Category: राजनीति

  • जमील सिद्धीकी दिल पर हाथ रख कर बताएं किस भाजपा शासित राज्यों में अल्पसंख्यक समुदाय सुरक्षित है? – कांग्रेस

    जमील सिद्धीकी दिल पर हाथ रख कर बताएं किस भाजपा शासित राज्यों में अल्पसंख्यक समुदाय सुरक्षित है? – कांग्रेस

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

    रायपुर, बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी की प्रेस वार्ता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने कहा कि असल में जमाल सिद्दीकी भाजपा में अल्पसंख्यक समुदाय का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं बल्कि आरएसएस भाजपा का मोहरा बन कर भाजपा शासित राज्यों में अल्पसंख्यक समुदाय के ऊपर हो रहे अत्याचार शोषण पर लीपापोती करते हैं। जिस प्रकार से भाजपा शासित राज्यों में अल्पसंख्यक समुदाय के ऊपर अत्याचार बढ़े है। भाजपा अलग-अलग राज्यों में अल्पसंख्यक समुदाय के सिख, ईसाई,  मुसलमान के खिलाफ वैमनस्यता फैलाने की साजिश रचती हैं यह पूरे देश ने देखा है। भाजपा के अल्पसंख्यक राष्ट्रीय मोर्चा के अध्यक्ष जमीन सिद्दीकी दिल पर हाथ रख कर कहे कि भाजपा शासित राज्यों में अल्पसंख्यक वर्ग सुरक्षित है उनका मौलिक अधिकार कानूनी अधिकारों का हनन नहीं हो रहा है? उन्हें प्रताड़ित नहीं किया जा रहा है? उन्हें धार्मिक उन्माद का हिस्सा नही बनाया जा रहा है? छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार में सभी वर्गों के मौलिक और कानूनी अधिकार सुरक्षित है।

    प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने कहा दुर्भाग्य की बात है भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमील सिद्दीकी ने भाजपा के द्वारा कवर्धा में वर्ग विशेष के खिलाफ रची गई षड्यंत्र के विषय में निंदा के एक शब्द बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए ईसाई समुदाय के खिलाफ झूठे धर्मांतरण के आरोप लगाकर जो हे टारगेट किया जा रहा है उस पर कुछ नहीं बोले। किसान आंदोलन के दौरान जिस प्रकार से सिख किसानों को लेकर भाजपा के नेता अभद्र अपमानजनक टिप्पणी की है उस पर भी एक शब्द बोलने की क्षमता जमील सिद्दीकी में नहीं दिखा। जमील सिद्धकी जिस अल्पसंख्यक समुदाय का खुद को प्रतिनिधि बताते हैं उस समुदाय के ऊपर लगातार भाजपा और आर एस एस के अनुवांशिक संगठन सोशल मीडिया से लेकर सार्वजनिक स्थानों में भी उन्मादी टीका टिप्पणी करते हैं उस वर्ग के खिलाफ आक्रोश भड़काने की कोशिश करते हैं। और इस षड्यंत्र में जमील सिद्धीकी जैसे लोग सामने आकर आरएसएस और भाजपा का बचाव करते हैं।

    प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने यह भी कहा कि अल्पसंख्यकों में यदि कोई सबसे सुरक्षित राज्य है तो वह छत्तीसगढ़ है। छत्तीसगढ़ में आज तक भूपेश बघेल की सरकार में न लिंचिंग की घटना हुई है, ना ही मुस्लिम अथवा अल्पसंख्यक समुदाय पर झूठा मुकदमा दर्ज कर उन्हें प्रताड़ित किया गया है। हालांकि चुनावी लाभ लेने के लिए भाजपा के नेताओं को जब मुद्दा नहीं मिलता है तो वे धर्मांतरण जैसा झूठा आरोप लगाने का दुस्साहस करते हैं जबकि राज्य में भाजपा आज तक इस तरह की घटनाओं का कोई ठोस उदाहरण प्रस्तुत नहीं कर पाई है। भाजपा और आरएसएस के प्रचारक वातावरण को दूषित करने और भाईचारे में दुराव पैदा करने में सफल नहीं हो पाए हैं।  भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा छत्तीसगढ़ की धरती में आकर लगाए गए आरोप झूठे, बेबुनियाद और बटवारा करने को प्रेरित करने वाला है भाजपा इस प्रयास में कभी सफल नहीं होगी।

