भाजपा की परिर्वतन यात्रा -2 की कुनकुरी आम सभा में जमकर बरसे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय, चुनावी सनातनी विधायक को उखाड़ फेंकने का किया आव्हान

Advertisements
Advertisements

प्रदेश की कांग्रेस सरकार को विश्वाघाती, कमीशनखोर व गुण्डागर्दी करने वाली सरकार बताया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी: भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के लिये निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा के कुनकुरी पहूंचने पर नगर के खेल मैदान पर आयोजित हुई आम सभा में उमड़ी विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय काफी आक्रामक नज़र आये। उन्होने प्रदेश सरकार एवं कुनकुरी विधायक पर जमकर कमीशन खोरी का आरोप लगाते हुए सनातन धर्म को राजनीति के साधन के रूप मे उपयोग करने का भी आरोप लगाया। चुनावी सनातनी बनकर समाज को छलने का निरंतर ढ़ोंग कर राजनैतिक लाभ लेने का भी आरोप लगाया।

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय का पूरा संबोधन सुनने के लिये देखे वीडियो………………

आम सभा को संबोधित करते हुए श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी द्वारा किया गया था। प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी के कार्यकाल की याद दिलाते हुए बताया कि विधायक और जन प्रतिनिधि पैसो से खरीदे जाते थे। अजीत जोगी की सरकार आतंक की सरकार थी। 2003 में सत्ता परिवर्तन के लिये पहली परिवर्तन यात्रा जशपुर से निकली और भाजपा की सरकार लाने के लिये कुमार दिलीप सिंह जूदेव ने अपनी मूछों को दांव पर लगा दिया था। पूरे प्रदेश में श्री जूदेव ने दौरा किया और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने में भाजपा सफल रही। 2023 में आज फिर से जूदेव की धरती जशपुर से परिवर्तन की यात्रा निकली है। वर्तमान कांग्रेस सरकार को वादा खिलाफी, विश्वाघात, कमीशनखोरी व गुण्डागर्दी करने वाली सरकार बताते हुए 2018 के चुनाव में किये गये 36 वादों को भी याद दिलाया। वर्तमान सरकार को बदलने के लिये आगमी माह नवम्बर में होने वाले विधानसभा चुनाव में कमल का बटन दबाकर भाजपा की सरकार लाने हेतु जनसमुदाय से आव्हान किया।

उन्होने कुनकुरी विधायक पर हमला बोलते हुए कहा कि कुनकुरी विधानसभा के विधायक को बदलना है, यहा का विधायक चुनावी सनातनी बनता है, मंदिर मंदिर जाता है, पीला कपड़ा पहनता है, चुनरी ओढ़ता है और दुसरी तफर करडेगा चौकी के ग्राम डूमरबहार में हमारे यादव भाईयों को जन्माष्टमी पर्व मनाने से रोकता है, उसके गुण्डे धमकी देते है। इन विधर्मी लोगो का इतना हौसला बढ़ गया है कि हम अपना पर्व भी नही मना पा रहे है। कुनकुरी विधायक सोगड़ा आश्रम जो हमारे हिन्दूओं के आस्था का केन्द्र है उसे बदनाम करने का षडयंत्र करता है। इस बात का चिंतन हमे करना होगा। हम हिन्दूओं में फूट डालने का प्रयास कर रहा है। ये सब सहन नही किया जायेगा। आगामी विधानसभा चुनाव में यहां के कमीशनखोर विधायक को उखाड़ फेंकना है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!