Category: राजनीति

  • ’यहां कोरोना का रोना रोने की बजाय मोदी को रोकें टोकें’आपदा में अवसर की तलाश, भाजपा की पूरी नहीं होगी आस- कांग्रेस’

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर के बयान को उनके मानसिक संक्रमण का प्रभाव ठहराते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना की रोकथाम, जांच, इलाज और नए वैरियंट ओमिक्रोन के फैलाव को रोकने के लिए पहले से ही समुचित इंतजाम कर रखे हैं और छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश की जनता के स्वास्थ्य के लिए संवेदनशील हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी इंतजाम की जानकारी ली है। इस पर भी भाजपा ओछी राजनीति और घटिया मानसिकता का भौंडा प्रदर्शन करने से बाज नहीं आई।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि जब देश में कोरोना आया भी नहीं था, तब हमारे पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जनता की चिंता करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आगाह किया था लेकिन मोदी जी ने न केवल कोरोना को भारत बुलाया, छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में फैलाया बल्कि जनता की जान से खिलवाड़ करते हुए छत्तीसगढ़ के लोगों से राजनीतिक बदले की भावना से भेदभाव किया। छत्तीसगढ़ ने भाजपा को नौ सांसद दिए, इसका अहसान चुकाना तो दूर, छत्तीसगढ़ को जरूरत के मुताबिक टीके देने में भी आनाकानी की। अन्य प्रांतों में फंसे छत्तीसगढ़ के लोगों को लाने के लिए जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ट्रेन मांग रहे थे तब मोदी और तत्कालीन रेल मंत्री छत्तीसगढ़ के साथ राजनीति कर रहे थे।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि तब भाजपा के सांसद और राष्ट्रीय पदाधिकारी का तमगा लगाकर घूमने वाले मौत का तमाशा देख रहे थे। भूपेश बघेल सरकार के प्रयासों में बाधा खड़ी कर रहे थे। भाजपा के पंद्रह साल में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट कर देने वालों ने अपनी विनाशलीला पर प्रायश्चित करने की बजाय कांग्रेस सरकार की जुझारू कोशिशों की नुक्ताचीनी करने को ही अपना धर्म समझ रखा था। अब तीसरी लहर को लेकर भी भाजपा ने अपनी संकीर्ण मानसिकता का परिचय दिया है।

      प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर अपने कार्यकाल के घपले घोटाले, कांड और बदइंतजामी को याद करें और यहां पैंतरेबाजी दिखाने की जगह मोदी और योगी को रोकें टोकें जो यूपी में यमराज की भूमिका निभाने बेताब हैं। यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी जनता को जैसे पहली और दूसरी लहर में बचाया, वैसे ही तीसरी लहर में भी बचा रहे हैं।

  • प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी की बैठक सम्पन्न, बूथ कमेटी गठन, सदस्यता अभियान की समीक्षा की गयी, सरकार के कामों को संगठन द्वारा जनता तक ले जाने पर जोर

    प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम हुये शामिल

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश प्रभारी पी.एल.पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिती में राजीव भवन में संपन्न हुयी। बैठक में सदस्यता अभियान, बूथ कमेटी गठन पर चर्चा, जिलों में बन रहे राजीव भवनों के निर्माण पर प्रगति चर्चा एवं अन्य सांगठनिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुयी। बैठक के शुरूआत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुये अतिथियों और पदाधिकारियों का स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि आज की बैठक में हम अपने आने वाले कार्यक्रम का लक्ष्य निर्धारित करेंगे। हमें सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है। हमें अपने सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओंका लाभ जनता तक पहुंचाना। संगठन की मजबूती सरकार की योजना दो ऐसे हथियार है जो हमें जनता के और करीब ले जायेंगे। इन्हीं के बदौलत हमने नगरी निकाय चुनाव में जनता का विश्वास जीता है। बैठक में सभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों और जिला प्रभारियों ने अपने क्षेत्रों में बूथ कमेटियों सदस्यता अभियान, भवन निर्माण के संबंध में प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तृत किया।

    बूथ कमेटी गठन के प्रभारी विनोद वर्मा ने बूथ कमेटियों के गठन की समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत किया।

