रायपुर/18 दिसंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज अबूझमाड़ क्षेत्र में कथित मुठभेड़ में घायल बच्ची से मिलने डीकेएस अस्पताल गये तथा घायल बच्ची का हाल-चाल जाना। मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अमित शाह की बस्तर मौजूदगी के पहले बस्तर के निर्दोष आदिवासी मारे गये। 11 तारीख की घटना है। 11 तारीख की घटना में क्यों 7 लोगों की मौत आप बता रहे है स्पष्ट ग्रामीण बोल रहे है कि दो नक्सली है, 5 ग्रामीण है। ग्रामीण बच्चे को…
Read MoreCategory: राजनीति
कांग्रेस ने राजभवन तक निकाला पैदल मार्च : गौतम अडानी की धोखाधड़ी पर कार्यवाही और मणिपुर हिंसा के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी राजभवन मार्च
रायपुर/18 दिसंबर 2024। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस ने बाबा अंबेडकर मूर्ति से राजभवन तक पैदल मार्च निकाला। अडानी समूह के प्रमुख गौतम अडानी के खिलाफ अमेरिकी न्याय विभाग के द्वारा लगाए गए आरोपों तथा इन आरोपों के कारण अंतरराष्ट्रीय जगत में जो भारत की छवि खराब हुई है उसको लेकर तथा महीनों से मणिपुर में फैली हिंसा के विरोध में कांग्रेस ने यह मार्च निकाला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अमेरिका न्याय विभाग ने…
Read Moreटी.एस.सिंहदेव के बयान पर भाजपा प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता की प्रतिक्रिया, ‘तुष्टीकरण की राजनीति कांग्रेस का आचरण रहा है’
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कथित बाबरी ढाँचे और गड़े मुर्दे उखाड़ने संबंधी पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि भाजपा का एक ही नारा है- सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास। श्री गुप्ता ने कहा कि निश्चित रूप से भाजपा अपने इस संकल्प के अनुरूप पूरे देश के जनमानस को साथ में लेकर चलती है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री गुप्ता ने कहा कि भाजपा और सुप्रीम कोर्ट ने इस विषय पर बहुत स्पष्ट कहा…
Read Moreसरकार हार के डर से स्थानीय निकायों का चुनाव टालना चाहती है, सरकार की अकर्मण्यता से स्थानीय निकायों में संवैधानिक संकट की स्थिति, पंचायतों के लिए आरक्षण कार्य स्थगित – दीपक बैज
रायपुर/17 दिसंबर 2024। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण प्रक्रिया की घोषित समय सारिणी को अचानक स्थगित किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि भाजपा सरकार हार के डर से स्थानीय निकायों का चुनाव टालना चाहती है। धान खरीदी में इस सरकार की सांसें फूलने लगी है, टोकन, बारदानो की कमी, तौल में गड़बड़ी, परिवहन और मिलिंग के अभाव में धान खरीदी बाधित होने से पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ़ आक्रोश है, जिससे यह सरकार डरी हुई है और हार…
Read Moreप्रदेश में उठाव नहीं होने के कारण धान खरीदी बंद हो गयी है…भाजपा की आपसी गुटबाजी के कारण राईस मिलरों से गतिरोध – दीपक बैज
मुख्यमंत्री को चुनौती 10 धान खरीदी केंद्र चलें हकीकत पता चल जायेगी. रायपुर : प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि खरीदी केंद्रों में जगह की कमी के कारण राज्य में अघोषित तौर पर धान खरीदी बंद की जा चुकी है। मैं मुख्यमंत्री को चुनौती देता हूं प्रदेश के किसी भी 10 धान खरीदी केंद्र चलें, देख लें धान खरीदी बंद है या नहीं। रायपुर, बेमेतरा, कांकेर, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, कवर्धा के अनेकों खरीदी केंद्रों पर खरीदी बंद होने की…
Read Moreसरकार धान खरीदी से बचने मिलर्स को भड़का कर आंदोलन करवा रही, कस्टम मिलिंग की दर को कम करना मिलर्स के साथ अन्याय – धनंजय सिंह ठाकुर
