प्रदेश में आरक्षक और वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने रद्द करने की मांग उठाई

रायपुर/21 जनवरी 2025/ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार नौकरियों का व्यापार कर रही है। प्रदेश में वन एवं पुलिस की भर्तियों में बोलियां लग रही। जिलों में आरक्षक भर्ती के साथ वन विभाग में वन रक्षकों की भर्ती में भी घपले हो रहे है। पूरे प्रदेश के सभी जिलों में चल रही आरक्षक भर्ती और वन विभाग की भर्तियों में खुले आम बोलियां लगाई जा रही है। राजनांदगांव आरक्षक भर्ती के भ्रष्टाचार का खुलासा भी हो चुका है। प्रदेश…

Read More

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पत्रकार वार्ता: भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार, स्थानीय निकाय चुनाव पर गंभीर आपत्तियां

रायपुर, 21 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा सरकार की विफलताओं, चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं और जनता से किए गए वादों को न निभाने पर कड़ा हमला बोला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए राज्य की विष्णुदेव साय सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया और आगामी स्थानीय निकाय एवं पंचायत चुनावों में इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का ऐलान किया। स्थानीय निकाय चुनाव की अधिसूचना पर कांग्रेस की आपत्ति दीपक बैज ने कहा…

Read More

गृहमंत्री के इशारे पर बर्खास्त महिला शिक्षकों के साथ पुलिस की बर्बरता : धरना दे रहे महिला शिक्षकों के पुलिस ने कपड़े फाड़े, उनके ऊपर कूदा, मारपीट की – धनंजय सिंह ठाकुर

रायपुर/20 जनवरी 2025। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मरीन ड्राइव में धरना दे रहे बर्खास्त बीएड धारी महिला शिक्षकों के साथ गृह मंत्री विजय शर्मा के इशारे पर आधी रात को पुलिस ने बर्बरता किया। ये बेहद आपत्तिजनक एवं निंदनीय है। महिलाओं का हाथ, पैर पकड़कर जोर जबरदस्ती उन्हें सड़को पर घसीट गया। इस दौरान पुलिस के कुछ जवान नशे में झूम रहे थे, ये साफ-साफ वीडियो में दिख रहा है। जहाँ पर महिला शिक्षक समूह में बैठी दिख रही है उनके ऊपर पुलिस…

Read More

कांग्रेस की चुनावी तैयारी पूरी, हम नगरीय निकाय एवं पंचायत दोनों में जीतेंगे – दीपक बैज

नगरीय निकाय एवं पंचायतों के चुनाव परिणाम एक साथ घोषित किया जाये पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ वातावरण रायपुर/20 जनवरी 2025। पंचायतों एवं नगरीय निकाय चुनाव कार्यक्रम घोषित होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की चुनावी तैयारियां पूरी है। हमें भरोसा है चुनाव में जनता का आर्शिवाद कांग्रेस पार्टी को मिलेगा। हमारे प्रभारी, पर्यवेक्षक वार्डों में बैठकें ले रहे है। हम मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नगरीय निकायों और पंचायतों के चुनाव…

Read More

गांव संवारेंगे-शहर संवारेंगे, हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

हम प्रदेश के नगरीय निकायों और पंचायतों में भी ‘जनादेश परब’ मनाने के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं जनता का विश्वास पूर्णतः भाजपा पर है, भाजपा की सही नीति और साफ नीयत पर है रायपुर। हम प्रदेश के नगरीय निकायों और पंचायतों में भी ‘जनादेश परब’ मनाने के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं। जनता का विश्वास पूर्णतः भाजपा पर है, भाजपा की सही नीति और साफ नीयत पर है। उक्त बातें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज प्रदेश में नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा होने पर कही…

Read More

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की पत्रकारों संग मुलाकात: संगठन, उपलब्धियां और आगामी चुनावों पर खुला संवाद

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने रविवार को राजधानी के प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया के पत्रकारों के साथ “एक मुलाकात – एक संवाद” के तहत  सौजन्य भेंट की।  एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में भारी संख्या में उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक लोकप्रियता अर्जित मासिक प्रसारण “मन की बात” की 118वीं कड़ी सुनने के बाद श्री देव ने पत्रकारों के साथ अनौपचारिक चर्चा की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने इस मौके पर पिछले एक वर्ष…

Read More

महतारी वंदन योजना का डेटा लीक : महिलाओं को अनजान नंबरों से फोन, ठगी की बढ़ती शिकायतें – धनंजय सिंह ठाकुर

रायपुर/ 19 जनवरी 2025/ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि महतारी वंदन योजना की डाटा लीक हो गई है। जिन महिलाओं ने पहले आवेदन किया था आवेदन में अपनी मोबाईल नंबर, बैंक खाता नंबर, आधार नंबर, घर का पता की जानकारी साझा किये थे उन्हें अनजान नंबरों से फोन आ रहा है फोन करने वाले उन्हें महतारी वंदन योजना से लाभ दिलाने की झांसा दे रहे हैं।महिलाओ ने इस तरह के 9240236410 नंबरों से फ़ोन आने की शिकायत की हैं।प्रदेश में अनजान नंबरों से फायनेस…

Read More

किसानों के साथ धोखा: 31 जनवरी से पहले 3100 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान करे सरकार – दीपक बैज

रायपुर/19 जनवरी 2025। साय मंत्रिमंडल द्वारा किसानों के धान की अतिशेष राशि फरवरी के दूसरे हफ्ते में दिये जाने के निर्णय को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने धोखा बताया है। सरकार धान खरीदी की तिथि समाप्त होने अर्थात 31 जनवरी के पहले किसानों का पूरा भुगतान करे।  भाजपा ने विधानसभा चुनाव में किसानों से वादा किया था धान के खरीदी 3100 रु क्विंटल की दर से की जाएगी और एकमुश्त भुगतान ग्राम पंचायत भवन में किसानों को नगद किया जाएगा। जो अब तक धान खरीदी के दौरान कहीं देखने…

Read More

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर दोकड़ा भाजपा मंडल की बड़ी बैठक : सैकड़ों कार्यकर्ता हुए सम्मिलित, एकजुटता पर दिया गया जोर….पार्टी को मजबूती से आगे बढ़ाने का लिया संकल्प.

गांव-गांव, घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में जन जागरूकता अभियान चलाने का लिया निर्णय. कुनकुरी/दोकड़ा : आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक दोकड़ा मंडल के बगिया में आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह ने पार्टी की मजबूती और एकजुटता को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आपसी सहमति से आगामी पंचायत चुनावों में भाजपा को विजय दिलाने के लिए मेहनत करें और पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक…

Read More

किरण सिंह देव फिर बने छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष…राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने की घोषणा.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन सहित सभी ने दी बधाई. प्रदेश अध्यक्ष बनते ही किरण देव ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश, कहा-पंच से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा को ही लाना है. राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के साथ कार्यकर्ताओं का जताया आभार. रायपुर : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में किरण सिंह देव निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक भव्य…

Read More