Category: राजनीति

  • छत्तीसगढ़ में अपराधो ने सारे रिकॉर्ड तोड़े : चाकूबाजी, सुपारी किलिंग से दहशत में प्रदेशवासी – केदार गुप्ता

    छत्तीसगढ़ में अपराधो ने सारे रिकॉर्ड तोड़े : चाकूबाजी, सुपारी किलिंग से दहशत में प्रदेशवासी – केदार गुप्ता

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने लूट, चाकूबाजी, मारपीट, अपहरण, हत्या जैसे संगीन अपराधों के जरिए आतंक फैलाने वाले दहशतगर्दों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। श्री गुप्ता ने कहा कि जब प्रदेश सरकार और आला अफसरों की नाक के नीचे अपराधी राजधानी में ही अपना जंगलराज कायम कर रहे हैं तो प्रदेश के बाकी इलाकों का तो भगवान ही मालिक है!

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ को अपराधों का गढ़ बना चुकी प्रदेश की कांग्रेस सरकार एक ओर बेहतर कानून-व्यवस्था ओर स्मार्ट पुलिसिंग का ढिंढोरा पीट रही है, दूसरी ओर रास्ता रोककर चाकू व अन्य हथियारों के इस्तेमाल से लूट, मारपीट, अपहरण, चाकूबाजी जैसे अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है। इससे राजधानीवासियों में दहशत बढ़ती जा रही है। श्री गुप्ता ने कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि हाल ही बीते मई माह में हर दूसरे दिन रास्ता रोककर लोगों से मारपीट और लूटपाट के साथ ही चाकूबाजी की घटनाएं घटी हैं और जून माह में भी इन घटनाओं पर अब तक कोई अंकुश नहीं लगा है। श्री गुप्ता ने हाल ही एक युवा व्यापारी के हुए अपहरण की वारदात का जिक्र भी किया और कहा कि मई माह में राजधानी में 5 जानलेवा हमले समेत 13 लोगों पर हमले, 8 लोगों से मारपीट, 8 लोगों से लूटपाट समेत 3 दर्जन मामले दर्ज हुए हैं। हत्या की 3 वारदातें भी इसी मई माह में घटी हैं।

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री गुप्ता ने कहा कि लगातार बढ़ते अपराधों के चलते राजधानी असुरक्षित हो गई है। सुशासन के ढोल पीटती प्रदेश सरकार जवाब दे कि राजधानी के हर कोनों में रात के अंधेरे में आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है, तो फिर पुलिस की पेट्रोलिंग हो कहाँ रही है? श्री गुप्ता ने कहा कि ये तो वे तीन दर्जन मामले हैं, जिनकी रिपोर्ट दर्ज हुई है; लेकिन कई मामलों में या तो एफआईआर दर्ज ही नहीं की गई, या फिर कई पीड़ित पुलिसिया कार्यप्रणाली के चलते शिकायत करने थाने ही नहीं गए। हालात ये हो गए हैं कि रात में जरूरी काम से निकलने वाले लोग हर पल अपनी सुरक्षा को दाँव पर लगाने के लिए विवश हो गए हैं। श्री गुप्ता ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में मामले दर्ज होने के बाद भी प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन की कुंभकर्णी निद्रा नहीं टूटी है और अपराधों का सिलसिला बदस्तूर जारी है। केदार गुप्ता ने कहा सट्टे की रक़म वसूली के लिये सुपारी किलींग जैसी वारदात को अंजाम दिया गया और वसूली के लिये हत्या कर दी गई,जिससे छत्तीसगढ़ वासियों में दहशत है।

  • प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने राजधानी से लगे  मोहरेगा-कठिया-हिरमी की सड़क के खस्ताहाल को लेकर कलेक्टर (रायपुर) को ज्ञापन सौंपा

    प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने राजधानी से लगे  मोहरेगा-कठिया-हिरमी की सड़क के खस्ताहाल को लेकर कलेक्टर (रायपुर) को ज्ञापन सौंपा

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने मंगलवार को राजधानी से लगे गांव मोहरेगा-कठिया-हिरमी की सड़क के खस्ताहाल को लेकर कलेक्टर (रायपुर) को ज्ञापन सौंपकर आगामी 9 जून को एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन, चक्काजाम व पुतला दहन का एलान किया है। श्रीमती वर्मा ने कहा कि राजधनी से लगे गांव मोहरेगा-कठिय-हिरमी ग्राम की सड़क की बदहाली बयां करती है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विकास के खोखले दावे कर रहे हैं।

