भाजपा में गुटबाजी के कारण जूतम पैजार हो रहा है, भाजपा संगठन चुनाव में लोकतांत्रिक प्रक्रिया नहीं बल्कि लिफाफा तंत्र अपनाया जा रहा – धनंजय सिंह ठाकुर

भाजपा के 50 लाख से अधिक सदस्य सफेद हाथी न वो वोट कर सकते हैं न चुनाव में भाग ले सकते रायपुर 24 दिसंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा में गुटबाजी के कारण मंडल चुनावों में कार्यकर्ताओं में जूतम पैजार मचा हुआ है। बस्तर से लेकर राजधानी तक कार्यकर्ता एक दूसरे के कपड़े फाड़ रहे है। भाजपा का संगठन चुनाव महज दिखावा है। भाजपा की अनुशासन की ढोल फट गई। भाजपा में लोकतंत्र नाम की चीज नहीं है लिफाफा तंत्र हावी है।…

Read More

जिस धीमी रफ्तार से खरीदी हो रही 31 जनवरी तक लक्ष्य 160 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी असंभव – दीपक बैज

डेढ़ माह में सरकार आधे किसानों का भी धान नही खरीद पाई है सरकार अभी से धान खरीदी की तारीख आगे बढ़ाने की घोषणा करे रायपुर/ 24 दिसंबर 2024। धान खरीदी डेढ़ महीने पूरा हो गया है लेकिन अभी तक मात्र 67 लाख टन धान की खरीदी ही हो पाई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इसी रफ्तार से धान की खरीदी होगी तो 31 जनवरी तक जो धान खरीदी का जो लक्ष्य निर्धारित है 160 लाख मिट्रिक टन धान खरीदी करने का वह पूरा हो पाना…

Read More

सरकार राजनांदगांव पुलिस भर्ती घोटाले में गुनाहगारों को बचाने षड़यंत्र कर रही – सुशील आनंद शुक्ला

शिकायत करने वाली अभ्यर्थी को आरोपी बना दिया ताकि और कोई शिकायत नहीं करे घपला उजागर होने के बावजूद दोषी निजी कंपनी अभी भी प्रक्रिया कर रही रायपुर/24 दिसंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि राजनांदगांव आरक्षक भर्ती घोटाले में सरकार दोषियों को बचाने लीपापोती पर उतर आई है। इस मामले में जिस अभ्यर्थी मीना पात्रे ने गड़बड़ी का खुलासा किया था उसी को आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया जाना इस बात को साबित करता है कि गड़बड़ी करने वाले किसी भी कीमत पर आरोपियों…

Read More

नक्सल मामलों में सरकार पूरी तरह से फेल, निर्दोष आदिवासी रोज मारे जा रहे हैं, कभी नक्सली मुखबिर बताकर हत्या कर रहे हैं, कभी फर्जी एनकाउंटर में – सुरेंद्र वर्मा

रायपुर/24 दिसंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा की सरकार में स्थानीय आदिवासी दो पाटों के बीच पीस रहे हैं। एक तरफ जहां बीजापुर, पीडिया, कोयलीबेडा, नारायणपुर के अबूझमाड़ में फर्जी एनकाउंटर की शिकायतें लगातार आ रही है, वहीं दूसरी ओर नक्सली निर्दोष ग्रामीण पर मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या कर रहे हैं। बीते 18 दिन के भीतर ही दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा में दो महिलाओं सहित 10 निर्दोष ग्रामीणों की हत्या मुखबिरी के संदेह में नक्सलियों ने की है। भाजपा की सरकार…

Read More

प्रदेश में ‘विष्णु का सुशासन’ है और अपराध या भ्रष्टाचार का दोषी, चाहे वह कोई हो, पर कार्रवाई सिर्फ भाजपा सरकार में ही हो सकती है – केदारनाथ गुप्ता

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं पंचायत मंत्री सिंहदेव के पत्र दिखाकर भाजपा प्रवक्ता ने लगाया आरोप रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि बस्तर में एक फिल्मी हीरोइन के नाम से महतारी वंदन की राशि जमा होने का मामला उजागर होने के बाद प्रदेश की भाजपा सरकार ने आम आदमी की आवाज पर, समाचार पत्रों की आवाज पर कार्रवाई की, जबकि भूपेश बघेल के कार्यकाल में तो कांग्रेस की सरकार ने केवल भ्रष्टाचारियों और अपराधियों को संरक्षण ही…

