रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व सांसद संतोष पाण्डेय ने नक्सली हिड़मा के एनकाउंटर पर रूदालियों की तरह विलाप करने वालों पर तंज करते हुए कहा कि हिड़मा को लेकर उनके कथित फूफे ही परेशान हैं जो हिड़मा के मौत के बाद वातावरण बनाने में लगे हुए हैं। श्री पाण्डेय ने कहा कि कोई भी देशद्रोही देश के लिए हितकर नहीं हो सकता और वह समाज का नायक भी नहीं हो सकता, लेकिन कांग्रेस की मानसिकता कुछ और ही है। भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता श्री पाण्डेय…
Read MoreTag: #BJPvsCongress
“अंग्रेजों के साथ थे, अब अडानी के साथ हैं” – दीपक बैज का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा देशभक्ति का दिखावा कर रहे भाजपाई
रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार और राज्य सरकार आज से वंदे मातरम की 150वी वर्षगांठ मना रही है। अच्छी बात हैं, लेकिन भाजपा को इस कार्यक्रम के साथ ही देश की आजादी की लड़ाई के विरोध के लिए देश की जनता से माफी भी मांगना चाहिए। वंदे मातरम आजादी की लड़ाई का अग्र गीत था, आजादी के परवाने वन्दे मातरम गीत गागा के अंग्रेजी हुकूमत का विरोध करते थे। जब देश आजादी की लड़ाई लड़ रहा था तब भाजपा…
Read More“शराब नीति पर सौदेबाजी?” – सुशील आनंद शुक्ला का आरोप, भाजपा सरकार निजी ठेकेदारों से डील कर रही, जनता को बना रही शराबी
भाजपा की रमन सरकार ने शराब का सरकारी करण किया था, भाजपा की साय सरकार निजीकरण करने जा रही रायपुर : ऐसा बताया जा रहा है कि सरकार आबकारी नीति बदल कर शराब दुकानें निजी ठेकेदारों को सौंपने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की ही सरकार ने शराब का सरकारीकरण किया था, भाजपा ही फिर निजीकरण करने जा रही। इस बदलाव के पीछे का कारण क्या है सरकार और भाजपा स्पष्ट करे? निजी ठेकेदारों से लेनदेन करके शराब नीति बदली…
Read Moreमहासमुंद में अवैध शराब से तीन मौतें, कांग्रेस ने ठहराया भाजपा सरकार को जिम्मेदार – धनंजय सिंह ठाकुर बोले, प्रदेश बना शराब कोचियों का गढ़
रायपुर : महासमुंद जिला के बलौदा गांव में अवैध शराब के कारण एक महीने में तीन लोगों की मौत के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा महासमुंद जिला के बलौदा गांव में अवैध तरीके से बनाये जा रहे कच्ची शराब के पीने से एक महीने के भीतर तीन लोगों की मौत हो गई। इसके पहले जांजगीर चांपा जिला के करहि गांव में अवैध शराब पीने से दो लोगो की मौत हुई इसके पहले तीन लोगों की मौत हुई थी…
Read Moreदीपक बैज के बयान पर भाजपा उपाध्यक्ष रंजना साहू का पलटवार – राज्योत्सव जनता की भावना से जुड़ा उत्सव, कांग्रेस का विरोध दुर्भाग्यपूर्ण
रायपुर : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि पीसीसी के प्रमुख दीपक बैज को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव को लेकर ऐसा कुछ भी नहीं कहना चाहिए जिससे यहां की जन भावनाओं का अपमान हो। यह उत्सव लोक उत्सव है और जनता का जुड़ाव इस उत्सव से जुड़ा हुआ है। श्रध्देय भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी ने हमें अपने सपनों का एक अलग भौगोलिक प्रदेश दिया। इस राज्य के उत्थान के लिए भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार व वर्तमान में विष्णुदेव साय की नेतृत्व में सरकार लगातार काम कर रही…
Read More“नक्सलियों से भाईचारा निभा रही थी कांग्रेस सरकार” — भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर बोले, अब साय सरकार से डरकर दे रही बेबुनियाद बयानबाजी
