Category: राजनीति

  • CG BREAKING : BJP को बड़ा झटका, दिग्गज आदिवासी नेता नंद कुमार साय ने छोड़ी पार्टी, लगाए कई आरोप…

    CG BREAKING : BJP को बड़ा झटका, दिग्गज आदिवासी नेता नंद कुमार साय ने छोड़ी पार्टी, लगाए कई आरोप…

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता डॉ. नंद कुमार साय ने इस्तीफा दे दिया है. प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को पत्र लिखकर इस्तीफा सौंपा है. इतना ही नहीं नंद कुमार साय ने पार्टी के नेताओं पर छवि धूमिल करने का आरोप भी लगाया है.

    उन्होंने इस्तीफे पत्र में लिखा कि, भारतीय जनता पार्टी के गठन और अस्तिव में आने के प्रारंभ से लेकर आज पर्यन्त तक पार्टी द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण पदों और उत्तरादायित्व की जितनी भी जिम्मेदारी मुझे दी गई, उसे पूरे समर्पण एवं कर्तव्य परायणता के साथ मैने अपने उत्तरदायित्व एवं पदों का निर्वहन किया, जिसके लिए मैं पार्टी का आभार व्यक्त करता हूं.

  • मन की बात के साथ प्रियवंदा सिंह जूदेव ने सुनी जन की बात

    मन की बात के साथ प्रियवंदा सिंह जूदेव ने सुनी जन की बात

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

    नगरपालिका जशपुर की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियवंदा सिंह जूदेव ने रविवार को शहर के वार्ड क्रमांक 8 में मन की बात के सौवें एपीसोड वार्डवासियों के साथ सुनी। मन की बात,कार्यक्रम संपन्न होने के बाद,जूदेव ने जन की बात सुनते हुए,वार्डवासियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होनें शराब का अवैध कारोबार छोड़ कर,सिलाई का काम करके आर्थिक रूप से स्वलंब हुई महिला गौरी बाई को सम्मानित भी किया। रविवार को सुबह से हो रही रिमझिम वर्षा के बीच,रेडियो वार्ता आधारित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात,सुनने के लिए लोगों का उत्साह बना हुआ था।

    शहर के वार्ड क्रमांक 8 में महेश साहू के घर के प्रांगण में पाषर्द गणेश साहू ने मन की बात कार्यक्रम सुनने की व्यवस्था की थी। सुबह 11 बजे कार्यक्रम सुनने के लिए वार्डवासी यहां जुट गए थे। वर्षा होने पर कार्यक्रम को मुहल्ले में स्थित हनुमान मंदिर में स्थानांनतरित कर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को सुनने के लिए मुहल्ले की महिलाएं,पुरूष और बच्चे बड़ी संख्या में जुटे थे। प्रधानमंत्री द्वारा कार्यक्रम में बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओं अभियान के तहत हरियाणा राज्य में हुए सुधार ने सभी को प्रभावित किया। इसके साथ ही स्वरोजगार सहित दूसरे मुद्दों पर भी प्रधानमंत्री मोदी की चर्चा ने सबको आकर्षित किया।

    जन की बात में सुनी समस्याएं –

    मन की बात कार्यक्रम के बाद प्रियवंदा सिंह जूदेव ने उपस्थित लोगों से वार्ड की समस्याओं पर चर्चा की। वार्डवासियों ने पार्षद गणेश साहू की कार्यो की सरहना की। उन्होनें जूदेव को बताया कि वार्ड में पार्षद की सक्रियता से प्रधानमंत्री आवास योजना के अंर्तगत 20 हितग्राहियों को पक्के मकान का लाभ मिल चुका है। वार्डवासियों ने जर्जर हो चुके आंगनबाड़ी भवन की जगह नए भवन निर्माण कराने का अनुरोध किया। पार्षद गणेश साहू ने बताया कि इसके लिए उन्होनें सांसद गोमती साय को ज्ञापन भी दिया है।

