Category: राजनीति

  • पूर्व मुख्यमंत्री एवं एआईसीसी के पूर्व कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा के पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजली

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

    रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन रायपुर में आज पूर्व मुख्यमंत्री एवं एआईसीसी के पूर्व कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा के जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण, पुष्पाजंलि अर्पित कर पुण्य स्मरण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री (प्रशासन) रवि घोष, प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा विभाग अध्यक्ष डॉ.चौलेश्वर चंद्राकर, महमूद अली, पूजा देवांगन, साक्षी सिरमौर, सुरेश यादव, चुन्नीलाल साहू, प्रवेश पटवा, शीत श्रीवास, निर्मल पांडेय, अनिल मित्तल, विकास सिंह ठाकुर उपस्थित रहे.

  • प्रधानमंत्री जी का ट्वीटर हैण्डल ही सुरक्षित नहीं फिर आम लोगो के डाटा की गांरटी कौन देगा, सांसद सुनील सोनी को आधार मामले में पुत्तूस्वामी बनाम भारत सरकार के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पढ़ना चाहिये – कांग्रेस

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो.

    रायपुर, रायपुर सांसद सुनील सोनी के बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सांसद सुनील सोनी को पुत्तूस्वामी बनाम भारत सरकार के मामले में माननीय न्यायालय द्वारा दी गई आदेशों को पढ़ना चाहिए। जब प्रधानमंत्री जी का ट्वीटर हैण्डल सुरक्षित नहीं है। आनलाइन ठगी करने वालो से बैंक खाता में रखी गयी राशि सुरक्षित नहीं हे। ऐसे में वोटर कार्ड और आधार कार्ड लिंक होने से आम लोगो के निजता का हनन नहीं होगा, डाटा सुरक्षित रहेगी इसकी गांरटी कौन देगा? डाटा चोरी होगी तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? देश में अब तक डाटा चोरी रोकने कानून नहीं बना है। मोदी भाजपा की सरकार में विपक्षी दलों के सुझाव और आपत्ति खारीज करना एवं माननीय न्यायलय के आदेशों की अवहेलना करना नियति बन गई है। तीन काले कृषि कानून की तरह ही एक बार और मोदी सरकार ने संसद में आंकड़ों के दादागिरी दिखाकर वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने वाला चुनाव संशोधन विधेयक 2021 को जोर जबरदस्ती पास कराने का काम किया है। जबकि विपक्षी दल चुनाव संशोधन विधायक को संसद की स्थाई समिति के पास भेजने और आधार मामले में पुत्तूस्वामी बनाम भारत सरकार के मामले में माननीय उच्चतम न्यायलय के आदेश का पालन करने की मांग कर रहे थे। सुप्रीम कोर्ट ने आम लोगों से जुड़ी कई चीजों के लिए आधार की अनिवार्यता को खत्म कर दी है किसी शख्स की पहचान को सत्यापित करने के लिए आधार की अनिवार्यता जरूरी नहीं है। आधार कानून बना तब स्पस्ट कहा गया था कि इस प्रकार से आधार कार्ड को वोटर कार्ड के साथ जोड़ा नहीं जा सकता।आधार कार्ड से वोटर कार्ड को जोड़ना मौलिक अधिकारों का हनन है। आधार आवास का प्रमाण पत्र है यह नागरिकता का प्रमाण नहीं है इससे आम लोगों की डाटा चोरी होने की संभावनाएं अपार है।

