समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नसीहत दी है कि वे प्रदेश के मुद्दों पर अपना ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने सवाल किया कि क्या बघेल भी अपने राष्ट्रीय नेतृत्व को नाकारा समझते हैं और मानते हैं कि सारे अक्षम लोग कांग्रेस में भरे हैं? अगर वे ऐसा नहीं सोचते तो उन्हें वह काम करना चाहिये जिसके लिये जनता ने उन्हें नियुक्त किया है। और राष्ट्रीय मुद्दों पर राष्ट्रीय नेताओं को बोलने दें। मणिपुर हिंसा पर बघेल द्वारा प्रधानमंत्री के…
Read MoreCategory: राजनीति
पत्रकार वार्ता में भाजपा जाँच दल ने मामले की न्यायिक जाँच की पुरज़ोर मांग की, कहा : हम इस लड़ाई को सदन से सड़क तक ले जाएंगे
भाजपा का सवाल : प्रदेश के किसानों की खुशहाली का दावा करने वाली प्रदेश सरकार बताए, मृतक किसान पर कर्ज क्यों चढ़ा? किसान आत्महत्या मामले की जाँच के लिए छुईहा पहुँचे जाँच दल ने कहा : प्रदेश सरकार का घोर किसान विरोधी चरित्र फिर बेनक़ाब मृतक किसान के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवज़ा, परिवार के शिक्षित बेरोज़गार सदस्यों को नौकरी व बेरोज़गारी भत्ता देने की मांग समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के जाँच दल ने महासमुन्द जिले में खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छुईहा में किसान कन्हैया…
Read Moreकंवर धाम पमशाला में भुईयां समाज का सम्मेलन आयोजित : भुईयां समाज का अनमोल विरासत हम सभी को गौरवांवित करता है – प्रबल प्रताप सिंह जूदेव
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/फरसाबहार जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत कंवर धाम पमशाला में आयोजित भुईयां समाज के सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रबल प्रताप सिंह जूदेव उपस्थित हुए। इस अवसर पर स्व दिलीप सिंह जूदेव जी का वर्णन करते हुए भुईयां समाज के वरिष्ठों ने कहा कि जूदेव जी से समाज का शुरू से आत्मीय संबन्ध रहा और उनके अथक प्रयासों से सैकड़ों वर्षा बाद समाज को संवैधानिक अधिकार मिला। मुख्य अतिथि प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि भुईयां समाज का अनमोल विरासत हम सभी को गौरवांवित करता है।…
Read Moreकुनकुरी विधायक यू. डी. मिंज ने किया दुलदुला के ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, ग्रामीणों से की मुलाक़ात कहा जनता के लिए हूँ समर्पित तो ग्रामीणों ने भी कहा ऐसा विधायक नहीं देखा, क्षेत्र के विकास के लिए प्रयत्नशील है एमएलए
ग्रामीणों ने कहा पहले विधायक देखे सालों गुजर जाता था, ये विधायक तो आता है, मिलता है सुनता है समस्याएं दूर करता है, क्षेत्र के विकास के काम करता है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर संसदीय सचिव एवं विधायक यू. डी. मिंज विधानसभा क्षेत्र के दुलदुला गाँव के अनेक गाँव का सघन दौरा कर ग्रामीणों से मुलाक़ात की। उन्होंने इस दरमियान जनता की समस्याऐं सुनी और सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया. क्षेत्र भ्रमण के दौरान सरइटोला एवं सरबबहला में जनता से मिलकर विधायक यू. डी. मिंज कहा कि “भूपेश है…
Read Moreआदिवासी महिला का अपमान किया जा रहा है भाजपा नेताओं के द्वारा – वंदना राजपूत
सुश्री लता उसेंडी को श्रीमती लिखना अपमानजनक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की आदत हो गई है आदिवासी महिलाओं का अपमान करना। भाजपा बेहोशी में काम करती है जिसके कारण श्रीमती लता उसेंडी कहकर संबोधित किया जा रहा है। जबकि सुश्री लता उसेंडी भारतीय जनता पार्टी की विभिन्न पदों पर रहकर कार्य किए हैं और कई सालों से भारतीय जनता पार्टी के साथ कार्य कर रही हैं। श्रीमती लता उसेंडी लिखकर एक कुंवारी लड़की का…