  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने महामारी के तीसरी लहर को रोकने के जो उपाय किए देश के सामने एक नजीर बन कर उभरा – कांग्रेस

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार महामारी के तीसरी लहर को रोकने जो कड़े कदम उठाए और स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक मजबूत प्रबंधन की है वह देश के सामने नजीर बन कर उभरा है आर्थिक गतिविधियों को रोके  बिना राज्य के ढाई करोड़ जनता को सुरक्षित रखने जो कारगर कदम उठाये वो काबिले तारीफ है सरकार की पहली प्राथमिकता महामारी को फैलने से रोकना है राज्य में सार्वजनिक कार्यक्रमों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है स्कूल कॉलेज बंद कर ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की गई है सभी व्यापारिक संगठनों सामाजिक संगठनों एवं अन्य संगठनों के साथ संवाद स्थापित कर कोरोना रोकने के नियमो का कड़ाई से पालन करवाया जा रहा है। जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं सरकारी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम शासकीय काम निपटाए जा रहे हैं कोरोना रोकने के तमाम मानदंडों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है और इसके लिए राज्य के बाहर से आने वाले यात्रियों की रेलवे स्टेशन बस स्टैंड और हवाई अड्डे पर निरंतर कोरोना टेस्ट की जा रही है उनको होम आइसोलेट किया जा रहा है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही है दवाइयां दी जा रही है।

    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर कोरोना के बचाव और इलाज की व्यापक व्यवस्था की गयी है। राज्य में महामारी के तीसरी लहर को देखते हुए सभी मेडिकल कॉलेज जिला चिकित्सालय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों है में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन बैड वेंटिलेटर आईसीयू एचडीएसयू मेडिकल स्टाफ चिकित्सक दवाइयां के साथ आवश्यक चिकित्सा उपकरण की व्यवस्था की गई है डोर टू डोर वैक्सीनेशन कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं बच्चों का टीकाकरण चल रहा है रोज 55,000 से अधिक कोरोना के टेस्ट हो रहे हैं  सरकारी अस्पतालों में 25549 बिस्तर की व्यवस्था है।जिसमें 14069 ऑक्सीजन बैड,1108 से अधिक वेंटिलेटर बैड हैं 875 से अधिक आईसीयू 569 से अधिक एचडीयू बैड हैं 112 ऑक्सीजन प्लांट है रेलवे स्टेशन बस स्टेशन हवाई अड्डा में बाहर से आने वालों के टेस्ट की जा रही है उन्हे होम आइसोलेट किया जा रहा है। महामारी रोकने के तमाम मापदंडों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है ।

  • बेरोजगारी भत्ता भाजपा का दिमाकी फितूर कांग्रेस का वायदा नहीं, मुख्यमंत्री भपेश बघेल के रोजगार मिशन के गठन की घोषणा से भाजपा परेशान, विष्णुदेव ने मानसिक विचलन में राहुल गांधी को पत्र लिखा – कांग्रेस

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

    रायपुर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को पत्र लिखे जाने को कांगेस ने भारतीय जनता पार्टी का मानसिक विचलन बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के जन घोषणा पत्र को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बड़ी बेशर्मी पूर्वक अपनी राजनैतिक सुविधा अनुसार झूठी व्याख्या कर रहे। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में कभी भी बेराजगारी भत्ता देने की बात नहीं कहीं थी। भाजपा अध्यक्ष को साहस हो तो बतायें की कांग्रेस के घोषणा पत्र में कहां बेरोजगारी भत्ता लिखा है? और किस जगह होडिंग में कांग्रेस ने बेरोजगारी भत्ता देना लिखा था?

