिक्त दाम। अचानक 260 से बढ़ाकर 310 रूपए प्रति बोरा कर दिया गया है। सीमेंट उत्पादन के लिए तमाम कच्चा माल, लाइमस्टोन हमारा, कोयला हमारा, जमीन हमारी, बिजली हमारी और हमें…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पत्रकारों से चर्चा, कहा- पूर्व मंत्री मो. अकबर के खिलाफ एफआईआर सरकार का राजनैतिक षडयंत्र

समदर्शी न्यूज़ रायपुर,10 सितंबर/ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि पूर्व मंत्री मो. अकबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। यह दुर्भाग्य जनक है बिना जांच किये एफआईआर दर्ज किया गया है। इस मामले में मृतक ने थाने में जो आवेदन दिया है उसमें कहीं मो. अकबर का नाम नहीं है। पुलिस जिस सुसाईड नोट की बात कर रही है, उसमें भी मृतक के हस्ताक्षर नहीं है। बिना हैंड राईटिंग एक्सपर्ट की राय के बिना पत्र के हस्ताक्षर मिलाये कैसे एफआईआर दर्ज किया…

Read More

महिलाओं की असुरक्षा से चिंतित महिला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री निवास का किया घेराव

समदर्शी न्यूज़ रायपुर,10 सितंबर/ राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था और प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों के विरोध में प्रदेश महिला कांग्रेस ने हजारों महिलाओं के साथ मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया। भाजपा सरकार ने बड़ी बेशर्मीपूर्वक महिलाओं पर बल प्रयोग किया। उनके साथ धक्का-मुक्की किया। महिलायें सरकार से सुरक्षा और जीवन जीने के लिये भयमुक्त वातावरण की मांग कर रही थी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि क्या प्रदेश में दो कानून चल रहा है? एक कानून जहां बिना जांच के एफआईआर…

Read More

जो अपनी घर की बेटियों को न्याय नहीं दिला पाते वे प्रदेश के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने का अधिकार नहीं रखते – राधिका खेड़ा

कांग्रेस पार्टी में कक्का नही कंस रहते हैं – राधिका खेड़ा फूलोदेवी नेताम को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने के बजाय अपने ही वरिष्ठ नेताओं के घरों को घेरना चाहिए – रंजना साहू समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 9 सितंबर/ भारतीय जनता पार्टी की नेत्री राधिका खेड़ा ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए यह सवाल उठाया है कि कांग्रेस जिस प्रकार से विगत चार-पांच दिनों से कानून-व्यवस्था को लेकर हायतौबा मचा रही है, क्या यह किसी बड़ी घटना को छुपाने की कवायद है? सुश्री खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस कार्यालय…

Read More

महिला कांग्रेस मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी – फूलोदेवी नेताम

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 09 सितंबर/ भारतीय जनता पार्टी सरकार के कुशासन में महिलाएं, बेटियां सुरक्षित नहीं है। राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम के नेतृत्व में कल 10 सितंबर 2024 को मुख्यमंत्री निवास का घेराव महिला कांग्रेस करने जा रहे है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने बताया कि कल 10 सितंबर 2024 को कांग्रेस भवन, गांधी मैदान में सुबह 11ः00 बजे सभा होगी, सभा के बाद 12ः30 बजे प्रदेश भर से आए महिला…

Read More