स्वामी आत्मानंद स्कूल के लोकार्पण के बाद बच्चों से रू-ब-रू हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल, स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री से पूछा-सर हेलीकॉप्टर से माकड़ी कैसा दिखता है?

मुख्यमंत्री को अपने साथ खिलाया खेल, परखा निशाना चाइनीज चेकर में मुख्यमंत्री ने चली चाल तो छात्र ने बाजी करायी ड्रा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर कोंडागांव के माकड़ी में 1.44 करोड़ रूपए की लागत से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निर्माण किया गया है। इसका लोकार्पण आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया। यह प्रदेश का पहला आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल है, जहां नर्सरी की कक्षाएं भी संचालित होंगी। लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री श्री बघेल स्कूली बच्चों से रू-ब-रू हुए। मुख्यमंत्री जैसे ही बच्चों के बीच पहुंचे बहुत…

Read More

मुख्यमंत्री ने राजागांव के गुड़ी परिसर में जिम्मेदारीन बुढ़ी माता और बारह पिकोड़ी चौरासी मंदिर में की पूजा अर्चना, प्रदेशवासियों के खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की

गायता-पुजारियों द्वारा गुड़ी परिसर में लाए गांव के देवी-देवताओं की भी की पूजा गुड़ी में पुजारियों ने छिंद पत्तों के गुलदस्ते से मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत गुड़ी परिसर में रोपित किया पीपल का वृक्ष मुख्यमंत्री ने गुड़ी के पुजारियों को वस्त्र भेंट किया समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज विधानसभा कोंडागांव के राजागांव स्थित गुड़ी परिसर पहुंचे। गुड़ी में पुजारियों ने छिंद पत्तों के गुलदस्ते से मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गुड़ी परिसर स्थित जिम्मेदारीन बुढ़ी माता और बारह पिकोड़ी चौरासी माता गुड़ी में…

Read More

स्वामी आत्मानंद स्कूल में उच्च स्तरीय सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क शिक्षा, विकास प्रदर्शनी में हुई राज्य सरकार की योजनाओं की सराहना

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर जनसंपर्क विभाग द्वारा राज्य सरकार की  बीते 3 सालों की उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का आयोजन रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया गया है। प्रदर्शनी के सातवें दिन दुर्ग जिले के विभिन्न विकासखंडों के पंचायत प्रतिनिधि और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों और छात्र छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं की सराहना की। प्रदर्शनी देखने आए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य स्लम योजना के शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण भी करवाया और चिकित्सक से परामर्श लिया। प्रदर्शनी देखने आए…

Read More

ढोढ़ीपारा में लगे विद्युत टॉवर के एंगल पीस तथा मोटर साइकिल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

24 घण्टे के भीतर चोरी के 2 मामलों का निराकरण, पुलिस चौकी सीएसईबी कोरबा की कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा प्रथम प्रकरण– दिनाँक 26 मई 2022 को प्रार्थी लकेश्वर वैष्णव पिता हेमदास निवासी ढोड़ी पारा जिला कोरबा के द्वारा पुलिस चौकी सीएसईबी में प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया गया था कि दिनांक 26 मई 2022 को ही प्रार्थी के मोटर साइकिल पैशन क्रमांक CG 12 AL 0590 को कोई अज्ञात आरोपी ढोढ़ीपारा कबीर आश्रम के पास से चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी सीएसईबी में अपराध…

Read More

भेंट मुलाकात कार्यक्रम, एक्शन आन द स्पाट : शिकायत मिलते ही तत्काल कार्यवाही, आधे घंटे के भीतर राशन कार्ड में जुड़ा नाम

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर कोंडागांव के माकड़ी ब्लाक के रहने वाले परतू राम पांडे ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से शिकायत की कि उसकी पत्नी का नाम राशन कार्ड में नहीं जुड़ा है, इसके लिए वो बार बार चक्कर लगाते हैं…. मुख्यमंत्री ने तत्काल कार्रवाई के आदेश देते हुए राशन कार्ड में नाम जोड़ने के निर्देश दिए…..इससे पहले की भेंट मुलाकात कार्यक्रम खत्म होता, परतू राम पांडे की पत्नी सोहदरा का नाम राशन कार्ड में जुड़ गया ….परतू राम पांडेय भी हैरान रह गए जब मुख्यमंत्री ने खुद इसकी…

Read More

भेंट-मुलाकात अभियान: मुख्यमंत्री ने आम जनता के दुख-दर्द दूर करने स्वेच्छा अनुदान के नियमों को शिथिल कर स्वीकृत की राशि, प्रशासन ने स्वीकृति पर तुरंत किया अमल

