Category: राजनीति

  • भाजपा की परिर्वतन यात्रा -2 की कुनकुरी आम सभा में जमकर बरसे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय, चुनावी सनातनी विधायक को उखाड़ फेंकने का किया आव्हान

    भाजपा की परिर्वतन यात्रा -2 की कुनकुरी आम सभा में जमकर बरसे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय, चुनावी सनातनी विधायक को उखाड़ फेंकने का किया आव्हान

    प्रदेश की कांग्रेस सरकार को विश्वाघाती, कमीशनखोर व गुण्डागर्दी करने वाली सरकार बताया

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

    कुनकुरी: भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के लिये निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा के कुनकुरी पहूंचने पर नगर के खेल मैदान पर आयोजित हुई आम सभा में उमड़ी विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय काफी आक्रामक नज़र आये। उन्होने प्रदेश सरकार एवं कुनकुरी विधायक पर जमकर कमीशन खोरी का आरोप लगाते हुए सनातन धर्म को राजनीति के साधन के रूप मे उपयोग करने का भी आरोप लगाया। चुनावी सनातनी बनकर समाज को छलने का निरंतर ढ़ोंग कर राजनैतिक लाभ लेने का भी आरोप लगाया।

    पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय का पूरा संबोधन सुनने के लिये देखे वीडियो………………

    आम सभा को संबोधित करते हुए श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी द्वारा किया गया था। प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी के कार्यकाल की याद दिलाते हुए बताया कि विधायक और जन प्रतिनिधि पैसो से खरीदे जाते थे। अजीत जोगी की सरकार आतंक की सरकार थी। 2003 में सत्ता परिवर्तन के लिये पहली परिवर्तन यात्रा जशपुर से निकली और भाजपा की सरकार लाने के लिये कुमार दिलीप सिंह जूदेव ने अपनी मूछों को दांव पर लगा दिया था। पूरे प्रदेश में श्री जूदेव ने दौरा किया और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने में भाजपा सफल रही। 2023 में आज फिर से जूदेव की धरती जशपुर से परिवर्तन की यात्रा निकली है। वर्तमान कांग्रेस सरकार को वादा खिलाफी, विश्वाघात, कमीशनखोरी व गुण्डागर्दी करने वाली सरकार बताते हुए 2018 के चुनाव में किये गये 36 वादों को भी याद दिलाया। वर्तमान सरकार को बदलने के लिये आगमी माह नवम्बर में होने वाले विधानसभा चुनाव में कमल का बटन दबाकर भाजपा की सरकार लाने हेतु जनसमुदाय से आव्हान किया।

    उन्होने कुनकुरी विधायक पर हमला बोलते हुए कहा कि कुनकुरी विधानसभा के विधायक को बदलना है, यहा का विधायक चुनावी सनातनी बनता है, मंदिर मंदिर जाता है, पीला कपड़ा पहनता है, चुनरी ओढ़ता है और दुसरी तफर करडेगा चौकी के ग्राम डूमरबहार में हमारे यादव भाईयों को जन्माष्टमी पर्व मनाने से रोकता है, उसके गुण्डे धमकी देते है। इन विधर्मी लोगो का इतना हौसला बढ़ गया है कि हम अपना पर्व भी नही मना पा रहे है। कुनकुरी विधायक सोगड़ा आश्रम जो हमारे हिन्दूओं के आस्था का केन्द्र है उसे बदनाम करने का षडयंत्र करता है। इस बात का चिंतन हमे करना होगा। हम हिन्दूओं में फूट डालने का प्रयास कर रहा है। ये सब सहन नही किया जायेगा। आगामी विधानसभा चुनाव में यहां के कमीशनखोर विधायक को उखाड़ फेंकना है।

  • भाजपा की मानसिकता हिंदू विरोधी, तीजा, नवरात्रि, दीपावली, दशहरा में ही यात्री ट्रेन रद्द क्यों, तीजा के समय ट्रेनों के रद्द होने से महिलाएं परेशान – वंदना राजपूत

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    तीजा के समय फिर से 16 यात्री ट्रेनों को रद्द कर देने से नाराज प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने केंद्र सरकार तीखा प्रहार करते हुए कहा कि केंद्र की सरकार हिंदू की संस्कृति, हिंदू परंपरा को तोड़ने के प्रयास लगातार कर रहे हैं, राखी का त्यौहार, तीजा का त्यौहार, नवरात्रि, दशहरा, दीपावली, छोटी दीपावली का त्यौहार यह सारे त्यौहार आने पर ही यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया जाता है। क्या हिंदुओं के यह त्योहार से भाजपा के नेताओं को चिढ़ है? छत्तीसगढ़ में 15 साल के शासन में पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री रमन सिंह को छत्तीसगढ़ की संस्कृति, छत्तीसगढ़ की परंपरा, छत्तीसगढ़ के रीति रिवाज से चिढ़ थी, वैसे ही व्यवहार केंद्र में बैठी भाजपा सरकार कर रही है।

    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि तीजा का त्यौहार छत्तीसगढ़ की एक मुख्य त्यौहार है तीजा के एक दिन पहले महिलाएं मायके में कड़ू भारत खाकर दूसरे दिन निर्जला उपवास रखती है, शंकर भगवान एवं पार्वती माता की पूजा अर्चना करके रात भर जागरण करते हैं, फिर अगले दिन माता-पिता के आशीर्वाद से नई साड़ी पहन कर फलाहार व्रत करके उपवास को तोड़ती है। तीजा के समय फिर से अचानक बिना कारण के 16 ट्रेन रद्द कर दी गई है। यात्री ट्रेन के रद्द होने से महिलाएं अपने मायका नहीं जा पा रही है क्योंकि गरीब एवं मध्यम वर्ग के लिए ट्रेन ही सुलभ एवं सस्ता साधन का पर्याय माना जाता था। गरीब एवं मध्यम वर्ग के बजट इतना नहीं होता कि वह प्राइवेट गाड़ी करके आवागमन कर सके। महंगाई से जनता की रीड की हड्डी टूट चुकी है लेकिन केंद्र में बैठी सरकार को जनता के तकलीफ से कोई वास्ता नहीं वह अंधे, भैरे और गूंगे हो गए हैं।