रायपुर /15 दिसंबर 2024/ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मिलर्स की मांग जायज है सरकार को तत्काल उसे पूरा करना चाहिए लेकिन सरकार धान खरीदी से बचने के लिए मिलर्स कि समस्याओं को अनसुना कर मिलर्स को भड़काकर आंदोलन करवा रही है ताकि धान खरीदी प्रभावित हो। 14 नवंबर को धान खरीदी शुरू हुई उस दिन से लेकर आज तक किसान टोकन, बारदाना की कमी,धान तौलाई में गड़बड़ी और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने के साथ एक मुश्त 3100 रु प्रति क्विंटल की…
Read Moreमीडिया क्रिकेट लीग के उद्घाटन में बोले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय यह आयोजन खेल के रोमांच को महसूस करने का अवसर देगा,आयोजकों को दी बधाई
मीडिया क्रिकेट लीग का हुआ शानदार उद्घाटन ,शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,विधानसभा अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह, संगठन महामंत्री पवन साय ,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी के संयोजन और रायपुर प्रेस क्लब के सयुक्त तत्वाधान में आयोजन भाजपा ने जीता उद्घाटन मैच ,संपादक इलेवन को 44 रन से हराया रायपुर। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी के संयोजन और रायपुर प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आहूत दो दिवसीय मीडिया क्रिकेट लीग का उद्घाटन शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधासनभा अध्यक्ष डॉ. रमन…
Read Moreभाजपा संगठन-तंत्र को विस्तार देकर प्रदेशभर में मंडल इकाइयों की संख्या बढ़ाई गई, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया : पार्टी के कार्य को धरातल पर और मजबूती प्रदान करने के लिए मंडल इकाइयों की संख्या बढ़ाई गई
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया है कि भाजपा संगठन-तंत्र को विस्तार देकर उसे और मजबूत बनाने प्रदेशभर में मंडल इकाइयों की संख्या बढ़ाई गई है। पहले जहाँ प्रदेश में भाजपा की 405 मंडल इकाइयाँ थीं, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 476 हो गई है। श्री देव ने कहा कि पार्टी के कार्य को धरातल पर और मजबूती प्रदान करने के लिए मंडल इकाइयों की संख्या बढ़ाई गई है, जिससे पार्टी के संगठन तंत्र का विकेंद्रीकरण हो और पार्टी अधिक-से-अधिक लोगों से जुड़ सके…
Read Moreनए साल में महंगी बिजली का झटका देने जा रही है साय सरकार, 1 साल के भीतर चार-चार बार दाम बढ़ाने के बाद अब फिर से बिजली बिल में बढ़ोतरी जनता पर अत्याचार है – दीपक बैज
रायपुर/14 दिसंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बीते 1 साल के दौरान भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बिजली के दाम में चार-चार बार बढ़ोतरी किया गया, और अब नये साल में एक बार फिर से बिजली बिल की दरें बढ़ाने की तैयारी है। विगत एक साल के भीतर ही 17.31 प्रतिशत बिजली के दाम बढ़ाये गए और अब फिर से जनता की जेब में डकैती की तैयारी है। प्रदेश के 65 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं को नए साल में महंगी बिजली का झटका देने…
Read Moreझूठे दावे करना छोड़ 76 प्रतिशत आरक्षण पर अपनी स्थिति स्पष्ट करे सरकार – सुरेंद्र वर्मा
रायपुर/14 दिसंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वंचित वर्गो के आरक्षण की विरोधी है उसे जब-जब अवसर मिलता है वह आरक्षण को समाप्त करने का षड़यंत्र करती है। नगरीय निकायो में आरक्षण को लेकर जारी अध्यादेश आरक्षित वर्गो के साथ अन्याय है। भाजपा से जुड़े लोग ओबीसी के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण देने का दावा कर रहे है जो सरासर झूठा है। कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ के सर्व समाज के लिये उनकी आबादी के अनुपात में आरक्षण की व्यवस्था किया…
Read More