मुख्यमंत्री ने रोती हुई बेटी की आंखों में आंसू ना आने देने का वादा किया पूरा आर्थिक रूप से कमजोर बालिका लोकेश्वरी के लिए तीन लाख रूपए की राशि जारी दृष्टिहीन भाई-बहन भानुप्रिया और खलेन्द्र के जीवन में उजियारा लेकर आए मुख्यमंत्री दृष्टिहीन बच्चों के पिता देवेन्द्र आचार्य की मदद के लिए तुरंत 1.50 लाख रूपए हुए जारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आम जनता से भेंट-मुलाकात का दौर जारी है। सरगुजा संभाग के बाद मुख्यमंत्री बस्तर संभाग में शासकीय योजनाओं की मैदानी स्तर तक पहुंच की…

Read More

माकड़ी में भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों को किया आश्वस्त, किसानों का पैसा खाने वाले बाहर नहीं घूम सकते, उन्हें भेजा जाएगा जेल

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर किसानों का पैसा खाने वाले बाहर नहीं घूम सकते, उन्हें जेल भेजा जाएगा। किसानों से धोखाधड़ी किये जाने का मामला संज्ञान में आते ही कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। माकड़ी में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने एक किसान की शिकायत पर सभी किसानों को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि किसानों से धोखाधड़ी के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए ताकि ऐसे तत्वों को सबक सिखाया जा सके। उल्लेखनीय है कि माकड़ी में भेंट-मुलाकात के दौरान…

Read More

स्वामी आत्मानन्द स्कूल जगदलपुर की लाइब्रेरी में छिड़ी किताबों पर बात : बच्चों ने मुख्यमंत्री से किताबों पर रोचक चर्चा की

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर स्वामी आत्मानन्द स्कूल जगदलपुर की लाइब्रेरी में आज बच्चों ने मुख्यमंत्री से किताबों पर रोचक चर्चा की। छात्रा भारती गोलछा ने मुख्यमंत्री से पूछा- आपकी पसंदीदा किताब कौन सी है ? मुख्यमंत्री ने भारती को बताया कि मुझे महापुरुषों की जीवनी पढ़ने का बहुत शौक है। मैंने महात्मा गांधी, नेहरू जी, नेताजी सुभाषचन्द्र बोस, सरदार पटेल, स्वामी विवेकानंद सहित अन्य महापुरुषों की जीवनी पढ़ी है। महापुरुषों के जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है। आपको भी ऐसी किताबें पढ़नी चाहिए। चेतना ने मुख्यमंत्री से पूछा- सर क्या…

Read More

छात्र ने मुख्यमंत्री से पूछा- स्वामी आत्मानन्द जी के नाम से हमारा स्कूल है, क्या आप हमें उनके बारे में बता सकते हैं : नन्हीं रश्मि का प्रश्न सुनकर छलका मुख्यमंत्री का महापुरुषों के प्रति अनुराग, बच्चों को विस्तार से सुनाई स्वामी आत्मानंद के जीवन की कहानी

स्वामी आत्मानंद स्कूल जगदलपुर के बच्चे जाएंगे नारायणपुर, देखेंगे स्वामी आत्मानंद द्वारा स्थापित आश्रम – मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को दिए निर्देश स्कूल की लाइब्रेरी में बनेगा स्वामी आत्मानन्द की किताबों का सेक्शन, बच्चे सुनेंगे स्वामीजी के प्रेरक प्रवचनों के ऑडियो क्लिप्स महापुरुषों के आदर्श जीवन से शिक्षा ग्रहण करने बच्चों को मुख्यमंत्री ने दी सीख समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री से क्लास की पिछली पंक्ति में बैठी नन्हीं रश्मि डहरिया ने एक बड़ा प्रश्न…

Read More

थाना करतला क्षेत्र के ग्राम – करतला में लगा चलित थाना

दी गई कानून की जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस थाना- करतला के द्वारा पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा, एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री योगेश के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार ग्राम करतला में संगवारी पुलिस, चलित थाना कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामवासियों की समस्याएं सुनी गई जिनके द्वारा वर्तमान में कोई भी समस्या नहीं होना बताया गया. जिसमे करीबन 25-30  की संख्या में ग्राम के जनप्रतिनिधि एवं आम जनता मौजूद रहे, जिनको अवैध शराब नहीं बनाने बेचने, नशा से दूर रहने, एटीएम, जॉब कार्ड,  आधार…

Read More