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांगेस ने अपने घोषणा पत्र के बिन्दु क्रमांक 4 में घर-घर रोजगार हर घर रोजगार के तहत 10 लाख बेरोजगार युवाओं को सामुदायिक विकास और समाज सेवी गतिविधियों ये जोड़कर 2500 रू. प्रतिमाह देने की बात कही थी। इस वायदे के अनुसार कांग्रेस सरकार ने 13269 राजीव युवा मितान क्लब का गठन कर युवाओं को सामाजिक सामुदायिक गतिविधियों से जोड़ने का काम शुरू किया गया है। इस हेतु सभी राजीव युवा मितान क्लब के लिये 1 लाख रू. के बजट भी दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपना वायदा पूरा करना सरकार गठन के पहले दिन से शुरू कर दिया है। कांग्रेस सरकार ने तीन साल में 36 में से 34 वायदों को पूरा कर दिया है।

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विष्णुदेव साय आत्म अवलोकन करें कि भाजपा की राज्य में 15 साल सरकार थी। भाजपा ने युवाओं से 2003 के संकल्प पत्र में 500 रू. बरोजगारी भत्ता देने का वायदा किया था। 15 साल तक एक भी बेरोजगार को 1 रू. भी भत्ता नहीं दिया था? वायदा करके भूलना भाजपा की फितरत है। कांग्रेस जो कहती है उसे करती है। राज्य में हर आदिवासी परिवार से एक को नौकरी 10 लीटर दूध वाली गाय देने का झांसा देने वाली भाजपा के अध्यक्ष साय किस नैतिकता से राहुल गांधी को पत्र लिख रहे है। विष्णुदेव 2 करोड़ प्रतिवर्ष के हिसाब से 14 करोड़ युवाओं को रोजगार देने के लिये मोदी को पत्र लिखने का साहस कब दिखायेंगे। मोदी से कब पूछेंगे की देश की जनता के खाते में 15 लाख कब आयेंगे?

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के शुरूआती तीन साल में 5 लाख युवाओं को नौकरियां मिली आने वाले 5 सालों में 15 लाख युवाओं को नौकरी मिले और रोजगार मिले इसके लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन का गठन किया है। इससे भाजपा को पीड़ा हो रही है। भाजपा नहीं चाहती राज्य के युवाओं को रोजगार मिले। प्रदेश में 15 साल सरकार चलाने के बाद केन्द्र में 7 साल से मोदी की सरकार जो काम भारतीय जनता पार्टी नहीं कर पायी उसे छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार 3 साल में कैसे कर ले रही इसी लिये भाजपाध्यक्ष चिट्ठी लिख कर छत्तीसगढ़ में अप्रासंगिक हो चुकी भाजपा की साख बचाने की कोशिश में लगे है।

  • रायपुर पुलिस का काम सराहनीय, धरमलाल कौशिक सार्वजनिक रूप से माफी मांगे…मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार – डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम

    रायपुर पुलिस का काम सराहनीय, धरमलाल कौशिक सार्वजनिक रूप से माफी मांगे…मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार – डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

    रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार के स्कूली शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए रायपुर पुलिस को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि पुलिस ने जिस प्रोफेशनल तरीके और तेजी के साथ फर्जी डायरी कांड का पटाक्षेप मात्र 48 घंटों के भीतर कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया है वह प्रशंसा और बधाई के पात्र है। इस मामले में पुलिस ने जिस कार्य क्षमता का परिचय दिया है वह बताता है कि छत्तीसगढ़ की पुलिस पूरे हिंदुस्तान में नंबर वन पुलिस क्यों कहीं जाती है। साथ ही साथ इस मामले के त्वरित खुलासे के बाद राज्य की पौने तीन करोड़ आबादी का भरोसा भी पुलिस के ऊपर और बढ़ा है। डॉ. प्रेमसाय सिंह ने कहां है कि इस फर्जी डायरी के माध्यम से उन्हें, उनके विभाग और छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय भूपेश बघेल सरकार को बदनाम करने का प्रयास किया गया था जो कि असफल रहा। जैसे ही पूरे घटनाक्रम की जानकारी उन्हें मिली उन्होंने तत्काल संबंधित अधिकारियों को इसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए। साथ ही साथ स्वयं भी कांग्रेस प्रवक्ता आर. पी. सिंह के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर इस पूरे मामले की त्वरित व उच्च स्तरीय जांच कराने का आग्रह किया जिसे मुख्यमंत्री जी ने तत्काल स्वीकार कर लिया। शीघ्र जांच करा कर दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए डॉ. प्रेमसाय सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हृदय से आभार जताया है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक को उनके कल दिए गए बयान की याद दिलाते हुए यह चुनौती प्रस्तुत की है कि अब वह तथाकथित डायरी सार्वजनिक करें जिसका दावा कल उन्होंने अपने बयान में किया था। अपराधियों के गिरफ्तार हो जाने के बाद अब तो यह स्पष्ट हो चला है कि अगर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने ऐसा कोई दावा किया था तो उनकी भी संलिप्तता अपराधियों के साथ कहीं न कहीं अवश्य रही होगी। अन्यथा एक कूट रचित डायरी की जानकारी आरोपियों के अलावा सिर्फ उन्हें ही क्यों थी? क्यों उन्होंने यह दावा किया कि बहुत जल्द वह उस कथित डायरी को सार्वजनिक करेंगे? क्या धरमलाल कौशिक अभी भी अपनी बात पर कायम रहेंगे और कथित डायरी को सार्वजनिक करने का साहस दिखाएंगे? अगर नहीं तो धरमलाल कौशिक को सार्वजनिक रूप से छत्तीसगढ़ सरकार और प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए तथा जनता के बीच झूठ फैलाने के लिए खेद प्रकट करना चाहिए। सार्वजनिक जीवन में हमेशा शुचिता की राजनीति को स्थान मिलना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष का दायित्व होता है कि वह जनता से जुड़े हुए जनहित के मामले उठाएं जिससे प्रदेश का भला हो सके। लेकिन भूपेश बघेल जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से राज्य में भारतीय जनता पार्टी मुद्दों के अभाव में जी रही है और यही वजह है कि एक कूटरचित फर्जी डायरी को सामने रखकर घटिया और ओछी राजनीति कर रही थी। पूरे मामले का खुलासा हो जाने के बाद अब डॉ. रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, विष्णु देव साय और विशेषकर धरमलाल कौशिक को अपना रुख प्रदेश के सामने स्पष्ट करना चाहिए।

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांग्रेस के घोषणा पत्र के वायदों को लेकर राहुल गाँधी को लिखा पत्र…..पढ़े पूरा पत्र विस्तार से

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांग्रेस के घोषणा पत्र के वायदों को लेकर राहुल गाँधी को लिखा पत्र…..पढ़े पूरा पत्र विस्तार से

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    कांग्रेस के अपने विधानसभा चुनाव घोषणा से छत्तीसगढ़ कॉंग्रेस के पलटने के बाद आज भाजपा अध्यक्ष ने राहुल गांधी जी को पत्र लिख उनके वादे को याद दिलाया.

    प्रति

    श्री राहुल गांधी
    पूर्व राष्ट्रीय अध्य्क्ष व वरिष्ठ नेता
    भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

    विषय: छतीसगढ़ में आपके द्वारा किये वादों से आपकी छतीसगढ़ कांगेस इकाई के पलटने बाबत!

    महोदय,

    पिछले विधानसभा चुनावों में आपका कई बार छतीसगढ़ आना हुआ था। आपकी माजूदगी में कांग्रेस के जनघोषणा पत्र का भी विमोचन हुआ था। उसमें प्रथम कवर पृष्ठ पर आपकी फ़ोटो प्रमुखता से लगी है।

    उस जनघोषणा पत्र में किये प्रमुख वादों में एक वादा 10 लाख बेरोजगार युवाओं को ढाई हजार प्रतिमाह भत्ता देने का भी है। दुर्भाग्य से 3 वर्षो में एक भी युवक को ये भुगतान नही हुआ है।

    अब 3 वर्षो के लंबित 9 हज़ार करोड़ के भुगतान के लिए आगामी बजट में प्रावधान हेतु हमारी तरफ से जब मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखा गया तो छतीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष इससे साफ मुकर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस तो अब ये तक कह रही है कि ऐसा वादा आपने किया ही नहीं था। जबकि कांग्रेस पार्टी के जनघोषणा पत्र में इसका साफ उल्लेख है कि राजीव गांधी मित्र योजना के तहत 10 लाख बेरोजगार युवाओं को 2,500 रु मासिक भत्ता दिया जाएगा । इसके साथ ही चुनाव के दौरान लगाए गए कई होर्डिंग्स व विज्ञापनों में भी बड़ी-बड़ी हैडलाइन देकर युवाओं को भत्ता देने की बात कही गयी थी।