भाजपा का सवाल : बघेल और बैज पहले यह बताएँ कि कांग्रेस शासनकाल में कितने नक्सलियों को ढेर किया गया और कितने नक्सलियों ने आत्मसर्पण किया? प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर ने याद दिलाया : नक्सलियों की धमकी से दुबकी बैठी भूपेश बघेल की सरकार शहीद जवानों का अंतिम संस्कार तक उनके गांवों में नहीं करा पाई थी रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा है कि नक्सलियों के खात्मे का भाजपा सरकार का संकल्प तेजी से सिद्धि की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के…
Read Moreभाजपा नेताओं के लिए अलग कानून?” – कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला, मांगी भाजयुमो अध्यक्ष पर कार्रवाई
भाजपा सरकार में आरोप की जांच में भेदभाव हो रहा, डांगी की तरह भाजयुमो अध्यक्ष पर लगे आरोप की जांच हो रायपुर : भाजपा सरकार पर महिला शोषण के मामले की जांच करने में भेदभाव बरतने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आईपीएस रतनलाल डांगी पर महिला द्वारा लगाये लगे आरोप की जांच की तरह ही भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिया पर नाबालिक बेटी के द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों की जांच होनी चाहिए। भाजपा सरकार में महिला शोषण के मामले की…
Read Moreबैज को अपराध बढ़ा इसलिए नजर आ रहा है क्योंकि कांग्रेस के शासनकाल में तो एफआईआर तक दर्ज नहीं की जाती थी – डॉ. विजयशंकर मिश्रा
राजनीति का अपराधीकरण और अपराधियों का राजनीतिकरण कांग्रेस ने किया – डॉ. विजयशंकर मिश्रा रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने पिछले तीन दिनों में घटी आपराधिक घटनाओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन पर किए गए आक्षेप पर पलटवार करते हुए कहा है कि अपराधों पर प्रलाप करने से पहले बैज को पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को नहीं भूलना चाहिए, जब छत्तीसगढ़ को सत्तावादी संरक्षण में अपराधगढ़ बना दिया गया था। डॉ. मिश्रा ने कहा कि…
Read Moreभाजपा प्रमुख प्रवक्ता संतोष पाण्डेय ने कहा – कांग्रेस के नक्सल संरक्षण का इतिहास, बघेल को नहीं देना चाहिए नक्सल नीति पर ज्ञान
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता और सांसद संतोष पाण्डेय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखा पलटवार करते हुए कहा है कि बघेल को प्रदेश सरकार की नक्सल नीति पर कुछ भी कहने का नैतिक अधिकार नहीं है। श्री पाण्डेय ने कहा कि जिस कांग्रेस ने लगातार नक्सलवादियों के साथ भाईचारा निभाया, वह कांग्रेस अब भाजपानीत केंद्र व प्रदेश सरकार के नक्सल विरोधी ऑपरेशन से तिलमिलाई हुई है। वस्तुतः 2014-2024 का यह दशक नक्सली-उन्मूलन के लिहाज से एकता, रणनीति और साहस से रचे गए नए इतिहास…
Read Moreसुशील आनंद शुक्ला का आरोप: भाजपा रोजगार विरोधी, केंद्र और राज्य में युवाओं को नौकरी देने के वादे फेल
रायपुर : कांग्रेस ने भाजपा को मूलतः रोजगार विरोधी होने का आरोप लगाया है ।प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने चुनाव दर चुनाव युवाओं से रोजगार देने का वादा किया लेकिन सरकार में आने के बाद भाजपा अपने वादे को भूल गई, 2014के लोकसभा सभा चुनाव में नरेंद्र मोदी ने हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया लेकिन तीन बार सरकार में आने और 11साल से अधिक सरकार चलाते हुए हो गए अब कोई भी भाजपा का…
Read More