    इस पर श्रीमती जूदेव ने सांसद और प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया है। स्थानीय रहवासी तरूण शर्मा ने आंगनबाड़ी भवन के पास स्थित खाली जमीन पर गार्डन निर्मित कराने के लिए सहयोग का अनुरोध किया। जूदेव ने इस पर प्रस्तावित जमीन पर,संबंधित सभी पक्षों से चर्चा करने का भरोसा दिया। कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ नागरिक श्रीपाल जैन,कंचन सोनी, मीरा सोनी, ललिता शर्मा,गौरी बाई, गंगामुनी,प्रेमलता साहू, सुभाष सोनी जय प्रकाश पाण्डेय,राजेश सोनी, गणेश साहू, महेश साहू सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

  • भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव में देखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 100 वां एपिसोड, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी रहे उपस्थित.

    भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव में देखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 100 वां एपिसोड, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी रहे उपस्थित.

    ‘मन की बात’ ने देश को एकता के सूत्र में पिरोकर विकास को दिया है बढ़ावा – पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह

    समदर्शी न्यूज ब्यूरो, राजनांदगांव

    राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अपने एक दिवसीय प्रवास पर रविवार को राजनांदगांव जिला पहुंचे। जहां उन्होंने बूथ क्रमांक 131 माहेश्वरी भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम मन की बात’ का 100 वां एपिसोड देखा। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

    पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज ‘मन की बात’ में मैंने प्रधानमंत्री जी को सुना और बहुत सारी नई जानकारियां मिलीं।  इस विशेष 100 वें संस्करण में माननीय प्रधानमंत्री जी ने शिक्षा, स्वच्छता व पर्यटन सहित अनेकों महत्वपूर्ण विषयों पर बात की।

    साथ ही उन्होंने कहा कि मन की बात 3 अक्टूबर 2014 विजयदशमी के दिन से पहला एपिसोड हुआ और आज 30 अप्रैल 2023 को 100 एपिसोड पूरा हुआ है। इस दौरान इस कार्यक्रम ने जम्मू कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पूरे हिंदुस्तान के सभी राज्यों की संस्कृति, विकास, पर्यावरण, शिक्षा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के क्रियान्वयन, नदी बचाओ अभियान से जुड़े हुए लोगों से बातचीत और देश की जो समस्या है, उन सभी विषयों पर बात करके देश को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया है।

    ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के हर व्यक्ति से जुड़ा है, 100 करोड़ से ज्यादा लोगों ने आज तक मन की बात देखी है और सुना है, यह इतना व्यापक आयोजन है कि देश का लगभग हर एक व्यक्ति इससे जुड़ चुका है और हर बार लोगों को इसकी प्रतीक्षा रहती है।

  • कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में हुई भाजपा की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित पार्टी के दिग्गज नेता हुए सम्मिलित.

    कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में हुई भाजपा की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित पार्टी के दिग्गज नेता हुए सम्मिलित.

    ‘मन की बात’ देश में प्रसारित किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, यह कार्यक्रम 52 भाषाओं एवं बोलियों, जिनमें 11 विदेशी भाषाएं भी सम्मिलित हैं, में प्रसारित होता हैं

    समदर्शी न्यूज ब्यूरो,रायपुर

    रायपुर : आज कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता सम्मिलित हुए।

    इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बताया कि बैठक में अगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र अनेकों महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 100 वें एपिसोड के होने वाले प्रसारण को लेकर उन्होंने कहा कि मन की बात देश में प्रसारित किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की जनता को संबोधित करते हैं। इस कार्यक्रम का पहला प्रसारण 3 अक्तूबर 2014 को किया गया। यह कार्यक्रम 52 भाषाओं एवं बोलियों जिनमें 11 विदेशी भाषाएं भी सम्मिलित हैं, में प्रसारित होता हैं।