    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि यूपीए सरकार में रोज रूटीन का जो यात्री ट्रेन तो चलती थी इसके अतिरिक्त जब त्यौहार आता था तो स्पेशल यात्री ट्रेन चलने का काम मनमोहन सिंह के सरकार में होता था। लेकिन मोदी सरकार में कार्य विपरीत हो रहा है, रोज रूटीन के ट्रेन का तो संचालन नहीं कर पा रहे हैं तो त्योहार के समय अतिरिक्त यात्री ट्रेन चलाना इनकी बस से बाहर है।

     केंद्र में बैठी भाजपा के फेलवर नीति के कारण पिछले साढ़े तीन साल से 68,000 ट्रेनों को रद्द कर देने से जनता परेशान है। तानाशाही मोदी जी के सरकार में सब वर्ग परेशान है। छत्तीसगढ़ राज्य से भाजपा के 9 सांसद है लेकिन अपने पार्टी की चाटुकारिता के कारण छत्तीसगढ़ के जनता के हित में बात नहीं रख पाते, यह बहुत बड़ी विडंबना है। सरोज पांडे को महिलाओं की हित की यदि चिंता है तो मोदी जी से प्रश्न क्यों नहीं करती कि तीजा के त्यौहार के समय ट्रेनों का अचानक रद्द कर देने से महिलाएं बहुत चिंतित एवं परेशान है। क्या सरोज पांडे यह प्रश्न पूछने की साहस जुटा पाएगी या सिर्फ महिलाओं की चिंता सिर्फ एक मात्र दिखावा है और कुछ नहीं।

  • परिवर्तन 5 साल पहले हो गया, भाजपा निकाले प्रायश्चित यात्रा, कांग्रेस 75 से अधिक सीटों पर जीत का लक्ष्य हासिल करेगी – नितिन भंसाली

    परिवर्तन 5 साल पहले हो गया, भाजपा निकाले प्रायश्चित यात्रा, कांग्रेस 75 से अधिक सीटों पर जीत का लक्ष्य हासिल करेगी – नितिन भंसाली

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भंसाली ने परिवर्तन यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने 5 साल पहले ही परिवर्तन कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को नकारात्मक ऊर्जा से मुक्त कर जनता के हित में सकारात्मक परिणाम दिए हैं। भाजपा को अपने भीतर परिवर्तन लाने की जरूरत है लेकिन कभी भाजपा आम जनता के भले की सोच ही नहीं सकती। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के सकारात्मक परिवर्तन का काम किया है। भाजपा फिर से भ्रष्टाचार करने, घोटाले करने, कमीशनखोरी करने, जनता को लूटने के लिए सत्ता के परिवर्तन की विफल कोशिश कर रही है जिसमे उसका स्वार्थ कभी पूरा नहीं हो सकता। छत्तीसगढ़ की जनता आज खुशहाल है। वह भाजपा को फिर से छत्तीसगढ़ को लूटने का मौका नहीं देगी। भाजपा को परिवर्तन यात्रा नहीं, बल्कि प्रायश्चित यात्रा निकाल कर प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

    कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नितिन भंसाली ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के पास एक भी ऐसा नेता नहीं है जो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मुकाबला कर सके या उनके कद का हो। भाजपा के पास छत्तीसगढ़ में कोई चेहरा नही है इसलिए विगत लगभग चार महीनों से दर्जनों केंद्रीय मंत्री, प्रधानमंत्री और भाजपा का तथाकथित चाणक्य अमित शाह प्रदेश में दौरा कर रैलियां करने की कोशिश कर चुके है, जिसमें जनता के साथ-साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी इसमें साथ नही दिया और इन्हे नकार दिया। भाजपा की छत्तीसगढ़ सरकार ने 15 साल तक छत्तीसगढ़ को लूटा। नौ साल से भाजपा की मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के साथ भेदभाव कर रही है। भाजपा छत्तीसगढ़ के किसानों को खुशहाल होते नहीं देख पा रही है। जब कांग्रेस की सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवाओं, महिलाओं की उन्नति के रास्ते खोल रही है तो भाजपा बर्दाश्त नहीं कर पा रही। केंद्र की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ से राजनीतिक बदला ले रही है। छत्तीसगढ़ के हक का पैसा रोक कर रखे है।

    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नितिन भंसाली ने कहा कि कांग्रेस सरकार के काम से जनता सौ फीसदी संतुष्ट है। इससे भाजपा और संघ में दहशत का माहौल है। कांग्रेस अब की बार 75 से अधिक सीटों पर जीत का लक्ष्य हासिल करेगी।

  • प्रधानमंत्री से लेकर भाजपाध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री आरक्षण बिल पर क्यों चुप हैं? भाजपा के दबाव में आरक्षण विधेयक रूका हुआ है, आरक्षण बिल पर भाजपा के रवैया को कांग्रेस जनता तक ले जाएगी – दीपक बैज

    प्रधानमंत्री से लेकर भाजपाध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री आरक्षण बिल पर क्यों चुप हैं? भाजपा के दबाव में आरक्षण विधेयक रूका हुआ है, आरक्षण बिल पर भाजपा के रवैया को कांग्रेस जनता तक ले जाएगी – दीपक बैज

