जैसी अमर्यादित भाषा रमन सिंह की, वैसी कलंकित बोली अजय चंद्राकर की, डॉ. रमन सिंह कलेक्टर एसपी को धमकाने के बजाये मतदाता से हाथ जोड़े – कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भिलाई एवं बिरगांव नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं अजय चंद्राकर के द्वारा कलेक्टर एसपी एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने धमकाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर नगरीय निकाय चुनाव में दिख रही भाजपा की करारी हार के डर से बौखला गये। रमन सिंह अमर्यादित एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर की भाषा लोकतंत्र को कलंकित करने वाली है।…

Read More

15 निकाय क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव जीत रहे, सभी 15 निकायों में कांग्रेस के मेयर और अध्यक्ष बनेंगे – कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कांग्रेस ने दावा किया कि भिलाई, बीरगांव, चरोदा, रिसाली नगर निगमों सहित सभी 15 निकाय क्षेत्रों में कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव जीत रहे है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जनता कांग्रेस प्रत्याशियों को हाथों हाथ ले रही है। कांग्रेसजनों में भी चुनाव को लेकर अभूतपूर्व उत्साह है। कांग्रेस के चुनाव जीतने के दावों का बड़ा आधार कांग्रेस सरकार के पिछले तीन साल के जनकल्याणकारी काम है। जनता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार की योजनाओं…

Read More

बीरगांव गाजिनगर में भारतीय जनता पार्टी ने की 4 वार्ड की संयुक्त आम सभा, बीरगांव चुनाव सत्यनारायण के लिए अपने बेटे का लॉन्चिंग पैड : अजय चंद्राकर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, नगरी निकाय चुनाव प्रचार का आज अंतिम दौर था जिसके मद्देनजर भाजपा के नेताओं द्वारा चार प्रमुख वार्डो की संयुक्त आम सभा का आयोजन किया हजारों के संख्या में उपस्थित मतदाताओ को भाजपा नेताओ ने संबोधित किया आम सभा मे महिला पुरुष युवा एवं सियान सभी उपस्थित थे भाजपा नेताओं ने चुनावी महासमर के अंतिम दौर में कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया सांसद सुनील सोनी , चुनाव प्रभारी एवं विधायक अजय चंद्राकर , नारायण चंदेल , जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीचंद सुन्दरनी , पूर्व विधायक नंदकुमार साहू…

Read More

प्रदेश सरकार वंचित-उपेक्षित वर्ग के लोगों के प्रति घोर संवेदहीनता और अमानवीयता का परिचय दे रही : प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि प्रदेश सरकार समाज के वंचित-उपेक्षित वर्ग के लोगों के साथ भी अपनी घोर संवेदहीनता और अमानवीयता का परिचय दे रही है और उनकी सुविधा और कल्याण के बारे में सोच भी नहीं रही है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि जब भी प्रदेश सरकार को इस बारे में आगाह किया जाता है तो मुख्यमंत्री से लेकर सरकार के सभी लोग और वृथा गाल बजाते कांग्रेस के लोग यह कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं कि हमने…

Read More

राजीव भवन रायपुर में कांग्रेसियों ने बाबा गुरूघासी दास जी का स्मरण किया, परम पूज्य संत शिरोमणि बाबा गुरू घासीदास जी का सम्पूर्ण जीवन मानव जीवन के कल्याण के लिए था समर्पित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय राजीव भवन रायपुर में आज दिनांक 18 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सेवादल, प्रदेश युवा कांग्रेस, प्रदेश महिला कांग्रेस, प्रदेश एनएसयूआई, इंटुक एवं सभी मोर्चा, संगठनों, प्रकोष्ठों एवं विभागों के संयुक्त तत्वाधान में गुरू घासीदास जी की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र में माल्यापर्ण एवं पुष्पाजंलि अर्पित कर पुण्य स्मरण किया। परम पूज्य संत शिरोमणि बाबा गुरू घासीदास जी का सम्पूर्ण जीवन मानव जीवन के कल्याण के लिए समर्पित था। उनका जीवन दर्शन और विचार मूल्य पूरी मानव जाति…