    इसके साथ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात ने मनन और चिंतन के दृष्टिकोण को विकसित किया है, जैसा कि हम मन की बात की 100 वीं कड़ी के पूरा होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं, यह इस बात की गवाही देता है कि मन की बात प्रधानमंत्री के माध्यम से एक आवाज, एक भावना और एक आह्वान, एक क्रांति पैदा करने और हमारी सोच में बदलाव लाने में सक्षम हुआ है।

  • पूर्व रमन सरकार के सहयोगी संघ अब नक्सलवाद के नाम से घड़ियाली आंसू बहा रही, सत्ता जाने के बाद राजेन्द्र प्रसाद को याद आया कि प्रदेश में बढ़े नक्सलवाद रमन भाजपा सरकार की देन – सुशील आनंद शुक्ला

    पूर्व रमन सरकार के सहयोगी संघ अब नक्सलवाद के नाम से घड़ियाली आंसू बहा रही, सत्ता जाने के बाद राजेन्द्र प्रसाद को याद आया कि प्रदेश में बढ़े नक्सलवाद रमन भाजपा सरकार की देन – सुशील आनंद शुक्ला

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने संघ नेता राजेंद्र प्रसाद के ऊपर तंज कसते हुए कहा कि 15 साल के रमन सरकार के सहयोगी रहे संघ को सत्ता जाने के साढ़े 4 साल बाद याद आया कि बढ़े नक्सलवाद के लिए रमन भाजपा की सरकार जिम्मेदार है। 15 साल सत्ता के दौरान यही संघ के बड़े-बड़े नेता रमन सरकार के चाटुकार हुआ करते थे और आंखें मूंद कर बैठे थे और रमन सरकार के कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार में हिस्सेदार भी थे अब जनता ने जब 15 साल बाद भाजपा को नकार दिया और 2023 के आम चुनाव नजदीक आ रहे हैं तब ऐसे में संघ के नेता जनता को भरवाने के लिए अपनी ही सरकार पर आरोप लगा रहे और खुद को पाक साफ बता रहे है। भाजपा की सरकारों की रिमोट आरएसएस के पास ही रहता है ऐसे में संघ रमन सरकार की जिम्मेदारी से खुद को बचा नहीं सकती।

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने संघ के बड़े नेता राजेंद्र प्रसाद से पूछा 15 साल में क्या संघ ने बढ़ते नक्सलवाद की चिंता क्यो नही की? नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की जनता की  शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार उनके कानूनी अधिकार के बारे में क्यो नही सोचा? जो संघ सैकड़ों अनुषांगिक संगठनों का वरिष्ठ अपने आपको बताता है क्या उस संघ के पास रमन सरकार की नाकामी के संदर्भ में जानकारी नहीं आती रही है आखिर संघ की क्या मजबूरी थी? रमन सरकार आदिवासी वर्ग के ऊपर अत्याचार कर रहा था, किसानों के साथ वादाखिलाफी किया, गौ सेवा के नाम से गौ माता के अनुदान में भ्रष्टाचार किया, छत्तीसगढ़ की वन संपदा को लूटा,  छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा, तीज-त्यौहार की ओर ध्यान नहीं दिया, तब संघ मौन क्यों था? संघ की नक्सलवाद को लेकर चिंता और पूर्व रमन सरकार पर दोष मढ़ना भाजपा की ध्वस्त हो चुकी राजनीतिक किला को पुनः स्थापित करने की रणनीति का हिस्सा है। संघ जनता को दिग्भ्रमित  कर भ्रम में रखकर भाजपा के लिए राजनीतिक एजेंसी की तरह काम कर रही है। संघ को कल भी छत्तीसगढ़ की चिंता नहीं थी।

  • डॉ रमन सिंह, नारायण चंदेल, अरुण साव 76 प्रतिशत आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर कराने राजभवन क्यों नही जाते? – धनंजय सिंह ठाकुर