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    आरक्षण संशोधन विधेयक को राजभवन में 9 महीनों से अटका हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि अभी तक राजभवन ने इस पर हस्ताक्षर नहीं किया है। प्रदेश में चुनावी दौरे पर भाजपा के बड़े-बड़े नेता आ रहे प्रधानमंत्री, भाजपा अध्यक्ष से लेकर केंद्रीय मंत्री तक आ रहे लेकिन राजभवन में रूके आरक्षण बिल पर सब मौन है। भाजपा के कारण आरक्षण बिल राजभवन में रूका हुआ है। भाजपा के आरक्षण विरोधी रवैय्ये को कांग्रेस जनता के बीच लेकर जायेगी। भाजपा आरक्षित वर्ग के गरीबों के हितों में बाधक बनी हुई है। आरक्षण संशोधन विधेयक में आदिवासी समाज के लिये 32 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था है। आरक्षण विधेयक राजभवन में रुका है तो इसका खामियाजा आदिवासी समाज को सबसे ज्यादा हो रहा। कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार से मांग करती है वह हस्तक्षेप कर आरक्षण विधेयक पर राज्यपाल को हस्ताक्षर करने को कहे।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा अपने राजनैतिक हितों के लिये प्रदेश की जनता के हितों में बाधा पैदा कर रही है। कांग्रेस सरकार द्वारा पारित करवाये गये आरक्षण संशोधन विधेयक में ओबीसी के लिये भी 27 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ओबीसी वर्ग से आते है लेकिन ओबीसी वर्ग के हितों के खिलाफ जाकर वे लोग भी आरक्षण विधेयक को राजभवन में रोकवाये है। प्रदेश का सभी समाज भाजपा के षड़यंत्रों को समझ रहा है आने वाले चुनाव में आरक्षण बिल बड़ा मुद्दा होगा।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने वर्तमान विधेयक को बनाने के ठोस आधारों का अध्ययन किया है। कांग्रेस ने सर्व समाज को आरक्षण देने अपना काम पूरी ईमानदारी से करके सभी वर्गो के लिये आरक्षण का प्रावधान किया है। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति को उनकी जनगणना के आधार पर तथा पिछड़ा वर्ग को क्वांटी फायबल डाटा आयोग की रिपोर्ट के आधार पर आरक्षण का प्रावधान किया। इस विधेयक में अनुसूचित जनजाति के लिये 32 प्रतिशत, अनुसूचित जाति के लिये 13 प्रतिशत तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लोगो को भी 4 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। 76 प्रतिशत का आरक्षण सभी वर्गो की आबादी के अनुसार निर्णय लिया है। यह विधेयक यदि कानून का रूप लेगा तो हर वर्ग के लोग संतुष्ट होंगे। सभी वंचित वर्ग के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने सामाजिक न्याय को लागू करने यह विधेयक बनाया गया है। इस विधेयक को विधानसभा ने सर्वसम्मति से पारित किया है इसको रोकना जनमत का अपमान है।

  • पत्रकार वार्ता : भाजपा नेताओं में झूठ बोलने की होड़ लगी, तथ्य नहीं, आंकड़े नहीं जुबानी आरोप लगाकर, जा रहे प्रधानमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री तक, राम और कृष्ण का काम करने वाले भूपेश बघेल से बड़ा सनातनी कौन हो सकता है? ­- कांग्रेस

    पत्रकार वार्ता : भाजपा नेताओं में झूठ बोलने की होड़ लगी, तथ्य नहीं, आंकड़े नहीं जुबानी आरोप लगाकर, जा रहे प्रधानमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री तक, राम और कृष्ण का काम करने वाले भूपेश बघेल से बड़ा सनातनी कौन हो सकता है? ­- कांग्रेस

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    भाजपा की केंद्र सरकार ने पहले ईडी, आईटी भेजकर कांग्रेस सरकार की छवि खराब करने का काम किया, गलत कार्यवाही से जनता में मोदी सरकार खुद बदनाम हो गयी तो अब प्रधानमंत्री से लेकर केन्द्रीय मंत्री बिना किसी पद की मर्यादा का ख्याल रखे झूठ पर झूठ बोल रहे है।

    मुद्दाविहीन भारतीय जनता पार्टी इन दिनों अपने वरिष्ठ नेताओं को भेजकर छत्तीसगढ़ में गलत बयानी और भ्रम फैलाने में लगी है।

    पहले केन्द्रीय मंत्री आते है, झूठ बोलते है, गलत आरोप लगाते है, बिना किसी ठोस प्रमाण के आधारहीन बाते किये, उसके बाद प्रधानमंत्री आये राज्य सरकार पर झूठा आरोप तो लगाया ही छत्तीसगढ़ में जी-20 के सम्मेलन पर भी सफेद झूठ बोलकर गये।

    भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आये झूठ बोले, उसके बाद अचानक केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल आते है वे प्रेस कांफ्रेंस करके सफेद झूठ बोलते है राज्य के राशन वितरण और चावल खरीदी पर झूठ बोलकर जाते है। उसके बाद गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत आते है वे भी बेसिर पैर की तथ्यहीन बाते करके गये।

    भाजपाई, कांग्रेस को सनातन की शिक्षा न दे

    नरेन्द्र मोदी, प्रमोद सांवत, नड्डा तीनों ही सनातन धर्म के बारे में भी भाषणबाजी करके गये। कांग्रेस सनातन की शिक्षा देने के बजाय भाजपा आत्म अवलोकन करें गोवा में प्रमोद सांवत की सरकार में तीन-तीन मंदिर तोड़े गये पूरे गोवा में विरोध हुआ, उस पर मोदी-सांवत जवाब दें।

