पूर्व विधानसभा कौशिक ने प्रदेश में बढ़ते अपराध पर चिंता व्यक्त की कहा टूटे हुए लोग जमाने को जोड़ने चले है

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में समूचा गांधी परिवार छत्तीसगढ़ आ रहा है, तब प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जवाब मांगना चाहिए ना कि जो इवेंट मैनेजमेंट के लोग उन्हें जो कथित तौर पर जो छत्तीसगढ़ की तस्वीर दिखाए उससे खुश होना चाहिए। उन्होंने कहा कि टूटे हुए लोग जमाना जोड़ने चले है। जो बिखर रहा है उसकी चिंता कोई नहीं कर रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में जो हालात बनते जा रहे है उस पर सोनिया…

Read More

भाजपा प्रवक्ता विधायक रंजना साहू का सवाल : कहां है सरकार, 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, सरेआम सड़क पर घसीटी गई नाबालिग, प्रियंका आकर देख लें, भूपेश राज में बहनों बेटियों की दुर्गति

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विधायक रंजना साहू ने राजधानी के गुढ़ियारी इलाके में हाल ही घर में घुसकर एक महिला की गला काटकर नृशंस हत्या के बाद आज उसी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को घायल कर लहूलुहान हालात में बाल पकड़कर सरेआम दिनदहाड़े सड़क पर घसीटने की सनसनीखेज वारदात के साथ साथ राजधानी में 12 वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में सरकार कहां हैं? पुलिस किसकी सेवा में लगी है? मुख्यमंत्री और गृहमंत्री…

Read More

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की रायपुर जिला कार्यसमिति की हुई बैठक : आगामी तीन माह की कार्ययोजना तय की गई

पिछड़ा वर्ग के सहयोग से छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनेगी – जयंती पटेल गाँव , गली , घर घर तक जायेगा पिछड़ा मोर्चा – सुनील चौधरी OBC आरक्षण के नाम पर छल कर रही है भूपेश सरकार – राजेश ताम्रकार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा रायपुर जिला की कार्यसमिति बैठक भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आज 19 अप्रैल 2023 को आयोजित हुई !  बैठक में आगामी तीन माह की कार्ययोजना तय की गई ! पिछड़ा वर्ग मोर्चा पिछड़ा वर्ग समाज की जाति के सभी महापुरुषो , ईष्टदेवो…

Read More

एफआईआर पर साव की हुंकार : न डरेंगे न झुकेंगे,  जनता की आवाज बुलंद करते रहेंगे – अरुण साव

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने भाजपा के 4 नेताओं की हत्या के विरोध में 78 विधानसभा क्षेत्रों के 400 स्थानों पर चक्काजाम आंदोलन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं। न डरेंगे, न झुकेंगे, दमदारी से लड़ेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार लगातार लोकतंत्र की हत्या कर रही है एक तरफ टारगेट किलिंग हो रही है वही दूसरी तरफ राज्य…

Read More

कानून तोड़ने पर राजेश मूणत क्या चीज है, रमन सिंह पर भी कार्यवाही होगी कानून से खुद को बड़ा न समझे भाजपा नेता – धनंजय सिंह ठाकुर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पूर्व मंत्री राजेश मूणत के द्वारा गिरफ्तार करने की चुनौती देने वाले बयान पर तीखा पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जनता की शिकायत मिली तो राजेश मूणत क्या चीज है, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर भी कानूनी कार्यवाही होगी। प्रदेश में कानून का राज है। यहां मुख्यमंत्री के पिता के खिलाफ शिकायत होने पर उनकी गिरफ्तारी हुई थी। राजेश मूणत को अपने दिमाग में बैठे अहंकार और घमंड को निकाल देना चाहिए और कानून का सम्मान करना चाहिए।…

