समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज श्रम दिवस के अवसर पर शासकीय कर्मचारियों को 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता का तोहफा दिया है। उन्होंने कर्मचारियों के हित में लिए गए इस फैसले की जानकारी ट्विीट कर दी है। शासकीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की यह दर एक मई से ही लागू होगी। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में राज्य के कर्मचारियों को 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्राप्त हो रहा है, जो अब बढ़कर 22 प्रतिशत हो जाएगा।
Read MoreDay: May 1, 2022
मुख्यमंत्री ने किया ‘बड़ सुग्घर बोरे-बासी’ किताब का विमोचन
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां अपने निवास कार्यालय में डॉ. सुधीर शर्मा की किताब ‘बड़ सुग्घर बोरे-बासी’ का विमोचन किया। डॉ. शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को बताया कि उन्होंने इस किताब में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान बोरे-बासी पर डॉ खूबचन्द बघेल, श्री कोदुराम दलित सहित अन्य लेखकों के लेख व कविताओं तथा लोकजीवन में प्रचलित बोरे-बासी से जुड़ी कहावतों और मुहावरों का संकलन किया है। उन्होंने कहा कि श्रमवीरों के सम्मान में आज श्रमिक दिवस पर मुख्यमंत्री श्री बघेल के आह्वान पर पूरे…
Read Moreबृजमोहन झूठ बोल रहे 15 साल तक भाजपा सरकार इन्ही नियमो पर धरना प्रदर्शन की अनुमति देती थी जो वर्तमान में पालन करने कहा गया है – कांग्रेस
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बृजमोहन झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने धरना, प्रदर्शन, आंदोलन, सार्वजनिक आयोजन के संबंध में जो निर्देश जारी किये है वह नये नहीं है इस प्रदेश में पहले से लागू है। पिछले कुछ दशकों से लागू है। पूर्ववर्ती रमन सरकार के समय से लागू है। आयोजनों के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनाये रखने के लिये पूर्ववत बने नियमों के पालन की ही बात है इस निर्देश में है। जो नियम भारतीय…
Read More“हैं तैयार हम” प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया की त्रिस्तरीय बैठक संपन्न, कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग ने फूंका चुनावी बिगुल
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मिशन 2023 को ध्यान में रखते हुए रायपुर के ट्राइटन होटल में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी आईटी सेल एवं सोशल मीडिया द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों, लोकसभा पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों एवं विधानसभा पदाधिकारियों की सिलसिलेवार बैठक रखी। श्रमिक दिवस के दिन रखी गई इस बैठक की शुरुआत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार बासी, प्याज, दही और अचार के नाश्ते के साथ हुई। बैठक में पदाधिकारियों को और अधिक आक्रामकता एवं सक्रियता बरतने को कहा गया साथ ही उनका रिपोर्ट कार्ड भी उनके सामने रखा गया। हर पदाधिकारी से…
Read Moreछत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ मुंगेली की आवश्यक बैठक हुई संपन्न
संघ के प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में लिये गए कई महत्वपूर्ण निर्णय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, मुंगेली छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ मुंगेली जिला इकाई की आवश्यक बैठक 1 म़ई 2022 मुंगेली लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाऊस में संपन्न हुई। संघ के प्रदेश अध्यक्ष राज गोस्वामी जी की अध्यक्षता में हुई बैठक में संघ की कार्यप्रणाली मे सुधार, संघ के विस्तार एवं आगामी कार्ययोजनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही मुंगेली जिला इकाई की कार्यकारिणी में आंशिक फेरबदल कर मजबूत इकाई बनाये जाने की जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष संदीप सिंह…