    कांग्रेस के नेता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बड़ा सनातनी कौन हो सकता है? 15 साल तक जिन माता कौशल्या, भगवान राम को भुला दिया उन माता कौशल्या के मंदिर का जीर्णोद्धार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया। भगवान राम वन गमन पथ को बनाने का काम भूपेश सरकार ने किया है। राम वन गमन पथ पांच स्थानों पर भगवान राम की विशाल प्रतिमा स्थापित की जा चुकी है। छत्तीसगढ़ के सभी नगर निकायों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृष्ण कुंज बनाया है। राम और कृष्ण के काम को करने वाली कांगेस सरकार को भाजपाई सनातन की शिक्षा न दें तो बेहतर है।

    गोवा में महिलाएं बदतर

    गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने दावा किया कि गोवा में महिलाओं को 1500 रू. दे रहे जबकि पिछले 9 माह से महिलाओं को भुगतान हो ही नहीं रहा, 350 करोड़ रू. रूका है। कांग्रेस विधायक दल ने इस मामले को विधानसभा में भी उठाया है। जिस गोवा में महिलाओं के प्रति अपराध का औसत देश में सबसे ज्यादा है। जिस गोवा में बलात्कार का औसत छोटा राज्य होने के बाद भी देश में ज्यादा है। वे महिलाओं की स्थिति के बारे में छत्तीसगढ़ में गलत आरोप लगा रहे थे। छत्तीसगढ़ में महिलायें देश में सबसे ज्यादा सुरक्षित है। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में महिलाओं के प्रति अपराधों में 68 प्रतिशत तक की कमी आयी है।

    प्रधानमंत्री के झूठ को छिपाने पीआईबी भी गलत बयानी कर रही

    प्रधानमंत्री के जी-20 के संबध में बोले गये झूठ को छुपाने पीआईबी भी गलत बयानी पर उतर आई है। पीआईबी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर दावा किया कि छत्तीसगढ़ में जी-20 का कार्यक्रम फरवरी आईआईएम रायपुर में हो चुका है। जबकि वह युवाओं के कार्यक्रम था जिसे युवा 20 बता रहे वह युवा संवाद कार्यक्रम था, उसमें कोई विदेशी नहीं आया था। इस कार्यक्रम में जब विदेशी आया ही नहीं तो विदेशो में छत्तीसगढ़ के खान-पान, संस्कृति, मेहमान नवाजी की दुनिया भर में तारीफ कैसे हो गयी?

    छात्रों के आलावा कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, रेणुका सिंह, आईआईएम के निदेशक डॉ. रामकुमार कामानी ही शामिल हुये।

    पीयूष गोयल ने केंद्रीय मंत्री पद की मर्यादा को गिराया

    पीयूष गोयल ने राज्य सरकार पर धान/चावल की खरीदी एवं वितरण में गड़बड़ियों के जो आरोप लगाये गये हैं, वे निहायत गैर जिम्मेदाराना है। केन्द्रीय मंत्री से यह अपेक्षा की जाती है कि वे तथ्य परक एवं गंभीर बात करेंगे। लेकिन पीयूष गोयल के आरोप देखकर लगता है कि जैसे भाजपा का कोई मोहल्ला छाप नेता अनर्गल बातें कर रहा है।

    पीयूष गोयल द्वारा यह बताया गया है कि वे एफ.सी.आई. की आकस्मिक जांच करने रायपुर पहुंचे थे। उन्होंने निरीक्षण एफ.सी.आई. का किया तथा आरोप ऐसे लगाये जैसे उन्होंने राज्य की राशन दुकानों का निरीक्षण किया हो। उनको चाहिए था कि पहले ये तो बताएँ कि एफ.सी.आई. के निरीक्षण में उन्हे क्या गड़बड़ियां मिली और वे उन पर क्या कार्यवाही कर रहे हैं?

    पीयूष गोयल के आरोप शरारत पूर्ण है। भाजपाई एक भी गरीब को सामने नहीं ला सकते जिसे निर्धारित मात्रा में चावल न मिला हो। राज्य के एक-एक गरीब व्यक्ति को भारत सरकार द्वारा दिये जा रहे चावल से अधिक चावल बिना किसी कष्ट के दिया जा रहा है। राज्य सरकार ने चावल के मामले में कार्यवाही किया। भारत सरकार के 6 जून के पत्र में जो एडवाइजरी जारी की गयी थी, उसके अनुरूप समस्त कार्यवाहियां सुनिश्चित की गयी है तथा उसकी जानकारी भारत सरकार को दिनांक 28 जुलाई 2023 को दी जा चुकी है। (प्रतिलिपि संलग्न) राशन दुकान की जांच में जो भी कमियां पायी गयी थी, उसके लिए दुकानों को बंद कराने, दुकान निरस्त करने. एफ.आई.आर कराने तक का वसूली हेतु आर.आर.सी. जारी करने की सभी कार्यवाहियां राज्य सरकार द्वारा की गई है। राज्य सरकार की 285 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड किये गये, 208 दुकानों को बंद करवाया गया, 22 दुकानों पर एफ.आई.आर. भी हुई। शेष 17 हजार टन चावल की वसूली हेतु हर संभव कार्यवाही की जा रही है। जुलाई 2023 को राज्य में आयी केन्द्रीय टीम ने न ही किसी कमी की सूचना राज्य सरकार को दी है, न ही कोई एडवाइजरी जारी की है। पीयूष गोयल द्वारा गलत बयानी की जा रही है।

    पीयूष गोयल ने झूठ बोला कि बीते साल भारत सरकार ने राज्य से 61 लाख टन चावल लेने का निर्णय लिया था, न कि 87 लाख टन। प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना अंतर्गत भारत सरकार द्वारा चावल आबंटन में कमी के कारण राज्य सरकार द्वारा अपने स्तर से गरीबों को चावल दिये जाने के कारण स्टेट पूल में अधिक चावल लेना पड़ रहा है। राज्य को 58 लाख टन चावल जमा करने हेतु 30 सितम्बर तक का समय दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा खरीदे गये 107 लाख टन धान के चावल के एक-एक दाने का उपयोग राज्य के गरीबों एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को किया जा रहा है। इसमें किसी भी प्रकार के घोटाले का आरोप हास्यास्पद है।