    बैठक को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 15 निगमों में चुनाव हुये, बहुत सारे उपचुनाव हुये, जिनमें भारी सफलता मिली। इसके लिये प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और पुनिया जी को बधाई, सबने मिलकर काम किया। हम सब सफल हुये। दो जगह जामुल, खैरागढ़ में हम सफलता नहीं हुये। भिलाई चरोदा में पहली बार कांग्रेस का महापौर सभापति बना उसके लिये बधाई। कोरिया में दिक्कतों के बाद हम जीतकर आये प्रेमनगर जीत कर आये, सुरजपुर जिला वहां के विधायक को बधाई। कोरिया कार्यकर्ताओं ने जो मेहनत किया उसको पानी में डुबाने का काम हुआ। इसमें कार्यवाही होना चाहिये अनुशासन का डंडा चलना चाहिये। पिछले चुनाव में हमने बूथों में जाकर कमेटियां गठन किया। सुरगुजा, रायपुर, राजनांदगांव सब जगह हमने बड़ा आयोजन कर मेंम्बरशिप अभियान किया। वर्तमान में भी कार्यक्रम होना चाहिये। मंत्री, वरिष्ठ विधायको, निगम मंडल के पदाधिकारियों को बुलाओ कार्यक्रम करिये, अभियान चलाये तब कार्यक्रम चलेगा। इसका प्रचार होना चाहिये, सारे प्रभारियो का दौरा होना चाहिये, लोग आपके कार्यक्रमों से जुड़ेगे कार्यक्रमों का प्रचार करेंगे तब लोग जुड़ेंगे। बूथों की बैठक हो, ब्लाक जोन सेक्टर की बैठक हो, इन्हीं कार्यकताओं की बदौलत 2023 का चुनाव लड़ना है। सबके मेहनत से ही साकार बनना है। आने वाले 21 अगस्त को राजीव गांधी की जयंती तक राजीव भवन तैयार हो। धान खरीदी चल रही है। केन्द्र न बारदाना दे रहा और न उसना चावल लेगा फिर भी हम धान पूरा खरीदेंगे। कांग्रेस के कार्यकर्ता किसान के साथ खड़े है। उनके धान खरीदी में दिक्कत न हो। चिराग योजना में कमजोर क्षेत्रो के लोगो को लाभान्वित कर रहे इसकी जानकारी लोगो को बताये। शासन योजना की पूरी जानकारी हो, सदस्यता अभियान को प्राथमिकता हो, 10 लाख सदस्य का लक्ष्य मेहनत से हासिल में खुद हर ब्लाक में जाउंगा। मार्च के बाद दौरा ही चलेगा।

    बैठक में प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया ने कहा कि प्रदेश कार्यकारणी संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कमेटी है। इसकी जिम्मेदारी भी उतनी बड़ी है। हमने पिछले चुनाव के समय बूथो में जाकर कमेटी बनायी। सभी वरिष्ठ नेताओं को एकत्रित कर हमने बूथ गठन कर उत्सव मनाया था। हमें आगे भी उसी उत्साह से बूथ कमेटी का गठन करना है। जहां पर बूथ कमेटियों के गठन में काम अच्छा नहीं किया गया उसको सुधारना होगा। जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारियों के कामों की समीक्षा प्रदेश कांग्रेस कमेटी करें। जहां परिवर्तन की आवश्यकता हो वहां परिवर्तन किया जाये ताकि संगठन में गति हो सरकार के काम को जनता तक पहुंचाना पदाधिकारयों की जिम्मेदारी है। इस काम को अभी से शुरू करना है। सरकार के काम जनता तक पहुंचाने के लिये पदाधिकारियों ने क्या किया इसकी भी समीक्षा की जायेगी संगठन में। जिले के संगठन प्रभारी महिने में कम से कम दो बार जरूर जाये। नगरी निकाय चुनाव की जीत की मैं आप सबको बधाई जनता ने सरकार के काम पर मुहर लगाई है।

    बैठक का संचालन चंद्रशेखर शुक्ला आभार प्रदर्शन रवि घोष ने किया।

    बैठक में प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, गिरीश देवांगन, फूलोदेवी नेताम, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्षगण प्रतिमा चंद्राकर, अरूण सिघानिया, अंबिका मरकाम, चुन्नीलाल साहू, पी.आर. खुंटे, प्रेमचंद जायसी, बीरेश ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला महामंत्रीगण कन्हैया अग्रवाल, डॉ. थानेश्वर पाटिला, रंजीत कोसरिया, अमरजीत चावला, राजेन्द्र साहू, आरती सिंह, सुमित्रा धृतलहरे, अरूण सिसोदिया, अर्जुन तिवारी, गोपाल थवाईत, सीमा वर्मा, शाहिद खान, सदस्य कार्यसमितिगण कैलाश पोयाम, लालजी चंद्रवंशी, विष्णुदेव यादव, जिला शहर अध्यक्षगण गिरीश दुबे, उधो वर्मा, हितेन्द्र ठाकुर, भावसिंह साहू, डॉ. रश्मि चंद्राकर, शरद लोहाना, चंद्रप्रभा सुधाकर, गया पटेल, बंशी पटेल, कुलबीर छाबड़ा, नीलकंठ चंद्रवंशी, राजीव शर्मा, बलराम मौर्य, महेश्वरी बघेल, झुमुक दीवान, सुभद्रा सलाम, अवधेश गौतम, विजय पाण्डेय, विजय केशरवानी, सागर सिंह बैस, सुरेन्द्र जायसवाल, राघवेन्द्र सिंह, अनिल शुक्ला, अरूण मालाकार, मनोज सागर यादव, भागवती राजवाड़े, राजेन्द्र तिवारी, नजीर अजहर मोर्चा, संगठन, विभाग, प्रकोष्ठ अध्यक्षगण अरूण ताम्रकार, पूर्णचंद कोको पाढ़ी, संजय सिंह इम्तियाज हैदर, देवा देवांगन, रामविलास साहू, डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर, जयवर्धन बिस्सा, इदरीश गांधी, सद्दाम सोलंकी, प्रवीण जैन उपस्थित थे।

