समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज के द्वारा जिले के सभी जनपद पंचायतों में प्लेसमेंट कैंप 16 से 27 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार प्लेसमेंट कैंप में पहुंचकर रोजगार अवसर प्राप्त कर सकते हैं। लाईवलीहुड कॉलेज द्वारा प्लेसमेंट कैंप आयोजन हेतु जिले के सभी विकासखण्डों के लिए तिथि निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि अनुसार 16 फरवरी को जनपद पंचायत फरसाबहार, 17 फरवरी को जनपद पंचायत पत्थलगांव, 19 फरवरी को जनपद पंचायत कांसाबेल, 20 फरवरी को जनपद पंचायत बगीचा, 21 फरवरी को जनपद पंचायत कुनकुरी, 22…
Read MoreDay: February 8, 2024
ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय परिसर पत्थलगांव में 9 फरवरी को आयोजित लर्निंग लाइसेंस शिविर स्थगित
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिला परिवहन विभाग द्वारा 34 वां सड़क सुरक्षा माह 2024 के दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं व आम जनता में सड़क सुरक्षा जागरूकता लाने के प्रयास से 09 फरवरी 2024 शुक्रवार को ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय परिसर पत्थलगांव में लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन किया गया था। किन्तु विगत एक सप्ताह से सम्पूर्ण भारत में सारथी-4.0 सॉफ्टवेयर में अपडेशन का काम चल रहा है। जिसके कारण आवेदकों को सारथी-4.0 में ऑनलाईन फीस जमा करने एवं स्लोट लेने में कठिनाईयॉ एवं असुविधा हो रही है। जिसके कारण…
Read Moreजशपुर जिला कार्यालय एवं जिला जेल में निःशुल्क सिकल सेल जांच शिविर आयोजित
0 से 40 वर्ष तक के लोगों सहित कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों एवं कैदियों का किया गया सिकल सेल जांच शिविर में जिला कार्यालय के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों तथा जिला जेल के 276 कैदियों का किया गया जांच, समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जशपुर जिला कार्यालय एवं जिला जेल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क सिकल सेल जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 0 से 40 वर्ष तक सभी लोगों सहित जिला कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं जिला जेल के कैदियों सिकल सेल जांच किया गया। स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर श्री टीकम सिंह…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने ली राजनैतिक दलों की बैठक : फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि के संबंध दी जानकारी
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 के संदर्भ में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने जिले के राजनैतिक दलों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 08 फरवरी 2024 को किया किया गया। प्रकाशन अनुसार मतदान हेतु जिले में कुल 6 लाख 69 हजार 110 मतदाता हैं। बैठक में राजनैतिक दलों से सस्त्राशुं पाठक, संतोष सिंह, अरशद आलम, संजीव ओझा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Read Moreकलीराम को मिली नयी ट्रायसाइकिल निजी काम करने में होगी अब आसानी, किसी की सहारे की जरूरत नहीं पड़ेगी
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : दिव्यांग कलीराम सोरी को उनकी अपनी नई ट्रायसाइकिल मिल गई है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वे अपना काम अब आसानी से कर सकेंगे। श्री सोरी ने ट्रायसाइकिल के लिए समाज कल्याण विभाग में आवेदन प्रस्तुत किया था। उनका आवेदन परीक्षण उपरांत समाज कल्याण विभाग द्वारा मैनपुर विकासखण्ड के ग्राम खरीपथरा निवासी श्री कलीराम सोरी को कृत्रिम अंग उपकरण प्रदाय योजना अंतर्गत नई ट्रायसाइकिल उपलब्ध कराई गई। श्री सोरी ने ट्रायसाइकिल मिलने पर कहा कि उन्हें किसी के सहारे की जरूरत नहीं पड़ेगी। पहले…
Read Moreमहतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह, सीएम साय ने जो वादा किया उसे अब पूरा करने जा रहे – विधायक गोमती साय
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : विधायक गोमती साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना को लेकर प्रदेश की महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्रों में बड़ी संख्या में योजना का फॉर्म भरने पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं से जो वादा किया था, वह अब पूरा होने जा रहा है। महतारी वंदन योजना से विवाहित महिलाओं को अब एक हजार रुपए प्रतिमाह मिलेगा। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना रोजाना की आर्थिक जरूरतों का सहारा बनेगी। बच्चों…
Read Moreछत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को अपनी मांगों का सौंपा ज्ञापन
मोदी की गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों की बेतन विसंगति एव क्रमोन्नत बेतन की उम्मीद समदर्शी न्यूज़, फरसाबहार : छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार से बर्षो पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग बेतन विसंगति, क्रमोन्नत बेतन के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को रायपुर मुख्यमंत्री निवास पहुना में मांग पत्र सौपा गया। पूरे प्रदेश के शिक्षक जिला एवं प्रान्त इकाई द्वारा प्रदेश के विधायक, मंत्री एवं मुख्यमंत्री से मिलकर मांग पत्र सौपा जा रहा है। जिससे मोदी की गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों की बेतन विसंगति एव…
Read More8 फरवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ सीमा में प्रवेश करेगी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को उड़ीसा कांग्रेस के अध्यक्ष झंडा सौंपेंगे
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा 8 फरवरी को उड़ीसा से छत्तीसगढ़ सीमा में प्रवेश करेगा। छत्तीसगढ़ की सीमा में रेंगारपाली चेक पोस्ट में उड़ीसा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज को झंडा प्रदान किया जाएगा। भारत जोड़ो न्याय यात्रा 9 एवं 10 फरवरी को 2 दिन अवकाश के पश्चात 11 फरवरी को जिला रायगढ़ के दर्रामुंडा से महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल के लिए रवाना होंगी। रात्रि विश्राम भैसमा के…
Read Moreपत्रकारों से रूबरू होकर रायगढ़ एसपी दिव्यांग कुमार पटेल बताए अपना विजन… अपराध पर क्विक रिस्पांस और फरियादी की शिकायत पर संतुष्टि पूर्वक कार्रवाई होगी प्राथमिकता….
समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा दिनांक 07.02.2024 को जिले का पदभार ग्रहण करने के बाद देर शाम पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकारों से रूबरू हुए । प्रेसवार्ता में पत्रकारों से परिचय प्राप्त कर पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्य करने का तरीका बताए । उन्होंने बताया कि हर जिले में अलग-अलग प्रकार के काइम होते हैं, यहां किस प्रकार के काइम हो रहे हैं, उनके डिटेल में जाकर उन पर अंकुश लगाया जाएगा और किसी भी अपराध की सूचना पर पुलिस का क्विक…
Read Moreछत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी की अंशदायी कैशलैस स्वास्थ्य योजना की समीक्षा बैठक
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी की अंशदायी कैशलैस स्वास्थ्य योजना की समीक्षा बैठक सन्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन श्री अशोक कुमार वर्मा ने योजना की अद्यतन जानकारी दी। 1 अक्टूबर 2023 से लागू इस योजना का लाभ अब तक 1675 हितग्राहियों द्वारा लिया जा चुका है। इसमें नियमित कर्मचारी 921 एवं पेंशनर्स की संख्या 753 है। इस योजना के तहत राज्य स्तर पर रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, कोरबा, रायगढ़, जगदलपुर, धमतरी, जांजगीर में सीजीएचएस रेट पर प्रमुख अस्पतालों से अनुबंध किया…
Read More