    केंद्र ने चावल के कोर्ट को घटाया है। पत्र दिनांक 09.08.2023 के द्वारा भारत सरकार ने सूचित किया था कि के.एम.एस. 2023-24 में राज्य से 86 लाख टन चावल लिया जायेगा। पुनः भारत सरकार द्वारा पत्र दिनांक 28.08.2023 द्वारा सूचित किया गया कि राज्य से 86 लाख टन चावल के बदले 61 लाख टन चावल लिया जायेगा (दोनों पत्रों की प्रति संलग्न है)। अब पीयूष गोयल स्वयं ही बता दे की झूठ कौन बोल रहा है।

    पीयूष गोयल झूठा बोले केंद्र ज्यादा देता है। राज्य के किसानों की औसतन कृषि होल्डिंग लगभग तीन एकड़ है। तीन एकड़ भूमि का किसान 45 क्विंटल धान बेचता है। यदि किसान को भारत सरकार से 6000 रूपये मात्र मिलते है तो प्रति क्विंटल (6000झ्45) 150 रूपये भी इन्सेन्टिव राशि नहीं होती। पीयूष गोयल स्वयं जोड़ के देख लें कि किसानों को 2500 रूपये की राशि कैसे प्राप्त हो रही है। पीयूष गोयल को किसानों पर झूठा एहसान जताना शोभा नहीं देता।

    पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, प्रवक्ता प्रकाश मणी वैष्णव, सत्यप्रकाश सिंह, ऋषभ चंद्राकर उपस्थित थे।

  • भूपेश हैं जहां, झूठ ही झूठ है वहां : भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने मुख्यमंत्री को दी खुली चुनौती

    भूपेश हैं जहां, झूठ ही झूठ है वहां : भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने मुख्यमंत्री को दी खुली चुनौती

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद सरोज पांडेय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चुनौती देते हुए कहा है कि वह जो भी बोलते हैं, झूठ बोलते हैं। जो कह रहे हैं, वह शपथ पत्र देकर कहें। जनता उनकी किसी भी बकवास पर भरोसा नहीं करती क्योंकि जहां भूपेश हैं वहां झूठ ही झूठ है। भूपेश बघेल मानसिक दिवालियापन के शिकार हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी के विरुद्ध आरोप लगाते हुए जिस तरह का राजनीतिक विष वमन किया है, वह कांग्रेस के भूपेश बघेल जैसे लोग ही कर सकते हैं। इनमें न तो विवेक है और यदि लेशमात्र हो भी तो उसका इस्तेमाल नहीं करना जानते। कांग्रेस के पास न नीति है न नीयत है। ये सिर्फ लूटना जानते हैं। इसीलिए झूठे वादे करके सत्ता में आये और 36 वादों में से एक भी वादा पूरा नहीं किया।

    भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने कांग्रेस के रेल रोको आंदोलन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में तयशुदा हार से घबराकर भूपेश बघेल के कहने पर कांग्रेसी जिन मुद्दों पर रेल रोकने निकले थे, उनके बारे में मैंने पहले से ही विस्तार से सारी जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ की जनता को अवगत करा दिया है। कांग्रेस झूठे आरोप लगाती है क्योंकि वह छत्तीसगढ़ में अस्तित्व के संकट से जूझ रही है। इस राज्य में उसका अस्तित्व समाप्त होने की स्थिति में है। कांग्रेस की सरकार अंतिम सांसें गिन रही है। निराश हो चुकी है इसलिए बेबुनियाद बातें करते हुए आंदोलन करके जनता की असुविधाएं बढ़ा रहे हैं और झूठ की दुकान सजा रहे थे।

    उन्होंने कहा कि शराबबंदी का वादा पूरा नहीं हुआ, 10 लाख लोगों को बेरोजगारी भत्ता देने कहा था, मुट्ठी भर लोगों को देना तब शुरू किया, जब भाजपा ने दबाव बनाया। बुजुर्गों को पेंशन नहीं दी। कितना झूठ बोलेंगे? धान खरीदी के विषय में एक तरफ केंद्र सरकार को पत्र लिखते हैं और कहते हैं कि राज्य सरकार धान खरीदी करती है। जिस प्रकार की भाषा भूपेश बघेल बोल रहे हैं, यह प्रमाण है कि वह बहुत बदहवास हालत में हैं क्योंकि उनकी सरकार वापस आने की कोई उम्मीद नहीं है। धान घोटाला करने के लिए कोशिश करते हैं।कहते कुछ हैं करते कुछ हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री संघीय व्यवस्था पर आघात करते हैं। जब देश के प्रधानमंत्री यहां आते हैं तो उनके ही उपमुख्यमंत्री उनकी तारीफ करते हैं और वह कहते हैं कि दोनों हाथों से प्रधानमंत्री जी देते हैं। अब या तो मुख्यमंत्री झूठ बोल रहे हैं और उपमुख्यमंत्री सच बोल रहे हैं। यह विषय मैं पहले भी उठा चुकी हूं। यह बात मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ बोल रहा है। कांग्रेस पार्टी की हालत न घर की न घाट की है। भूपेश बघेल से कहना चाहूंगी कि आपकी सत्ता जाना तो तय है, बदहवासी में अभद्र भाषा का इस्तेमाल न करें। भद्र भाषा में बात करें तो बेहतर होगा।होगा।

