भाजपा की परिर्वतन यात्रा के होर्डिंग में परिर्वतन को लेकर हो रही चर्चा, इस नेता का फोटो न होने से कुनकुरी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के लिये चल रही चर्चा पर गहराये संकट के बादल

Advertisements
Advertisements

कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के दो पूर्व विधायक भी नही बना पाये पोस्टर में स्थान, बने चर्चा के केन्द्र बिन्दु

परिवर्तन यात्रा से ज्यादा परिवर्तन यात्रा के होर्डिंग पर हो रही चर्चा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी: राजनीति में परिर्वतन लाने के लिये भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित की जा रही परिर्वतन यात्रा के दुसरे चरण में जशपुर जिले से प्रारंभ हुई यात्रा के प्रचार प्रसार के लिये जिला भाजपा जशपुर द्वारा प्रकाशित किया गया एवं कुनकुरी एनएच पर लगा एक होर्डिंग सुर्खियां बटोर रहा है। यात्रा से राजनीति में क्या परिर्वतन आयेगा यह तो भविष्य के गर्त में है, लेकिन भाजपा में आया परिर्वतन स्पष्ट दिखाई देने लगा है।

एनएच पर मिशन हॉस्पीटल के पास लगे दो विशाकाय होर्डिंग में पूर्व केन्द्रीय मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक, सांसद रहे पार्टी के बड़े चेहरे और स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के प्रिय पात्र रहे विष्णुदेव साय को जगह नही मिल पाई। इस आंधी में दो पूर्व विधायक भी अपनी जगह खो बैठे है। ऐसा प्रतीत होता है अपने पूर्व विधायकों को पार्टी अपना विश्वास नही बनाये रख पाई है। भूतपूर्व होते ही राजनीजि में भूला देने की परम्परा आज भी कायम है।

परिर्वतन यात्रा के इस पोस्टर में विष्णुदेव साय का नाम कुनकुरी विधानसभा चुनाव से जोड़कर भी देख रहे है। पोस्टर में एक मात्र चुनावी चेहरा सांसद गोमती साय का देखकर लोग भावी प्रत्याशी का अनुमान भी लगाने लगे है। अब तक कुनकुरी विधानसभा से विष्णुदेव साय के नाम की चर्चा जोरो से चल रही थी। इस पोस्टर के प्रकाशन के साथ इस चर्चा की हवा निकल गई है।  

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!