  • भाजपा की बोलती बंद कर देने वाला होगा नगरीय निकाय चुनाव का परिणाम – कांग्रेस

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

    रायपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने नगरीय निकाय चुनाव के लिये 15 निकाय क्षेत्रों की जनता का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि जनता के उत्साह से स्पष्ट है कि भूपेश सरकार के 3 साल के कामों के ऊपर मुहर लगाई है लोगों ने अपने निकाय क्षेत्रों में विकास की गंगा अनवरत बहती रहे इसलिये कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया है। सभी 4 नगर निगमों सहित सभी 15 निकायों में जनता ने कांग्रेस के महापौर और अध्यक्ष बनाने के लिये मतदान किया है। इन चुनावों के परिणाम भाजपा की बोलती बंद कर देंगे। जिस तरह विधानसभा चुनाव, नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण, पंचायतीराज चुनाव, दंतेवाड़ा और मरवाही उपचुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी, वैसे ही इस चुनाव में भी भाजपा का सफाया तय है। जनता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तीन साल के कामकाज पर अपनी संतुष्टि और विश्वास की मुहर लगा दी है।

    छत्तीसगढ़ भाजपा के चले हुए कारतूस काम नहीं आये तो उसके केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी को सड़क पर उतार दिया। वे भी भूपेश बघेल सरकार के कामों की आंधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हौसलों के तूफान में उड़ गए। राज्य की जनता ने तीन साल पहले डॉ. रमन सिंह का सत्ता मद लोभ का बुखार उतार दिया था। अब जनता ने नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी और बड़बोले सह प्रभारी नितिन नबीन की भी भद्द पिटना सुनिश्चित कर दिया है।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में जनता ने महंगाई के कारण भाजपा का बहिष्कार करते हुए भूपेश बघेल के जनकल्याणकारी और अभूतपूर्व कामों पर मुहर लगाई है। प्रदेश में धर्मांतरण का झूठा राग अलापने वाली और साम्प्रदायिकता फैलाने वाली भाजपा के खिलाफ जनता ने एकजुट होकर मतदान किया है। मतदान से पहले ही भाजपा के नेताओं को इस बात का ज्ञान होने लगा था कि जनता उन्हें सिरे से खारिज करने वाली है और इसी बात की भड़ास भाजपा के नेता अपने बयानों और भाषणों में निकाल रहे थे।

  • संसद में बिल पास, आधार से जुडे़गा वोटर आई कार्ड- सांसद सुनील सोनी

    फर्जी वोटर्स पर लगेगी लगाम, विपक्ष को फर्जी वोटरों की चिंता

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

    रायपुर, रायपुर लोकसभा सांसद सुनील कुमार सोनी ने वोटर आईडी कार्ड से आधार नंबर को जोड़ने वाला चुनाव अधिनियम संषोधन विधेयक बिल 2021 पारित किये जाने पर देष के यषस्वी प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक विधेयक के पारित होने से पूरे देष में फर्जी वोटर्स पर लगाम लगेगी, इसलिए विपक्षी पार्टियों ने इस बिल का विरोध शुरू कर दिया है। लेकिन यह बिल मील का पत्थर साबित होगा और देष के नागरिक अपनी सरकार बनायेंगे, फर्जी वोटर्स मतदान नहीं कर सकेंगे।

    सांसद श्री सोनी ने कहा कि मतदाता सूची से आधार को जोड़ने के निर्णय से कांग्रेस, टीएमसी, बसपा जैसी सभी विपक्षी पार्टियॉ तिलमिला गई हैं और उन्हें अपनी जमीन खिसकते नजर आ रही हैं। विदेषी मतदाता और घुसपैठिये बाहर हो जायेंगे, विपक्षी दलों को फर्जी वोटरों की चिंता है इसलिए उन्होंने इसका विरोध किया है।

    उन्होंने कहा कि इसमें महत्वपूर्ण बात यह भी है कि युवा जब 18 वर्ष के होते हैं, तो उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए 01 जनवरी तक का इंतजार करना पड़ता है और कई बार उन्हें वर्षभर इंतजार करना पड़ता है। लेकिन अब युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा, युवा 18 वर्ष होने पर सालभर कभी भी अपना नाम जुड़वा सकेंगे। चुनाव अधिनियम संषोधन विधेयक बिल महत्वपूर्ण और अच्छे सुधारों के साथ पास किया गया है।

  • लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाने वाली जनता का आभार, जनता का मन, मतदान के प्रति उत्साह एवं वादाखिलाफी व प्रदेश सरकार के खिलाफ बढ़ता जनता का आक्रोश बता रहा कि निकाय में कमल खिल चुका हैं – विष्णुदेव साय

    लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाने वाली जनता का आभार, जनता का मन, मतदान के प्रति उत्साह एवं वादाखिलाफी व प्रदेश सरकार के खिलाफ बढ़ता जनता का आक्रोश बता रहा कि निकाय में कमल खिल चुका हैं – विष्णुदेव साय

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

    रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेश के 15 निकाय क्षेत्र की जनता का आभार माना हैं। उन्होंने लोकतंत्र के महापर्व में मतदान कर अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी देने के लिए जनता को साधुवाद दिया उन्हें बधाई दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जनता के अधिकारों का लगातार हनन हुआ हैं, प्रत्यक्ष प्रणाली की जगह अप्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव करा कर जनता के एक वोट का अधिकार छीन लिया गया, विकास की गति को पीछे ढकेला गया अर्थात ईवीएम से बैलेट पेपर की ओर ले जाया गया परंतु छत्तीसगढ़ की जनता महान हैं और अपना लोकतांत्रिक महत्व व ताकत समझती हैं इसी लिए बढ़ चढ़ के अपने कर्तव्य का निर्वहन जनता ने किया हैं ऐसी महान जनता को भारतीय जनता पार्टी साधुवाद देती हैं।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेश के 15 निकायों में से अधिकतम निकाय क्षेत्र में भाजपा के बहुमत का दावा करते हुए कहा कि जनता का मन और मतदान को लेकर उत्साह एवं लगातार प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी व प्रदेश सरकार के खिलाफ बढ़ता जनता का आक्रोश बता रहा कि निकाय में कमल खिल चुका हैं। जनता ने वादा खिलाफी और छलने ठगने व झूठ बोल कर राज करने वाली कांग्रेस की नीति के खिलाफ मतदान किया हैं। जनता समझ चुकी हैं भूपेश हैं तो धोखा हैं और भाजपा हैं तो भरोसा हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि जिस सत्ता प्रप्ति की नियत से प्रत्यक्ष प्रणाली को बदल कर अप्रत्यक्ष किया गया, बैलेट पेपर युग में वापस ढकेला गया उसे भाजपा सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि सत्ता के दुरुपयोग धन बल और बाहू बल के सहारे डरी हुई कांग्रेस खरीद फरोख्त का प्रयास करेगी परंतु याद रहे जनता के जनादेश का अपमान भाजपा बर्दास्त नहीं करेगी।उन्होंने चेताया कि बीते 10 नगर निगम चुनाव में जो हथकंडा अपनाया था यदि उसकी पुनरावृत्ति हुई तो जनता कांग्रेस का हाथ साफ कर देगी।

  • भाजपा ने की चुनाव आयोग के अलोकतांत्रिक निर्णय को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

    रायपुर, शनिवार मध्यरात्रि राज्य निर्वाचन आयोग ने एक आदेश जारी किया जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी जिसको लेकर ना केवल भाजपा अपितु बुद्धिजीवी वर्ग सकते में आ गया राज्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा मध्यरात्रि एक आदेश जारी किया गया जिसके अनुसार निगम चुनाव में मतदान हेतु किसी प्रकार के पहचान पत्र की आवश्यकता नही केवल मतदाता पर्ची ही काफी है बकौल भाजपा यह पूरी तरह अलोकतांत्रिक एवं अव्यवहारिक है जो चुनाव में गड़बड़ी को बढ़ाने और शांतिपूर्ण मतदान के लिए बाधक है ।