    डॉ रमन सिंह, नारायण चंदेल, अरुण साव 76 प्रतिशत आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर कराने राजभवन क्यों नही जाते? – धनंजय सिंह ठाकुर

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने जनसंख्या के आधार पर एससी 32 प्रतिशत, ओबीसी 27 प्रतिशत, एससी 13 प्रतिशत और ईडब्ल्यूएस वालों को 4 प्रतिशत आरक्षण का लाभ देने के लिए 76 प्रतिशत आरक्षण संशोधन बिल पास किया है उसके पक्ष में है कि विरोध में? अगर भाजपा 76 प्रतिशत आरक्षण संशोधन बिल के पक्ष में है, प्रदेश की आरक्षित वर्ग की भला चाहती है तो पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव अब तक राजभवन जाकर आरक्षण बिल पर हस्ताक्षर करने की मांग क्यों नहीं की? प्रदेश का हर वर्ग राजभवन जाकर उक्त बिल में हस्ताक्षर की मांग कर चुके हैं, सिर्फ भाजपा अब तक आरक्षण बिल को लेकर राजनीति कर रही है, बयानबाजी कर रही है लेकिन राजभवन नहीं जा रही है।

    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के पास अब मुद्दा नहीं बचा है 2023 के चुनाव में भाजपा आखिर किस मुंह से जनता के बीच जाएगी इसीलिए भाजपा राजभवन की आड़ में छिपकर अपने आरक्षण विरोधी मंसूबे को पूरा कर रही है। कई बार सार्वजनिक तौर पर भाजपा और आरएसएस के नेताओं ने इस देश से आरक्षण को खत्म करने की बात कर चुके हैं और बीते 9 साल में केंद्र की भाजपा सरकार सरकारी संस्थाओं का निजीकरण कर आरक्षित वर्ग को मिलने वाले आरक्षण को खत्म कर रही है। इससे स्पष्ट हो जाता है कि भाजपा प्रदेश के 76 प्रतिशत आरक्षण बिल को लेकर षड्यंत्रकारी राजनीति कर रही है।

    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूरा देश देख रहा है, गैर भाजपा शासित राज्यों में किस प्रकार से राजभवन के कार्यों पर भाजपा के नेता अनैतिक राजनीति कर रहे हैं और राज्य सरकारों के द्वारा जनहित में जो विधेयक पारित कराए जाते हैं उसे रोकने का षड्यंत्र करते हैं। छत्तीसगढ़ में भी आरक्षण विधेयक सहित कई बिल राजभवन में हस्ताक्षर के इंतजार में अभी तक अटका हुआ हैं जिसका नुकसान इस प्रदेश के दो करोड़ 90 लाख जनता को हो रहा है। राजभवन को चाहिए कि प्रदेश की जनता के हित में उक्त सभी बिलों पर हस्ताक्षर करके अपना धर्म निभाये।

  • जन सरोकार के विषय पर कब बात होगी मोदी जी? मित्र-काल कब तक चलेगा? – सुरेंद्र वर्मा

    जन सरोकार के विषय पर कब बात होगी मोदी जी? मित्र-काल कब तक चलेगा? – सुरेंद्र वर्मा

