NHM जशपुर भर्ती परीक्षा का इंतजार खत्म! कौशल परीक्षा से इंटरव्यू तक की चयन प्रक्रिया का परिणाम जारी, इस आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें अपना रिजल्ट!

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जशपुर के संविदा पदों की भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी

परीक्षा परिणाम अभ्यर्थी jashpur.nic.in पर कर सकते हैं अवलोकन

जशपुर : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं जिला स्वास्थ्य समिति, जशपुर के अंतर्गत रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए आयोजित कौशल, दक्षता, लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार का परिणाम जारी कर दिया गया है।  परीक्षा परिणाम जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://jashpur.nic.in पर अपलोड किया गया है।  निर्धारित पदों के लिए कौशल, दक्षता, लिखित परीक्षा  30 सितंबर 2026 को एवं साक्षात्कार का आयोजन 13 एवं 14 अक्टूबर 2026 को किया गया। आयोजित चयन प्रक्रिया का परीक्षा परिणाम  वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। संबंधित पदों के लिए परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर https://jashpur.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

Related posts