CG BREAKING : BJP को बड़ा झटका, दिग्गज आदिवासी नेता नंद कुमार साय ने छोड़ी पार्टी, लगाए कई आरोप…

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता डॉ. नंद कुमार साय ने इस्तीफा दे दिया है. प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को पत्र लिखकर इस्तीफा सौंपा है. इतना ही नहीं नंद कुमार साय ने पार्टी के नेताओं पर छवि धूमिल करने का आरोप भी लगाया है.

उन्होंने इस्तीफे पत्र में लिखा कि, भारतीय जनता पार्टी के गठन और अस्तिव में आने के प्रारंभ से लेकर आज पर्यन्त तक पार्टी द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण पदों और उत्तरादायित्व की जितनी भी जिम्मेदारी मुझे दी गई, उसे पूरे समर्पण एवं कर्तव्य परायणता के साथ मैने अपने उत्तरदायित्व एवं पदों का निर्वहन किया, जिसके लिए मैं पार्टी का आभार व्यक्त करता हूं.

Related posts