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार के वादों की तरह ही “मन की बात“ के दावे भी झूठे हैं। बलपूर्वक प्रसारित इस एकतरफा संवाद के प्रायोजित इवेंट के अधिकांश उत्तरदाता भी इसे सुनना पसंद नहीं करते। बहुसंख्यक आबादी में मन की बात के संदर्भ में आम धारणा बन चुकी है कि जन सरोकार की बात करने के बजाए कोरी लफ्फाजी करके देश के असल मुद्दों से ध्यान भटकाने का कुत्सित प्रयास किया जाने लगा है। देश की अर्थव्यवस्था उल्टे पांव भाग रही है। भुखमरी, बेरोजगारी, महंगाई और असमानता तेजी से बढ़ रही है। केंद्र के आंकड़ों में ही देश में गरीबों की संख्या बढ़कर 81 करोड़ पार हो चुकी है। मोदी राज में देश पर कुल कर्ज का भार 2014 की तुलना में 3 गुना बढ़ गया है। देश का खजाना, देश के संसाधन, सरकारी और सार्वजनिक कंपनियां, बैंक, बीमा, रेल्वे, एयरपोर्ट, बंदरगाह, नवरत्न, कंपनियां केवल चंद पूंजीपति मित्रों पर लुटाए जा रहे हैं। एनपीए लगातार बढ़ रहा है, सत्ता के संरक्षण में बैंक फ्रॉड की घटनाएं लगातार हो रही है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस में मोदी सरकार की मुनाफाखोरी के चलते हैं आग लगी हुई है, लेकिन मोदी जी एक बेटी की मौत पर चुटकुला सुना रहे हैं। मोदी जी आत्महत्या त्रासदी है या मजाक? विगत 9 वर्षों से मोदी राज़ में हर साल डेढ़ लाख से अधिक लोग आत्महत्या करने मजबूर हैं, विगत 9 वर्षों में लगभग 15 लाख़, जिसमें बड़ी संख्या युवाओं की है। देश के प्रधानमंत्री साहस जुटाए और जन सरोकार पर बात करें और यह बताएं किः –

    2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा था, किए उल्टा, कृषि लागत 3 गुना कर दी है। एमएसपी पर कानूनी गारंटी और स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश लागू करने पर कब बात करेंगे मोदी जी?

    दो करोड़ रोजगार हर साल देने का वादा था 2014 में, किए उल्टा करोड़ों लोगों की लगी लगाई नौकरी खा गए। बहुसंख्यक युवा हताश और निराश होकर नौकरी की तलाश ही बंद कर दिए। रोजगार पर कब बात होगी मोदी जी?

    छत्तीसगढ़ से गुजरने वाले सैकड़ों ट्रेनें हर माह निरस्त किए जा रहे हैं, आखिर किस बात का बदला ले रहे हो मोदी जी? रेलवे में बुजुर्गों और छात्रों को मिलने वाली सब्सिडी क्यों छीन लिए?

    पुलवामा हमले पर पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के खुलासे पर कब बात करेंगे मोदी जी? पुलवामा के शहीदों को न्याय कब मिलेगा?

    दैनिक उपभोग की वस्तुएं दूध, दही, पनीर, अनाज, दलहन, तिलहन, सब्जी-भाजी, दवा, अस्पताल और कफ़न तक पर जीएसटी, लेकिन अडानी को दिए पोर्ट पर जीएसटी से राहत क्यों?

    क्रूड आयल 2014 की तुलना में लगभग आधे दाम पर है लेकिन डीजल, पेट्रोल 100 के पार? जनता की जेब पर 23 लाख करोड़ की डकैती पर कब बात करेंगे? डीजल पर 10 गुना सेंट्रल एक्साइज बढ़ाए, गैस सिलेंडर तीन गुना करके सब्सिडी क्यों खा गए? 

    देश को पदक दिलाने वाली पहलवान बेटियां wfi के अध्यक्ष पर एफआईआर की मांग को लेकर धरने में बैठी है लेकिन 38 गंभीर मामलों सहित यौन शोषण के आरोपी के संरक्षण में खड़े रहना क्या मजबूरी है?

    “मित्र-काल“ में मुंद्रा पोर्ट ड्रग्स का मुख्य केंद्र बन गया है, लेकिन कार्यवाही के बजाय वहां से सरकारी सुरक्षा भी हटा लेनें का कारण क्या है मोदी जी?

    सारे दागी, सारे भ्रष्टाचारी भाजपा में रहें तो सदाचारी कैसे? जीरो टोलरेंस की बात करने वाले 40 परसेंट कमीशन ब्रांड ईश्वरप्पा के आगे गिड़गिड़ाना मजबूरी है या शौक? ना खाऊंगा ना खाने दूंगा भी जुमला है?