    इस आदेश के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है रविवार सुबह लोकसभा सांसद सुनील सोनी , विधायक अजय चंद्राकर , नारायण चंदेल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुन्दरनी के नेतृत्व में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई बीरगांव भाजपा के चुनाव केंद्रीय कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए सुनील सोनी ने कहा की मुख्यमंत्री वार्डो की गलियों में घूम कर झूठ बोल रहे हैं और जनता को बरगलाने का काम कर रहे है वे कहते हैं गैस चूल्हा हमने दिया लेकिन द्वेषपूर्ण राजनीति के चलते प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीब के सर की छत छीनने का काम भुपेश बघेल ने किया उसकी बात क्यो नही कर रहे मात्र 3 वर्ष में बीरगांव निगम की ये हालात कर दी कि नल की टोंटी खरीदने पैसे नही है कर्मचारियों की तनख्वाह के पैसे नही है ।

    बीरगांव चुनाव प्रभारी अजय चंद्राकर ने चुनाव आयुक्त के आदेश पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि भिलाई 3 चरौदा , जामुल या उनका गृह जिला दुर्ग के भिलाई और रिसाली क्षेत्र एवं बिरगांव राजधानी के दूसरा नगर निगम होने के कारण राजनीतिक दृष्टिकोण से यह चुनाव मुख्यमंत्री के लिए महत्वपूर्ण है एवं यही वजह है की वे अपनी गिरती हुई साख को बचाने के लिए हर प्रकार के हथकंडे अपना रहे हैं आज छत्तीसगढ़ के चुनाव आयुक्त द्वारा जारी आदेश को देखने से वाह ना केवल हास्यास्पद एवं भर्त्सना के योग्य लगता है अपितु यह भी दर्शाता है कि कांग्रेस धरातल पर नैतिक रूप से चुनाव हार चुकी है यही कारण है की वे संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करने पर अमादा है जबकि 73वें संशोधन में सभी सरकारी संस्थाओं को यह दिशा निर्देश है कि मतदान के लिए परिचय पत्र ही मुख्य आधार होगा 

    कांग्रेस सरकार और आयुक्त की मिली भगत है आधी रात को आदेश जारी करना इस बात का प्रमाण है कि मतदाता काँग्रेस के विरोध में मतदान करने जा रहा है और इसी भय में वे शाम दाम दंड भेद सभी हथकंडे अपना कर चुनाव जीतना चाहते हैं एवं अपनी साख बचाना चाहते हैं अब राज्य सरकार एवं सभी सरकारी संस्थाओं की विश्वसनीयता सम्पात हो चुकी है आयोग भी सरकार की एजेंसी की तरह कार्य कर रहा है मीडिया लोकतंत्र का चौथा आधार स्तंभ है और आधी रात आदेश निकालना बिना मीडिया को सूचित किये लोकतंत्र की हत्या का प्रमाण है एवं अशांति को जन्म देने का काम है, सरकार एवं सरकारी संस्था ने जो आदेश जारी किया है उसे हम अपराधिक श्रेणी का कृत्य मानते हैं।

    एक पत्रकार के प्रश्न के उत्तर में उन्होंने दोटूक कहा कि यदि हमारी पहचान में फर्जी मतदाता आते हैं तो आगे परिणाम का जिम्मेदार सीधे तौर पर आयुक्त ठाकुर राम सिंह एवं भुपेश बघेल होंगे ।

    एक अन्य पत्रकार के सवाल निर्वाचन आयोग के आदेश के खिलाफ आप न्यायालय की शरण में जाएंगे का जवाब देते हुए उन्होंने कहा की हम पार्टी हाई कमान से मंथन कर रहे हैं एवं प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख राज्यपाल महोदया से मिलकर उचित निराकरण  हेतु ज्ञापन सौपेंगे ।

    भाजपा नेताओ का दल दोपहर राज्य निर्वाचन आयुक्त एवं राज्यपाल को ज्ञापन सौपने रवाना हुए नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक , बृजमोहन अग्रवाल , अजय चंद्राकर , नारायण चंदेल , देवजी भाई पटेल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन आयोग एवं राज्यपाल को ज्ञापन सौपा एवं निष्पकक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की मांग की । 

