प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने प्रदेश भर से आये कार्यकर्ताओं से की भेंट : ग्यारह का ग्यारह लोकसभा लक्ष्य हमारा – किरण देव

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश भर से आये भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हम सब ने देव तुल्य कार्यकर्ताओं के कारण प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में सफल रहे हैं। हमें जीत की इस सिलसिला को जारी रखना होगा। हमारा लक्ष्य है कि ग्यारह के ग्यारह लोकसभा सीट जीतनी होगी। इसके लिए हम सब को अभी से जुटना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में…

Read More

भाजपा बताये महतारी वंदन योजना के जो 60 लाख फॉर्म भरवाये थे वो कहां हैं ? उन्हें 1000 रू. महीना कब मिलेगा ? – धनंजय सिंह ठाकुर

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी की गारंटी के नाम से भाजपा ने महिलाओं से फार्म भरवा कर 1000 रू. महीना देने का वादा किया था और उनके वोट हासिल कर सत्ता प्राप्त किये हैं। अब भाजपा की सरकार मोदी की गारंटी को पूरा करने में पीछे हट रही है। महतारी वंदन योजना के झांसे में आकर प्रदेश के 60 लाख से अधिक महिलाओं ने फॉर्म में अपने मोबाइल नंबर, बैंक खातो का विवरण और अपनी निजी जानकारियां भी दिए…

Read More

क्रूड ऑयल के दाम घटने के बावजूद  मोदी सरकार की मुनाफाखोरी के चलते आम जनता को राहत नहीं – सुरेन्द्र वर्मा

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि कच्चे तेल के दाम अंतरराष्ट्रीय मार्केट में विगत तीन महीनों के भीतर ही लगभग 20 प्रतिशत गिरकर 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच चुका है, लेकिन मोदी सरकार की मुनाफाखोरो के चलते इसका लाभ आम जनता को नहीं मिल पा रहा है। विदित हो कि जब अंतरराष्ट्रीय मार्केट में क्रूड ऑयल 109  डॉलर प्रति बैरल था तब वर्तमान में लागू दरें तय की गई थी। विगत 3 महीनों में ही 20 प्रतिशत से…

Read More

विष्णुदेव साय सरकार की संरक्षण में अडानी हसदेव अरण्य में जंगलों की कटाई कर रहा है, कांग्रेस सरकार ने हसदेव अरण्य में जंगलों की कटाई को रोका था, भाजपा सरकार बनते ही कटाई शुरू हुई – दीपक बैज

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : हसदेव अरण्य क्षेत्र में जंगलों की कटाई तत्काल रोकने और खदान की नीलामी को निरस्त करने की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के संरक्षण में अडानी की कंपनी हसदेव अरण्य में जंगलों की कटाई कर रहा है। हसदेव को बचाने के लिए आंदोलन कर रहे आदिवासियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पुलिस गिरफ्तार कर जेल में बंद कर रही है, उन्हें डराया जा रहा है, धमकाया जा रहा है। दुर्भाग्य की बात…

Read More

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने हसदेव के जंगल में हो रही पेड़ों की कटाई की जांच हेतु की समिति गठित

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत हसदेव अरण्य क्षेत्र में घाटबर्रा कोल परियोजना के तहत जिला प्रशासन एवं वन विभाग द्वारा 93 हेक्टेयर भूमि से लगभग 9 हजार से अधिक पेड़ों की कटाई प्रारंभ कर दिया गया है। हसदेव अरण्य बचाओ आंदोलनकारियों के खिलाफ पुलिसिया कार्यवाही कर गिरफ्तार किया जा रहा है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह के नेतृत्व में 8 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। समिति में पूर्व मंत्री प्रेमसाय…

Read More

उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा मंत्री बने बृजमोहन अग्रवाल, छत्तीसगढ़ की शिक्षा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की कोशिश होगी – बृजमोहन अग्रवाल

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : शिक्षा किसी भी राज्य के विकास का महत्वपूर्ण आधार होती है हमारी कोशिश होगी कि छत्तीसगढ़ के बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर चाहे वह स्कूली हो या फिर उच्च शिक्षा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर लाने की कोशिश होगी। यह कहना है छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल का जिन्होंने शुक्रवार देश शाम विभाग बटवारे के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। विभाग मिलने के बाद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए कहा की सभी मंत्रियों को उनकी…

Read More

बृजमोहन अग्रवाल के हाथों चेक पाकर मुद्रा योजना के हितग्राहियों के चेहरे खिले

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गरीबों, महिलाओं और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए  विभिन्न योजनाएं बनाई है। उन योजनाओं का सीधा लाभ देश की जनता को मिले इसलिए विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। जो गांव-गांव जाकर लोगों को न सिर्फ योजनाओं की जानकारी देगी बल्कि मौके पर ही पंजीयन कराके इनका लाभ भी लिया जा सकता है। ये जानकारी छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने दी। श्री बृजमोहन अग्रवाल शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प…

Read More

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के चौथे किश्त की राशि, किसानों को कब देगी विष्णुदेव सरकार? 3100 रू. प्रति क्विंटल धान का भुगतान कब होगा, 2 लाख तक के किसानों की कर्जमाफी कब ? – दीपक बैज

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने भारतीय जनता पार्टी की विष्णुदेव सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीन किस्तों का भुगतान किया जा चुका है और चौथे किस्त के भुगतान का प्रावधान बजट में किया गया है लेकीन भाजपा नेताओं द्वारा दुर्भावना पूर्वक जनकल्याणकारी योजनाएं, साल खत्म होने से पूर्व ही बंद करने का षड़यंत्र रच रहे हैं। भाजपा नेता यह स्पष्ट करें कि राजीव गांधी किसान न्याय…

Read More

सामूहिक आत्महत्या कांग्रेसियों के झूठ, कुशासन और कुनीतियों का दर्पण है, जिसमें कांग्रेस शासनकाल की काली सच्चाइयों का प्रतिबिम्ब नजर आ रहा है – केदार गुप्ता

भूपेश सरकार के झूठे दावों की करारी सजा प्रदेश की जनता ने विधानसभा चुनाव में दी है समदर्शी न्यूज़, रायपुर :  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने राजधानी के चंगोराभाठा में एक परिवार की सामूहिक आत्महत्या के मामले में गहन दु:ख व्यक्त करते हुए सामूहिक आत्महत्या के पीछे आर्थिक तंगी के हुए खुलासे पर हैरानी जताते हुए इसे पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के झूठ और धत्कर्मों की दु:खद परिणति बताया है। उन्होंने कहा कि मृतक लखनलाल सेन ने 10 महीने पहले अपनी तीन बेटियों में से दो बेटियों…

Read More

भाजपा छत्तीसगढ़ का विकास और जनता के हित के लिए कार्य करने वाली पार्टी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा पहुँचे कवर्धा, जनसंपर्क कर विधानसभा क्षेत्र की जनता का माना आभार

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शुक्रवार को कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खारा, निवासपुर, उसरवाही, लोहारीडीह, भेलवाटोला, खम्हरिया में जनसंपर्क कर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र की जनता ने बड़ी संख्या में पहुँचकर उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा का स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत श्री शर्मा ने क्षेत्र की जनता का आभार माना। इस दौरान क्षेत्र की जनता ने श्री शर्मा को अपनी समस्याओं से अवगत भी कराया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि कवर्धा की जनता ने जो आशीर्वाद दिया है, उसके लिए…

Read More