    देश की जनता को इस बात में कोई रुचि नहीं है कि आप आम चुस कर खाते हैं या काटकर? आटा काजू का है या गेहूं का? सब्जी मशरूम की है या बैगन की? लेकिन यह जरूर जानना चाहते हैं कि अपने चुनावी वायदों पर अब आपका क्या ख्याल है? कब तक आपकी नीतियां केवल चंद पूंजीपतियों के मुनाफे पर केंद्रित होगी?

  • भाजपा नेत्री अवसरवादी राजनीति करते है, भाजपा महिला मोर्चा को दिल्ली में आंदोलन करना चाहिए – वंदना राजपूत

    भाजपा नेत्री अवसरवादी राजनीति करते है, भाजपा महिला मोर्चा को दिल्ली में आंदोलन करना चाहिए – वंदना राजपूत

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत के शराबबंदी के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि महिलाओं की वास्तविकता में चिंता है तो भाजपा के महिला मोर्चा को दिल्ली में आंदोलन करना चाहिए। महिला मोर्चा के नेत्रियों के लिये अच्छा अवसर है विधानसभा 2023 और लोकसभा 2024 में चुनाव है। नरेंद्र मोदी को 2014 के वादा याद दिलाने चाहिए। मोदी ने 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा किया था लेकिन महंगाई आज बेलगाम हो गई है। मोदी ने काला धन लाने का वादा किया था उसका क्या हुआ, सबके बैंक खाता में 15-15 लाख देने का वादा मोदी जी ने किया था, प्रतिवर्ष 2 करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा, किसानों की आय दुगुनी करने का वादा।

    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि प्रदेश में 15 साल भाजपा की सरकार ने छत्तीसगढ़ को गर्त में धकेलने का काम किये और इसमें भाजपा महिला मोर्चा की भी सहभागिता थी। शराब के सरकारीकरण करके पूर्ववर्ती भाजपा सरकार शराब बेचने का काम किया। 2016 में छत्तीसगढ़ ने प्रति व्यक्ति शराब के खपत के मामले में गोवा को भी पीछे छोड़ा था। 2011 में डॉ रमन सिंह ने भी शराब बंदी करने की बात कही थी इसके विपरीत रमन सरकार ने शराब बेचने का काम किये है। दिल्ली में 45 दिन से पहलवान बेटी अपने अधिकार के लिए लड़ाई लड़ रही है, उसमें भाजपा महिला मोर्चा के नेत्रियां क्यों पहलवान बेटियों के साथ नहीं दे रही है? बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओं के नारा देने वाले बलात्कारियों को संरक्षण देने का काम करते है। गुजरात में बिलकिस बानो के रेपीस्ट के बचाव एवं जेल से रिहा करने काम भाजपा के नेताओं के द्वारा किया गया। छत्तीसगढ़ में विधानसभा नेता प्रतिपक्ष के बेटे को संरक्षण देने का काम किया गया, झलियामारी कांड, आंखफोडवा कांड, गर्भाशय कांड, इस पर भाजपा नेत्रियां मौन ?

    बेलगाम महंगाई पर महिलाएं त्रस्त है किचन में संकट गहराया है। गैस सिलेंडर के दाम 1200 रुपये हो गये है जबकि यूपीए सरकार में गैस सिलेंडर 400 रूपया था तब स्मृति ईरानी भाजपा के नेत्रियों को महंगाई को डायन कहते थे अब बेलगाम महंगाई पर चुप क्यों? भाजपा नेत्री अवसरवादी राजनीति करते है।

  • लोग मोदी के मन की बात सुनना नहीं चाहते, भाजपा जबरिया सुनवाने में लगी, लोग मन की बात सुनते तो भाजपा को सुनाने के लिये पंडाल नहीं लगाना पड़ता – मोहन मरकाम

