फरसाबाहर क्षेत्र के 55 भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं का कांग्रेस प्रवेश : विधायक यू.डी.मिंज और कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कराया कांग्रेस प्रवेश !

Advertisements
Advertisements

सीएम भूपेश बघेल और सरकार की नीतियों से हुए प्रभावित, कहा-विधायक यू.डी.मिंज ने किया है काम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी

कुनकुरी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर क्षेत्रीय भाजपाई नेताओं-कार्यकर्ताओं का कांग्रेस की ओर जाने का सिलसिला थमता दिखाई नहीं दे रहा है। आज फरसाबाहर क्षेत्र के 55 भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विधायक यू.डी.मिंज और जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव के समक्ष कांग्रेस ज्वाइन किया है, ज्ञात हो कि सभी कांग्रेस ज्वाइन करने वाले भाजपा के गढ़ फरसाबाहर क्षेत्र से है. जिन्होंने कांग्रेस के प्रति अपनी आस्था दिखाई है। विधायक यू.डी.मिंज के समर्थकों ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज सागर यादव के नेतृत्व में नव प्रवेशियों का जोरदार स्वागत किया। क्षेत्र में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव का प्रवास और इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में प्रवेश नगर में चर्चा का विषय बना रहा।

कांग्रेस प्रवेश करने वाले नेताओं ने कहा कि विधायक यू.डी.मिंज जनता के प्रति समर्पित हैं और क्षेत्र के लिए लगातार काम कर रहें है, विकास कार्यों से उनका मन परिवर्तित हो रहा है और विधायक की कार्यशैली से आकर्षित होकर भाजपा से मोहभंग हो रहा है, जिसके कारण कांग्रेस प्रवेश किये है। विधायक यूडी मिंज लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता से जुड़े हुए हैं और उनकी कर्मठता के कारण आज विकास के कार्य हो रहे हैं, क्षेत्र की जनता को ऐसे ही सक्रिय जन जन तक पहुंच रखने वाले जनप्रतिनिधि की जरूरत है, जो कि क्षेत्र की जनता की भावनाओं को समझ कर उसी अनुरूप काम करें। मैं और मेरे साथी उनकी कार्यशैली से अत्यधिक प्रभावित हैं और कांग्रेस के साथ अपनी आगे की शुरूआत कर रहे हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!