Read Moreमोदी सरकार के किसान विरोधी नीतियों के चलते खेती करना हुआ घाटे का सौदा, भूपेश सरकार चालू खरीफ वर्ष में प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदेगी – धनंजय सिंह ठाकुर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि देश की 78 प्रतिशत आबादी की जीविका का प्रमुख आधार खेती और किसान दोनों बदहाल हो चुके है। मोदी सरकार की नीतियों के कारण देश में खेती घाटे का व्यवसाय बन गयी। डीजल के बढ़े दाम, उर्वरकों की कीमत और कृषि यंत्रों के दाम दोगुने होने के कारण खेती का लागत मूल्य दोगुना हो गया और किसानों का समर्थन मूल्य मोदी राज में मात्र 17 प्रतिशत के औसत से ही बढ़ा है। मोदी राज देश के किसानों…
Read Moreमोदी राज में सब्जियों और रोजमर्रा सामानों के दाम दुगुने हो गये, मोदी सरकार और पेट्रोलियम कंपनियां मिलकर जनता को लूट रही है, क्रूड ऑयल की कीमत में 35 प्रतिशत तक गिरावट लेकिन जनता महंगे दरों में पेट्रोल डीजल खरीदने मजबूर – दीपक बैज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि 100 दिनों में महंगाई कम कर जनता को राहत देने की गारंटी देकर सत्ता में आने वाले मोदी सरकार की मुनाफाखोरी के नीति के चलते जनता आज महंगाई से परेशान हैं मोदी सरकार और पेट्रोलियम कंपनियां संगठित होकर जनता से पेट्रोल डीजल में मुनाफा कमा रही है। जनता महंगाई से बेहाल है। मोदी सरकार खुद के मुनाफा और पेट्रोलियम कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए क्रूड ऑयल की कीमत में 35 प्रतिशत की कमी का फायदा…
Read Moreपत्रकार वार्ता : गोठान गांव वालों द्वारा संचालित योजना भ्रष्टाचार भाजपा की दिमागी फितूर, गौशाला के नाम पर 1667 करोड़ का भ्रष्टाचार रमन राज में हुआ था – कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। मुद्दाविहीन भाजपा राज्य सरकार के जनहित के कामों का विरोध नहीं कर पा रही है तो सफल योजनाओं में झूठे आरोप लगाकर अपनी भड़ास निकालती है। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में 9790 गोठान बनाकर राज्य के पशओं के संरक्षण उनकी देख रेख का अभिनव प्रयास किया है। यह पूरी योजना गांव वालों के सहयोग, ग्रामवासियों के द्वारा…
Read Moreभूपेश बघेल की वादाखिलाफी ने ली संविदा कर्मचारी की जान, सिंहदेव और चौबे अब भी दे रहे विरोधाभासी बयान, कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगा छत्तीसगढ़ – ओपी चौधरी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने नियमितीकरण की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे संविदा कर्मचारियों में शामिल मोतीलाल कौशिक की मृत्यु पर गहन शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भूपेश बघेल सरकार की वादाखिलाफी ने मोतीलाल की जान ली है। उनकी यह शहादत व्यर्थ नहीं जायेगी ।छत्तीसगढ़ की जनता और कर्मचारी कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि ऐसा कोई वर्ग नहीं है जिसे कांग्रेस ने नहीं ठगा।सत्ता में आने के लिए हर वर्ग से झूठ…
Read Moreचारा घोटाले से भी गंभीर छत्तीसगढ़ के गोठान घोटाले का खुलासा, भाजपा की मांग : चारा घोटाले की तर्ज़ पर ही इस घोटाले की सीबीआई जांच हो
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने गोठानों के नाम पर 1300 करोड़ रुपए के भारी दुरुपयोग और घोटाले का आरोप प्रदेश सरकार पर लगाया और मांग की है कि बिहार के चारा घोटाले की तर्ज पर ही इस गौठान घोटाला की जाँच सीबीआई से कराई जाए। श्री साव ने दो टूक शब्दों में कहा कि गौ माता के नाम पर कांग्रेस की भ्रष्ट प्रदेश सरकार ने बिहार के चारा घोटाले से बड़ा घोटाला किया है। प्रदेश सरकार के इन तथाकथित गौठनों में न…
Read More