    वही बिरगांव चुनाव केंद्रीय कार्यालय में आज बूथ पालको एवं अध्यक्ष की अनिवार्य बैठक सम्पन्न हुई भाजपा जिला प्रभारी खूबचंद परख के नेतृत्व में आयोजित बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को बिंदुवार दिशा निर्देश एवं प्रशिक्षण दिया गया जिसमें बूथ के बाहर एवं बूथ में बैठने वाले कार्यकर्ताओं को मतदान संबंधी सभी बारीकियों से अवगत करवाया गया ।

  • भाजपाईयों की बोली, भाषा और आचरण बता रहा भाजपा चुनाव हार रही – कांग्रेस

    भाजपाईयों की बोली, भाषा और आचरण बता रहा भाजपा चुनाव हार रही – कांग्रेस


    मोदी सरकार के खिलाफ देशभर में आक्रोश भाजपा ने नगरी निकाय चुनाव में उन्हें चेहरा बनाकर अपने पैरों में मारी कुल्हाड़ी

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपाइयों की अभद्र बोली भाषा और उनका आचरण बता रहा कि भाजपा 15 नगरी निकाय क्षेंत्रों में बुरी तरह से चुनाव हार रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि रमन सिंह का कलेक्टर, एसपी का सार्वजनिक मंच से धमकाना, अजय चंद्राकर का लोंगों को जिंदा वापस नही जाने की चेतावनी, हाथ काट लेने की धमकी महिलाओं का बुरका उतरवा देने की अभद्र भाषा चुनाव परिणाम के पहले का एक्जिट पोल है। जिससे स्पष्ट है कि भाजपा मतदान से पहले हार मान चुकी है। भाजपा नेता जनता के मुद्दों पर बात करने का साहस नही जुटा पा रहे है। उनके पास सिवाय नकारात्मक बातों के कुछ भी नही है। वे अभद्र भाषा बोलकर समाचार माध्यमों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने की कवायद में लगे है।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि नगरी निकाय चुनाव में भाजपा के पास मुद्दा नहीं है मुद्दों के दिवालियापन के दौर से गुजर रहे हैं कोई भी विजन कोई एजेंडा नहीं है इसीलिए भाजपा अपने चुनाव अपील में मोदी के चेहरा को आगे रखकर वोट मांग रही है । पूरे देश में मोदी सरकार के खिलाफ नाराजगी है भारी आक्रोश है। भाजपा नगरीय निकाय चुनाव में मोदी के नाम का उपयोग कर अपने पैर में कुल्हाड़ी मारी है। नगरीय निकाय की जनता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के तीन साल के कार्यकाल से खुश है। काँग्रेस की भारी जीत सुनिश्चित है। नगरीय निकाय की जनता भी मोदी प्रायोजित महंगाई बेरोजगारी अराजकता से पीड़ित और प्रताड़ित है, मोदी सरकार के नाकामियों, मनमानी, हठधर्मिता के चलते बढ़ती बेरोजगारी महंगाई पेट्रोल डीजल में बेतहासा एक्ससाइज टैक्स रसोई गैस की बढ़ी कीमतों से जनता  आक्रोशित है भाजपा को सबक सिखयेगी।पूरे देश मे मोदी सरकार के खिलाफ माहौल है।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 15 निकाय क्षेत्रों की जनता ने कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने का मन बना लिया है, लोग भूपेश बघेल सरकार के 3 साल के काम को देख कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 3 सालो में जनहितकारी काम करके प्रदेश की जनता का भरोसा जीता जनता का यही भरोसा कांग्रेस प्रत्याशियों के जीत का आधार बनेगा।

  • सरोज पांडे बताएं भाजपा के किस नेता को खुश करने के लिये राजनीति करती है, मोदी, शाह, नडडा, या सौदान ?