  • हार के भय से बौखलाई कांग्रेस प्रधानमंत्री पर गलत आरोप लगा रही है – ओपी चौधरी

    हार के भय से बौखलाई कांग्रेस प्रधानमंत्री पर गलत आरोप लगा रही है – ओपी चौधरी

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सत्ता से बेदखल होने के भय से बौखला गई है। रायगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यक्रम को लेकर पहले तो अफवाह फैलाई गई कि मोदी जी नहीं आ रहे। कार्यक्रम वर्चुअल होगा। लेकिन जब भारी बारिश के बावजूद लाखों लोग मोदी जी को सुनने आए और मोदी जी ने कांग्रेस, कांग्रेस की देश विरोधी नीतियों और कांग्रेस की भ्रष्ट, निकम्मी, घोटालेबाज छत्तीसगढ़ सरकार की असलियत बयां करते हुए कांग्रेसी करतूतों की  धज्जियां उड़ा दीं तो कांग्रेस की बौखलाहट और बढ़ गई।

    प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के वक्तव्य पर झूठे आरोप लगाने से भी कांग्रेसी नहीं चुके। कांग्रेस के साथियों की जानकारी के लिए बताना चाहूंगा कि जी-20 के यूथ इमेज में विंग का कार्यक्रम नवारायपुर में 25 फरवरी 2023 को हो चुका है। उस कार्यक्रम में 25 देशों के युवाओं के शामिल होने के फोटोग्राफ उपलब्ध हैं। सोशल मीडिया पर पूरे तथ्य मौजूद हैं। इस सबको देखकर कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि मोदी जी देश के प्रधानमंत्री हैं। कांग्रेस की इस तरह की हरकतों से उसे बाज आना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास विरोधी है। देश विरोधी ताकतों का खिलौना है। भारत विरोधियों से चंदा लेने में कांग्रेसी शर्म नहीं करते। इसलिए कांग्रेस को भारत के वैश्विक गौरव में वृद्धि करने के मोदी जी के प्रयास नागवार गुजरते हैं। सारी वैश्विक महाशक्तियां भारत और मोदी जी की तारीफ करते हुए जी 20 सम्मेलन से लौटीं। कांग्रेस इधर छाती पीट रही है।

    प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस विदेश में जाकर भारत की आलोचना करती है। भारत में कांग्रेस को जितनी राजनीति करनी है, वह मैदानी मुकाबला करे। लेकिन विदेशों में जाकर भारत के खिलाफ इसलिए बोला जाता है क्योंकि कांग्रेस मोदी जी को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। मोदी जी के विरोध में कांग्रेस इस स्तर पर पहुंच गई है कि वह भारत विरोधी बातें करने में संकोच नहीं करती। छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी भी यही कह रहे हैं और कर रहे हैं। वह छत्तीसगढ़ के स्तर पर झूठ का पुलिंदा लेकर घूमते हैं और उनके नेता राहुल गांधी यही काम विदेशी धरती पर करते हैं।

  • बीजेपी घोषणा पत्र समिति की बैठक प्रदेश संयोजक विजय बघेल के नेतृत्व में संपन्न : घोषणा पत्र समिति को विस्तार देते हुए बनाएं विभागवार 15 उपसमिति

    बीजेपी घोषणा पत्र समिति की बैठक प्रदेश संयोजक विजय बघेल के नेतृत्व में संपन्न : घोषणा पत्र समिति को विस्तार देते हुए बनाएं विभागवार 15 उपसमिति

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    बीजेपी घोषणा पत्र समिति की बैठक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश संयोजक विजय बघेल के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में समिति के कार्यों की समीक्षा की गई साथ ही समिति के कार्यों का विस्तार भी किया गया। बैठक में घोषणा पत्र समिति को विस्तार देते हुए विभागवार 15 उपसमिति समिति बनाएं है। समिति के सदस्य सचिव पंकज झा होंगे। बैठक में घोषणा पत्र समिति में डॉक्टर सलीम राज को नए सदस्य के रूप में व समिति के प्रचार प्रसार तकनीकी सहायता आदि के लिए प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल, सोशल मीडिया संयोजक सोमेश पांडे आई टी विभाग सुनील पिल्लई को दायित्व दिया गया है।

    बैठक में अभी तक हुए कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। प्रदेश संयोजक विजय बघेल, सहसंयोजक अमर अग्रवाल, रामविचार नेताम, शिवरतन शर्मा व वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर साहू द्वारा 65 विधानसभा में जाकर समाज के विभिन्न वर्गों से मिलकर घोषणा पत्र हेतु एकत्र किए गए सुझाव की जानकारी दी गई।

    भाजपा प्रदेश घोषणा पत्र समिति को अभी तक व्हाट्सएप एवं मेल आईडी में सभी विधानसभा की सुझाव पत्रिका में से लगभग 135000 सुझाव प्राप्त हो चुके हैं। बैठक में सुझाव को विभागवार अलग-अलग करने का कार्य प्रारंभ हो गया है।

     उप समिति पूरे प्रदेश में 16 सितंबर से 30 सितंबर तक अपने विभाग के अनुसार आम जनता से मिलकर उनके सुझाव लेंगे।