Read More

15 सालों तक लोकतंत्र की हत्या करने वाले अब लोकतंत्र की दुहाई दे रहे, लाशों पर राजनीति करना भाजपा का पुराना शगल – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा द्वारा चक्का जाम कर जनता को परेशान करने पर की गयी कानूनी कार्यवाही को आलोकतांत्रिक बताये जाना भाजपा की खीझ है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि तीन भाजपा नेताओं की नक्सलियों द्वारा की गयी हत्या पर भाजपा जिस प्रकार की राजनीति कर रही वह स्तरहीन और अवसरवादिता है। प्रदेश में जब भाजपा की सरकार थी तब कांग्रेस के 23400 से अधिक कार्यकर्ताओं के ऊपर चक्का जाम और धरना प्रदर्शन किये जाने के कारण आपराधिक मुकदमे दर्ज किये गये…

Read More

प्रधानमंत्री आवास के लिए भूपेश के खिलाफ सड़क पर उतर रही है जनता, 20 फरवरी को 11 विधानसभा क्षेत्रों में मोर आवास मोर अधिकार अभियान के अंतर्गत विधायक निवास घेरेगी भाजपा – विजय शर्मा

भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन कांकेर, भाजपा अध्यक्ष अरुण साव महासमुंद, वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल राजिम, राजेश मूणत, रायपुर पश्चिम  में करेंगे आंदोलन का नेतृत्व समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री विजय शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर गरीब को उसका पक्का मकान देना चाहते हैं लेकिन छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार गरीबों और प्रधानमंत्री के बीच में दीवार बन कर खड़े हैं। प्रदेश भाजपा महामंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता…

Read More

तानाशाही हुकुमत जनता का हक मार रही और लोकतंत्र का गला घोंट रही है- नारायण चंदेल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा है कि चक्काजाम आंदोलन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की जा रही मुकदमेबाजी से भाजपा डरने वाली नही। बस्तर में भाजपा नेताओं की नृशंस हत्या के विरोध में भाजपा द्वारा किए गए जंगी प्रदर्शन पर सरकार द्वारा मुकदमे लादे जाने की शुरूआत करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा है कि भूपेश बघेल सरकार जितना चाहे उतना दमन कर ले,  भाजपा आपकी नाक में दम कर देगी और जनता आपको उखाड़कर फेंक देगी। अब उल्टी गिनती…

Read More

चौपट स्वास्थ्य व्यवस्था पर बोले पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बांधी : गरीब मरीजों पर पड़ रही है भूपेश- सिंहदेव तकरार की मार, बेमौत मर रहे गरीब, नवजात शिशुओं से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई त्रस्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व छत्तीसगढ़ के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने सरकारी अस्पतालों की अव्यवस्था और मरीजों की दयनीय स्थिति के मद्देनजर बिलासपुर सिम्स जहां सात सौ से अधिक मरीज केवल अठारह नर्सों के भरोसे हैं, का हवाला देते हुए कहा है कि कांग्रेस के राज में अस्पतालों में इंजेक्शन लगाने के लिए नर्स तक नसीब नहीं हैं। गरीब बेमौत मर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों की हालत बदतर है। गरीब, असहाय, बेसहारा लोग दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।इलाज के अभाव…

Read More

टारगेट किलिंग भाजपा की संस्कृति, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से लेकर झीरम घाटी कांड में कांग्रेस नेताओं को टारगेट कर उनकी हत्या की गई, इंदिरा गांधी राजीव गांधी भी टारगेट किलिंग का शिकार हुये थे – धनंजय सिंह ठाकुर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा की टारगेट किलिंग भाजपा नेताओ की संस्कृति है।आजादी के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से लेकर झीरम घाटी कांड में कांग्रेस नेताओं को टारगेट कर उनकी हत्या की गई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जिस दिन हत्या हुई उसी दिन कुछ लोग हत्या की खबर सुनने के बाद नागपुर में मिठाई वितरित कर रहे थे खुशियां मना रहे थे देश में कांग्रेस के नेता ही टारगेट किलिंग का शिकार हुए हैं  प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री राजीव गांधी की भी टारगेट…

Read More