    लोग मोदी के मन की बात सुनना नहीं चाहते, भाजपा जबरिया सुनवाने में लगी, लोग मन की बात सुनते तो भाजपा को सुनाने के लिये पंडाल नहीं लगाना पड़ता – मोहन मरकाम

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    देश की जनता के लिये प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात बोझिल और उबाऊ रहता है। लोगों की रुचि प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने में नहीं रहती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि लोग मन की बात सुनते तो भाजपा को सुनाने के लिये पंडाल नहीं लगाना पड़ता। भाजपा प्रधानमंत्री की मन की बात सुनने के लिये तैयारी कर रही है उसके लिये अभियान चला रही है। जगह-जगह लोगों को एकत्रित करेगी इसका सीधा मतलब यह है कि प्रधानमंत्री की मन की बात को देश के लोग सुनना नहीं चाहते। उसका कारण यह है कि प्रधानमंत्री 99 एपिसोड तक जो भी मन की बात को कहा है वह जनता की मन की बात को नहीं कहा है, सिर्फ अपने मन की बात को कहा है।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि जनता जानना चाहती है जो वादे किये थे 100 दिन में महंगाई कम करेंगे, उसके बारे में कभी मन की बात नहीं की। हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देना नौ साल में लगभग 18, करोड़ युवाओं को रोजगार मिलना था आबादी के अनुसार छत्तीसगढ़ के 37 लाख युवाओं को रोजगार मिलना था अपने मन की बात में इसके बारे में कुछ नही कहते। 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने की बात की थी 2023 के 4 महीने पूरे हो गये किसानों की आय के बारे प्रधानमंत्री कुछ नही कहते जनता अपने मन की बात उनके मुंह से सुनना चाहती है। प्रधानमंत्री सिर्फ अपनी मन की बात थोपना चाहते है और लोग इसलिये इसे सुनना नही चाहते। भाजपा को प्रधानमंत्री की इज्जत बचाने के लिये दस हजार से अधिक तैयारी करके उनकी मन की बात सुनाने की नौटंकी कर रही है।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को जुमलेबाजी और देश की जनता के साथ झाँसेबाजी करार देते हुए कहा है कि पिछले 9 साल से लगातार बढ़ रही बेरोजगारी मोदी सरकार की नीतियों का नतीजा है। इस दौरान सवा करोड़ से ज्यादा युवा बेरोजगार बढ़ गए, निराश हताश युवाओं ने नौकरी की उम्मीद ही छोड़ दी है, 95 फीसदी बेरोजगार युवा हैं, ग्रेजुएट बेरोजगार युवाओं की संख्या 1 करोड़ 18 लाख से अधिक है, इस पर मोदी के मन में कोई स्थान नहीं है कि इन युवाओं को रोजगार दिया जाय। युवा भारत के सपने दिखाने वाले मोदी ने युवा पीढ़ी को बेरोजगारी का तोहफा दिया है, इस पर भी कभी बात कर लें कि 2014 में हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का सब्जबाग दिखाकर देश की सत्ता पर काबिज होने के बावजूद अब तक 15 करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बजाय तीन करोड़ तीन लाख बेरोजगार उत्पन्न क्यों कर दिए।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी के मन की बात सुनते सुनते लोग बोर हो गए हैं। उन्होंने एक भी बार जनता के मन की बात नहीं की है। लोकतंत्र में जनता के मन की बात सुनी जाती है, विपक्ष की भावनाओं का सम्मान किया जाता है, विपक्ष जनता की आवाज उठाता है लेकिन देश में 2014 के बाद से हम दो, हमारे दो की नीति लागू है। न देश का हित दिखाई दे रहा, न जनता के हित में एक भी कदम उठाया गया और न ही विपक्ष को बोलने दिया जा रहा। संसद में हिटलरशाही चलाई जा रही है। लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। हिंदुस्तान को बेरोजगारिस्तान  बना दिया है। महंगाई आसमान छू रही है। जनता का जीना दूभर हो गया है और नीरो मन की बात सुना रहा है। मोदी कभी आर्थिक विषमता, बेरोजगारी, बेहिसाब महंगाई पर बात करेंगे, इसकी उम्मीद ही नहीं है।