    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती वर्मा ने कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि मोहरेगा-कठिया-हिरमी मार्ग एक प्रमुख मार्ग है, जहाँ स्थित बड़े सीमेंट उद्योग, पॉवर प्लांट तथा क्रेशर उद्योग से निकलने वाले उत्पाद एवं कच्चे माल के परिवहन हेतु अधिकतम क्षमता के वाहन चलते हैं। उक्त सड़क की स्थिति अत्यंत ही जर्जर है जिससे आएदिन छोटी-बड़ी दुर्घटना आम बात हो गई है। आम जन का पैदल चलना भी उक्त सड़क पर दूभर जान पड़ता है। उक्त मार्ग के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भी घोषणा की गयी है, किंतु मार्ग पुनर्निर्माण संबंधी कोई अन्य प्रक्रिया नहीं की गई है। आने वाली बरसात में स्थिति भयावह हो जायेगी। इतनी बदतर स्थिति होने के बाद भी शासन-प्रशासन आंख मूंदकर बैठा है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि इस सरकार को जनता की तकलीफ से कोई सरोकार ही नहीं है। इसके विरोध में शासन-प्रशासन को जगाने भाजपाक्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम जनता के साथ दिनांक 09 जून को शांतिपूर्ण ढंग से एक दिवसीय चक्का जाम, धरना प्रदर्शन व पुतला दहन करेगी। श्रीमती वर्मा ने स्पष्ट किया है कि एंबुलेंस, दूध वाहन, डीजल टैंकर, शव वाहन जैसे मूलभूत आवश्यक सेवाएं की निर्बाध जारी रहेंगी।

    इस दौरान खिलावन, बबलू शर्मा, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा रूपेन्द्र कटरिया, कुभकरन साहू, देवेंद्र वर्मा, लेखू सेन, मोहन वर्मा, देव कुमार, नारायन साहू, हीरा वर्मा, मनी राम यादव देव नाथ भागेला, धुरु हुमन साहू, संतोष वर्मा, सन्तु वर्मा, श्री वर्मा, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, खमतराई वार्ड पार्षद गोदावरी साहू, गज्जू साहू, दुर्वास मटाले आदि उपस्थित थे।

  • विशेष जनसंपर्क अभियान की कार्य योजना को लेकर जशपुर भाजपा की बैठक सम्पन्न

    विशेष जनसंपर्क अभियान की कार्य योजना को लेकर जशपुर भाजपा की बैठक सम्पन्न

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

    भारतीय जनता पार्टी का 30 मई से 30 जून तक चलने वाला विशेष जनसंपर्क अभियान आरंभ हो गया है। जिले के प्रत्येक मण्डल से लेकर बूथ इस अभियान के तहत कार्यक्रम होने हैं। विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत 12 जून को जून को पत्थलगांव में लोकसभा स्तरीय आमसभा एवं अन्य कार्यक्रमो की रूपरेखा तय करने के लिए पत्थलगांव में रायगढ़ लोकसभा के प्रभारी कृष्ण कुमार राय, लोकसभा सह प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही की उपस्थिति में जिला भाजपाध्यक्ष सुनील गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई।

    कृष्ण कुमार राय एवं जगन्नाथ पाणिग्रही ने बताया कि 12 जून को लोकसभा स्तरीय आमसभा में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते होंगे शामिल। कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी मण्डलों के प्रभारी भी नियुक्त किये गए।

    आगे उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। केंद्र  की योजनाओं के माध्यम से गरीबों का जीवन बदल रहा है। इन 9 वर्षों में गरीब कल्याण की अनेक योजनाएं चल रही हैं, इन योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। भाजपा ने 30 मई से 30 जून के बीच विशेष जनसंपर्क अभियान के माध्यम से मोदी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्यक्रम तय किया है। इस अभियान के दौरान हर बूथ तक केन्द्र की उपलब्धियां पहुंचे, इसकी जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ता की है।

    आगे उन्होंने कहा कि विशेष जनसंपर्क अभियान के दौरान बुद्धिजीवी वर्ग का सम्मेलन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के साथ विधानसभा स्तर पर भोजन पर चर्चा, संयुक्त मोर्चा सम्मेलन, लाभार्थी सम्मेलन, योग दिवस पर योग कार्यक्रम, 20 जून से 30 जून तक घर घर महा जनसंपर्क करना, आदि कार्यक्रम की रणनीति बनाई गई।

    उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक सत्यानंद राठिया, भरत साय, रामसेवक पैंकरा, जिला भाजपा महामंत्री द्वय भरत सिंह, मुकेश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, कुनकुरी विधानसभा प्रभारी राजकुमार अग्रवाल, रायगढ़ जिला भाजपा महामंत्री अरुणधर दीवान, सुनील अग्रवाल, राम गर्ग,  हरजीत सिंह भाटिया, डीडीसी सालिक साय, ममता कश्यप, शांति भगत, अनिता सिंह, पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर, आनंद शर्मा, मुनेश्वर सिंह केसर, सुरेंद्र बेसरा, अनिल मित्तल, ऋषभ वाजपेयी, विजय शर्मा, मनीष अग्रवाल, अवधेश गुप्ता, अंकित बंसल, श्रीनायक मिश्रा, उमा शंकर भगत, कपिल सिंह, संजय लोहिया सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • अरुण साव के संरक्षण में भाजपा के वसूलीबाज नेता कांग्रेस नेताओं का चरित्र हनन करने का षड्यंत्र रच रहे – धनंजय सिंह ठाकुर

    अरुण साव के संरक्षण में भाजपा के वसूलीबाज नेता कांग्रेस नेताओं का चरित्र हनन करने का षड्यंत्र रच रहे – धनंजय सिंह ठाकुर

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    बलरामपुर जिला में भाजपा नेता के द्वारा कांग्रेस नेताओं के नाम का दुरुपयोग कर रेंजर के साथ की गई बदसुलूकी और मारपीट मामले की निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के संरक्षण में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता अवैध उगाही कर रहे हैं, गुंडागर्दी कर रहे है, अधिकारी कर्मचारियों को डरा धमका रहे मारपीट कर रहे हैं और अपने दूषित कृत्य के लिए कांग्रेस नेताओं का नाम का उपयोग कर कांग्रेस नेताओं का चरित्र हनन करने का षड्यंत्र रच रहे। 15 साल के रमन भाजपा कार्यकाल के दौरान भाजपा के छोटे से लेकर बड़े नेताओं को मूल काम कमीशनखोरी करना, भ्रष्टाचार करना, अवैध वसूली करना था, सत्ता जाने के बाद भी भाजपा नेताओं की यह आदत गयी नहीं है। भाजपा के संगठन में इस प्रकार की हरकतों की ट्रेनिंग दी जाती है, अरुण साव बताये कि ऐसे कितने भाजपा के पदाधिकारियों को अवैध वसूली के काम में लगा कर रखे है। पूर्व में भी भाजपा के कई नेताओं की आम जनता से ठगी और अवैध वसूली के काले कारनामे के मामले में गिरफ्तारी हुई है। 

    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रदेश में कांग्रेस से सीधा राजनीतिक मुकाबला नहीं कर पा रही है जनता का समर्थन खो चुकी है। इसलिए भाजपा अब अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं को कांग्रेस नेताओं का चरित्र हनन करने का टूल किट बनाकर ओछी राजनीति कर रही है। बलरामपुर जिला के डौरा भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता के पुत्र अभिषेक गुप्ता जो भाजपा और बजरंग दल से जुड़ा हुआ है उन्होंने वहां के रेंजर के साथ मारपीट की किया है जिसकी गिरफ्तारी हुई है।

    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान भी भाजपा के द्वारा कांग्रेस नेताओं के नाम से फर्जी पत्र जारी कर जनता को भ्रमित करने का षड्यंत्र रचा गया था, सोशल मीडिया में भी लगातार भाजपा के नेता कूटरचित दस्तावेज बनाकर कांग्रेस और कांग्रेस के नेताओं का चरित्र का षड्यंत्र रच रहे अब अवैध वसूली में लिप्त भाजपा के नेता अपनी काली करतूत में पर्दा करने कांग्रेस नेताओं का नाम बदनाम कर रहें है।

  • छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में सबसे अधिक कहर बच्चे-बच्चियों पर ही बरपा है – भाजपा विधायक श्रीमती रंजना साहू

    छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में सबसे अधिक कहर बच्चे-बच्चियों पर ही बरपा है – भाजपा विधायक श्रीमती रंजना साहू

    काँकेर के शिवनगर स्थित दत्तक ग्रहण केंद्र में एनजीओ के माध्यम से पदस्थ प्रोग्राम मैनेजर सीमा द्विवेदी द्वारा केंद्र में रह रही बच्चियों के साथ की जा रही बर्बर मारपीट के सामने आए प्रकरण पर आक्रोश किया व्यक्त

    समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

    रायपुर : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक श्रीमती रंजना साहु ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार का सबसे ज्यादा कहर मासूम बच्चों-बच्चियों पर ही बरपा है। श्रीमती साहु काँकेर के शिवनगर स्थित दत्तक ग्रहण केंद्र में एनजीओ के माध्यम से पदस्थ प्रोग्राम मैनेजर सीमा द्विवेदी द्वारा केंद्र में रह रही बच्चियों के साथ की जा रही बर्बर मारपीट के सामने आए उस वीडियो के मद्देनजर आक्रोश व्यक्त कर रही थीं, जिसमें उक्त प्रोग्राम मैनेजर एक मासूम बच्ची को अमानवीयतापूर्वक पीटती, बाल पकड़कर पहले जमीन पर और बाद में पलंग पर पटकती दिख रही है। प्रोग्राम मैनेजर गालियाँ देती भी इस वीडियो में देखी-सुनी जा रही है।

