बस्तर के नागरिक नगरनार प्लांट के असली मालिक – मोदी नगरनार प्लांट से 50000 बस्तरीयों को मिलेगा रोजगार देश के संसाधनों पर पहला हक गरीब का मोदी की गारंटी मतलब हर गारंटी के पूरा होने की गारंटी है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर को 27 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देने के बाद विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नगरनार इस्पात संयंत्र के मालिक बस्तर के लोग हैं। देश के संसाधनों पर पहला हक गरीब का है। उन्होंने फिर कहा कि…
Read MoreCategory: राजनीति
रायपुर में प्रतिदिन बह रही विकास की गंगा, रायपुर को एक गांव से महानगर बनाने का काम भाजपा सरकार ने किया : बृजमोहन अग्रवाल
श्यामा प्रसाद मुखर्जी, चंद्रशेखर आजाद और मोरेश्वर राव वार्ड में किया भूमिपूजन व लोकार्पण मठपुरैना, भाटागांव के तीन वार्डों को मिली 66.5 लाख रुपए के विकासकार्यों की सौगात समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा सरकार में ही रायपुर का सर्वांगीर्ण विकास हुआ है, पिछले पांच सालों में कांग्रेस की सरकार ने इसे गड्ढा प्रदेश बना दिया है। भूमिपूजन एवं लोकार्पण की श्रंखला में पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को कहा कि भाटागांव में ओवर ब्रिज, सड़क का निर्माण भाजपा कार्यकाल में किया गया। 20 साल…
Read Moreछत्तीसगढ़ को अपराध गढ़ बोलकर भाजपा ने छत्तीसगढ़ महतारी और यहां की जनता का अपमान किया – धनंजय सिंह ठाकुर
कुछ एक अपराधी घटनाओं के चलते पूरे प्रदेश के लोगों को भाजपा अपराधी कैसे कह सकती है? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक ने छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़ बोलकर छत्तीसगढ़ महतारी और 3 करोड़ जनता का अपमान किया है धरमलाल कौशिक को अपने इस वक्तव्य के लिए छत्तीसगढ़ महतारी पूरे प्रदेश से माफी मांगनी चाहिए। कुछ एक आपराधिक घटनाओं के चलते प्रदेश के संभ्रांत सुशिक्षित किसान युवा मजदूर माता और बहनों को भाजपा अपराधी कैसे…
Read Moreबस्तर की जनता के आक्रोश की अभिव्यक्ति है बस्तर बंद, बस्तर के निवासी, आदिवासी, व्यापारी, मजदूर, किसान, नौकरीपेशा सभी बंद के समर्थन में – सुशील आनंद शुक्ला
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मोदी सरकार द्वारा नगरनार संयंत्र को बेचने के विरोध में कांग्रेस ने बस्तर के लोगों के साथ मिलकर बस्तर बंद का आह्वान किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बस्तर की जनता के आक्रोश की अभिव्यक्ति है बस्तर बंद। बस्तर के निवासी, आदिवासी, व्यापारी, मजदूर, किसान, नौकरीपेशा सभी बंद के समर्थन में है। बस्तर के आदिवासियों ने अपनी जमीन एनएमडीसी के नगरनार स्टील प्लांट को दी थी। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के जरिए इस जमीन का मकसद बस्तर का विकास…
Read Moreपूर्व मंत्री राजेश मूणत के द्वारा दूरबीन लेकर विकास खोजे जाने वाले आंदोलन पर कांग्रेस प्रवक्ता नितिन भंसाली ने कहा – राजेश मूणत खुली आंख से देखें विकास दिखेगा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पूर्व मंत्री राजेश मूणत के द्वारा दूरबीन लेकर विकास खोजे जाने वाले आंदोलन पर कांग्रेस प्रवक्ता नितिन भंसाली ने कहा कि राजेश मूणत को दूरबीन लेकर विकास खोजने के बजाय प्रदेश की जनता के एवं अपने आस-पास के लोगों के जीवन स्तर को देख लेना चाहिए कि भाजपा के 15 साल के शासनकाल के समय छत्तीसगढ़ के आम आदमी का जीवन स्तर कैसा था और आज उसमे कितना सकारात्मक परिवर्तन आया है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता नितिन भंसाली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 15…