  • कांग्रेस सरकार ने नक्सलवाद के सामने घुटने टेके : केदार गुप्ता

    कांग्रेस सरकार ने नक्सलवाद के सामने घुटने टेके : केदार गुप्ता

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा है कि दंतेवाड़ा के अरनपुर ग्राम में नक्सली हिंसा की ताजा कायराना वारदात प्रदेश सरकार के सूचना तंत्र की विफलता का प्रमाण है। इस वारदात में लापरवाही का आलम यह था कि डीआरजी के जवान वहां नक्सलियों को ढूंढ़ने गए, वहां नक्सलियों के होने की चर्चा थी। लेकिन लौटते समय विस्फोट हुआ। श्री गुप्ता ने सवाल किया कि उस वक्त वहां रोड ओपनिंग पार्टी क्यों नहीं थी? जबकि थाना वहां से महज डेढ़ किलोमीटर के दायरे में है। आखिर प्रदेश की भूपेश सरकार नक्सलवाद के मामले में इतनी लापरवाह क्यों है? आखिर यह सरकार किसे बचाना चाहती है? क्या सरकार का यह जिम्मा नहीं है कि वह तत्काल शहीद जवानों के परिजनों को आर्थिक मदद मुहैया कराती।

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नक्सलवाद को समूल नष्ट करने की पक्षधर है और इस नक्सली वारदातों के लिए लापरवाह लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। श्री गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आतंकी दुस्साहस अपने चरम पर पहुंच चुका है और प्रदेश सरकार नक्सलियों के सामने घुटनों पर आ गई है। श्री गुप्ता ने नक्सली विस्फोट में शहीद जवानों का अंतिम संस्कार गृह ग्राम में नहीं करने के लिए नक्सलियों द्वारा जारी फरमान को छत्तीसगढ़ की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का घोर अपमान बताया। श्री गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार के लिए इससे अधिक शर्मनाक और कुछ नहीं हो सकता कि नक्सलियों की धमकी के आगे समर्पण की मुद्रा में आई सरकार ने पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ दो शहीद जवानों का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम में करवाने के बजाय दंतेवाड़ा में कराने का निर्णय लिया। श्री गुप्ता ने सवाल किया कि आखिर नक्सलियों का यह दुस्साहस कैसे हुआ कि वे शहीद जवानों का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम में नहीं करने का धमकी भरा फरमान जारी करें? श्री गुप्ता ने कहा कि बेहतर तो यह होता कि प्रदेश सरकार कड़े सुरक्षा इंतजाम करके शहीदों का ससम्मान अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम में करवाने की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देती और नक्सली धमकी की धज्जियाँ उड़ाकर ईंट का जवाब पत्थर से देती।

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री गुप्ता ने कहा कि नक्सल मोर्चे पर प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल रही है और ‘अपनी सरकार’ के राजनीतिक संरक्षण में नक्सली बस्तर में रक्तपात करके तांडव मचा रहे हैं और अब अंतिम संस्कार में बाधा डालने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। श्री गुप्ता ने कहा कि नक्सली विस्फोट की ताजा घटना छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खौफनाक चेहरे को उजागर करती है। यह तो और बेहद दर्दनाक स्थिति थी कि दो शहीदों की पार्थिव काया को ससम्मान अंतिम संस्कार के लिए गांव और परिवार जन नक्सली धमकी के चलते गृह ग्राम तक ले जाने को तैयार नहीं हुए। श्री गुप्ता ने कहा कि नक्सली आतंक का खौफ बस्तर में चहुँओर है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने इन नक्सलियों के आगे घुटने टेककर अपनी लाचारी का प्रदर्शन करके शहीदों की कुर्बानी और लोकतंत्र, दोनों को शर्मसार कर दिया।