समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने धान भीगने के लिए छोटे कर्मचारियों के निलंबन का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा है कि छह माह से तनख्वाह से वंचित छोटे कर्मचारियों को निलंबित करने से कुछ नहीं होगा। इस अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार खाद्यमंत्री अमरजीत भगत को तत्काल बर्खास्त करें। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि धान खरीदी से लेकर तिरपाल ,बारदाना और मजदूरी तक का पैसा केंद्र सरकार देती है और भूपेश…
Read MoreCategory: राजनीति
मुख्यमंत्री के नाम भाजपा का पैगाम, बापू के राम को गाली देने वाले बापूजी को बघेल क्या नाम देंगे – विष्णुदेव साय
कालीचरण गालीचरण तो ठीक है, घर से निकलने वाली गाली क्यों सुनाई नहीं देती समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने गांधी हमारे अभिमान कार्यक्रम को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सत्ता अभिमान कार्यक्रम ठहराते हुए कहा है कि बापू के नाम पर राजनीतिक पाखंड रचने वाले भूपेश बघेल को बापूजी की गालियां क्यों नहीं सुनाई देतीं? खुद को गांधी जी के रास्ते पर चलने वाला बताने से कोई गांधीवादी नहीं हो जाता। बघेल जी खुद गांधीवादी न होकर गालीवादी संस्कृति के अंश हैं जिन्हें…
Read Moreकौशिक का बयान अधर्म की राजनीति का प्रमाण, वे रमनराज की दास्तान याद करें – कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि धरमलाल कौशिक अधर्म की राजनीति कर रहे हैं उनका बयान इसका साक्षी है। उन्होंने कहा कि कौशिक जी रमन राज की दास्तान याद करें। झीरम घाटी के षड्यंत्र को याद करें। यह दुर्भाग्य जनक है कि अंतागढ़ में लोकतंत्र की हत्या करने वाले, 15 साल तक छत्तीसगढ़ को पुरखौती समझ कर रेत, खेत, खलिहान, खदान खा जाने वाले, कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार में आकंठ डूबकर जनता…
Read Moreराहुल गांधी सत्य के साथ खड़े हैं और डॉक्टर रमन सिंह झूठ के साथ, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह धर्म संसद में किसके बुलावे में गए थे?
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और भाजपा से हिन्दू होने का प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है पहले खुद ही डॉक्टर रमन सिंह तय कर ले कि वह गांधीवादी विचारधारा को मानते हैं कि गोडसेवादी है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी गांधीवादी हैं सत्य के साथ खड़े हैं और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और भाजपा…
Read Moreपहले भूपेश बघेल ही समझ लें कि राहुल क्या हैं, फिर हिन्दू और हिन्दुत्व पर व्याख्यान दें – डॉ. रमन
कोट के ऊपर जनेऊ पहनने से कोई हिन्दू नहीं हो जाता, भगवान राम को गाली देने वालों पर कब होगी कार्रवाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि पहले भूपेश बघेल ही यह समझ लें कि उनके नेता राहुल गांधी आखिर क्या हैं, उसके बाद वे हिन्दू और हिंदुत्व पर व्याख्यान दें। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भूपेश बघेल का अपना कोई मत, विचार, दर्शन नहीं…
Read Moreभूपेश हैं तो भरोसा है कि कैदी पुलिस मिलकर ढाबे में चियर्स करते रहेंगे- भाजपा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने राजधानी रायपुर के करीबी कस्बे खरोरा के निकट एक ढाबे में कैदी और उसके परिजनों के साथ सात पुलिस वालों द्वारा शराब पीने, खाना खाने और फिर बिल पटाने के लिए कैदी से दुर्व्यवहार करने के मामले का हवाला देते हुए कहा है कि भूपेश बघेल हैं तो भरोसा है कि छत्तीसगढ़ में कैदी, बंदी और पुलिस सरेआम साथ साथ शराब पीते रहेंगे। ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं कि पुलिस और बंदियों कैदियों की यह भाईबंदी छत्तीसगढ़…
Read Moreभूपेश बघेल की गांधीगिरी की पोल खोल रहा है उनका दुर्ग – भाजपा
अपना घर सम्हल नहीं रहा, नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने चले हैं, पूरे राज्य में अपराधों की बाढ़, फिर भी ओढ़ रहे हैं शेर की खाल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के गृह जिले दुर्ग में बढ़े अपराध का हवाला देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा है कि दुर्ग जिला भूपेश बघेल की गांधीगिरी की पोल खोल रहा है।मुख्यमंत्री के गृह जिले में ही अपराधों की बाढ़ आ गई है। जिले में पिछले साल के…
Read Moreभूपेश बघेल अब यह न कह दें कि मोदी जी ने तिरपाल नहीं दिया, इसलिए धान भीग गया – भाजपा
मुख्यमंत्री को हम जगाते रहे, वे नींद में यूपी के ख्वाब देखते रहे, अब बहानेबाजी दिखा रहे हैं- विष्णुदेव साय बेमौसम बारिश तो एक बहाना है, सरकार का निकम्मापन असल वजह है किसानों से भीगा धान खरीदें या कीमत के बराबर मुआवजा दें, खाद्य मंत्री भगत को फौरन बर्खास्त किया जाय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने बरसात में किसानों की बिना बिका और खरीदा जा चुका अरबों रुपये का धान बर्बाद हो जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि जब भाजपा…
Read Moreरमन सिंह बताये क्या भाजपा आंध्रप्रदेश की तरह ही उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में भी 50 रु में शराब देने का वादा कर चुनाव लड़ेंगी ?
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भाजपा के आंध्रप्रदेश के विधानसभा चुनाव में 50 रु में शराब देने के वादा पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को स्पष्ट करना चाहिए कि भाजपा शराबबंदी के पक्ष में है कि सस्ती दरों में शराब उपलब्ध कराने की? 2024 में होने वाली आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अभी से 50 रु में शराब देने का वादा कर रही है। इस घोषणा से शराब…
Read Moreधान की बर्बादी पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की अदूरदर्शिता का परिणाम, बेमौसम बारिश से किसानों के नुकसान का आंकलन कर भरपाई किया जायेगा – कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में हो रहे बेमौसम बारिश से धान खरीदी केन्द्रों में धान के बचाव की पूरी व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद कहीं-कहीं धान की भीगने की खबरें भी आ रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बारिश से किसानों के हुये नुकसान को भरपाई की जायेगी। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरो से बारिश से हुये नुकसान का आंकलन करवाने को कहा है। पहली बार धान खरीदी के साथ उठाव भी बराबर हो रहा है। जिसके कारण…
Read More