7 जुलाई को रायपुर में कांग्रेस की ‘किसान, जवान, संविधान’ सभा,  : खड़गे और वेणुगोपाल करेंगे संबोधित, संविधान खतरे में, किसान परेशान, छात्र बेहाल, रायपुर में कांग्रेस का जनघोषणा मंच.

राजधानी में 7 जुलाई को कांग्रेस की “किसान, जवान, संविधान“ सभा, खड़गे और वेणुगोपाल करेंगे संबोधित. ‘3100/- रूपये में धान खरीदने से बचना चाहती है भाजपा सरकार’ – कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का बड़ा आरोप रायपुर. 02 जुलाई 2025 : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि 7 जुलाई को कांग्रेस के द्वारा “किसान, जवान, संविधान” सभा का आयोजन राजधानी के साईंस कालेज मैदान में किया जा रहा है। इस सभा को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महामंत्री श्री वेणुगोपाल संबोधित…

Read More

मोदी सरकार ने फिर बिगाड़ा जनता का बजट : ‘महंगाई का तांडव और लूट का नया अध्याय’, महंगाई का झटका, ट्रेन, गैस, बैंक सेवा महंगी, कांग्रेस ने कहा – ‘डायन बताकर अब गले लगाई भाजपा’.

भाजपा जिस महंगाई को डायन बता रही थी उसे 11 साल से पाल रही है, 1 जुलाई से आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ाना गलत. भाजपा सरकार के मुनाफाखोरी के चलते आम लोगों का बजट फिर बिगड़ा, दाम बढाने का निर्णय वापस लें. रायपुर. 01 जुलाई 2025 : केंद्र ने 1 जुलाई से ट्रेन की टिकट, रसोई गैस के दाम, बैंक से पैसा ट्रांसफर, एटीएम से निकलना सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम में बढ़ोतरी किया है, तत्काल उसे वापस लेने की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय…

Read More

आयुष्मान योजना में बड़ा संकट : भुगतान ठप, मरीज बेहाल, अस्पतालों ने लौटाए सैकड़ों कार्डधारी, बीमार मरीज, बंद दरवाज़े, आयुष्मान क्लेम अटका, टेंडर विवाद में उलझी सरकार – कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल.

सरकार निजी अस्पतालों का भुगतान नहीं कर रही, आयुष्मान कार्डधारी मरीज भटक रहे. रायपुर. 01 जुलाई 2025 : भाजपा सरकार निजी अस्पतालों का भुगतान नहीं कर रही है, जिसके कारण निजी अस्पताल आयुष्मान कार्ड पर मरीजों के ईलाज में आनाकानी कर रहे हैं, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार की स्टेट नोडल एजेंसी द्वारा फरवरी 2025 से क्लेम प्रोसेसिंग बंद करा दिया है, जिसके चलते निजी अस्पतालों के भुगतान अटक गए हैं। 30 मार्च 2025 को टीपीए का अनुबंध भी खत्म हो चुका है,…

Read More

उन्नत कृषि योजना पर कांग्रेस का आरोप – छत्तीसगढ़ में धान किसानों के खिलाफ साज़िश ? दीपक बैज बोले – खाद नहीं, योजना के नाम पर छलावा, बीज-खाद की किल्लत और 3100/- का डर, भाजपा नहीं चाहती कि किसान धान उगाएं.

उन्नत कृषि प्रोत्साहन योजना खाद, बीज के संकट से ध्यान भटकाने का प्रयास – दीपक बैज. 3100/- रूपये में धान की खरीदी नही करनी पड़े, इसलिये सरकार नहीं चाहती किसान धान पैदा करें. रायपुर. 01 जुलाई 2025 : खरीफ की फसल में दलहन, तिलहन की फसल लेने वाले किसानों को प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय किसानों से नया धोखा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जलवायु के अनुसार धान की फसल लेना खरीफ में किसानों के लिये सबसे ज्यादा फायदे की खेती है। साय सरकार…

Read More

कांग्रेस भवन से मोबाइल चोरी पर सियासी बवाल, केदार कश्यप ने उठाए सवाल – भूपेश या टीएस सिंहदेव में किसका है हाथ? दीपक बैज करें खुलासा