  • पाकिस्तानी आतंकी संगठन को छत्तीसगढ़ में जमीन आबंटन से भी दिक्कत नही कांग्रेस को ? कांग्रेस के धर्मनिरपेक्षता व देश भक्ति अब तार-तार हो गई है – बृजमोहन अग्रवाल

    पाकिस्तानी आतंकी संगठन को छत्तीसगढ़ में जमीन आबंटन से भी दिक्कत नही कांग्रेस को ? कांग्रेस के धर्मनिरपेक्षता व देश भक्ति अब तार-तार हो गई है – बृजमोहन अग्रवाल

    बृजमोहन अग्रवाल के 2 जनवरी के पत्रकार वार्ता – पाकिस्तानी आतंकी संस्था को जमीन आवंटन उजागर होने के बाद, शासन एवं प्रशासन ने पिछली तिथि में 1 जनवरी को आवेदन निरस्त किया

    मंत्री से लेकर तहसीलदार तक 1 दिन में सारी प्रकिया पूरी, इश्तिहार के आदेश तक आखिर किसके निर्देश पर ?

    पाकिस्तानी संस्था को जमीन आबंटन का दूसरा आवेदन अभी भी इश्तिहार की अनुशंसा सहित तहसील कार्यालय में जीवित है?

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

    रायपुर, भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज फिर पाकिस्तानी संगठन दावते इस्लामी को जमीन आवंटन के मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए नया खुलासा किया है, कि छत्तीसगढ़ सरकार किसी भी स्थिति में इस संगठन को जमीन देने पर तुली हुई है। एक ओर जहां छत्तीसगढ़ के  हजारो सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक संगठन जमीन के लिए ढाई वर्षों से चक्कर लगा रहे हैं। वहीं पाकिस्तान में बने, रजिस्टर्ड आतंकी संगठन के नाम पर छत्तीसगढ़ में 25 एकड़ जमीन आवंटन का प्रकरण कांग्रेस सरकार व कांग्रेस पार्टी को कटघरे पर खड़ा कर रहा  है। कांग्रेस, पाकिस्तानी आतंकी संगठन को जमीन आवंटन के पाप से कभी मुक्त नहीं हो सकती।

    श्री अग्रवाल ने एक बयान जारी कर कहा है कि कल पत्रकार वार्ता के माध्यम से उनके द्वारा पाकिस्तानी संगठन दावते इस्लामी के नाम पर राजधानी रायपुर के बोरियाखुर्द में 25 एकड़ जमीन आवंटन व प्रक्रिया को लेकर जब आपत्ति दर्ज कराई गई, तो आनन-फानन में शासन एवं प्रशासन ने रात्रि में 1 जनवरी के तारीख में उक्त जमीन के प्राप्त आवेदन को रद्द करने का समाचार जारी करवाया। परंतु वस्तुस्थिति इसके विपरीत है।

    श्री अग्रवाल ने कहा कि दावते इस्लामी द्वारा  सामुदायिक भवन निर्माण हेतु बोरियाखुर्द प.ह.न. 71 में 10 हेक्टेयर भूमि आवंटन की मांग 31 जनवरी 2021 को किया गया था। जिसके बाद 22 दिसंबर 2021 को न्यायालय अतिरिक्त तहसीलदार रायपुर द्वारा राजस्व प्रकरण क्रमांक /अ-19(5) वर्ष 2020-21 के तहत अधिसूचना जारी की गई । 13 जनवरी 2022 को आपत्ति पेश करने की अंतिम तिथि थी। शासन एवं प्रशासन को ऐसी क्या जल्दबाजी थी कि  आपत्ति के तिथि के पहले आवेदन निरस्त करना पड़ा? जिन आवेदकों ने साल भर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पूरी करते रहे, उन्हीं आवेदकों ने एक दिन में ही अपना आवेदन क्यों वापस लिया? इससे यह स्पष्ट परिलक्षित है कि शासन प्रशासन षड्यंत्र के तहत पाकिस्तानी संस्था को जमीन आवंटन के लिए लगी हुई थी और जब यह मामला सार्वजनिक हुआ तो आवेदकों को बुलाकर रात्रि में उनसे वापसी का आवेदन लेकर प्रकरण को बेक डेट में निरस्त करने का ढोंग किया गया।

