कांग्रेस की सरकार लोकतंत्र की स्थापना नहीं करती तो भाजपा का नामोनिशान नहीं होता – धनंजय सिंह ठाकुर

कांग्रेस के बनाये लोकतंत्र के चलते ही बाजपेयी मोदी प्रधानमंत्री बने  भाजपा अब उसी लोकतंत्र को खत्म करना चाहती हैं मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में घोषित आपातकाल चल रहा सरकार पर कोई उंगली नहीं उठा सकता समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भाजपा के प्रेस वार्ता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस की सरकार लोकतंत्र की स्थापना नहीं करती तो भाजपा का नामोनिशान नहीं होता. कांग्रेस के द्वारा स्थापित लोकतंत्र के कारण  ही वाजपेयी  और मोदी…

Read More

एक मई को पंडरापाठ में चुनावी सभा लेगें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : 1 मई को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,जशपुर विधानसभा क्षेत्र के पंडरापाठ में चुनावी सभा लेगें। मुख्यमंत्री की इस सभा की तैयारी के सिलसिले में भाजपा के बिलासपुर संभाग के कलस्टर प्रभारी कृष्ण कुमार राय ने सन्ना और सोनक्यारी मंडल में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में उन्होनें कार्यकर्ताओं को बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 1 मई को पंडरापाठ पहुंच रहें हैं। यहां वे एक चुनाव सभा में शामिल होगें। इस चुनावी सभा को ऐतेहासिक बनाने के लिए,कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए,राय ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,जशपुर…

Read More

डबल इंजन की सरकार के संरक्षण में महादेव एप आज भी चल रहा – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : महादेव एप पर एक फिल्म अभिनेता की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के संरक्षण में महादेव एप आज भी चल रहा। भाजपा महादेव एप को बंद नहीं करना चाहती। छिटपुट कार्यवाहियाँ कर के भाजपा के नेता बयानबाजी करते है हकीकत यह है कि आज भी महादेव एप चालू है। उसको केन्द्र, राज्य का संरक्षण मिला हुआ है। केन्द्र के संरक्षण से महादेव सट्टा एप चल रहा है। प्रदेश में…

Read More

भाजपा संविधान बदलना, आरक्षण खत्म करना चाहती है, छत्तीसगढ़ में भी वंचित वर्ग का आरक्षण भाजपा ने रोका है – दीपक बैज

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा नेताओं और नरेंद्र मोदी के करीबियों के बयानों से अब साफ हो गया है कि उनका उद्देश्य है – संविधान बदल कर देश का लोकतंत्र तबाह कर देना। दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों का आरक्षण छीन कर देश चलाने में उनकी भागीदारी खत्म करना। लेकिन संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए कांग्रेस चट्टान की तरह भाजपा की राह में खड़ी है। जब तक कांग्रेस है – वंचितों से उनका आरक्षण दुनिया की कोई ताकत नहीं छीन सकती। केन्द्र…

Read More

भाजपा ने प्रेस वार्ता कर खोली कांग्रेस के घोषणा पत्र की पोल : ‘कांग्रेस आदिवासियों, ओबीसी और अनुसूचित जाति सहित सामान्य वर्ग के सभी हक छीन लेना चाहती है’

कांग्रेस का घोषणा पत्र,धोखा पत्र,तुष्टिकरण पत्र,अपराधियों को संरक्षण देने वाला :शिवरतन शर्मा कांग्रेस द्वारा अपने घोषणा पत्र में सरकारी ठेको में अल्पसंख्यकों को प्राथमिकता देने की बात पर बोले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा सरकारी ठेकों तक में अल्पसंख्यकों को धर्म के आधार पर शेयर देने की बात से कांग्रेस का आदिवासी, ओबीसी विरोधी चेहरा उजागर : शिवरतन शर्मा समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व चुनाव प्रबंधन समिति प्रदेश संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस द्वारा अपने घोषणा पत्र में सरकारी ठेकों में…