    राहुल जी, देश भर में भरोसे के संकट से जूझ रही कांग्रेस की साख पर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने गम्भीर चोट पहुंचायी है। आपसे अनुरोध है आप भी छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कहें कि 10 लाख युवाओं से किये वादे को निभाने हेतु ताकि आगामी बजट में 9 हज़ार करोड़ का प्रावधान करें। इस आवंटन से सभी युवक-युवतियों का प्रति व्यक्ति बकाया 90 हज़ार रुपए का भुगतान किया जा सकेगा। कांग्रेस द्वारा अन्य तमाम वादे कर छले गए प्रदेश की जनता, कांग्रेस का यह विश्वासघात बिल्कुल सहन नहीं करेगी। कृपया इस महत्वपूर्ण विषय पर ध्यान दें।

    भवदीय

    विष्णु देव साय
    प्रदेश अध्य्क्ष
    भारतीय जनता पार्टी, छतीसगढ़।

  • छत्तीसगढ़ को नशे के दलदल में धकेलने के बाद भूपेश-सरकार अब अन्य राज्यों में भी शराब की नदियाँ बहाने का ठेका ले रही : भाजपा

    छत्तीसगढ़ को नशे के दलदल में धकेलने के बाद भूपेश-सरकार अब अन्य राज्यों में भी शराब की नदियाँ बहाने का ठेका ले रही : भाजपा

    प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री मूणत ने कहा- गंगाजल की सौगंध खाकर शराबबंदी के वादे से मुकरने वाली प्रदेश सरकार अब झारखंड में शराब बिक्री बढ़ाने में सहयोग कर शर्म-ओ-हया की सारी हदें पार करती नज़र आ रही

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

    रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा है कि गंगाजल की सौगंध खाकर छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी का वादा करके उससे मुकरने वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार अब पड़ोसी राज्य झारखंड में शराब बिक्री बढ़ाने के उपायों में सहयोग करने की आतुरता दिखाकर शर्म-ओ-हया की सारी हदें पाार करती नज़र आ रही है। श्री नूणत ने कहा कि शराबबंदी के मुद्दे पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने असली राजनीतिक चरित्र का भौण्डा प्रदर्शन किया है जिसका माक़ूल ज़वाब प्रदेश की जनता ज़रूर देगी।

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री श्री मूणत ने कहा कि शराब की कोचियागिरी करके छत्तीसगढ़ को नशे के दलदल में धकेलने के बाद प्रदेश की भूपेश-सरकार अब अन्य राज्यों में भी शराब की नदियाँ बहाने का ठेका ले रही है, यह अत्यंत निंदनीय कृत्य और अनैतिक आचरण की पराकाष्ठा है। शराबखोरी को सामाजिक बुराई बताने वाले महात्मा गांधी के नाम की गाहे-बगाहे दुहाई देते कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांधीवाद को ताक पर रख दिया! श्री मूणत ने कहा कि बजाय झारखंड को शराबबंदी के लिए प्रेरित करने के प्रदेश सरकार झारखंड के शराब क़ारोबार को कंसल्टेंसी सेवाएँ देने के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कंपनी लिमिटेड (सीएसएमसीएल) के अधिकृत किया है क्योंकि झारखंड सरकार अगले वित्तीय वर्ष से अपने आबकारी राजस्व को 19सौ करोड़ रुपए से बढ़ाकर दुगुना करना चाहती है। श्री मूणत ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार अपनी शराब नीति के चलते प्रदेश ग़रीब-मज़दूरों के परिवार में कलह-क्लेश का माहौल बना रका है और अब वह अन्य प्रदेशों के शांतिपूर्ण महौल का सत्यानाश करने पर आमादा है।

  • प्रदेश सरकार नान मामले में गवाहों के ऊपर दबाव बना रही, प्रदेश की सरकार षड़यंत्रकारी है : कौशिक

    प्रदेश सरकार नान मामले में गवाहों के ऊपर दबाव बना रही, प्रदेश की सरकार षड़यंत्रकारी है : कौशिक