Read More

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने राज्यसभा सदस्य रंजीत रंजन से पूछे पांच सवाल

रायपुर। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य रंजीत रंजन के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में राजनीतिक पर्यटन पर आए राज्यसभा सांसद पहले इन सवालों का जवाब दें, तक कोई आरोप लगायें। 1. अपने प्रथम प्रवास पर छत्तीसगढ़ आए रंजीत रंजन ने कहा था कि “नक्सली बुरे नहीं होते” क्या आज भी आप अपने बयान पर कायम हैं। क्या यह संयोग है कि नक्सल मोर्चे पर सरकार को जब भी कोई बड़ी सफलता मिलती हैं, उसी समय वे उन्हें…

Read More

प्रदर्शन में पूरी तरह कंफ्यूज दिखी कांग्रेस : अपराध पर प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसी ये बताएं,हर अपराध में कांग्रेस के लोग क्यों लिप्त है – किरण देव

भूपेश बघेल ने स्वयं स्वीकार किया था कि राजीव युवा मितान के लोग ही संगीन अपराधों के लिए जिम्मेदार है आंतरिक गैंगवार के कारण बुरी तरह पस्त कांग्रेस अराजकता फैला कर ध्यान बांटना चाह रही है कांग्रेस ने बाबा साहब का बार बार अपमान किया  : किरण देव रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस इस दौरान पूरी तरह कंफ्यूज दिखाई दी, कांग्रेस के अलग-अलग नेता प्रदर्शन के अलग-अलग कारण बता रहे थे। वास्तव में कांग्रेस पूरी…

Read More

राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन की पत्रकार वार्ता में बीजेपी पर संविधान और बाबा साहेब का अपमान करने का आरोप

रायपुर/23 दिसंबर 2024। राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि 18वीं लोकसभा के शीतकालीन सत्र सत्तारूढ़ भारतीय जनता पाटी द्वारा संविधान और संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के अपमान के लिए देश के संसदीय इतिहास में दर्ज हो गया है। बीजेपी हमेशा से लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों के प्रति तिरस्कार दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ती इस बार तो हद ही पार कर दी। संविधान के पचहत्तर वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के दलों ने संसद में सरकार से संविधान पर…

Read More

अंबेडकर विरोधी है विपक्ष, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने बाबा साहब अंबेडकर के सम्मान में 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित किया- किरण सिंह देव

अपनी विभाजनकारी, द्वेषपूर्ण राजनीति को बल देने और चुनावों में मिल रही हार से हताश कांग्रेस के नेताओं ने लोकतंत्र के मंदिर को भी नहीं छोड़ा भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता बाबा साहेब के विचारों और सिद्धांतों का सम्मान करता है बाबा साहब अंबेडकर को भारत रत्न तब दिया गया, जब भाजपा की  समर्थन वाली सरकार थी रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा है कि बाबा साहेब की हमेशा सामाजिक और राजनितिक उपेक्षा करने वाले कांग्रेस के नेता आज वोट बैंक की खातिर बाबा साहेब…

Read More

भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला का पलटवार, कहा : कांग्रेस की सरकार ने तो विधवा और वृद्ध महिलाओं को निराश्रित पेंशन तक नहीं दिया

महतारी वंदन छत्तीसगढ़ की मातृ-शक्ति की आर्थिक स्वतंत्रता की दिशा में क्रांतिकारी पहल है : भाजपा रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुशांत शुक्ला  ने कहा कि बस्तर में  एक फिल्मी हीरोइन के नाम से मामला उजागर होने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैज का यह बयान कि आधे लोगों को महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, बहुत ही गैर जिम्मेदाराना है। महतारी वंदन योजना को लेकर कांग्रेस के नेताओं ने अनेक बार झूठ बोला है, जिसके लिए कांग्रेस के सारे नेताओं को छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों से…

Read More