Read More

कांग्रेस लखपति बनाने का देती रही झांसा, भाजपा सीधे खाता में दे रही है पैसा – कृष्ण कुमार राय

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : महिलाओं को नरुआ गरुआ, घुरुआ से लखपति बनाने का झांसा देकर, कांग्रेस के नेता अपनी तिजोरी भरते रहे. लेकिन भाजपा ने विधान सभा चुनाव के दौरान मोदी की गारंटी के अंतर्गत महतारी वंदन करने का जो वायदा किया था, उसे सरकार बनते ही पूरा कर दिया है. महिलाओ के खाते मे महतारी वंदन योजना की दो किश्त की राशि आ चुकी है. योजना के अनुसार किश्त निरंतर मिलती रहेगी. भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिलासपुर संभाग कलस्टर प्रभारी कृष्ण कुमार राय ने उक्त बातें कहीं. वे…

Read More

बागबहार भाजपा मंडल की बैठक में शामिल हुई विधायक गोमती साय

समदर्शी न्यूज़, फरसाबहार : लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर बृहद चर्चा करने हेतु शुक्रवार को बागबहार भाजपा मंडल की बैठक आहूत की गई। जिसमें पत्थलगांव विधायक गोमती साय शामिल हुई। इस बैठक में बागबहार भाजपा मंडल के आनन्द शर्मा, रवि परहा, मीना चौहान सहित कार्यकर्ता बंधु एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। विधायक गोमती साय ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। इन्हें पूरे तन मन से पूरी तैयारी करनी है कि हमारा एक भी सम्मानित मतदाता अपना मतदान करने से वंचित न हो। क्योंकि बड़ी…

Read More

महिला सम्मान और सशक्तिकरण भाजपा की पहली प्राथमिकता : मनोरा और सोनक्यारी में महतारी वंदन हितग्राही अभिन्दन समारोह सम्पन्न.

भाजपा महतारी वंदन के माध्यम से महिलाओं को बना रही है आर्थिक रूप से सशक्त. समदर्शी न्यूज़ – जशपुर : लोक सभा चुनाव के लिए पार्टी हाई कमान द्वारा निर्धारित कार्य योजना के अंतर्गत भाजपा शक्ति केंद्र स्तर पर महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाओं का अभिन्दन कर रही है. इस समारोह में पार्टी के विधायक और प्रमुख जनप्रतिनिधि इन दिनों शक्ति केंद्र स्तर पर महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के अभिन्दन समारोह का आयोजन कर रही है. इस समारोह में महतारी वंदन योजना के अंतर्गत किश्त प्राप्त कर चुकी…

Read More

आदिवासी और अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों का विकास मोदी जी और भाजपा ने किया, भाजपा विकास करती है, ठगने का काम करती है कांग्रेस – विष्णु देव साय

बिलासपुर से भाजपा का सांसद बनाकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर/मस्तूरी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार ने आदिवासी एवं अनुसूचित बाहुल्य क्षेत्रों के हितों की सदैव चिंता की है। भाजपा की सरकार में अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों का विकास तेजी से हुआ है। आज गिरौदपुरी में भव्य जैतखाम का निर्माण और वहां के विकास का काम हमारी भाजपा सरकार ने किया है। मस्तूरी क्षेत्र के सड़कों के विकास के लिए पूर्व की रमन सरकार ने 123 करोड़ रुपए स्वीकृत किये थे।…

Read More

शपथ के बाद राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह मिले सीएम साय से

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : दिल्ली में शपथ लेने के बाद राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह कल देर रात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलने पहुंचे। सीएम ने आत्मीय मुलाकात के दौरान उनसे छत्तीसगढ़ की भावनाओं को राज्यसभा में सतत रखने का आग्रह किया। गौरतलब है कि अभी कल ही देवेंद्र प्रताप सिंह को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा सदस्य की शपथ दिलाई है।  देवेंद्र प्रताप ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि वे शिक्षा के आधुनिकीकरण पर पूरा फोकस करेंगे और जनता के मुद्दों को सदन में रखने का प्रयास करेंगे।…

Read More