कांग्रेस पार्टी में किसी को किसी पर भरोसा नहीं है, जनता का भरोसा भी कांग्रेस पूरी तरह खो चुकी है. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने सरकार प्रायोजित भरोसे के सम्मेलन पर सवाल उठाते हुए कहा है कि कांग्रेस में भरोसे का संकट है। कांग्रेस पार्टी में किसी को किसी पर भरोसा नहीं है, जनता का भरोसा भी कांग्रेस पूरी तरह खो चुकी है। इसलिए कांग्रेस जनता का पैसा बर्बाद करके भरोसे का सम्मेलन कर रही है। भूपेश बघेल बतायें कि क्या उन्होंने बजट…
Read MoreCategory: राजनीति
भूपेश लेव्ही के चलते सीमेंट और रेत की कीमत में भारी वृद्धि : भूपेश सिंडिकेट द्वारा प्रतिमाह सीमेंट व रेत से 200 करोड़ से अधिक की भूपेश लेव्ही की वसूली – बृजमोहन अग्रवाल
15 दिन में सीमेंट 65 रुपया बोरी तो रेत की कीमत 4 से 6 हजार रुपए बढ़ा है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सीमेंट व रेत की कीमत में भारी वृद्धि को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर सीधा हमला किया, उन्होंने कहा है कि प्रदेश में सीमेंट में प्रति बोरी व रेत में प्रति ट्रक सिडीकेट बनाकर भूपेश बघेल के नाम पर 200 करोड़ से अधिक की लेव्ही की अवैध वसूली के चलते कीमत में भारी आग लगी हुई है। श्री अग्रवाल ने…
Read Moreभाजपा प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के ने पूछा सवाल, ‘भारत’ से कांग्रेस को नफरत क्यों ?
हमारे वेद-पुराणों में हमारे देश का नाम भारत होने का है उल्लेख, आदि काल से देश का नाम भारत है. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के ने कहा कि कांग्रेस देश का नाम बदल कर भारत रखने की खबर से पूरी तरह घबरा गई है। घमंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस पार्टी के नेता ‘भारत’ नाम का विरोध कर रहे हैं। उनमें डर समाया हुआ है कि अगर ऐसा हुआ तो भाजपा को बड़ा जनाधार मिल जाएगा। जबकि सच्चाई यह है कि भाजपा मोदी जी के…
Read Moreभाजपा ने धर्म देखकर नहीं, सबको मनुष्य मानकर योजनाएं बनाई, भाजपा सरकार में बना मदरसा और सामुदायिक भवन, भूपेश ने कुछ नहीं किया – बृजमोहन अग्रवाल
भाजपा राज में विकास का किरण सबके घर बराबर पहुंचा, सबको मिला रसोई गैस, नल-जल, पीएम आवस वोट के ठेकेदार और तुष्टिकरण करने वाले हुए बेनकाब समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के सम्मेलन में कहा कि भारत में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद कौन अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक है, ये खत्म हो गया है। बृजमोहन ने कहा कि मोदी जी ने जितनी भी योजनाएं बनाई, मनुष्य मानकर बनाई है। अगर कोई मुस्लिम महिला…
Read Moreकांईकछार में 33/11केवी विद्युत उपकेंद्र और बरपानी में हाईस्कूल भवन का संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने किया भूमि-पूजन.
ग्रामीण क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा जैसी समस्याएं अब हो रही है दूर – यू.डी.मिंज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कुनकुरी : विधानसभा कुनकुरी में लगातार विकास की धारा बह रही है, एक के बाद एक बड़ी योजनाओं का भूमि-पूजन किया जा रहा हैं। दुलदुला क्षेत्र में विकास को लेकर कुनकुरी विधायक यू.डी.मिंज निरंतर कार्य कर रहे हैं। वहीं विधान-सभा क्षेत्र के कांईकछार में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का भूमि-पूजन कर क्षेत्र की जनता को एक बड़ी सौगात दी है। इस विद्युत उपकेंद्र से लगभग 25 गाँव की विद्युत व्यवस्था…
Read More‘दनगरी सामूहिक दुष्कर्म’ और ‘जन्माष्टमी त्यौहार को बाधित करने’ के विरोध में भाजपा ने घेरा विधायकों का निवास एवं कार्यालय, आरोपितों की गिरफ्तार न होने पर कांग्रेस विधायकों पर लगाया राजनैतिक संरक्षण देने का आरोप !