Read More

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के 3 वर्ष के कार्यकाल को भाजपा नेताओं ने बताया विश्वासघात, बदहाली और निकम्मेपन के तीन साल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जशपुर जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैजान सरवर खान द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार कांग्रेस शासन के 3 वर्ष पूरे होने पर बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण कुमार राय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में तीन ऐसे काले अध्याय जैसे इससे पहले कभी नही हुए। छत्तीसगढ़ क्या भारत के इतिहास में आजतक ऐसा कभी नही हुआ जब एक साथ 14 सौ से अधिक संख्या में आरक्षि बलों ने अपने हथियार शासन को जमा करा दिए हों। धूर नक्सल प्रभावित बस्तर के…

Read More

बीरगाँव नगरीय निकाय चुनाव : भाजपा का विशाल रोड शो, सभी 40 वार्डो में हुआ भव्य स्वागत, सैकड़ो की संख्या में निकाली बाइक रैली

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के अंतिम दौर में भव्य रोड शो निकाल कर दिखाई ताकत सैकड़ो की संख्या में बाइक रैली निकाली dj साउंड के संग वरिष्ठ भाजपा नेता रथ में सवार होकर प्रत्येक वार्ड पहुँचे एवं वहाँ स्थानीय प्रत्याशियों सहित आम जनता ने भी भरपूर स्वागत किया भव्य बाइक रैली की शुरुवात 13 नम्बर वार्ड गायत्री मंदिर में पूजा के पश्चात हुई वहाँ से रैली विभिन्न वार्डो के मुख्य मार्गो  से होते हुए बीरगाँव , अछोली , रावांभाटा उरला ,उरकुरा एवं सरोरा का भ्रमण…

Read More

कांग्रेस ने भूपेश सरकार के तीन वर्ष का जश्न मनाया, राज्य सरकार के कामों को प्रचारित प्रसारित करने संगोष्ठी का भी हुआ आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस ने प्रदेश भर में उत्सव मनाया। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों और ब्लाकों में आतिशबाजी कर रैलियां निकालकर प्रभातफेरी निकाल कर मिष्ठान वितरण कर खुशियां मनाई गयी। इस अवसर पर राज्य सरकार के कामों को प्रचारित प्रसारित करने संगोष्ठी भी आयोजन किया गया। सभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों और ब्लाक अध्यक्षों को कार्यक्रम संपन्न कराने की जवाबदेही दी गयी थी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम खैरागढ़ में चुनाव प्रचार के बाद सरकार के तीन वर्ष…

Read More

रमन सिंह और उसके दामाद के द्वारा ली कर्ज का ब्याज भूपेश सरकार भर रही, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार से किसान, आदिवासी, युवा, व्यापारी, महिलाएं खुश केवल रमन सिंह और भाजपा नेता दुखी – कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का ट्वीट उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली कहावत को चरितार्थ कर रहा है। रमन भाजपा ने राज्य को कर्ज में डुबोया, किसानों को दो साल का बोनस नहीं दिया, युवाओं के नौकरी को आउटसोर्सिंग से बेचा, सरकारी शराब दुकान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार तो पूर्व के रमन सरकार के 15 साल…

Read More

भाजपा की प्रेस कांफ्रेंस में झूठ और छत्तीसगढ़ के विरोध के सिवा कुछ नहीं, जनता की खुशहाली भाजपा से देखी नहीं जा रही – कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने पर भाजपा नेताओं के द्वारा लिये गये प्रेस कांफ्रेंस के मुद्दों से भाजपा नेताओं की खीझ और बौखलाहट खुलकर सामने आई है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के कांग्रेस सरकार के खिलाफ बोलने के लिये झूठ के सिवा कुछ नहीं है। प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा नेता बेशर्मीपूर्वक केंद्र सरकार के छत्तीसगढ़ विरोधी रवैये का बचाव करते नजर आये केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ से उसना चावल नहीं ले रहा लेकिन भाजपा नेताओं को…

Read More