    भाजपा विधायक श्रीमती रंजना साहु ने इस मामले को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार मासूम बच्चों की जान की भी दुश्मन बन बैठी है। पिछले तीन साल में प्रदेश के आदिवासी इलाकों में 25 हजार बच्चों की समुचित इलाज के अभाव में मौत हुई है। यह राज्य सरकार का आँकड़ा है। युनिसेफ कहता है कि कुपोषण और इलाज के अभाव में दो वर्ष में 17 हजार बच्चों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि अजजा-अजा पर उत्पीड़न व अत्याचार के मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। अजजा वर्ग को हमेशा गुमराह करने वाली प्रदेश सरकार को तो इस बात पर शर्म आनी चाहिए कि कोरवा जनजाति, बैगा जनजाति, पण्डो जनजाति की बच्चियों व किशोरियों के साथ दुष्कर्म, हत्या के अलावा दीगर अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। सरगुजा जिले में बलात्कार की शिकार एक नाबालिग बच्ची की रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी करने से क्षुब्ध पीड़िता बच्ची को आत्महत्या के लिए विवश होना पड़ा, जबकि बिलासपुर में दुष्कर्म के ही एक मामले में पुलिस पीड़िता के परिजनों को चक्कर कटवाती रही। काँकेर में ही दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने में पुलिस के टालमटोल से त्रस्त पीड़िता के पिता ने आत्महत्या की कोशिश तक की।

    श्रीमती रंजना साहु ने कहा कि प्रदेश के कांग्रेसी कुशासन में दुष्कर्म के 5 हजार मामले सामने आए हैं। इससे पुलिस तक नहीं पहुँचे मामलों या पुलिस द्वारा दर्ज नहीं किए गए मामलों की संख्या का अनुमान लगाना जरा भी मुश्किल नहीं है। उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि प्रदेश सरकार ने इन मामलों में कार्रवाई तो दूर, इन्हें नोटिस तक नहीं किया, इन मामलों को स्वीकार नहीं किया। प्रदेश सरकार केवल शराब की कोचियागिरी और घोटालों-भ्रष्टाचार में ही मगन है। प्रदेश के भविष्य को बर्बाद करने में लगी है कांग्रेस सरकार।

    भाजपा प्रवक्ता श्रीमती रंजना साहु ने मांग की है कि इस मामले की जाँच के दायरे में उस व्यक्ति को भी लाया जाए जो प्रतिबंधित होने के बावजूद इस कैम्पस में रातें गुजारता था, जिसकी काँकेर में काफी चर्चा है।

  • एक सप्ताह में दूसरी बार मना भाजपा प्रवेश का बड़ा उत्सव : आदिवासी समाज के दिग्गज हुए भाजपा में सम्मिलित, 421 प्रमुख जनों ने किया सामूहिक भाजपा प्रवेश, आदिवासी समाज ने प्रमुखता से भाजपा में जताया विश्वास.

    एक सप्ताह में दूसरी बार मना भाजपा प्रवेश का बड़ा उत्सव : आदिवासी समाज के दिग्गज हुए भाजपा में सम्मिलित, 421 प्रमुख जनों ने किया सामूहिक भाजपा प्रवेश, आदिवासी समाज ने प्रमुखता से भाजपा में जताया विश्वास.

    कांग्रेस के विदा होने का मुहूर्त आ गया है- साव

    बस्तर में परिवर्तन का नेतृत्व आप सब ही करेंगे – डॉ. रमन

    समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

    रायपुर : भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों के 421 विशिष्ट लोगों ने पार्टी में प्रवेश किया। वैश्य समाज के 44 लोगों ने भाजपा प्रवेश किया, आदिवासी व अन्य समाज के 377 लोगों ने भाजपा को अपनाया। इनमें आदिवासी समाज में पकड़ रखने वाले राजनीतिक, सामाजिक संगठनों की दमदार हस्तियां भी सम्मिलित हैं। गोंडवाना गोंड महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन मंत्री विकेश कुमार हिचामी, गोंडवाना समाज युवा प्रभाग बस्तर संभाग के संरक्षक भूपेंद्र दर्रो, गोंडवाना समाज कांकेर के क्षेत्रीय अध्यक्ष विष्णु कावड़े, गोंडवाना समाज कांकेर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मण्डावी, सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग कांकेर ब्लॉक उपाध्यक्ष चंद्रशेखर मण्डावी,  गोंडवाना समाज धनेलीकन्हार क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र मरकाम, सेवानिवृत्त एसडीएम पृथ्वीराज निर्मल भी शामिल हैं। वैश्य समाज की समाजसेवी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष कान्यकुब्ज वैश्य राष्ट्रीय महासभा वैवाहिक कार्यक्रम अध्यक्ष बरखा सूरज गुप्ता व उनके साथी व छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन मंत्री मनोज गुप्ता भी सम्मिलित हैं।