दीपक बैज के मोबाइल के कौन से गुप्त राज जो कांग्रेसी जानना चाहते है – केदार कश्यप रायपुर, 29 जून 2025 : छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस कार्यालय से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का फोन चोरी होने की घटना पर यह जानना चाहा है कि उनके मोबाइल में ऐसे कौन-से राज हैं जो कांग्रेस के लोग जानना चाहते हैं? चोरी के पीछे उनका शक किस पर है? श्री कश्यप ने यह भी पूछा है कि क्या भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव या कोई और कांग्रेस नेता इसके…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया आपातकाल आधारित युवा संसद आयोजन का पोस्टर विमोचन, युवाओं को लोकतंत्र की सीख देने की अनूठी पहल

भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मुख्यमंत्री से मिले रायपुर, 29 जून 2025 : आपातकाल की 50वी वर्षगाँठ पर भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा आपातकाल के विषय को लेकर युवा संसद ( मॉक पार्लियामेंट ) का आयोजन किया जा रहा है , युवा संसद के आयोजन को लेकर भाजयुमो का प्रतिनिधि मंड़ल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिला साथ ही उनको युवा संसद के आयोजन की जानकारी दी। मुख्यमंत्री जी द्वारा मॉक पार्लियामेंट का पोस्टर विमोचन करवाया गया , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज का…

Read More

‘मन की बात’ की 123वीं कड़ी में पीएम मोदी का राष्ट्रनिर्माण पर फोकस: योग दिवस, आपातकाल और आत्मनिर्भर भारत पर प्रेरणादायक संदेश

रायपुर, 29 जून 2025 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने लोकप्रिय मासिक प्रसारण “मन की बात” कार्यक्रम की 123वीं कड़ी में योग दिवस पर बात की और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सफलता का जिक्र किया। श्री मोदी ने कलबुर्गी की रोटी और मेघालय के ऐरी सिल्क के बारे में भी देशवासियों को बताया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने रविवार को 22 भाषाओं में प्रसारित मन की बात की शुरुआत योग दिवस पर चर्चा से की। इसके बाद आपातकाल का समय याद कर इसकी आलोचना की और कहा कि इमरजेंसी के समय…

Read More

आयुष्मान योजना में क्लेम प्रोसेसिंग बंद, निजी अस्पताल बेहाल – सुरेंद्र वर्मा ने सरकार की दुर्भावना को ठहराया जिम्मेदार

सरकार की अकर्मण्यता और दुर्भावना से जनता निजी अस्पतालों में इलाज से वंचित सरकारी अस्पतालों में जांच इलाज़ और दवा नहीं, भुगतान नहीं होने से निजी अस्पताल भी संकट में रायपुर/28 जून 2025। शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजनाएं के अंतर्गत निजी अस्पतालों के लंबित भुगतान और क्लेम प्रोसेसिंग बंद होने को भाजपा सरकार की दुर्भावना करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सरकार ने स्टेट नोडल एजेंसी द्वारा फरवरी 2025 से क्लेम प्रोसेसिंग बंद करा दिया है, जिसके चलते निजी…

Read More

भाजपा सरकार का असली एजेंडा : गांव-गांव शराब पहुंचाकर काली कमाई करना – कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर का आरोप

रायपुर, 28 जून 2025। भाजपा सरकार पर शराब खोरी बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य प्रदेश के अंतिम आदमी तक शराब पहुंचाना है, भाजपा शराब की काली कमाई के लिये नैतिक जिम्मेदारी भी भूल चुकी है। भाजपा विपक्ष में रहते महिलाओं को एकजुट करके गांव-गांव शराबबंदी के लिये गंगाजल कलश यात्रा निकालती थी, वही भाजपा के सरकार में जगह-जगह गांव-गांव नयी शराब की दुकाने खोली जा रही है सहुलियत से लोगों को शराब कैसे मिले…

Read More

भारत माला घोटाले में मौत की साजिश? ‘मुझे फंसाया जा रहा है’, पटवारी की चिट्ठी से उठे सवाल, सुशील आनंद शुक्ला ने की CBI जांच की मांग!

रायपुर/28 जून 2025। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतमाला भूमि अधिग्रहण घोटाले में एक आरोपी पटवारी ने आत्महत्या कर लिया, उसने अपने सोसाइड नोट में कहा है कि मुझे इसमें फंसाया जा रहा, दोषी बड़े लोग है। कांग्रेस का शुरू से आरोप है इस मामले की जांच की दिशा सही नहीं है। बड़े लोगों को बचाया जा रहा, छोटी मछलियों पर कार्यवाही हो रही। इस मामले की निष्पक्ष जांच होना चाहिए। हाईकोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई जांच हो। भारतमाला परियोजना के…

Read More