    घोषणा पत्र समिति द्वारा बनाए गए उप समिति है – कृषि, कृषक कल्याण एवं जल शक्ति, सहकारिता, में चंद्रशेखर साहू को संयोजक एवं संदीप शर्मा, आत्मानारायण पटेल को सदस्य बनाया गया है। इसी तरह पंचायत और ग्रामीण विकास में रामविचार नेताम को संयोजक एवं भरत वर्मा, रामकुमार भट्ट विक्रम शाह को सदस्य, शहरी विकास और इन्फ्रास्ट्रक्टर में मधुसूदन यादव को संयोजक व रणविजय सिंह केदार नाथ गुप्ता को सदस्य, समाज कल्याण संयोजक सुश्री लता उसेंडी व विभा अवस्थी को सदस्य, ओबीसी भैयालाल रजवाड़े संयोजक व दीपक साहू, रामकृष्ण धीवर सदस्य, एससी संयोजक कमलादेवी पाटले व सदस्य डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, रामकुमार भट्ट को सदस्य बनाया गया है। एसटी संयोजक महेश गागड़ा व सदस्य कमलभान सिंह, रामलखन पैकरा, शासकीय कर्मचारी और अधिकारी ओपी चौधरी संयोजक व पंकज झा एवं विजय शंकर मिश्रा को सदस्य बनाया गया है। युवा कल्याण और खेल रवि भगत संयोजक, टिकेश्वर जैन, विक्रम शाह सदस्य, महिला एवं बाल विकास श्रीमती रंजना साहू संयोजक, श्रीमती चंपादेवी पावले, विभा अवस्थी सदस्य, स्वास्थ्य डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी संयोजक, डॉ. विजय शंकर मिश्रा सदस्य, वित्त आंकलन अमर अग्रवाल संयोजक, केदारनाथ गुप्ता एवं रणविजय सिंह सदस्य, शिक्षा, मीडिया एवं संचार शिवरतन शर्मा संयोजक एवं चंद्रशेखर साहू एवं पंकज झा को सदस्य बनाया गया है। व्यवसाय, फूटकर व्यवसायी केदारनाथ गुप्ता संयोजक, ड्राफ्ट समिति पंकज कुमार झा संयोजक, शिवतरन शर्मा व चंद्रशेखर साहू सदस्य बनाए गए है।

     सभी 15 उपसमितियां पूरे प्रदेश में प्रवास कर 90 विधानसभा में विषयवार आम जनता से सुझाव प्राप्त करेंगे।

  • कंफ्यूज कांग्रेस में छिड़ा है गृहयुद्ध, शैलजा बताये कहां गई कांग्रेस टिकट की लिस्ट – प्रेस वार्ता में भूपेश पर जमकर गरजे गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत

    कंफ्यूज कांग्रेस में छिड़ा है गृहयुद्ध, शैलजा बताये कहां गई कांग्रेस टिकट की लिस्ट – प्रेस वार्ता में भूपेश पर जमकर गरजे गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा में उमड़ रहे जन-सागर को देखकर कांग्रेस दहशत में आ गई है और अब वो मान चुकी है कि छत्तीसगढ़ में अब वे सत्ता में नहीं आने वाले है, उन्हें लूट करने का मौका नहीं मिलने वाला है। श्री सावंत ने कहा कि भाजपा ने जब 21 प्रत्याशियों की घोषणा की तब कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा था कि 6 सितम्बर को कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। आज 16 सितम्बर है, और अब तक कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित नहीं हुए है। यह स्पष्ट है कि कांग्रेस हार के भय से पूरी तरह कॅन्फ्यूज हो चुकी है। कांग्रेस में प्रतिदिन केवल लड़ाइयों की खबरें आ रही हैं।

    गोवा के मुख्यमंत्री श्री सावंत ने कहा कि कांग्रेस द्वारा किए जा रहे घोटालों से पूरे देश की जनता हैरान है। केन्द्र सरकार की राज्य को पूरी मदद मिलने के बावजूद राज्य की जनता तक कांग्रेस पैसा नहीं पहुंचने देती। अब अगर केन्द्र द्वारा भेजी जा रही सहायता जनता को चाहिए तो जरूरी हो गया है कि छत्तीसगढ़ में भी डबल इंजन की सरकार लानी होगी। केन्द्र एवं प्रदेश, दोनों में भाजपा की सरकार होने से छत्तीसगढ़ तेज गति से विकास करेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आकांक्षा के अनुरूप यहाँ भी सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा। श्री सावंत ने शनिवार को यहाँ एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का विजन रखते हुए आगामी 25 वर्षों में भारत को समृद्ध करने का लक्ष्य तय किया है। श्री सावंत ने कहा कि किसानों के इस प्रदेश में केन्द्र सरकार ने कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद 74 हजार करोड़ रुपए की राशि धान की खरीदी पर दी है एवं पिछले 5 वर्षों में 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं करों की हिस्सेदारी के रूप में दी है।

    श्री सावंत ने धान खरीदी और सेंट्रल पूल में लिए जा रहे चावल को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा फैलाये जा रहे झूठ पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़  में किसानों द्वारा उत्पादित धान का शत प्रतिशत चावल केन्द्र सरकार खरीदेगी। अब भी छत्तीसगढ़ की कुल उपज का 80 फीसदी से ज्यादा मूल्य केंद्र सरकार दे रही है। 2500 रुपए में धान खरीदी के दावे करके जिस तरह प्रदेश सरकार झूठे दावे कर रही है उसी तरह चावल खरीदी को लेकर भी कांग्रेस की सरकार झूठ बोल रही है। मोदी सरकार प्रदेश की जनता के लिए भरपूर पैसा दे रही है, लेकिन कांग्रेस की सरकार सारा पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाकर गांधी परिवार की सेवा में लगा रही है।

    मुख्यमंत्री श्री सावंत ने कहा कि कांग्रेस शासन की विफलता, जन घोषणा पत्र से वादाखिलाफी व सरकार में चल रहे भ्रष्टाचार, इन्हीं तीन बड़े मुद्दों के साथ भाजपा परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। 2 हजार करोड़ रुपए का शराब घोटाला, 1300 करोड़ रुपए से अधिक का गौठान घोटाला कर चुकी छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना में भी भ्रष्टाचार की सारी हदें लांघ दीं। कोरोना काल में ‘प्रत्येक व्यक्ति’ के लिए 5 किलो अतिरिक्त मुफ्त चावल केंद्र ने भेजा परंतु भूपेश सरकार ने उसमें भी गबन करके 5 हजार करोड़ रुपए से अधिक का घोटाला कर डाला। श्री सावंत ने कहा कि जल जीवन योजना के तहत प्रत्येक घरों में स्वच्छ जल पहुंचने के लिए केंद्र की योजना में कमीशन का खेल होने के कारण टेंडर रद्द हो गया। प्रदेश सरकार की अकर्मण्यता और कमीशनखोरी के चलते आज इस योजना में छत्तीसगढ़ देश में 28 वें स्थान पर है। ईडी ने 2000 करोड़ से अधिक का शराब घोटाला उजागर किया जिसमें मुख्यमंत्री के खास महापौर एजाज ढेबर के भाई अनवर गिरफ्तार हुए। ईडी ने बताया कि यह पैसा वे अपने ‘पॉलिटिकल मास्टर’ को भेजते हैं।

