पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में स्टार सेरेमनी का आयोजन : जिले में पदस्थ उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव को निरीक्षक के पद पर किया गया पदोन्नत.

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा नवनियुक्त निरीक्षक को नये दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने दी गई शुभकामनायें. समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री सुनील शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में स्टार सेरेमनी का आयोजन कर जिले में पदस्थ उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव को स्टार लगाकर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत कर शुभकामनाएं दी गई। पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा निरीक्षक ओमप्रकाश यादव को विभाग द्वारा प्रदत्त नये दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने हेतु शुभकामनाएं दी गई, साथ ही उच्च स्तर की कार्यकुशलता का…

Read More

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह द्वारा बिलासागुड़ी में प्रस्तुत की गई वर्ष 2023 की वार्षिक अपराध समीक्षा रिपोर्ट

•              वर्ष 2023 में कुल 12902 अपराध पंजीबद्ध जिनमें केवल 931 अपराध लंबित है, लंबित अपराध का प्रतिशत 7.21 है। •              गंभीर अपराधों एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में कमी आई है। •              हत्या के कुल 37 अपराध पंजीबद्ध हुए जिसमें 34 निराकृत है एवं केवल 03 लंबित है। •              निजात अभियान के दौरान कुल आई.पी.सी. के पंजीबद्ध अपराधों में 20 प्रतिशत की कमी आई। •              इस दौरान मारपीट में 10 प्रतिशत, चाकूबाजी में 57 प्रतिशत, आर्म्स एक्ट में 8 प्रतिशत, हत्या के प्रकरण में 47 प्रतिशत, हत्या के प्रयास में…

Read More

देशव्यापी हड़ताल को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने ली वाहन चालक संघ की संयुक्त बैठक….. भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(2) का सही अर्थ और उसकी व्याख्या कर दी गई समझाईश.

बैठक में सम्मिलित हुए वाहन चालक संघ, ट्रेलर मालिक संघ और ऑटो चालक संघ के सदस्यगण, प्रशासन की समझाईश पर जताया भरोसा. अभियोजन अधिकारी द्वारा दी गई कानूनी पहलुओं पर जानकारी, दूर की गई नये कानून से जुड़ी अफवाहें. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : हिट एंड रन केस को लेकर बीते दो दिनों से देशव्यापी हड़ताल के आज दूसरे दिन सुबह से ही पुलिस मुस्तैद थी। विभिन्न चौक-चौराहों पर जहां ट्रेलर/ट्रक वाहन संघ द्वारा इकट्ठा हुए थे। उन्हें पुलिसकर्मियों द्वारा नियंत्रण कक्ष रायगढ़ में आयोजित बैठक में शामिल होने हेतु…

Read More

कोतवाली पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के फरार आरोपी को मुंबई में पकड़ा, फैमली कोर्ट में किया पेश…..

समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : सिटी कोतवाली रायगढ़ की टीम द्वारा कुटुंब न्यायालय रायगढ़ से मुजफ्फरपुर (बिहार) के रहने वाले मोहम्मद फैयाज (उम्र 24 साल) को जारी गिरफ्तारी वारंट के परिपालन में मुम्बई (महाराष्ट्र) से मो. फैयाज को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया जिसे फैमिली कोर्ट में पेश किया गया । मोह. फैयाज द्वारा कोर्ट में जीवन निर्वाह राशि जमा करने पर जमानत मिली । थाना कोतवाली रायगढ़ में आरोपी मोहम्मद फैयाज के विरूद्ध दर्ज दहेज प्रताड़ना के मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर उसके परिवारजनों…

Read More

तकनीकी शिक्षा और रोजगार विभाग की समीक्षा बैठक : आईआईटी की तर्ज पर शुरू होंगे ‘छत्तीसगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलाजी’ : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