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

    रायपुर. राज्यसभा सांसद सरोज पांडे के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी को खुश करने का काम कर रहे है। और क्यो ना करे वे हमारे राष्ट्रीय नेता है। उनकी खुशी भारत एवं छत्तीसगढ़ की जनता की खुशी से जुड़ी है। लेकिन सरोज पांडेय बताये वे भाजपा के किस नेता को खुश करने के लिये झूठ, फरेब की राजनीति करती है? मोदी, शाह, नडडा या फिर सौदान सिंह छत्तीसगढ़ की जनता जानना चाहती है? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार जो कहा सो किया। किसानों नौजवानों मजदूरों और छत्तीसगढ़ की जनता से किये 36 बिंदुओं के वादों में से 34बिंदुओं को तीन साल में पूरा कर इतिहास रचा है। राज्यसभा सांसद सरोज पांडे बताये कि जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन, बारदाना देने, उसना चांवल लेने, धान से एथेनॉल बनाने की अनुमति देने, छत्तीसगढ़ के हिस्से की जीएसटी की राशि एवं जीएसटी की क्षतिपूर्ति राशि सहित अन्य मदों की राशि को देने प्रधानमंत्री को पत्र लिखते है तब सरोज पांडेय किसको खुश करने सीएम के पत्र का विरोध करती हैं? मोदी सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के 8 लाख गरीबो के मकान को रद्द की तब सरोज पांडेय ने आबंटन रद्द करने का विरोध क्यों नहीं की? प्रधानमंत्री मजदूर कल्याण योजना से छत्तीसगढ़ को बाहर रखा गया तब सरोज पांडे किसकी खुशी की खातिर मौन थी? यूपीए सरकार के समय 410 रू में मिलने वाला रसोई गैस अब 1000 रू से अधिक में मिल रहा है, सरोज पांडेय किसको खुश करने के लिये मौन है?

    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेताओं के जुमलावादी चरित्र से छत्तीसगढ़ की जनता वाकिफ है। नगरी निकाय चुनाव में भाजपा जन समर्थन खो चुकी है करारी हार के खौफ से भाजपा के नेता बदजुबानी पर उतर आये है।वार्ड में भाजपा के पास कार्यकर्ता नही है  मतदाता भाजपा नेताओं को तवज्जो नही दे रही है ऐसे में भाजपा नेता करारी हार की जिम्मेदारी से बचने के लिए डी पुरंदेश्वरी को खुश करने के लिए अभी से हार का बहाना ढूंढ रहे हैं कहानीगढ़ रहे। छत्तीसगढ़ की जनता 15 साल के रमन भाजपा शासनकाल की वादाखिलाफी से वाकिफ है 7 साल से नरेंद्र मोदी सरकार के भी जुमला बाजी से त्रस्त है महंगाई चरम सीमा पर है बेरोजगारी बढ़ रही है रोजी रोजी रोजगार खत्म हो रहे हैं रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं पेट्रोल-डीजल पर मोदी के मुनाफाखोरी से जनता त्रस्त है भाजपा के नेता जनता के मूल समस्याओं से बचने के लिए और जुलूलू बयानबाजी कर रहे हैं।

  • भाजपा के सवाल उसकी सरकार के नाकामियों की याद, भाजपाध्यक्ष कांग्रेस सरकार के कामों की फेहरिश्त देख ले, सवालों के जवाब मिल जायेंगे – कांग्रेस

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

    रायपुर, कांग्रेस ने भाजपा के द्वारा नगरी निकाय चुनाव कांग्रेस से पूछे गये 7 सवालों को भाजपा के बेशर्मी और धूर्तता की चरम अवस्था बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपाध्यक्ष के सवाल सतही और तथ्यहीन तथा पूर्वाग्रह से भरे हुये है। यदि विष्णुदेव साय और उनके सलाहकार कांग्रेस सरकार की योजनाओं का ठीक से अध्ययन कर लेते तो उन्हें सवाल करने की जरूरत ही नही पड़ती है। जिस भाजपा के राज में 15 साल तक भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी ही सरकार की पहचान बन चुकी थी। वह किस नैतिकता सें कांग्रेस सवाल खड़ा कर रही है। जिस भाजपा की केन्द्र सरकार और उसके प्रधानमंत्री मोदी झूठ जुमले बाजी के प्रतीक बन गये है। वह भाजपा यदि देश के सबसे विश्वसनीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़ा करने की कोशिश कर रही है तो यह भाजपा की बेशर्मी की पराकाष्ठा है।