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

    रायपुर, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार नान मामले में गवाहों के ऊपर दबाव बना रही है। प्रमुख आरोपियों को बचाने के लिए प्रदेश के मुखिया इस प्रकार का कृत्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि किस प्रकार निलंबित जीपी सिंह के द्वारा जो बयान जारी किया गया है कि वर्तमान प्रदेश सरकार के मुखिया भूपेश बघेल के द्वारा नान मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह व उनकी पत्नी श्रीमती वीणा सिंह जी के खिलाफ एफआईआर करने व केस में फंसाने तथा गवाह के ऊपर दबाव डालने का जो प्रयास किया गया। उसके साथ ही साथ जीपी सिंह के द्वारा सुप्रीम कोर्ट में भी यह शपथ पत्र दिया गया कि किस प्रकार से गवाहों के ऊपर में दबाव बनाने का प्रयास वर्तमान प्रदेश सरकार के मुखिया के द्वारा की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहले जब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष थे तो माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पत्र लिख कर नान घोटाले में फंसे जो दो अधिकारी है उनके खिलाफ में जांच होनी चाहिए और कार्यवाही करने की मांग की थी। अब दोनों अधिकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के दाएं बाएं बने हुए है तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को अब यह नहीं लगता कि दोनों अधिकारी उनके नजर में अपराधी है या अपराध से वे दोनों मुक्त हो गए हैं।

    नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि यदि सरकार इस प्रकार से चलेगी और दबाव बनाएंगे तो कैसे निरपेक्ष भाव की अपेक्षा कर सकते हैं। गवाहों के ऊपर दबाव बनाकर कार्यवाही करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। निश्चित रूप से इन सारे तथ्यों को देखेंगे तो आपको अपने-आप लगेगा कि वर्तमान सरकार के द्वारा प्रलोभन व दबाव बनाया जा रहा है और प्रदेश सरकार इस प्रकार से कार्यवाही करके निरापराध लोगों को फंसाने का जो कृत्य किया जा रहा है वह सर्वथा अनुचित है।

  • पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भी कांग्रेस के फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपने ट्विटर हैंडल में जारी किया था अब विष्णुदेव साय भी वही काम कर रहे हैं- कांग्रेस

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय वादानुसार मोदी सरकार को पत्र लिखकर प्रति वर्ष दो करोड़ रोजगार देने, 15 -15 लाख सभी के खाता में जमा कराने की मांग क्यों नही करते?

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

    रायपुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के पत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को मोदी सरकार को पत्र लिखना चाहिए और उन्हें याद दिलाना चाहिए कि और मोदी सरकार को याद दिलाना चाहिए कि बीते 7 साल में 14 करोड़ युवाओं को नौकरी मिलना था जो नहीं मिला है उन्हे तत्काल देवे एवं 140 करोड़ जनता के खाते में 15-15 लाख रुपए तत्काल जमा कराए। लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी भाजपा ने देश की जनता को अच्छे दिन आएंगे देशभर के युवाओं को प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार देने, किसानों को स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश के अनुसार लागत मूल्य का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य दिया जाएगा, 2022 में किसानों के आय को दुगनी करेंगे, 100 दिनों के भीतर महंगाई डायन को खत्म करगे, विदेशों में जमा कालाधन को देश  में लाकर प्रत्येक के खाता में 15 लाख रुपए जमा कराने, पेट्रोल डीजल 35 लीटर में आम जनता को उपलब्ध कराने रसोई गैस के कीमत घटाने, हमारे एक सैनिक के एक सिर के बदले पाकिस्तान के 10 सैनिकों के  सिर काट कर लाने सहित अनेक लोक लुभावने वादा चुनाव मंच से घोषणा किए थे। मोदी सरकार बनने के 7 साल बाद भी जनता लोकसभा चुनाव में किये भाजपा के वादों का पूरा होने का इंतजार कर रही है