    श्री अग्रवाल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि एक और जहां दावते इस्लामी को जमीन देने के उनके 31 जनवरी 2021 के आवेदन के आधार पर जारी अधिसूचना को निरस्त किया गया। वहीं एक आवेदन 28 दिसंबर 2021 को माशा एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के संचालक मोहम्मद अनवारुत हसन ने अनुविभागीय दंडाधिकारी रायपुर को किया, जिसके नोट में मठपुरैना कब्रिस्तान के बाजू में दावते इस्लामी को खसरा नं. 199/1 का भाग आबंटित करने की भी मांग की गई है। 28 दिसंबर 2021 को ही आवेदन को प्रदेश के परिवहन आवास एवं पर्यावरण वन मंत्री ने एसडीएम रायपुर को अनुशंसित किया 29 दिसंबर को ही पत्र डिस्पैच होकर एसडीएम से होते एडिशनल तहसीलदार तक पहुंच गया और 29 दिसंबर को एडिशनल तहसीलदार ने प्रकरण दर्ज कर इश्तहार प्रकाशन के लिए भी अनुशंसा कर दी ।  पाकिस्तानी आतंकी संस्था के लिए जमीन आंबटन की  इतनी तत्परता क्यों? किसके कहने पर? और किस लिए? प्रदेश में ढाई-ढाई साल से हजारों की संख्या में जमीन आवंटन के आवेदन जहां है वहीं पड़े हुए हैं। फिर इस अकेले प्रकरण में इतनी तत्परता क्यों दिखाई गई? यह आवेदन तो शासन द्वारा निरस्त किए गए दावते इस्लामी के आवेदन से अलग  हैं। इस पर प्रशासन मौन क्यों हैं? आखिर मासा एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी दावते इस्लामी के लिए जमीन क्यों मांग रही है? सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए और यह भी बताना चाहिए की इस आवेदन का क्या हुआ?

    श्री अग्रवाल ने कांग्रेस सरकार पर तीखे आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार सत्ता के मद में चूर होकर सिर्फ वोट बैंक के चलते बहुसंख्यक समाज के साथ लगातार अन्याय कर रही है, पाकिस्तानी आतंकी, राष्ट्र विरोधी संस्थाओं को जमीन आबंटन में भी इन्हें कोई दिक्कत नही है।

    श्री अग्रवाल ने आज कुछ दस्तावेज भी जारी किया है, जिसमें दावते इस्लामी का जमीन आवंटन हेतु दिया गया आवेदन, अतिरिक्त तहसीलदार द्वारा जारी इश्तहार, दावते इस्लामी को जमीन के लिए मासा एजुकेशन सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 28 दिसंबर 2021 को दिया गया, जिसमे 28 एवं 29 दिसम्बर में ही सारी प्रक्रिया पूरी कर दी गई का आवेदन। समय-समय पर इस संगठन के खिलाफ देश भर के मीडिया में छप रहे समाचारों को भी जारी किया गया।

    अग्रवाल ने कहा है कि पाकिस्तानी संगठनों के लिए जमीन मांगने वाले लोगों व इनके आवंटन की प्रक्रिया में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। देश के खिलाफ षड्यंत्र में शामिल लोगों को किसी हालत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।

  • जांच कमेटी की नौटंकी न करें यह सत्ता संघर्ष का ही नतीजा है, कांग्रेस की अंतर्कलह के पर्दे अब उठ चुके है: नालिनीश ठोकने

    जांच कमेटी की नौटंकी न करें यह सत्ता संघर्ष का ही नतीजा है, कांग्रेस की अंतर्कलह के पर्दे अब उठ चुके है: नालिनीश ठोकने

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ भाजपा के मीडिया प्रभारी नालिनीश ठोकने ने वैकुण्ठपुर नगर पालिका अध्यक्ष तथा चरचा में उपाध्यक्ष पद के चुनाव में क्रास वोटिंग पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया जी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की नाराजगी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी द्वारा जांच कमेटी गठित करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि जांच की नौटंकी करने की जगह कांग्रेस यह सत्य स्वीकार कर ले कि यह कांग्रेसी सत्ता संघर्ष का नतीजा है। जिसके लिए कोई डहरिया या मरकाम नहीं बल्कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ही जिम्मेदार हैं।

