करीना कपूर को बुला कर 4 मिनिट के लिए करोड़ों का भुगतान करने वालों को मुख्यमंत्री का स्थानीय कलाकारों से मिलना नागवार गुजर रहा,

15 साल तक स्थानीय कलाकारों का शोषण करने वाले घड़ियाली आंसू न बहायें. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा राज्य के कलाकारों से मिलने पर भाजपाईयों द्वारा की गयी टिप्पणी को कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा की खीझ बताया है। 15 सालों तक छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा करने वाली भाजपा को कलाकारों की पूछ-परख, सम्मान पर पीड़ा हो रही है। प्रदेश की जनता और लोक कलाकार भूले नहीं है, किस प्रकार रमन राज में राज्योत्सव तक में प्रदेश…

Read More

उपमुख्यमंत्री सिंहदेव के साथ छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन से जुड़े संगठनों की आदिवासी मुद्दों, पेसा व वनाधिकारों पर हुई चर्चा; सकारात्मक कार्यवाही का मिला आश्वासन.

सभी जन संगठनों की तरफ़ से यह माँग की गई कि पेसा को लेकर एक सुसंगत राज्य स्तरीय क़ानून बनाया जाना चाहिए, जिससे पेसा को उसकी मूल भावना के अनुरूप धरातल में लागू किया जा सके. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन से जुड़े विभिन्न जन संगठनों द्वारा आज वन अधिकार कानून, पेसा, खनन, आदिवासी अधिकार, भूमि अधिग्रहण तथा सामाजिक न्याय से जुड़े अनेक मुद्दों पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव से विस्तार से चर्चा की गई। इस चर्चा में इन संगठनों द्वारा विशेष रूप से…

Read More

भाजपा कार्यालय में अनियमित, संविदा, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने अरुण साव से मिलकर अपनी पीड़ा बताई

कर्मचारियों की मांग अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी भाजपा : साव आंदोलन करना मौलिक अधिकार है, इसे कुचलने नहीं देंगे कांग्रेस को : भाजपा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आज भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर  में अनियमित, संविदा, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव से मिलकर अपनी पीड़ा बताई भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया है कि उनकी मांगों पर विचार करके पार्टी की घोषणा पत्र समिति उसे घोषणा पत्र में शामिल करेगी और सरकार में आने के बाद…

Read More

भाजपा की मैराथन बैठकों में बनी चुनावी रणनीति, मैराथन बैठकों में मंडाविया ने तैयार की चुनाव जीतने की रणनीति : कांग्रेस की हवा निकाल देंगे- मंडाविया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश चुनाव सह प्रभारी व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज मैराथन बैठकें कर कांग्रेस की हवा निकाल कर रख देने का अभियान तेज कर दिया। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सारे दिन बैठकों का दौर चला। सुबह 10.30 बजे से शुरू बैठकों का सिलसिला  शाम तक चलता रहा। जिसमें सोशल मीडिया, आईटी सेल,  मीडिया टीम की बैठक, घोषणा पत्र संयोजक सहसंयोजक की बैठक, नरेटिव टीम के साथ बैठक हुई। बैठकों में प्रदेश चुनाव सह…

Read More

किसान विरोधी भूपेश सरकार ने फिर किया अन्नदाता पर प्रहार – संदीप शर्मा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने मंडी शुल्क में वृद्धि  का विरोध करते हुए कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार को किसान विरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल सरकार का किसान विरोधी चेहरा एक बार फिर उजागर  हो गया है। किसानों के धान मंडी में अभी ठीक दर पर बिक रहे थे लेकिन भूपेश बघेल ने मंडी शुल्क का 5.2 का जो नियम  था, वह फिर से लागू कर दिया। इस कारण 2 दिन से मंडी में धान डेढ़ से दो सौ की गिरावट…

Read More

भारतीय जनता पार्टी की पत्र वार्ता : मानदेय में कटौती, भेदभाव, धांधली, न फिल्मसिटी, न सब्सिडी, न चक्रधर समारोह, न नियुक्ति, 5 साल में कांग्रेस को क्यो नही आई कलाकारों की याद

जाये के बेरा में भूपेश सरकार को आई कलाकारों की सुरता – अनुज छत्तीसगढ़ में कलाकारों की हालत सबसे दयनीय – अवस्थी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक व छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष राजेश अवस्थी, भाजपा नेता छत्तीसगढ़ सिनेमा के विख्यात कलाकार पद्मश्री अनुज शर्मा, सुश्री मोना सेन ने एकात्म परिसर कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस सरकार पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति के साथ क्रूर मजाक करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जाये के बेरा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को…

Read More

चिटफंड निवेशकों का पैसा भूपेश सरकार लौटा रही, भाजपा कल भी और आज भी चिटफंड लूटरों के साथ खड़ी है – धनंजय सिंह ठाकुर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रवक्ता का बयान उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली कहावत को चरितार्थ कर रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार चिटफंड कंपनियों के मालिकों को गिरफ्तार कर रही है। उनके संपत्तियों को जप्त कर रही है नीलाम कर रही है और चिटफंड निवेशकों के पैसे को लौटा रही है। भाजपा प्रवक्ता की याददाश्त कमजोर है चिटफंड कंपनियों ने पूर्व रमन सरकार के सह में प्रदेश की जनता को लूटने का काम किया है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन…

Read More

दीपक बैज ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया, 2023 विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चेहरा पर लड़ेंगे

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष दीपक बैज का राजधानी रायपुर के माना एयरपोर्ट पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। प्रदेशभर से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ अपने नए अध्यक्ष का फूल-मालाओं और डीजे की धुन पर स्वागत किया। माना एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस मुख्यालय राजीव गांधी भवन तक साढ़े तीन घंटे से अधिक समय लगा। प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह स्वागत हुआ। राजीव भवनमें लड्डू से तौला गया, आतिशीबाजी की गई। राजीव गांधी भवन पहुंचने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में…

Read More

चिटफंड पर जमीन और रकम घोटाला कर रही कांग्रेस सरकार – भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता का खुला आरोप

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार पर चिटफंड मामले में जमीन और रकम घोटाला करने का खुला आरोप लगाते हुए कहा है कि चिटफंड कंपनियों से निवेशकों के पैसे पीड़ितों को दिलाने के बदले चिटफंड कंपनियों की कुर्क जमीनों को औने पौने दाम पर कांग्रेसियों को बेचा जा रहा है सस्ती दरों पर बेचा जा रहा है। इन कंपनियों की संपत्ति कुर्क कर बेचने के बावजूद पीड़ितों को उनका पैसा नहीं दिया जा रहा। कई प्रकार की औपचारिकताएं बताकर, कागजों की…

Read More

भाजपा घोषणापत्र समिति की बैठक संपन्न : कांग्रेस के झूठ से जनता त्रस्त, सत्य पर आधारित होगा भाजपा का घोषणा पत्र – विजय बघेल

छत्तीसगढ़ की खुशहाली का घोषणा पत्र देगी भाजपा – साव समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आज कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा घोषणापत्र समिति की बैठक प्रदेश प्रभारी व चुनाव प्रभारी ओम माथुर,भाजपा प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह,घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में ओम माथुर जी ने कहा की आप जनता के हृदय को छूने जैसे विषयों पर कार्य करें। कांग्रेस शासन में जनता ने जो कष्ट भोगा है, घोषणापत्र बनाते समय…

Read More