राज्य के सभी लोकसभा क्षेत्रों में ऐसे एक-एक इंस्टिट्यूट होंगे प्रारंभ आर्मी हेडक्वाटर को अग्निवीर का कोटा बढ़ाने अनुरोध पत्र भेजने के दिए निर्देश व्यापम की निकट भविष्य में होने वाली भर्ती परीक्षाएं लोकसभा चुनाव के पहले कराने कहा व्यापम की भर्ती परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता से कराने के दिए सख्त निर्देश युवाओं को उद्योगों में रोजगार के लिए आईटीआई में खुलेंगे नये ट्रेड समदर्शी न्यूज़, रायपुर : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र…

Read More

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राज्य में कानून-व्यवस्था की ली जानकारी

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने सौजन्य मुलाकात की और राज्य की कानून व्यवस्था की वर्तमान स्थिति से उन्हें अवगत कराया। इस मौके पर गृह विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Read More

किसानों और आम नागरिकों की बेहतरी के लिए तेजी से होगा योजनाओं का क्रियान्वयन : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा

सरगुजा में खुलेगी नयी फर्टिलाईजर लैब कृषि विभाग की जमीनों पर अतिक्रमण करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई समदर्शी न्यूज़, रायपुर : कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रामविचार नेताम ने आज यहां अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंडी बोर्ड के सभाकक्ष में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय काम-काज की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग प्रदेश के किसानों और आम नागरिकों से जुड़ा महत्वपूर्ण विभाग है। किसानों की सुविधा और बेहतरी के लिए प्राथमिकता के साथ योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जाए।…

Read More

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विधानसभा अध्यक्ष एवं मंत्रियों को आवास किए गए आबंटित

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आज विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष तथा केबिनेट मंत्रियों को सरकारी आवास आबंटित कर दिया गया है। आवास आबंटन का आदेश आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से गृह विभाग द्वारा जारी किया गया है, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को शंकर नगर रायपुर सिविल लाईन स्थित ए-1 आवास आबंटित किया गया है। वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत को ई-1 गांधी उद्यान के पीछे सिविल लाईन रायपुर में आवास आबंटित किया गया है। इसी तरह उप मुख्यमंत्री अरूण साव को डी-8 सिविल लाईन…

Read More

मोदी सरकार की प्राथमिकता में गरीब वाहन चालक नहीं बल्कि निजी बीमा कंपनीयों को लाभ पहुंचाना है, भारी भरकम जुर्माना और लंबी सजा का प्रावधान वाहन चालकों के प्रति अन्याय है – मलकीत सिंह गैदू

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : केंद्र की मोदी सरकार के काले कानून के खिलाफ ड्राइवरों द्वारा देश भर में हो रहे हड़ताल का समर्थन करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने कहा है कि निजी बीमा कंपनियों को मुनाफा पहुंचने के लिए यह जन विरोधी नीति थोपी गई है। वाहन चालक आर्थिक रूप से इतना सक्षम नहीं होते हैं, की 7 लाख रुपए का जुर्माना पटा सके। गरीब ड्राइवरों पर दोहरी मार केंद्र की मोदी सरकार के फैसले से पड़ने वाली है, एक तरफ भारी भरकम…

Read More

प्रदेश के सभी 72 लाख़ परिवारों को मिल रहा है खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना का लाभ, बंद करने से बेमौत मरेंगे मध्यम वर्गीय लोग, आम जनता को मिलने वाली सुविधा, राहत और रियायतों को बंद करके किस बात का बदला ले रहे हैं, भाजपाई ? – सुरेंद्र वर्मा

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि राज्य के पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार की जनकल्याण जानकारी योजना “डॉ. खूबचंद बघेल मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना“ का लाभ छत्तीसगढ़ के सभी 72 लाख परिवारों को मिल रहा है, अचानक बंद करने से इस योजना से इलाज के अभाव में मध्यवर्ती लोग बे-मौत मरेंगे। ऐसी योजना को बंद करना छत्तीसगढ़ राज्य की जनता के प्रति बेईमानी होगी। आयुष्मान योजना के तहत दी…

Read More