    बीते गुरुवार को भी छत्तीसगढ़ की जानी-मानी हस्तियों ने करीब साढ़े चार सौ साथियों-प्रशंसकों के साथ किया था भाजपा प्रवेश।

    भाजपा प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुए भव्य समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, वरिष्ठ नेता महावीर राठौर, कांकेर जिला प्रभारी यशवंत जैन, महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत सहित वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने इस अवसर पर भाजपा की सदस्यता लेने वाले सभी गणमान्य लोगों का अभिनंदन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन का स्पष्ट संकेत मिल गया है। प्रदेश में कांग्रेस और उसकी सरकार की विदाई का मुहूर्त निकल गया है। जनता कांग्रेसी कुशासन और भ्रष्टाचार से पूरी तरह त्रस्त है और भाजपा पर भरोसा कर रही है।

    श्री साव ने कहा कि प्रदेश का जनमानस कांग्रेस से हताश, निराश और परेशान है। भाजपा की रीति-नीति, कार्यक्रमों और विचारधारा से प्रभावित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों व सुशासन ने गहराई से विश्वास कायम किया है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने वादाखिलाफी, घोटाले और भयंकर भ्रष्टाचार करके जनता को निराश किया है। प्रदेश में असुरक्षा और अविश्वास का वातावरण है। अब कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।

    भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने नव प्रवेशी भाजपा सदस्यों का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि आज भाजपा के लिए ऐतिहासिक दिन है। गोंडवाना समाज के प्रमुख लोग भाजपा में आए हैं। आज आप उस पार्टी के सदस्य बने हैं, जिसके 18 करोड़ सदस्य हैं। आज आप उस पार्टी के सदस्य बने हैं, जिसके महान नेता अटल बिहारी वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश को बनाया। बस्तर में परिवर्तन का नेतृत्व करने वाले आप सब मेरे सामने बैठे हैं। भाजपा ने बस्तर से अंधेरा दूर करने का काम किया है। तेंदूपता के लिए नीति बनाने का काम, सड़क बनाने का काम, बस्तर को एजुकेशन हब बनाने का काम भाजपा ने किया। भूपेश बघेल की सरकार ने बस्तर का केवल शोषण किया है। कांग्रेस सरकार केवल घोटाले कर रही है, मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हैं।

    पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 2023 के चुनाव के पहले 2003 के चुनाव के पहले जैसा वातावरण बन गया है। छत्तीसगढ़ की पहली कांग्रेस सरकार ने 2000 से 2003 तक भ्रष्टाचार और तानाशाही के अलावा कुछ नहीं किया। राज्य में विकास की एक ईंट तक नहीं रखी गई। पहले ही चुनाव में वह तानाशाही हुकूमत सड़क पर आ गई। जनता ने भाजपा को 15 साल छत्तीसगढ़ के विकास की जिम्मेदारी दी। आज छत्तीसगढ़ वहीं खड़ा है, जहां भाजपा की सरकार ने 2018 तक पहुंचाया था। जनता को झांसा देकर सत्ता में आई कांग्रेस ने एक धेले का विकास नहीं किया, बल्कि रिवर्स गियर लगा दिया। साढ़े चार साल में कांग्रेस सरकार ने तानाशाही और भ्रष्टाचार में अपनी तीन साल की पहली सरकार को मीलों पीछे छोड़ दिया है। जनता इसका जवाब देने तैयार है। इसका प्रमाण है कि हर क्षेत्र के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। भाजपा की ताकत में लगातार वृद्धि हो रही है।

    भाजपा प्रवेश के अवसर पर गोंडवाना गोंड महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन मंत्री रहे विकेश हिचामी ने कहा कि कांग्रेस ने आदवासियों को केवल ठगा है। भाजपा ने आदिवासी समाज की महिला को राष्ट्रपति पद तक पहुंचाया। भाजपा ही सबका विकास करती है।

  • ओरकेला में चर्च निर्माण के विरोध में लामबंद हुए ग्रामीण, बिना पूर्व स्वीकृति के निर्माण पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने आपत्ति करते हुए जताई नाराजगी.