    श्री ठोकने ने कहा कि वैकुण्ठपुर और चरचा में तभी यह परिणाम तय हो गया था जब वहां चुनाव प्रभारी बनने से स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इंकार कर दिया था। अभी तो सत्ता संघर्ष ने गुल खिलाना शुरू किया है। वैकुण्ठपुर और चरचा तो ट्रेलर है, पूरी  पिक्चर दो साल बाद रिलीज हो जायेगी।

    श्री ठोकने ने कहा कि वैकुण्ठपुर और चरचा ने कांग्रेस को उसकी आंतरिक स्थिति से परिचित करा दिया और छल बल से नगरीय निकाय चुनाव जीतने की साजिश रचने वाले भूपेश बघेल को आइना दिखा दिया तो वे हवा में उड़ते उड़ते जमीन पर आ गए। उनकी खीज बता रही है कि हकीकत का सामना करने की उनकी फितरत ही नहीं है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का सपना देख रहे भूपेश बघेल जी खबरदार हो जाएं कि उनका ताश का महल भरभराकर गिरने का समय आ गया है। उलटी गिनती शुरू हो गई है। यह सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है और अगले चुनाव तक यह सत्ता संघर्ष अपने चरम पर पहुंचकर अवश्य ही कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़ का मार्ग प्रशस्त करेगा।

  • नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कोरोना रोकथाम की तैयारी को लेकर उठाया सवाल, तैयारी कुछ भी नहीं, केवल सोनिया गांधी को खुश करने की गई बैठक : कौशिक

    नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कोरोना रोकथाम की तैयारी को लेकर उठाया सवाल, तैयारी कुछ भी नहीं, केवल सोनिया गांधी को खुश करने की गई बैठक : कौशिक

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

    बिलासपुर,  नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर कोई भी तैयारी नहीं है और न ही प्रदेश सरकार ने पिछली लहर से कोई सबक ली है। जो हालत कोरोना को लेकर प्रदेश की जनता ने देखा है उसे लेकर भी प्रदेश की सरकार को कोई चिंता नहीं हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बैठक केवल कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को खुश करने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में दवाई आपूर्ति को लेकर जो स्थिति बनीं हुई थी उसे लेकर अब तक प्रदेश सरकार की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं आया है। कोरोना के नाम पर केवल भ्रष्टाचार करना प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता बन चुकी है। जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार देश में टीकाकरण से लेकर कोरोना के बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं, जिस अभियान को प्रदेश की कांग्रेस सरकार राजनीतिक चश्मे से देखते हुए खुद को दूर रख लिया है। जिससे प्रदेशवासियों को नुकसान हो रहा है।

    नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि 13 से 17 साल आयु वर्ग के लिए जो टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया गया है उसे युध्द गति से पूरा करने की जरूरत है। इस दिशा में प्रदेश की सरकार क्या कर रही है यह भी बताना चाहिए। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में किस तरह की तैयारी अब तक की गई है यह भी एक सवाल है? उन्होंने कहा कि इस विषय परिस्थिति में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया है उसके पास कोविड प्रोटोकाॅल को पालन करने के अलावा कोई और जरिया नहीं हैं। इसलिए हमें ऐतिहात बरतते हुए परिवार, समाज को सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रदेश वासियों से कोरोना प्रोटोकाॅल का पालन करने की अपील की है।

  • किसी संस्था ने 25 एकड़ जमीन का आवेदन नही किया है, दावते इस्लामी संस्था छग में पंजीकृत संस्था, बृजमोहन गलत सनसनी फैलाने गलत बयानी कर रहे -कांग्रेस

    किसी संस्था ने 25 एकड़ जमीन का आवेदन नही किया है, दावते इस्लामी संस्था छग में पंजीकृत संस्था, बृजमोहन गलत सनसनी फैलाने गलत बयानी कर रहे -कांग्रेस

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

    रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के नेता बृजमोहन अग्रवाल द्वारा एक पाकिस्तानी संस्था को 25 एकड़ जमीन आबंटन  के आवेदन का आरोप झूठा है ।कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बृजमोहन गलत बयानी कर रहै है  किसी संस्था ने 25 एकड़ जमीन के लिए आवेदन नही किया है। दावते इस्लामी नामक संस्था जो कि छग में पंजीकृत है जिसका पंजीयन नcg6328207012021038 है ने दस हजार वर्ग फुट जमीन के लिए आवेदन दिया है उसे जमीन आबंटन का कोई भी निर्णय अभी नही हुआ है। जिसके आवेदन के लिए अभी दावा आपत्ति मंगाया गया है, जो हर जमीन आबंटन के लिए मिलने वाले आवेदन की प्रारंभिक प्रक्रिया है ।अभी जमीन का आबंटन का कोई भी निर्णय नही हुआ है।

    कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद ने कहा कि दावते इस्लामी पकिस्तान की संस्था नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ में पंजीकृत है ।इस संस्था ने कोरोना महामारी के समय जरूरत मन्दो के लिए भोजन दवा आदि उपलब्ध करवाने के लिए सराहनीय कार्य किया था ।

    यह संस्था रायपुर के  में भी 15 सालों से अधिक समय से काम कर रही ।बृजमोहन अग्रवाल के दक्षिण विधान सभा के मतदाता ने संस्था की तरफ से आवेदन किया है ।यदि संस्था पाकिस्तान की है तो बृजमोहन 15 सालों तक मंत्री रहते क्यो कार्यवाही नही करवाये ।बृजमोहन अग्रवाल झूठ बोलने के लिए माफी मांगे ।विदेश की संस्था से स्थानीय संस्था का नाम जोड़ कर बृजमोहन स्तरहीन आरोप लगा रहे।

    कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बृजमोहन जिस दावते इस्लामी की बात कर रहे उसका ऑफिस  गुजरात उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में है वहाँ भाजपा की सरकार है बृजमोहन वहा क्यो बेन नही लगवाते ।भाजपा सनसनी फैलाने धर्म विशेष के खिलाफ गलत बयानी करती है लेकिन राजनैतिक रोटी सेंकना हो तब इनको मुसलमानों से परहेज नही रहता बैकुंठपुर में दो कांग्रेस के मुस्लिम पार्षदों को तोड़ कर भाजपा में शामिल कर लेते है लेकिन साप्रदायिकता फैलाने इसी सम्प्रदाय के खिलाफ जहर उगलते हैं।

  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोनिया गाँधी से हुई बातचीत पर कटाक्ष करते हुए भाजपा नेता अजय चंद्राकर ने कहा, भूपेश ने सोनिया गांधी को बताया होगा हमारी टूल किट के अनुसार यहां बढ़ने दे रहे है कोरोना

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोनिया गाँधी से हुई बातचीत पर कटाक्ष करते हुए भाजपा नेता अजय चंद्राकर ने कहा, भूपेश ने सोनिया गांधी को बताया होगा हमारी टूल किट के अनुसार यहां बढ़ने दे रहे है कोरोना

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

    रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर  ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोनिया गाँधी से हुई बातचीत पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि आज जब सोनिया गांधी ने उनसे कोरोना संक्रमण की तैयारियों के बारे में पूछा तो उन्होंने यही कहा होगा कि मैडम आप चिंता न करें, हमारी टूल किट के अनुसार हम यहाँ कोरोना बढ़ने दे रहे है।

    भाजपा से श्री चंद्रकार ने कहा कि कोरोना वायरस के पहले और दूसरे चरण में भूपेश बघेल सरकार ने जो लापरवाही बरती, वही तीसरे चरण की आशंका के बावजूद बरती जा रही है। भूपेश बघेल सरकार ने दोनों चरणों में कोरोना वायरस को न्योता दिया और राज्य की जनता को मरने के लिए छोड़ दिया। उन्होंने पहले और दूसरे चरण में एहतियात के कोई कदम नहीं उठाए। सिर्फ घटिया राजनीति करते रहे। अब तीसरे चरण की आशंका के दौरान भूपेश बघेल ने किसी भी तरह के एहतियाती कदम नहीं उठाए हैं। कहीं कोई जांच पड़ताल नहीं हो रही है और नए साल के तामझाम के बीच उन्होंने कोरोना के फैलाव को खुला आमंत्रण दिया है।

    श्री चंद्रकार ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने कोरोना की आशंका के मद्देनजर कोई भी पाबंदी नहीं लगाई और देर रात तक तमाम होटलों और अन्य ठिकानों पर लोगों का जमघट लगवाया। जब पूरी दुनिया और देश के तमाम राज्यों में कोरोना  की रोकथाम के लिए कदम उठाए जा रहे हैं तब भूपेश बघेल राजनीतिक नौटंकी में व्यस्त हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को स्वास्थ संबंधी व्यवस्था के संचालन का कोई भी अधिकार नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री केवल नाम के मंत्री हैं। ऐसी स्थिति में कोरोना का कोहराम छत्तीसगढ़ में कहर बरपा सकता है, इसमें कोई दो मत नहीं है।

