विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : आज प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से मिलने उनके निवास स्थान पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना की।

Read More

लोकोक्ति को भाजपा ने ग़लत समझा, हिंसा हमारी सोच में नहीं, प्रधानमंत्री का पूरा आदर – भूपेश बघेल

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के बयान पर भाजपा की प्रतिक्रिया पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस से राजनांदगांव के लोकसभा प्रत्याषी भूपेश बघेल ने कहा है कि भाजपा के नेताओं ने ग़लत समझा क्योंकि ने छत्तीसगढ़ी लोकोक्ति को ठीक तरह से समझ नहीं पाए। उन्होंने कहा कि “जो कुछ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा वह छत्तीसगढ़ी भाषा के मुहावरे में कही गई बात है। लोकोक्तियों से समृद्ध छत्तीसगढ़ी भाषा को जानने समझने वाला  और छत्तीसगढ़ी  लोक जीवन से जुड़ा हर व्यक्ति इसे जानता है।  उनका आशय…

Read More

भाजपा सरकार की कमीशनखोरी के चलते पीडीएस में सड़े-गले, गुणवत्ता विहीन राशन का वितरण, साय सरकार जनता को दे रही है रद-खद चावल – सुरेंद्र वर्मा

मिलिंग पर 40 रुपया प्रति क्विंटल “साय भोग“ के भ्रष्टाचार की कीमत छत्तीसगढ़ की जनता को चुकानी पड़ रही है समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने साय सरकार पर पीडीएस को लेकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ के सरकारी राशन दुकानों में गुणवत्ताहीन और सड़े-गले चावल, गेहूं की सप्लाई की जा रही है। अप्रैल और मई महिनें के लिए आवंटित चावल और गेहूं अधिकांश ग्रामीण इलाकों के दुकानों में बेहद रद्दी स्तर की है। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की…

Read More

कांग्रेस की 5 न्याय 25 गारंटी लोकसभा चुनाव में गेमचेंजर साबित होंगे – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : कांग्रेस के 5 न्याय 25 गारंटी लोकसभा चुनाव में गेमचेंजर साबित होंगे। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की जनता के लिये लोकसभा चुनाव में 5 न्याय और 25 गारंटी दिया है। जनता को कांग्रेस के वादों से आशा की नई किरण दिख रही है। कांग्रेस ने कुल 5 न्याय की गारंटी दिया है। नारी न्याय, युवा न्याय, किसान न्याय, मजदूर न्याय और भागीदारी न्याय पांचो न्याय घोषित होने के बाद से ही देश के हर वर्ग…

Read More

10 सालों में मोदी सरकार ने मंहगाई और बेरोजगारी बढ़ाया – दीपक बैज

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 10 सालों में मोदी सरकार ने महंगाई बेरोजगारी बढ़ाया। प्रधानमंत्री बताये कि उनके दो कार्यकाल पूरा होने के बाद भी उनके 2014 के वायदों का क्या हुआ? 100 दिन में महंगाई कम करने का वादे कर क्या हुआ? किसानों की आय दुगुनी का क्या हुआ? मोदी यह बताये 10 साल के बाद भी अपने समर्थन मूल्य गारंटी के लिये भारत का किसान दिल्ली की ओर कूच कर रहा है। युवाओं को 2 करोड़ रोजगार क्यों नहीं मिला, पेट्रोल-डीजल…

Read More

भाजपा कार्यालय में 500 से अधिक लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

हम उस राजनीतिक दल के कार्यकर्ता है जिनके नेता विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है – किरण सिंह देव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकासशील भारत विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीश रामू रोहरा, सरला कोसरिया की उपस्थिति में बिलासपुर की पूर्व महापौर वाणी राव, राम नामी संप्रदाय की प्रमुख सदस्य, कांग्रेस पार्टी, जनता कांग्रेस, छत्तीसगढ़ के प्रमुख फिल्मी व लोक…

Read More

डबल इंजन की सरकार को मजबूती प्रदान करने कार्यकर्ता बंधु हर बूथ रहे सक्रिय – गोमती साय

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए रायगढ़ लोकसभा संयोजक, रायगढ़ लोकसभा पूर्व सांसद, पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने कहा कि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्तागण एवं भाजपा के जिला, मंडल एवं बूथ स्तर के पदाधिकारीगण आप लोग डबल इंजन की सरकार को मजबूती प्रदान करने क्षेत्र में आपकी सक्रियता, देश भर में मोदी की गारंटी एवं राज्य में विष्णुदेव साय का सुशासन निश्चित ही रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र में इस बार भाजपा को रिकॉर्ड तोड़ मतों से विजय दिलाएगी। आप लोगो की मेहनत…

Read More

हार सामने देखते हुए मोदी जी पर अमर्यादित बयान दे रहे हैं कांग्रेसी नेता – विष्णु देव साय

मुलायम गद्दे में सोने वाले भ्रष्टाचारी आज जेल की हवा खा रहे हैं समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : कांग्रेस ने अपने 5 वर्षों के शासन में इतने भ्रष्टाचार किए कि समूचे छत्तीसगढ़ के संसाधन को लूट डाला। प्रदेश की घोटाले का गढ़ बना दिया। लेकिन आज जितने भी भ्रष्टाचारी हैं, जो कभी मुलायम गद्दे में सोते थे, आज जेल की हवा खाने को मजबूर हैं। घोटालेबाजों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी हमारी भाजपा सरकार। बिलासपुर के अशोक वाटिका में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री…

Read More

मोदी पर लाठी, छत्तीसगढ़ की जनता पर लाठी चलाने जैसा – सीएम साय ने कांग्रेस को फिर दी खुद पर लाठी मारने की चुनौती

नरवा घुरवा बाड़ी का गोबर तक खा जाने वाले अब खा रहे हैं जेल की हवा समदर्शी न्यूज़, रायपुर/ राजनांदगांव : आज एक बार फिर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव में कांग्रेस को अपने सर पर लाठी मारने की चुनौती दी और कहा कि चरणदास महंत और कांग्रेस का मोदी जी के सर पर लाठी मारने की बात कहना वास्तव में छत्तीसगढ़ की जनता के सर पर लाठी माररने जैसा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने गरजते हुए कहा कि कांग्रेस मे हिम्मत है तो वो उनके सर पर पहली…

Read More

गृहमंत्री विजय शर्मा के खिलाफ कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत

नेता प्रतिपक्ष के बंगले भीड़ ले जाकर गृहमंत्री ने कानून व्यवस्था और संवैधानिक मर्यादा को तोड़ा समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के गृहमंत्री श्री विजय शर्मा के विरूद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन किये जाने की शिकायत कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त से किया। ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान समय में सम्पूर्ण भारत में आदर्श आचार संहिता लागू है ऐसे स्थिति में छत्तीसगढ़ शासन के गृहमंत्री श्री विजय शर्मा के द्वारा अपने नेतृत्व में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुये छत्तीसगढ़ राज्य के नेता प्रतिपक्ष श्री डॉ.…

Read More