    ओरकेला में चर्च निर्माण के विरोध में लामबंद हुए ग्रामीण, बिना पूर्व स्वीकृति के निर्माण पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने आपत्ति करते हुए जताई नाराजगी.

    जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रायमुनी भगत ने निर्माण स्थल को खाली करा कर जमीन को ग्राम पंचायत को सौंपने की मांग की है.

    समदर्शी न्यूज ब्यूरो,जशपुर

    जशपुरनगर : चर्च निर्माण को लेकर एक बार जिले में फिर विवाद की स्थिति बन गई, मौक़े पर जिला पंचायत जशपुर की अध्यक्ष रायमुनी भगत, मनोरा के तहसीलदार अविनाश चौहान, आरआई सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुँचे। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि ओरकेला में कुछ दिन पहले ही एक चर्च का निर्माण शुरू किया गया था। लेकिन इसके लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी। निर्माण स्थल पर पहुँचे जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने इस मामले में दिनों पक्ष को सुना।

    जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रायमुनी भगत ने निर्माण स्थल को खाली करा कर जमीन को ग्राम पंचायत को सौंपने की मांग की है। उन्होनें बताया कि कुछ लोगों को छोड़ कर पूरा गांव चर्च निर्माण के विरोध में है। इसलिए प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को इस पर गंभीरता से कार्रवाई करना चाहिए। सबसे पहले यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि जिस जमीन पर चर्च का निर्माण किया जा रहा है वह शासकीय है या निजी। अगर शासकीय जमीन है तो बिना जमीन आबंटन के प्रक्रिया और ग्राम सभा के प्रस्ताव के बिना निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता है। निजी जमीन होने पर भी निर्माण के लिए आवश्यक स्वीकृति लेनी पड़ेगी। इस दौरान डीडीसी शांति भगत, गंगाराम भगत, अरविन्द भगत, नीतू गुप्ता सहित स्थानीय रहवासी उपस्थित थे।

  • कांग्रेस बताएं, आजादी की लड़ाई में कौन कांग्रेसी शहीद हुआ : कांग्रेस सरकार के मंत्री शिव डहरिया की आरएसएस पर टिप्पणी के बाद बृजमोहन ने दी कड़ी प्रतिक्रिया।

    कांग्रेस बताएं, आजादी की लड़ाई में कौन कांग्रेसी शहीद हुआ : कांग्रेस सरकार के मंत्री शिव डहरिया की आरएसएस पर टिप्पणी के बाद बृजमोहन ने दी कड़ी प्रतिक्रिया।

    बृजमोहन ने कहा आरएसएस देश की ताकत है, देशभक्ति की पाठशाला है

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कैबिनेट मंत्री शिव डहरिया द्वारा आरएसएस पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बृजमोहन ने कहा की आरएसएस देश की ताकत है, देशभक्ति की पाठशाला है। ऐसे सामाजिक संगठन पर अशोभनीय टिप्पणी करना देशभक्तों का अपमान है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस से ही सवाल पूछा कि आजादी की लड़ाई के ढाई सौ सालों के इतिहास में एक भी कांग्रेसी अगर शहीद हुआ, अपनी जान दी हुई तो हमें बताएं?

    उन्होंने कहा कि ये कांग्रेसी मुखबिरी की बात करते हैं तो यह जान ले सारे देश को पता है कि महान देशभक्त क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की मुखबिरी कर हत्या किसने करवाई है। कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकने की नसीहत देते हुए कहा कि इतिहास के पन्नों में दर्ज है कि कांग्रेस के बड़े नेताओं ने महात्मा गांधी के साथ कैसा व्यवहार किया। उनकी इच्छाओं को पूरा नहीं होने दिया। सुभाष चंद्र बोस के साथ कांग्रेस ने क्या किया।  अगर पन्ने पलटने शुरू कर दें तो कांग्रेस के लोग मुंह दिखाने के लायक भी नहीं रहेंगे।

    उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और सरदार पटेल भी संघ की देशभक्ति से प्रभावित थे और संघ की शाखाओं में भी गए थे। जब भारत पाकिस्तान का विभाजन हुआ,भारत चीन युद्ध,भारत पाक युद्ध हुआ उस दौर में भी संघ भारत के लोगों की सेवा के लिए,सैनिकों की मदद के लिए खड़ा रहा। आज भी   देश पर कोई संकट आता है तो सबसे पहले आरएसएस के स्वयंसेवक मोर्चे पर खड़े दिखाई पड़ते हैं।

