आदिवासियों का अपमान और शोषण ही कांग्रेस का चरित्र – देवलाल ठाकुर समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 अगस्त 2024 / भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा है कि झूठ का बाजार सजाकर अफवाह व भ्रम फैलाकर अब कांग्रेस विश्व आदिवासी दिवस को लेकर ओछी राजनीति कर रही है। श्री ठाकुर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भी अब आलाकमान के सामने अपना नंबर बढ़ाने की कवायद करके सत्य और तथ्य से परे बातें करने लगे हैं। बैज के बयान से यह साफ हो गया है…
Read MoreCategory: राजनीति
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की पत्रकार वार्ता : विश्व आदिवासी दिवस पर भाजपा ने किया आदिवासियों का अपमान – प्रदेश कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 अगस्त 2024 / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज 10 अगस्त 2024 शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासियों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए सवाल उठाए हैं। प्रेस वार्ता के प्रमुख बिंदु 10 अगस्त 2024. आरएसएस के खुले विरोध की वजह से सरकार दबाव में आई – – भारतीय जनता पार्टी ने कल यानी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रमों का बहिष्कार कर दिया…
Read Moreसांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सदन में रद्द ट्रेनों पर सवाल तो उठाये पर हल नहीं निकाल पाये ? – धनंजय सिंह ठाकुर
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 09 अगस्त 2024/ रायपुर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सदन में तीन वर्षों से रद्द हो रहे ट्रेनों के मसले पर सवाल तो उठाये? लेकिन रद्द ट्रेनों को बहाल नहीं कर पाये? आज भी रेल यात्री ट्रेनों का इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें सफर के लिए यात्री ट्रेन नहीं मिली। बल्कि उनके सामने कोयला लदी मालवाहक ट्रेन फर्राटे से गुजरती रही। सांसद के सवाल पर रेल मंत्री ने जवाब दिया है वह हास्यास्पद है आजादी के…
Read Moreविश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस का हमला, मुख्यमंत्री साय पर लगाए गंभीर आरोप : कांग्रेस का सवाल – आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में ही क्यों बढ़ रहे अत्याचार ? प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विश्व आदिवासी महोत्सव में शामिल नहीं होना आदिवासी समाज का अपमान समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 09 अगस्त 2024/ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इंडोर स्टेडियम में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस महोत्सव कार्यक्रम में समय देने के बाद भी शामिल नहीं हुए। ये समस्त आदिवासी समाज का अपमान है, आदिवासी समाज विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने पर गर्व महसूस कर रहे थे। लेकिन साय ने समाज की उपेक्षा की है। भाजपा की सरकार बनने 8 महीने में आदिवासी वर्ग…
Read Moreसांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया छत्तीसगढ़ से अंतर्राष्ट्रीय हवाई उड़ान शुरू कराने का मुद्दा.
लोकहित के विषयों को लगातार लोकसभा में उठा रहे सांसद बृजमोहन अग्रवाल. समदर्शी न्यूज़ रायपुर/नई दिल्ली, 09 अगस्त 2024 / रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल लोकसभा में लोकमहत्व के मुद्दों को लगातार उठा रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने नागर विमानन मंत्री से छत्तीसगढ़ में नए अंतर्राष्ट्रीय विमानपत्तन के निर्माण और स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने संबंधी जानकारी मांगी। जिस पर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू ने जानकारी दी कि भारत सरकार ने देश में नए ग्रीनफील्ड हवाईअड्डों के विकास के लिए ग्रीनफील्ड हवाईअड्डा…
Read Moreछत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पत्रकार वार्ता कर कहा – सरकार उद्योगों और आम उपभोक्ताओं के बिजली के दाम वापस ले, सरकार के तुगलकी निर्णय से 2 लाख मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 8 अगस्त 2024/ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि आज हम पांच महत्वपूर्ण विषयां पर आप सबसे बात करने उपस्थित हुये है। बिजली के दामो की बढ़ोतरी, नगरी निकायो के अध्यक्षो के वित्तीय अधिकार की वापसी, आवारा पशुओं की समस्या, 14 अगस्त को संविधान यात्रा, विश्व आदिवासी दिवस पर नवीन आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर विषय पर चर्चा करेंगे। ऽ एक सप्ताह से अधिक दिनों से राज्य की स्टील ईकाईयां बंद है जिसके कारण इन ईकाईयों में काम करने वाले 2…
Read Moreपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पत्रकारों से चर्चा, कहा- पूरे प्रदेश में खुला जानवर बड़ी समस्या बन गये है, छुट्टा जानवर को लेकर 16 को पाटन एसडीएम कार्यालय में छोड़ा जायेगा
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 07 अगस्त 2024/ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि पाटन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेसजनों की बैठक थी जहां सभी साथियों ने चिंता व्यक्त की कि जो छुट्टा जानवर है उससे लोग परेशान है। क्योंकि रोपाई हो चुका है किसान परेशान है अपने फसल बचाने के लिये। और फसल बचाने के लिये किसान एक गांव से छुट्टा जानवर को दूसरे गांव, तीसरे गांव ले जाते है। ऐसे करीब-करीब अधिकांश गांव की स्थिति है। पाटन विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने फैसला किया है कि…
Read Moreसाय सरकार के मंत्री केंद्रीय योजनाओं का बकाया पैसा मांगने जाते हैं तब उन्हें समझ में आता होगा केंद ने छत्तीसगढ़ के साथ कितना भेदभाव किया – धनंजय सिंह ठाकुर
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 07 अगस्त 2024/ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य की बकाया राशि केन्द्र में वापस मांगने राज्य सरकार के मंत्रियों को केन्द्र का चक्कर लगाना पड़ रहा है, डबल इंजन की सरकार के दोनों इंजन फेल हो चुके है। कांग्रेस की सरकार जब छत्तीसगढ़ की हक आवाज की बात केंद्र के सामने रखती थी तब भाजपा और उनके तत्कालीन सांसद दोहरा चरित्र अपनाते थे राज्य सरकार पर सहयोग नहीं करने का झूठा आरोप लगाकर और केंद्र के बचाव में खड़े रहते…
Read Moreबस्तर, सरगुजा में आदिवासी मलेरिया, डायरिया से मर रहे है – सुशील आनंद शुक्ला
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 07 अगस्त 2024/ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ में जनता एक बार फिर से कुपोषण, एनीमिया, मलेरिया से होने वाली मौत की त्रासदी झेलने मजबूर है। अस्पतालों में दवाई नहीं है, सामान्य जांच बंद हो गई, लोग इलाज के लिये भटक रहे है। मेडिकेट मच्छरदानियों का वितरण केवल कागजों पर है। मच्छरदानी पर भी भ्रष्टाचार कर रहे है। गांव के गांव मलेरिया प्रभावित है। मच्छरदानी का वितरण नहीं किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री…
Read Moreहसदेव में मित्र के मुनाफे के लिए चल रहे जंगल कटाई से ध्यान भटकाने टाइगर रिजर्व का झांसा दे रही सरकार – सुरेंद्र वर्मा
लेमरू एलिफेंट रिज़र्व का काम क्यों रोका गया है? कब शुरू होगा बताए भाजपा सरकार नंदराज पर्वत, हसदेव अरण्य और लेमरू एलिफेंट रिज़र्व के संदर्भ में केंद्र के द्वारा रोके गए प्रस्ताओं पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें भाजपा समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 07 अगस्त 2024/ छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार द्वारा तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व के गठन के दावे पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने भाजपा नेताओं के कथनी और करनी में अंतर है। सेंट्रल इंडिया का फेफड़ा कहे जाने वाले हसदेव के जंगलों को…
Read More