प्रदेश के सभी जिला चिकित्सालयों में कर सकते है स्वैच्छिक रक्तदान 1 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी 1 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस मनाया जाएगा। इस वर्ष यह “डोनेटिंग ब्लड इज एन एक्ट ऑफ सॉलिडरिटी. ज्वॉइन द इफर्ट एंड सेव लाइव्स (Donating blood is an act of solidarity. Join the effort and save lives)” की थीम पर मनाया जा रहा है। हर वर्ष इसका आयोजन स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जन-जागरूकता लाने के लिए मनाया जाता है। प्रदेश…
Read MoreMonth: September 2022
जिले में 22 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न, बिलासपुर संभाग बना ओवरऑल चैंपियन : चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता में पांचों संभाग के 749 प्रतिभागियों ने टेनिस क्रिकेट, किक बॉक्सिंग, गतका और फुटबॉली खेल में दिखाए जौहर
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पाली तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा हुए शामिल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा जिले में चार दिवसीय 22 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 27 से 30 सितंबर तक चले खेल प्रतियोगिता में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग के 749 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 14 से 19 वर्ष के बालक- बालिका खिलाड़ियों ने टेनिस क्रिकेट, किक बॉक्सिंग, गतका और फुटबॉली खेल में अपने जौहर दिखाए। समापन समारोह में शामिल अतिथियों ने खिलाड़ियों के मार्च पास्ट…
Read Moreवेक्टरजनित रोग नियंत्रण पर अंतर्राज्यीय कार्यशाला आयोजित, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के स्वास्थ्य अधिकारी हुए सम्मिलित
वेक्टरजनित रोगों के रोकथाम की दिशा में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों द्वारा किये जा रहे नवाचार को बढ़ावा देने की जानकारियों का किया गया आदान-प्रदान मलेरिया और डेंगू के मरीजों की जानकारी आशा मितानिनों द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों को उपलब्ध कराया जाना चाहिए जिससे समय रहते किया जा सके इलाज समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला राजनांदगांव द्वारा अंतर्राज्यीय वेक्टर नियंत्रण कार्यशाला का आयोजन आज राजनांदगांव में किया गया। कार्यशाला में वेक्टरजनित रोगों के रोकथाम की दिशा में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों द्वारा किये जा…
Read Moreजिले के सरकारी स्कूलों में अधोसंरचना मजबूत करने अतिरिक्त कक्षाओं का तेजी से निर्माण कार्य जारी : कलेक्टर श्री सिन्हा के विशेष पहल पर जांजगीर और सक्ती जिले के 101 स्कूलों में 105 अतिरिक्त कक्ष निर्माण की मिली है स्वीकृति
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में भी अध्ययनरत बच्चों को बेहतर शिक्षा सुविधा उपलब्ध कराने लगातार कार्य कर रहे हैं। जिसके लिए वे विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण कर स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति तथा बच्चों के ज्ञान का स्तर समझने और उन्हें प्रोत्साहित करने की दिशा में लगातार प्रयास करते हैं। जिले के कलेक्टर श्री सिन्हा कभी भी स्कूलों में बच्चों को हिंदी, अंग्रेजी, गणित आदि विषय पढ़ाते व बच्चों से उनके ज्ञान के स्तर को समझने के लिए सवाल…
Read Moreस्वरोजगार अवसर प्रदाय हेतु ग्रामीण बेरोजगारों को निःशुल्क अवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
06 अक्टूबर से 05 नवम्बर तक कुल 30 दिवसीय वाहन चालक प्रशिक्षण कार्यक्रम अवासीय प्रारंभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर में ग्रामीण बीपीएल परिवार के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करने के लिये 06 अक्टूबर से 05 नवम्बर तक कुल 30 दिवसीय वाहन चालक प्रशिक्षण कार्यक्रम अवासीय प्रारंभ किया जायेगा। जिला हॉस्पिटल के आगे जर्वे रोड जांजगीर में स्थित एसबीआई ग्रमीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में रखा गया है, प्रशिक्षण के दौरान रहने एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था होगी। जिले के बीपीएल परिवार के सदस्य…
Read Moreकलेक्टर ने की पहल तो कुछ दिनों में 5 हजार से अधिक विद्यार्थियों के बन गए जाति प्रमाण पत्र, पालकों और विद्यार्थियों को मिलेगी बड़ी राहत
स्कूलों में किया गया था फार्म का वितरण, डीईओ सहित एसडीएम, तहसीलदारों के मिले थे निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जांजगीर-चाम्पा जिले में स्कूलों में अध्ययन करने वाले उन विद्यार्थियों और पालकों को बड़ी राहत मिल गई है, जो जाति प्रमाण पत्र के लिए पटवारी, तहसील और चॉइस सेंटर का चक्कर काटने की डर से समय पर जाति प्रमाणपत्र नहीं बनवा पा रहे थे। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा जिले के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों के हित में लिए गए फैसले का ही परिणाम…
Read Moreगृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने माता चंद्रहासिनी देवी मंदिर में की पूजा अर्चना, प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सक्ती गृह एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू नवनिर्मित सक्ती जिले के चंद्रपुर स्थित माता चंद्रहासिनी देवी मंदिर में सपरिवार दर्शन के लिए पहुँचे। वहां उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा लंबे अरसे बाद माता चंद्रहासिनी के दर्शन करने का सौभाग्य हमे प्राप्त हुआ। नवीन जिला सक्ती के बन जाने से जिले में स्थित सभी दार्शनिक, पर्यटन स्थल के साथ-साथ चंद्रपुर का विकास तेज गति से होगा। इस अवसर…
Read Moreछत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी : पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी से सेवानिवृत्त ईडी श्री पारधी की हुई भावभीनी विदाई
पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी की एम.डी. श्रीमती उज्जवला बघेल ने प्रमाण-पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर किया सम्मानित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए पी.सी. पारधी को कंपनी मुख्यालय में भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी की एम.डी. श्रीमती उज्जवला बघेल ने उन्हें प्रमाण-पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पारेषण के मामले में छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्य के रूप में परिलक्षित हो रहा है। इसका श्रेय दीर्घ अनुभवी अभियंताओं के बहुमूल्य योगदान को…
Read Moreमुख्यमंत्री ने पंडरिया में की भेंट-मुलाकात, दी सौगातें, विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात
राइस मिलर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री की पहल पर जताया आभार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के लिए आज कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे। इस दौरान सबसे पहले उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम इंदौरी फिर ग्राम कुकदूर में ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात की। वहीं देर शाम पंडरिया में विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों से भेंट-मुलाकात कर उनसे संवाद किया। इस दौरान जिले के राइस मिलर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री की कस्टम मिलिंग को लेकर की गई पहल और दी गई रियायत पर आभार जताया।…
Read Moreमादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 2 किलो 200 ग्राम गांजा किया गया बरामद, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में
आरोपी के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 690/2022 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट पंजीबध्द समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 30 सितंबर 2022 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि केरा रोड निवासी जोधराम राठौर अपने घर में बिक्री करने हेतु अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा है। जिसकी सूचना प्राप्त होने पर जांजगीर पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। जहॉ आरोपी के कब्जे से 2 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया। जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 690/2022 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट पंजीबध्द किया गया। आरोपी…
Read More