विधायक विनय भगत के निवास के पास महिलाओं ने सड़क पर धरना देकर की नारेबाजी. आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर हजारों लोगों के साथ सड़क में उतरने की दी चेतावनी. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर/कुनकुरी : दनगरी में महिला शिक्षक से हुए सामूहिक दुष्कर्म और दुलदुला ब्लाक के सिमड़ा पंचायत के डूमरबहार में जन्माष्टमी त्यौहार के आयोजन को बाधित करने के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कुनकुरी के विधायक और संसदीय सचिव यूडी मिंज और जशपुर के विधायक विनय भगत के निवास का घेराव किया। जशपुर में…
Read Moreभूपेश सरकार के पांच साल के भ्रष्टाचार और पाप का आईना है भाजपा का आरोप-पत्र – सांसद गोमती साय
पांच साल के शासन काल में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को विकास के मामले में 50 साल पीछे धकेल दिया है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार-वार्ता में सांसद गोमती साय ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ जारी किये गए आरोप-पत्र पर मिडिया से चर्चा की। उन्होनें कहा कि पांच साल के शासन काल में कांग्रेस सरकार के पास उपलब्धि के नाम पर गोठान घोटाला, पीएससी घोटाला, शराब घोटाला, कोयला घोटाला, डीएमएफ घोटाला जैसे भ्रष्ट कारनामा के अलावा कुछ…
Read Moreवरिष्ठ भाजपा नेताओं संग छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पहुंचे राजभवन, राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंद जी से मुलाकात कर बढ़ते अपराध पर व्यक्त की चिंता.
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद सरोज पांडेय सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ रायपुर राजभवन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंद से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध पर चिंता व्यक्त की। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुरक्षा की बात कर रहें हैं, लेकिन पिछले पौने पांच साल से लगातार बढ़ते अपराध से छत्तीसगढ़ की जनता ही खुद को असुरक्षित महसूस कर…
Read Moreजन्माष्टमी पर्व को लेकर हुए विवाद के कारण भाजयुमो ने कुनकुरी विधायक कार्यालय का किया घेराव, जमकर हुई नारेबाजी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर विधानसभा कुनकुरी के अन्तर्गत ग्राम सिमड़ा के डूमरबहार में जन्माष्टमी की बैठक में हुई घटना के विरोध में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कुनकुरी विधायक कार्यालय का घेराव किया गया। घेराव के दौरान कुनकुरी विधायक एवं संसदीय सचिव यूडी मिंज के विरूद्ध नारेबाजी की गई। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस एवं प्रदर्शनकारियों के बीच झूमा झाटकी भी हुई। जनपद पंचायत कुनकुरी परिसर स्थित विधायक कार्यालय की सुरक्षा के लिये जनपद परिसर के गेट पर ही पुलिस द्वारा बैरिकेटिंग कर दी गई…
Read Moreपूर्व रमन सरकार में बढ़े थे अपराध, भूपेश सरकार में हुआ नियंत्रण, महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म के आरोपियों को सरकारी नौकरी पर बैन से भाजपा बैचेन क्यों? – धनंजय सिंह ठाकुर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व रमन सरकार में आपराधिक घटनायें बढ़ी हुई थी, प्रदेश का कोई भी थाना क्षेत्र अपराध मुक्त नहीं था। भूपेश बघेल सरकार बनने के बाद आपराधिक घटनाओं में ऐतिहासिक कमी आई है। राज्य के अपराधो को लेकर बयान देने वाले भाजपा नेताओं को राज्य के एवं देश के अन्य राज्यों के अपराधों का तुलनात्मक अध्ययन करना चाहिये। भाजपा एनसीआरबी के झूठे आंकड़े प्रस्तुत कर लगातार दुष्प्रचार करती है। राज्य में हत्या अपहरण, महिला अपराधों, बलात्कार,…
Read More