    बृजमोहन ने कहा कि असल में कांग्रेस को आरएसएस फोबिया हो गया है। घबराकर अनर्गल बयानबाजी पर उतर आए हैं। उन्हें लड़ना है तो भाजपा से लड़े। देशहित में काम कर रहे सामाजिक संगठन आरएसएस पर टिप्पणी करके कांग्रेस देश के प्रति समर्पित होकर काम कर रहे लोगों का अपमान कर रही है।

  • मुख्यमंत्री बतायें सारे आरोपियों के बयान उन्हीं पर आधारित क्यों होते हैं – देवलाल ठाकुर

    मुख्यमंत्री बतायें सारे आरोपियों के बयान उन्हीं पर आधारित क्यों होते हैं – देवलाल ठाकुर

    भूपेश बघेल क्यों कर रहे हैं घोटालेबाजों की पैरवी

    भाजपा बोली कांग्रेस के डीएनए में है भ्रष्टाचार

    कांग्रेस का बयान ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’ जैसा

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा है कि क्या कारण है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर पूरी कांग्रेस भ्रष्ट और घोटालेबाज अफसरों और कारोबारियों की पैरवी कर रहे हैं। जिन्हें इनके कारनामों के साक्ष्यों को देखते हुए अपने स्तर पर कार्यवाही करना चाहिए, वे आरोपियों के वकील बने नजर आ रहे हैं। आरोपियों के समर्थन में मुख्यमंत्री की बयानबाजी उन्हें संदिग्ध बना रही है और कांग्रेस के बयान इसकी पुष्टि कर रहे हैं कि इस संगठित अपराध गिरोह का सरगना कौन है, किसके संरक्षण में हजारों करोड़ के घोटाले हुए हैं। हैरानी की बात है कि कांग्रेस अपने घोटाला सिंडिकेट के समर्थन में प्रधानमंत्री से जवाबतलब कर रही है। चोरी और सीनाजोरी कांग्रेस के डीएनए में है। नेशनल हेराल्ड घोटाला करते हैं, आजादी के योद्धाओं की संपत्ति का हरण करते हैं और अदालती आदेश पर जब ईडी जांच के लिए बुलाती है तो दिल्ली से लेकर रायपुर तक नौटंकी करते हैं। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार का इतिहास रच दिया। अब पन्ने खुल रहे हैं तो ईडी की कार्रवाई पर प्रधानमंत्री से सफाई मांगने की बेशर्मी दिखा रहे हैं। जवाब तो भूपेश बघेल को देना है कि सारे भ्रष्टाचार जो उजागर हो चुके हैं, उनसे उन्हें तकलीफ क्यों है?

    देवलाल ठाकुर ने कहा कि भाजपा के शासन में सभी स्वायत्त संस्थानों को अपने ढंग से काम करने की पूरी आजादी है। कांग्रेस के नेताओं को  भ्रष्टाचारियों के बचाव में बेबुनियाद सवाल उठाते हुए शर्म आनी चाहिये। नहीं आ रही क्योंकि यह कांग्रेस नभ जल थल तीनों लोकों में भ्रष्टाचार का प्रतीक है। कांग्रेस याद करे कि उसके नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के समय सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को पिंजरे का तोता कहा था।  भाजपा की मोदी सरकार ने सारे पंछियों को आजाद कर दिया। अब ये तोता, मैना नहीं हैं। सक्षम जांच एजेंसियां हैं जो भ्रष्टाचारियों को उनकी सही जगह पहुंचा रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा पकड़े गए तमाम मामले ऐसे हैं, जिस पर कोई भी अदालत आरोपियों को ज़मानत तक देने की ज़रूरत नहीं समझती। प्रथम दृष्टया सारे मामले साफ दिख रहे हैं।

    देवलाल ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी सरकार में हुए कृत्यों से बुरी तरह डरे हुए हैं। इसलिए ऐसे फिजूल सवाल अपनी टीम से उठवा रहे हैं। साफ जाहिर है कि कांग्रेस पहले तो आरोपियों से मनमाफ़िक बयान दिलवाती है और फिर उसके आधार पर राजनीतिक बयानबाजी करती है। इसका अर्थ है कि कांग्रेस और उसकी सरकार के संरक्षण में सारे घोटाले हुए और इन तमाम घोटालों की अंतिम ज़िम्मेदार कांग्रेस और उसकी सरकार के मुखिया ही हैं। यही वजह है कि राज्य सरकार केंद्रीय एजेंसियों का सहयोग करने की बजाय उनके खिलाफ सक्रिय है। जबकि केंद्रीय एजेंसियां संविधान के तहत राजकोष की रक्षा का काम ही कर रही हैं। लेकिन लुटेरों की सरकार को यह बर्दाश्त नहीं है कि लूट का माल बरामद हो रहा है। अब तो इसकी भी जांच होनी चाहिए कि सभी आरोपियों के एक जैसे आरोपों के पीछे किसका हाथ है। सारे आरोपी यही क्यों कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री  के बेटे का नाम लेने दबाव बनाया जा रहा है। खुद मुख्यमंत्री अपने को संदिग्ध बनाते हुए आशंका व्यक्त कर रहे हैं। क्या इसी को दाढ़ी में तिनका कहते हैं?