Read Moreनारायणपुर जिले में मुख्यमंत्री के आव्हान पर आज बोरे बासी खाया गर्भवती महिलाओं ने
प्रसव पूर्व गर्भवती संदर्भ सेवा केंद्र ओरछा में हुआ प्रबंध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के आह्वान पर आज पूरे छत्तीसगढ़ में श्रमिक दिवस का उत्सव बोरे बासी खाकर मनाया जा रहा है. छत्तीसगढ़ी संस्कृति व खानपान की वैभवशाली परम्पराओं में बोरे बासी का बहुत महत्व है। नारायणपुर जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर ओरछा विकासखण्ड के प्रसव पूर्व गर्भवती संदर्भ सेवा केंद्र ओरछा में गर्भवती महिलाओं ने आज बोरे बासी खाया। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं को उनके रुचि के अनुसार बोरे बासी के साथ विशेष…
Read Moreप्रदेश में विद्युत अधोसंरचना के लिये खर्च होंगे 12 हजार करोड़, छत्तीसगढ़ शासन की कैबिनेट में हुआ निर्णय, प्रदेश में विद्युत अधोसंरचना का होगा विस्तार एवं आधुनिकीकरण
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में विद्युत अधोसंरचना को सुदृढ़ करने 12 हजार करोड़ रूपए खर्च किये जाएंगे।इसके तहत अधोसरंचना के विस्तार एवं आधुनिकीकरण की योजनाओं को लागू किया जाएगा। छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट मीटिंग में प्रदेश में विद्युत अधोसंरचना के विस्तार एवं आधुनिकी करण हेतु प्रस्तावित आरडीएसएस (रिपेम्प्ड) योजना को स्वीकृति मिल गई। राज्य सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को सतत एवं उच्च गुणवत्ता पूर्ण विद्युत आपूर्ति अंतिम छोर तक उपलब्ध कराने में मदद होगी। उल्लेखनीय है कि इस योजना के अंतर्गत, लागत का अधिकतम…
Read Moreप्रदेश में विद्युत आपूर्ति सामान्य, एनटीपीसी के लारा संयंत्र से मिलने लगी बिजली
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में विद्युत की मांग आपूर्ति सामान्य हो चुकी है। केंद्रीय उपक्रम एनटीपीसी के लारा संयंत्र में तकनीकी ख़राबी के कारण प्रदेश के कोटे की 400 मेगावाट विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही थी, जिसके कारण विद्युत आपूर्ति उद्योगों की प्रभावित रही। 26 अप्रैल को एनटीपीसी के लारा संयंत्र तकनीकी कारणों से बंद हो गया था, जिसके कारण केंद्रीय कोटे से छत्तीसगढ़ को मिलने वाली बिजली कम हो गई थी। लारा संयंत्र को शनिवार रात 11 बजे संचालन के लिये तैयार कर लिया गया और आज…
Read Moreप्रदेश में धरना प्रदर्शन पर सख्ती के खिलाफ जशपुर भाजपा 16 मई को करेगी जेल भरो आंदोलन
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर प्रदेश सरकार द्वारा धरना, प्रदर्शन और रैली के आयोजन के लिए प्रशासन द्वारा पूर्वानुमति लेने संबंधी आदेश के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी 16 मई को प्रदेश भर में जेल भरो आंदोलन चलाएगी। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र की संसद सदस्य श्रीमती गोमती साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार, अपने तीन साल के कुशासन और नाकामियों को छिपाने के लिए तानाशाही रवैया अपना रही है। उन्होनें कहा कि भाजपा,हर स्तर पर इस काले कानून का कडा विरोध करेगी।…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मितान योजना का किया शुभारंभ, सरकारी ऑफिस के चक्कर काटने से मिलेगी मुक्ति, मितान योजना की सारी प्रक्रिया होगी डिजिटल, सेवाओं हेतु मितान टोल फ्री नम्बर 14545 पर करना होगा कॉल
घर बैठे मिलेंगी 100 से अधिक नागरिक सेवाएं, प्रथम चरण में 14 नगर निगमों में मिलेंगी नागरिक सेवाएं जन्म प्रमाण पत्र, विवाह, निवास, आय, मृत्यु प्रमाण पत्र एवं अन्य सेवाओं की मिलेगी घर पहुँच सुविधा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मई दिवस पर अपने निवास कार्यालय में आयोजित समारोह में प्रदेश में मुख्यमंत्री मितान योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से सभी नागरिकों विशेषतः बुजुर्गों, दिव्यांगों एवं निरक्षरों को घर बैठे आसानी से 100 प्रकार की सेवाएं घर बैठे ही मिल…
Read More