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा का चरित्र ही है फर्जी जाली दस्तावेज एवं टूलकिट बनाकर आम जनता को भ्रमित करना भाजपा आईटी सेल को इसमें महारत हासिल है विधानसभा चुनाव के दौरान भी भाजपा के आईटी सेल ने प्रदेश कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं के नाम से फर्जी पत्र जारी कर किसानों को गुमराह करने की कोशिश किया था। इसके पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने अपने ट्विटर एकाउंट में कांग्रेस के जाली दस्तावेज तैयार कर टूल किट बनाकर कांग्रेस की छवि धूमिल करने की कोशिश की थी जिसके खिलाफ एफ आई आर दर्ज है। अब कांग्रेस का फर्जी घोषणा पत्र बनाकर भाजपा के नेता प्रदेश के युवाओं को 2500 रु बेरोज़गारी भत्ता देने का भ्रम जाल में फंसाना चाहते हैं।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस बेरोजगारी भत्ता जैसे शब्दों पर भरोसा नहीं करती वह युवाओं को रोजगार देना चाहती है। 36 बिंदुओं के घोषणा पत्र के बिंदु क्रमांक 4 में घर घर रोजगार हर घर रोजगार- छत्तीसगढ़ के युवाओं को राजीब मित्र योजना के तहत रोजगार दिया जाएगा जिसके अंतर्गत 10 लाख बेरोजगार युवाओं को सामुदायिक विकास और समाज सेवा गतिविधियों में भाग लेने पर न्यूनतम प्रतिमाह 2500रु प्रदान किया जाएगा ये उलेखित है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र के बिंदु क्रमांक 4 में या अन्य 36 बिंदुओं में कहीं भी 2500 रु बेरोजगारी भत्ता देने का वादा नहीं किया है। अपने इस वायदे को पूरा करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में 12269 राजीव युवा मितान क्लब के गठन को शुरू करवाया इसके माध्यम से युवाओं को सामाजिक कार्यो से जोड़ा जायेगा। इस हेतु सभी क्लबों 19 करोड़ रू. भी जारी कर दिया गया है।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि जन हितेषी छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के छवि खराब करने के लिए भाजपा के द्वारा बनाए गए जाली दस्तावेजों के लिए उनके खिलाफ क्यों ना कानूनी कार्यवाही किया जाए? भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय प्रदेश के जनता से माफी मांगे।

  • नान घोटाले का पर्दाफाश डायरी जब्त रमन के कार्यकाल में हुआ था, रमन सिंह नान घोटाले में पहले से फंसे हुये उनको फंसाने दबाव बनाने की क्या जरूरत – कांग्रेस

    समदर्शी नेवा ब्यूरो,

    रायपुर, निलंबित एडीजी जीपी सिंह द्वारा यह कहा जाना कि नागरिक आपूर्ति घोटाला में रमन सिंह को, वीणा सिंह को फंसाने से इंकार कर दिया था इसलिये उसे यह झेलना पड़ रहा है पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सिंह तो पहले से नान घोटाले में फंसे है उनको फंसाने के लिये दबाव बनाने की क्या जरूरत है। जी पी सिंह के ऊपर आय से अधिक संपत्ति बंटोरने का आरोप है। प्रदेश में वोट संघर्ष भड़काने का षड़यंत्र, सरकार को अस्थिर करने का षड़यंत्र जैसे गंभीर आरोप है, उनके ऊपर भयादोहन के भी आरोप लगे है। उसका राजनीति द्वेष का आरोप लगाना हास्यास्पद है। जीपी सिंह अपने ऊपर दर्ज संगीन आरोपों से ध्यान भटकाने राजनीतिक आरोप लगा रहा है, लेकिन इस प्रकार के सतही बयानों से उनके ऊपर लगे अपराधों की न गंभीरता कम होती है और वह कानून से बच पायेगा।

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सारा प्रदेश जानता है 36000 करोड़ का नान घोटाला रमन सिंह के कार्यकाल में हुआ है। नान घोटाले का पर्दाफाश भी रमन के कार्यकाल में हुआ था। उनके ही अधीन अधिकारियों ने नान डायरी को जप्त किया था। नान दफ्तर में रुपये जब्त किया था, रमन के कार्यकाल में ही मुकदमा दर्ज हुआ। रमन सरकार के समय जब्त नान डायरी में मैडम सीएम का उल्लेख है। गरीबों के राशन में डाका डालने की आरोपी पूर्ववर्ती रमन सरकार है। नान डायरी के पन्ने में घोटाले के आरोपियों के नाम दर्ज है जिसमें सीएम मैडम से लेकर ऐश्वर्या रेसीडेंसी वाली मैडम जैसे तमाम नामों की प्रविष्टियां दर्ज है। नान घोटाले के समय सीएम मैडम कौन थी? ऐश्वर्या रेसीडेंसी में कौन रहता था किसी से छिपा नहीं है। नान ही क्यों रमन सिंह तो अंतागढ़, डीकेएस, पनामा पेपर में भी आरोपी है। उसका भी उन्हें जवाब देना है।