Read Moreकांग्रेस ने निकाली 90 विधानसभा क्षेत्रों में भरोसा यात्रा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस ने भरोसा यात्रा निकाला। प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में भरोसा यात्रा में शामिल हुये। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन विधानसभा के सेलूद, गाड़ाडीह, जामगांव, रानीतराई में भरोसा यात्रा में शामिल हुये। प्रभारी कुमारी सेलजा उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव अंबिकापुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बस्तर में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सक्ती, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग ग्रामीण, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, सह-सचिव विजय जांगिड़ सरगुजा में शामिल हुये। भरोसा यात्रा में हर विधानसभा क्षेत्रों में…
Read Moreकांग्रेसी ही छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना रहे हैं : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बदहाल कानून व्यवस्था पर कसा तंज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि न्यायधानी में सरेआम पिस्टल से फायरिंग किया जा रहा है इससे पहले भी जिसने पिस्टल चलाई उसने किसान को जान से मारने की धमकी दी थी जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद भी कांग्रेस ने इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया था इसी कांग्रेस की लापरवाही व गुंडागर्दी के कारण आज छत्तीसगढ़ की जनता अपने आप असुरक्षित महसूस कर रही है, और…
Read Moreकांग्रेसियों को अपने मुख्यमंत्री पर ही भरोसा नहीं और भरोसा यात्रा निकाल रहे – राजेश मूणत
पीएससी घोटाले मामले में मुख्यमंत्री भूपेश स्वयं संज्ञान लेकर जांच के आदेश क्यों नहीं देते? जो गौठान नहीं चला पा रहे वो प्लांट क्या चलाएंगे? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कांग्रेस पर तीखे हमले करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार के पौने पांच साल लूट-खसोट, भय, भूख और भ्रष्टाचार में निपट गए। जितने भी घोटाले हुए हैं वे सब इतिहास में दर्ज हो चुके हैं। चाहे वह शराब घोटाला हो, चाहे खनिज घोटाला हो, महादेव एप हो, और…
Read Moreभाजपा ने की गांधी जयंती पर कांग्रेस की सदबुद्धि के लिए की प्रार्थना, कल भाजपा शुरू करेगी दूरबीन से विकास ढूंढो अभियान
पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने गांधी प्रतिमा के सामने गाया रघुपति राघव राजा राम भजन गाएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने गांधी जयंती के अवसर पर रायपुर पश्चिम विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आज़ाद चौक स्थित गांधी प्रतिमा के सामने बैठकर कांग्रेस की सदबुद्धि के लिए प्रार्थना की। श्री मूणत ने सर्वप्रथम महात्मा गांधी को स्मरण करते हुए उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात रायपुर समेत संपूर्ण छत्तीसगढ़ में लगातार गौठानो में सामने आ रही अव्यवस्थावश हो रही गायों की मृत्यु पर दुख…
Read Moreकुनकुरी नगर पंचायत क्षेत्र में दूर होगी पेयजल समस्या : 48 करोड़ की जल आवर्द्धन योजना को मिली स्वीकृति, विधायक यू.डी. मिंज ने किया भूमि-पूजन.
नये वाटर सप्लाई सिस्टम से आने वाले 30 वर्षों तक कुनकुरी में नहीं होगी पेयजल की समस्या – यू.डी.मिंज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : नगर पंचायत क्षेत्र कुनकुरी के करीब 20 हजार की आबादी में पेयजल संकट की समस्या अब दूर होती नजर आ रही है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने अमृत मिशन 2.0 के अंतर्गत नगर में 48 करोड़ की लागत से जल आवर्द्धन योजना को मंजूरी देते हुए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। जिसका टेंडर भी लग चूका है…
Read More