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ के हिस्से का 30 हजार करोड़ से अधिक रोक कर रखने वाली मोदी सरकार मात्र सौ करोड़ रूपये के लिये राज्य के गरीबों को आवास के आबंटन को रद्द कर देती है। छत्तीसगढ़ भाजपाई मोदी सरकार के छत्तीसगढ़ विरोधी कदम पर तालियां पीट रहे है। कांग्रेस बेरोजगारी भत्ते शब्द को सभ्य समाज के लिये अवांछित मानती है कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कभी बेराजगारी भत्ता देने का वायदा नही किया कांग्रेस ने 10 लाख युवाओं  को सामाजिक कार्यो से जोड़कर सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से न्यूनतम 2500 रूपये प्रतिमाह कमाने का अवसर देने की बात कही थी जिसे राजीव युवा मितान क्लब के गठन कर कांग्रेस सरकार ने पूरा करना शुरू कर दिया है। बेरोजगारी भत्ता जैसे शब्द भाजपा की शब्दावली के हिस्से है भाजपा ने 2003 के विधानसभा चुनाव में युवाओं को 500 रूपये बेरोजगारी भत्ता देने का वायदा किया था जिसे 15 साल तक नही दिया। आज छत्तीसगढ़ में बिजली के दाम देश में सबसे कम है। साथ ही कांग्रेस सरकार 39 लाख 63 हजार परिवारों को 2000 करोड़ का बिजली बिल छूट का लाभ दे चुकी है। साथ ही 6 लाख किसानों को निःशुल्क बिजली दी जा रही है। जिस भाजपा ने 15 साल तक स्मार्ट कार्ड से गरीबों के ईलाज में भ्रष्टाचार किया था वे किस नैतिकता से कांग्रेस सरकार के स्वास्थ्य सुविधा पर सवाल खड़ा कर रहे आज छत्तीसगढ़ में 56 लाख परिवार को 5 लाख तक निः शुल्क ईलाज की सुविधा है। साथ ही 9 लाख एपीएल परिवारों को 50 हजार तक ईलाज की सुविधा है। साथ ही मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना के तहत गंभीर रोगो के ईलाज के लिये 20 लाख तक ईलाज की सुविधा भूपेश सरकार में मिल रहा।

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कांग्रेस सरकार से सवाल करने के बजाय आत्म अवलोकरन करे कि 15 सालों इस प्रदेश में भाजपा की सरकार थी किसान आत्महत्या कर रहे थे किसानों से किया गया वायदा पूरा नही किया जाता था आज छत्तीसगढ़ में किसान मजदूर सभी खुशहाल है भाजपा ने किसानों की भलाई के लिये 15 साल पहले कदम क्यो नही उठाया युवाओं के लिये सरकारी नौकरी का द्वार क्यों नही खोला?

  • इस सरकार में धूल खा रही जनता इस चुनाव में मुख्यमंत्री को धुर्रा खिलाएगी – बृजमोहन अग्रवाल

    इस सरकार में धूल खा रही जनता इस चुनाव में मुख्यमंत्री को धुर्रा खिलाएगी – बृजमोहन अग्रवाल

    मतदाता  निर्भयता से अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक साफ़-सुथरी शहर सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करें- बृजमोहन अग्रवाल

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

    रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि स्थानीय निकाय के चुनाव में शत-प्रतिशत मतदाता  निर्भयता से अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक साफ़-सुथरी शहर सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करें और वादाख़िलाफ़ी, छलावा और धोखाधड़ी करने वाली कांग्रेस को क़रारा सबक सिखाएँ। श्री अग्रवाल ने कहा कि कल 20 दिसम्बर को प्रदेश के नगरनिगमों, नरगपालिकाओं व नगर पंचायतों के लिए होने जा रहा मतदान प्रदेश की जनता जनार्दन के लिए बदनीयती और कुनीतियों वाली कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति का संदेश देगा।

    पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की शहर क्षेत्र की सड़कें इस सरकार की जर्जर सोच को प्रदर्शित करती है। उन्होंने कहा यह सरकार 3 वर्ष में नगरी निकाय क्षेत्र में विकास  की कोई योजना बनाना तो दूर  भाजपा शासनकाल में नगरी निकाय क्षेत्र में बनी सड़कों के जाल की मरम्मत तक नहीं कर पा रही है। आज जनता कांग्रेस के कुप्रबंधन के कारण धूल खाने को मजबूर है यह जनता इस चुनाव में मुख्यमंत्री को धुर्रा खिलाएगी।

    पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यह बात अच्छी तरह गाँठ बांध लें कि अगले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता कांग्रेस को पूरी तरह ख़ारिज करने के लिए तैयार बैठी है और नगरीय निकाय के हो रहे चुनाव में प्रदेश कांग्रेस और उसकी सरकार को इसका ट्रेलर दिख जाएगा। श्री बृजमोहन ने कहा कि पिछले विधानसभा और नगरीय निकाय चुनाव के समय किए गए वादों से मुकरने वाली कांग्रेस से प्रदेश के मतदाताओं का पूरी तरह मोहभंग हो चुका है। उन्होंने कहा सियासी नौटंकियाँ करके अन्य प्रदेशों में प्रदेश के ख़ज़ाने का पैसा लुटाने वाली कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को कंगाली के ऐसे मुहाने पर ला खड़ा किया है कि अभी कांग्रेस सरकार के पास निकायों के कर्मियों-अधिकारियों को तनख्वाह बाँटने तक का पैसा नहीं है! श्री अग्रवाल ने कहा कि अमृत मिशन योजना के तहत व्यवस्थित रूप से भिलाई, रिसाली बिरगांव में जनता को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने भाजपा शासनकाल में पाइप लाइन बिछाई गई पर कांग्रेस की मौज़ूदा सरकार लोगों साफ पानी तक मुहैया करा पाने नें नाकारा ही साबित हुई। प्रदेशभर में अनेको स्थान आज भी ऐसे हैं, जहाँ प्रदेश की कांग्रेस सरकार और कांग्रेस शासित नगरीय निकायों ने स्वच्छ जल देने का काम ही शुरू नहीं किया है।

    पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पिछले नगरीय निकाय चुनावों में सम्पत्ति कर आधा करने का वादा कांग्रेस ने किया था, लेकिन तीन साल में किसी भी नगरीय निकाय में कांग्रेस ने सम्पत्ति कर आधा करने का वादा तो पूरा नहीं किया गया, उल्टे गुपचुप तौर पर सम्पत्ति कर में यूज़र चार्ज जोड़कर जनता पर दोहरा आर्थिक भार डालने का काम इस सरकार ने किया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने एक वर्ष के भीतर होम स्टेड अधिनियम लाकर प्रत्येक ग्रामीण भूमिहीन पाँच सदस्यीय परिवार को घर एवं बाड़ी हेतु ज़मीन देने का वादा किया था, शहरी क्षेत्र में आवासहीन परिवारों को दो कमरों का मकान देने का वादा किया था, भूमिहीन कब्जाधारी परिवारों को पट्टा देने की बात कही थी, लेकिन इनमें से एक भी वादे पर कांग्रेस के सत्ताधारियों ने अब तक अमल नहीं किया। अब इन नगरीय निकाय चुनावों में अब कांग्रेस का फ़रेब नहीं चलेगा और इन चुनावों में मतदाताओं के साथ भाजपा कार्यकर्ता त्रिपुरा के प्रदर्शन को दोहराने के लिए कटिबद्ध हैं।