    मुख्यमंत्री श्री सावंत ने कोयला घोटाला की चर्चा करते हुए कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री सचिवालय की उपसचिव सौम्या चौरसिया पिछले कई महीनों से जेल में बंद है। उसके साथ दो आईएएस अफसर को भी गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अभी तक 500 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की जा चुकी है। श्री सावंत ने कहा, महादेव सट्टा एप को लेकर प्रदेश के युवाओं को सट्टा के दलदल में फँसाने वाले गेम के लिए मुख्यमंत्री के सबसे खास विनोद वर्मा पर आरोप लगे हैं। पुलिस मुख्यमंत्री से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। श्री सावंत ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी और विश्वासघात पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि गंगाजल हाथ में लेकर कसम खाकर पूर्ण शराबबंदी का वादा करने वाली कांग्रेस की सरकार ने वादाखिलाफी और प्रदेश की मातृ-शक्ति के साथ विश्वासघात कर घर-घर शराब पहुंचाने की व्यवस्था की। कोरोना काल तक में कांग्रेस की इस भूपेश सरकार ने शराब की नदियाँ बहाने का शर्मनाक कृत्य किया। इसी प्रकार दैनिक, संविदा, अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का वादा करके उसे अब तक पूर्ण नहीं किया।

    गोवा के मुख्यमंत्री श्री सावंत ने कहा कि 10 लाख बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया, लेकिन चुनाव देखकर अभी शुरुआत की है और इसमें भी अपनी जटिल शर्तें थोपकर बेरोजगारों के साथ छल-कपट किया है। महिला समूहों को कर्ज माफ की बात की थी, वह पूरा न कर उनसे रेडी टू ईट का संचालन भी छीन लिया। श्री सावंत ने कहा कि कांग्रेस का जन घोषणा पत्र बनाने वाले संयोजक टी.एस. सिंहदेव, जो अभी उपमुख्यमंत्री है, स्वयं कहते हैं कि हमने 12 वादे पूरे किए, 12 पर काम चल रहा है और 12 वादों पर हम अभी काम शुरू नहीं कर पाए हैं। केद्र सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना लागू किये जाने से हुए लाभ और प्रदेश सरकार की विफलताओँ का जिक्र श्री सावंत ने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में इलाज के अभाव में 39000 से अधिक बच्चों की मौत प्रदेश सरकार के स्वास्थ्यगत ढाँचे की विफलता का जीता-जागता प्रमाण है। इसी प्रकार केंद्र द्वारा पैसे भेजने के बावजूद राज्यांश न देने के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 16 लाख ग्रामीण आवास नहीं बँट पाए। इसी प्रकार महिलाओं की सुरक्षा के मोर्चे पर भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार बुरी तरह विफल रही है। अनुसूचित जाति, जनजाति व अन्य महिलाओं के साथ लगातार दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं कांग्रेस के शासनकाल में लगातार बढ़ी हैं। बढ़ते अपराधों ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था और कानून के राज का मखौल उड़ाया है, छत्तीसगढ़ में जंगलराज कायम हो गया है।

    पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री जगदीश (रामू) रोहरा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, रायपुर (शहर) जिला भाजपा अध्यक्ष जयंतीभाई पटेल और पूर्व आईएएस गणेश शंकर मिश्रा भी उपस्थित थे।

  • परिवर्तन यात्रा – 1 : गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत संग डोंगरगांव पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, जनता से कांग्रेसी कुशासन को हटाकर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने की अपील की.

    परिवर्तन यात्रा – 1 : गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत संग डोंगरगांव पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, जनता से कांग्रेसी कुशासन को हटाकर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने की अपील की.

    चारा घोटाला कर जेल गए लालू, अब छत्तीसगढ़ में गोबर घोटाला वालों की बारी है – मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत

    राजनांदगांव/डोंगरगांव : भारतीय जनता पार्टी की ‘परिवर्तन यात्रा’ में आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विधानसभा में अर्जुन पहुंचे। इस दौरान उनके साथ गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

    आमसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने जनता को पिछले 15 साल में भाजपा की सरकार में हुए विकास कार्यों की याद दिलाई तथा पिछले 9 साल के मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों से अवगत कराया। इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को घेरते हुए उन्होंने प्रदेश में हो रहे घोटालों और बढ़ रहे अपराध के प्रति भी अपनी आवाज बुलंद की तथा जनता से कांग्रेसी कुशासन को हटाकर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने की अपील की।

    इसके साथ ही गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां की सरकार एक घोटालेबाज सरकार है। साथ ही गोबर घोटाले को लेकर उन्होंने कहा कि चारा घोटाले के मामले में लालू यादव को जेल हुई, अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में गोबर घोटाला हुआ है और जल्द ही इस घोटाले में भी लोगों को जेल होगी। अभी तक तो मुख्यमंत्री के अधिकारी ही जेल गए हैं, लेकिन जल्द ही गोबर घोटाला में लिप्त बाकी लोग भी जेल जाएंगे।