कानून तोड़ने पर राजेश मूणत क्या चीज है, रमन सिंह पर भी कार्यवाही होगी कानून से खुद को बड़ा न समझे भाजपा नेता – धनंजय सिंह ठाकुर

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

पूर्व मंत्री राजेश मूणत के द्वारा गिरफ्तार करने की चुनौती देने वाले बयान पर तीखा पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जनता की शिकायत मिली तो राजेश मूणत क्या चीज है, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर भी कानूनी कार्यवाही होगी। प्रदेश में कानून का राज है। यहां मुख्यमंत्री के पिता के खिलाफ शिकायत होने पर उनकी गिरफ्तारी हुई थी। राजेश मूणत को अपने दिमाग में बैठे अहंकार और घमंड को निकाल देना चाहिए और कानून का सम्मान करना चाहिए। राजेश मूणत के इसी अहंकार के चलते पश्चिम विधानसभा में उनकी करारी हार हुई है और पश्चिम विधानसभा के भाजपा के कार्यकर्ता भी राजेश मूणत से दूरी बना कर चलते हैं। भाजपा की सत्ता चली गई लेकिन अहंकार और घमंड आज भी बाकी है रस्सी जल गया है लेकिन बल खत्म नहीं हुआ है और यही अंधकार और घमंड भाजपा की ताबूत में आखिरी कील ठोकेगा।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व के रमन सरकार के दौरान तो कांग्रेस नेताओं को घर में नजरबंद कर लिया जाता था, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए जाते थे। तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को सपरिवार गिरफ्तार किया गया था उनके घर की जमीनों की नाप जोक किया गया था। भाजपा ने 15 साल में जो प्रशासनिक आतंकवाद फैलाया था उसके शिकार हजारों की संख्या में है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस देश में लोकतंत्र की जननी है। लोकतंत्र की मर्यादा का सम्मान करती है और लोकतंत्र के द्वारा दी गई आजादी का पूरा ख्याल रखती हैं। छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र प्रभावी है सभी को अपनी बात रखने का, विचार प्रकट करने का अधिकार है लेकिन जनता को अगर परेशानी होगी और जनता से शिकायत मिलेगी तो कानून अपना काम करेगा, भाजपा नेताओं को अहंकार और घमंड छोड़ देना चाहिए।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!