  • किसानों के धान खरीदी पर राजनीति कर रहे भाजपा नेताओं पर कांग्रेस का तंज : हाथी निकल गई अब पूंछ पकड़कर झूल रहे भाजपा के नेता- कांग्रेस

    किसानों के धान खरीदी के नाम से घड़ियाली आंसू बहा कर राजनीति कर रहे हैं भाजपा के नेता सेंट्रल पुल में उसना चावल लेने पर रोक पर मौन क्यों है?

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

    रायपुर, किसानों से धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि हाथी निकल गई तब भाजपा के नेता हाथी के पूंछ को पकड़कर झूल रहे हैं।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार धान खरीदी के दिन से लेकर आज तक 17 लाख 13 हजार 445 किसानों से लगभग 68 लाख 92 हजार मिट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी कर चुकी है। प्रतिदिन लगभग 70 हजार से अधिक किसानों से तीन लाख मैट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी की जा रही है। राज्य में धान बेचने वाले कुल 22 लाख 66 हजार के करीब किसान पंजीकृत है। 17 लाख से अधिक किसानों के धान बिक चुके हैं और राशि उनके खाते में जमा हो चुकी हैं धान खरीदी 31 जनवरी तक होना है और राज्य के धान बेचने कुल पंजीकृत किसानों में से लगभग 5 लाख 50 हजार के करीब किसानों से ही धान खरीदी करना शेष  है जो तय समय में पूरा कर लिया जाएगा।

    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों के धान खरीदी में बाधा उत्पन्न करने का षड्यंत्र कर रही थी। हर वर्ष नए नियम कायदे लागू कर रही हैं बारदाना देने में भी हिला हवाला किया गया। सेंट्रल पूल में पूर्व की तरह उसना चावल लेने पर मनाही कर दी गई। इतने षड्यंत्र साजिशों के बाद बाद भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  की सरकार राज्य के 22 लाख 66 हजार किसानों से 1 करोड़ 5 लाख मैट्रिक टन धान खरीदी के लक्ष्य को पूरा करने 80 प्रतिशत आगे बढ़ चुकी है। अब धान खरीदी महा तिहार को सफल होते देख भाजपा नेताओं की बेचैनी बढ़ गई है। धान खरीदी के विषय में घड़ियाली आंसू बहा रहे भाजपा नेताओं को किसानों को बताना चाहिए कि केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ से उसना चावल लेने पर लगाई गई रोक पर मौन क्यों है? किसानों के धान खरीदी के लिए मांगी गई 5 लाख 50 हजार  गठान बारदाना में कटौती की गई तब भाजपा नेताओ के मुहं में दही क्यों जमा था? किसानों को धान की कीमत एकमुश्त 2500 रु. क्विंटल दिया गया तब मोदी सरकार के द्वारा उसमें नियम शर्ते लगाई गई और धमकी दी गई कि किसानों को समर्थन मूल्य से 1 रु. भी अधिक दिया जाएगा तो सेंट्रल में चावल नहीं आएगा तब भाजपा नेताओं ने विरोध क्यों नहीं किया? भाजपा किसान विरोधी थी है और रहेगी। जिस प्रकार से मोदी की सरकार ने तीन काले कृषि कानून लाकर किसानों को गुलाम बनाने की कोशिश की, किसानों के आय को बाधित करने काम किया जिसके खिलाफ 14 महीने से किसान सड़कों पर आंदोलन कर रहे थे। 700 से अधिक किसानों की शहादत हो गई । उस भाजपा के नेता किसानों के हितेषी कभी हो ही नहीं सकते भाजपा छत्तीसगढ़ में किसानों के नाम से घड़ियाली आंसू बहा कर राजनीति करती है। लेकिन जब किसानों की बात को मोदी सरकार के सामने रखने की बारी आती है तब भाजपा नेताओं को किसान किसान नहीं दिखते बल्कि आतंकवादी नक्सली टुकड़े टुकड़े गैंग पाक परस्त और राष्ट्र विरोधी नजर आते हैं और भाजपा के नेता किसानों के विरोध में खड़े रहते हैं।