    श्री चंद्राकर  ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की हठधर्मिता की वजह से छत्तीसगढ़ की जनता की जान पर बन आई है। वह न तो खुद कुछ करते और न ही स्वास्थ्य मंत्री को करने दे रहे हैं। आलम यह है कि अभी छत्तीसगढ़ में 30 मरीज सामने आए थे। अब यह आंकड़ा 300 मरीज पर पहुंच गया है। यानी 10 गुना रफ्तार से छत्तीसगढ़ में कोरोनावायरस फैल रहा है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को केवल उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से मतलब है। न एयरपोर्ट पर कोई जांच की जा रही है न अन्य प्रदेशों से आने वाले लोगो का डेटा रखा जा रहा है ,न विदेशों से आने वाले लोगो पर नज़र है।

  • भाजपा के इशारे पर कालीचरण ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी की, बृजमोहन अग्रवाल के बयान से स्पष्ट हो गया कालीचरण के अमर्यादित बोल के पीछे है भाजपा – कांग्रेस

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

    रायपुर, पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल के प्रेस वार्ता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि धर्म संसद के मंच में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अमर्यादित  और अशब्दों का प्रयोग करने वाले कालीचरण के पीछे भाजपा ही हैं पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल के प्रेस वार्ता से स्पष्ट हो गया? भाजपा के ईशारे में कालीचरण ने धर्म संसद में अधर्म किया ये दूध का दूध और पानी का पानी हो गया ।भाजपा छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता को खराब करने के लिए वैमनष्यता फैलाने के लिए धर्म से धर्म को लडाकर राजनीतिक रोटी सेकने कालीचरण जैसे लोगों का उपयोग करती है। भाजपा की कालीचरण की रिहाई की मांग से अब छत्तीसगढ़ के पौने तीन करोड़  जनता के सामने भाजपा के असल चरित्र का पर्दाफाश हो गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ कालीचरण के अमर्यादित भाषा की निंदा पूरा संत समाज कर रहा है संत महात्मा कर रहे हैं सिर्फ भाजपा ही कालीचरण के समर्थन में खड़ी है।

    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी की मौजूदगी में बस्तर में आयोजित भाजपा के चिंतन शिविर में भाजपा आरएसएस के लोगों ने छत्तीसगढ़ में  इस प्रकार से धार्मिक उन्माद फैलाने का षड्यंत्र की कूटरचना की थी जिसका ही प्रदर्शन भाजपा कर रही है धर्म संसद के पहले धर्मांतरण के झूठे आरोप लगाकर भाजपा ने छत्तीसगढ़ के शांत धरा को अशांत करने की कोशिश किया फिर कवर्धा में बाहर से लोगों को बुलाकर कवर्धा  के सामाजिक समरसता भाईचारा को खंडित करने का षड्यंत्र किया उन्माद फैलाने की कोशिश की अब धर्म संसद के भावनाओं को भी तार-तार करने का काम कालीचरण ने किया है और इसके पीछे स्पष्ट भाजपा के मंसूबे समझ में आ रही है।

    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के कानून व्यवस्था बिगड़ने वाले बयान पर पूछा क्या भाजपा  छत्तीसगढ़ में दंगा फसाद करना चाहती है?बाहर से लोगों को बुलाकर छत्तीसगढ़ को अशान्त करना चाहती है?  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के तीन साल के कार्यकाल के बाद भाजपा जन समर्थन खो चुकी है किसान युवाओं महिलाओं का विश्वास खो चुकी है मुद्दाविहानी हो चुकी है मुद्दों के दिवालियापन के दौर से गुजर रही है ऐसे में भाजपा आरएसएस के शिक्षा दीक्षा की तरह छत्तीसगढ़ को अशान्त कर राजनीति करने का प्रयास कर रही है लेकिन उनके मंसूबे सफल नहीं होंगे छत्तीसगढ़ की जनता और छत्तीसगढ़ की पुलिस भाजपा के इस मंसूबे को नाकाम करेगी भाजपा के नेताओं को समझ लेना चाहिए।

  • पार्षद खरीदी का ठेका देकर भाजपा ने दिखा दिया अपना चरित्र, जनता ने ठुकरा दिया तो खरीद फरोख्त कर रही है भाजपा : कांग्रेस

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

    रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला .ने भाजपा द्वारा चार  नगर निगम में महापौर, सभापति और दो नगर पालिकाओं में अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भाजपा जनता द्वारा ठुकरा दिए जाने के बाद अब पार्षदों की खरीद फरोख्त करने की कोशिश रही है। वैकुण्ठपुर और चरचा में उसने जनादेश को पलटने की साजिश रची और अब चार नगर निगम तथा दो नगर पालिका में पार्षद खरीदी का ठेका दिया है। भाजपा का चरित्र एक बार फिर जनता के सामने आ गया है।