  • सरकारी संरक्षण में चल रहे जुए सट्टे में जा रही युवाओं की जान, ईडी पर रोज बोलने वाले भूपेश बघेल महादेव आईडी पर चुप क्यों हैं, वसूली के लिए और कितने नीचे गिरेगी एटीएम सरकार – राजेश मूणत

    सरकारी संरक्षण में चल रहे जुए सट्टे में जा रही युवाओं की जान, ईडी पर रोज बोलने वाले भूपेश बघेल महादेव आईडी पर चुप क्यों हैं, वसूली के लिए और कितने नीचे गिरेगी एटीएम सरकार – राजेश मूणत

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के गृह क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टे की वसूली को लेकर एक  व्यक्ति की नृशंस हत्या का हवाला देते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में यह क्या हो रहा है। कोल से लेकर शराब घोटाले तक, डीएमएफ की बंदरबांट से लेकर रेत माफिया तक सारे काले कारनामों को पालने पोसने वाली कांग्रेस सरकार में चल रहे जुए सट्टे में वसूली को लेकर आत्महत्याएं तो हो ही रही हैं, आये दिन मारपीट और फसाद चल रहे हैं अब क्रूरतम हत्या भी सामने आ गई। दुर्ग जिले के एसपी ने कबूल किया है कि भिलाई में ऑनलाइन सट्टे की आईडी के 5 लाख रुपये को लेकर हत्या हुई है। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के गृह जिले के एसपी बता रहे हैं कि जिन्हें हिरासत में पूछताछ की है, उन्होंने ऑनलाइन सट्टा महादेव एप की आईडी को लेकर जानकारी दी है। अब ईडी की निष्पक्ष जांच को लेकर हर रोज सवाल उठाकर भ्रष्टाचारियों के प्रवक्ता बनने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतायें कि यह महादेव एप की आईडी क्या है, जिसके अवैध धंधे का मुख्यालय उनके अपने जिले से हो रहा है।

    पूर्व मंत्री भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ने कहा कि भूपेश बघेल के राज में 26 हजार लोगों ने आत्महत्या की है। इनमें 18 हजार युवा शामिल हैं। युवाओं को रोजगार मिला नहीं, वे भटक रहे हैं, जुए सट्टे और नशे की गिरफ्त में आकर गलत दिशा में जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में जुआ सट्टा सरकार संरक्षित समानांतर उद्योग में बदल गया है। जिसका अंजाम भिलाई में बर्बर हत्याकांड के तौर पर सामने आया है। यह तो एक नमूना है। हकीकत यह है कि जुए सट्टे, शराब, गांजा, ड्रग्स की अंधी खाई में युवा पीढ़ी को धकेल दिया गया है। युवा इन सभी कारणों से कर्ज वसूली से परेशान होकर मौत को गले लगा रहे हैं अथवा मारे जा रहे हैं। ऑनलाइन सट्टा  महादेव एप से जुड़े सारे गोरखधंधे की राजधानी के रूप में दुर्ग जिला ही क्यों उभर रहा है, यह भी एक बड़ा सवाल है। इसका जवाब मुख्यमंत्री को देना चाहिए। रही बात गृहमंत्री की तो उनकी विवशता सारा छत्तीसगढ़ जानता है। जिस तरह टीएस सिंहदेव ने पंचायत विभाग छोड़ दिया, इन्हें भी गृह मंत्री के पद से हाथ जोड़ लेना चाहिए। वे क्यों युवाओं की आत्महत्या और हत्या का पाप अपने सिर पर ले रहे हैं।

    पूर्व मंत्री भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ने कहा कि जब सत्ता के शिखर पर बैठे लोगों के इलाके में जुआ सट्टा से लेकर हत्या और सामूहिक नरसंहार की वारदात हो रही हैं। दुकान में घुसकर सराफा कारोबारी की हत्या गोलियां मार कर हो रही है, लूट डकैती, अपहरण, फिरौती वसूली चरम पर है तो पूरे राज्य की कानून व्यवस्था दम तोड़ने के अलावा और क्या कर सकती है। श्री मूणत ने कहा कि महादेव एप और कांग्रेस का क्या रिश्ता है, इसकी जांच होनी चाहिए।