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला  ने कहा कि भाजपा कह रही है कि कांग्रेस में सत्ता संघर्ष चल रहा है तो यह राज्य की जनता हर रोज देख रही है कि कांग्रेस की सरकार, उसके नगरीय निकाय और पंचायत निकाय जनता के हित में तेजी से काम कर रहे हैं, इसीलिए छत्तीसगढ़ के हर चुनाव में भाजपा का सफाया हो रहा है। संघर्ष तो भाजपा में चल रहा है, जहां प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन पर हर मौके पर भारी पड़ रही हैं। भाजपा यह बताए कि प्रभारी बदलेगी या रमन सिंह को संन्यास लेना होगा।

    प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला  ने कहा कि खरीद फरोख्त और लोकतंत्र के नैतिक मूल्यों की हत्या करना भाजपा का मूल चरित्र हैं। महाराष्ट, गोवा, मध्यप्रदेश के उदाहरण देखे जा सकते हैं।छत्तीसगढ़ के अंतागढ़ उपचुनाव में भाजपा ने कांग्रेस का प्रत्याशी खरीदा, अब पार्षद खरीदी का ठेका नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, सांसद सुनील सोनी, संतोष पांडेय और अन्य पेशेवर कारोबारियों को दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को भी यह ठेका दिया जाना चाहिए था।

    प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जिस चुनाव में भाजपा ने अपने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी को सड़क पर उतार दिया, तब भी जनता द्वारा खारिज कर दी गई, वह भाजपा अब पार्षद खरीद रही है तो यह समझा जा सकता है कि इनका कितना पतन हो चुका है। विपक्ष में रहते हुए जनता के हित में तो रचनात्मक भूमिका निभाने की कोई उम्मीद इनसे है ही नहीं, लेकिन ये लोकतंत्र पर डाका जरूर डालना चाहते हैं।

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला  ने  नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक  रमन सिंह से सवाल किया है कि पार्षद खरीदी के लिए कितना बजट रखा गया है? उन्होंने कहा कि भाजपा जनादेश के खिलाफ साजिश रच रही है, जिसे कांग्रेस विफल करने में सक्षम है। जनता ने नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को चुना है। भाजपाई जनादेश को अपमानित करने जो खरीद फरोख्त कर रहे यह समझ लें कि अनैतिक कृत्य के लिए छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा  फिर सजा देगी

  • मुख्यमंत्री का श्रमिक बहनों को तोहफा -वंदना राजपूत

    मुख्यमंत्री का श्रमिक बहनों को तोहफा -वंदना राजपूत

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने 2022 में महिलाओं की सुरक्षा के लिये अभिव्यक्ति ऐप एवं भगिनी प्रसूति सहायता योजना में बढ़ोत्तरी के साथ पुलिस कर्मियों के पदोन्नति एवं पत्रकारों को आरडीए के कमल विहार में मकान खरीदने पर 15 प्रतिशत के छूट देकर नये साल का तोहफा दिया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत भगिनी प्रसूति सहायता योजना में सहायता राशि 10000 रू. मिल रही थी उसे बढ़ाकर 20,000 रू. किया गया है। इससे गर्भवती श्रमिक बहनों को प्रसूति के दौरान आने वाले आर्थिक संकट से मुक्ति मिलेगी। प्रदेश के संवेदनशील मुखिया भूपेश बघेल विगत 3 वर्षो से प्रदेश की जनता की बेहतरी के लिये लगातार योजनाएं ला रहे है। गोठानों के माध्यम से लगभग 80 हजार महिलाओं को संगठित कर महिला समूह के माध्यम से स्वावलंबी बनाया। एनीमिया से जूझ रही महिलाओं के लिये निःशुल्क पोषक आहार आयरन टेबलेट और चिकित्सा सुविधा के साथ ही कुपोषण दूर करने और गर्भवती माताओं के लिये कल्याणकारी योजनाएं संचालित किये। प्रत्येक जिला अस्पताल को मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाया और सभी ब्लाक अस्पतालों में भर्ती की सुविधा आरंभ की गयी है। इसी का परिणाम है कि शिशु मृत्यु दर और प्रसूता मृत्यु दर में कमी आ रही है। सुरक्षित प्रसव और प्रसव सहायता योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिये स्वास्थ्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास नगरीय निकाय के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंचाया जा रहा है। बच्चों और महिलाओं के लिये संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में मितानिन बहनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका का भी विशेष योगदान रहा है। आज नववर्ष के अवसर पर श्रमिक महिलाओं के लिये भगिनी प्रसूति सहायता योजना की राशि दुगुनी करके नये वर्ष का बड़ा उपहार मुख्यमंत्री के द्वारा दिया गया। प्रदेश के महिलायें धन्यवाद ज्ञापित करती है।