थाना रतनपुर में कका पहाड़ के महंत पर हमला कर फरार हुए आरोपी को रतनपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त धारदार कुल्हाड़ी को किया गया जप्त. भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर !

गिरफ्तार आरोपी – सुरेश कुमार गुप्ता उर्फ दारा पिता स्व. भागवत प्रसाद गुप्ता उम्र 59 वर्ष निवासी गाँधीनगर रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : दिनाँक 23 फरवरी 2024 को प्रार्थी महंत श्यामसुन्दर दास थाना रतनपुर उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराये थे कि रतनपुर निवासी सुरेश कुमार गुप्ता उर्फ दारा इनके आश्रम (काली कमली) में रात्रि करीबन 07:00 बजे आकर पुरानी बातों और मोबाईल चोरी की बात को लेकर वाद-विवाद कर रहा था, जिसे मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुये वहीं पास…

Read More

रामोत्सव के थीम पर हो रहा राजिम कुंभ का आयोजन

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ के प्रयाग राज कहे जाने वाले राजिम का गौरव पुनः लौट आया है। महानदी, पैरी और सोंढूर नदी के त्रिवेणी संगम में एक बार फिर राजिम कुंभ का आयोजन किया जा रहा है। त्रिवेणी संगम पर गंगा आरती का आयोजन के साथ-साथ इस पवित्र संगम पर श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं। संतों द्वारा आध्यात्मिक प्रवचनों का भी श्रवण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गठित नई सरकार ने राजिम का गौरव फिर से स्थापित करने के लिए पुनः कुंभ मेले…

Read More

मैनपाट महोत्सव 2024 का समापन समारोह : मैनपाट में शिमला-मनाली की तर्ज पर बनेगा मॉल रोड : पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल

मैनपाट पर्यटन स्थलों के विकास के लिए 2 करोड़ रूपए की घोषणा समदर्शी न्यूज़, रायपुर : पर्यटन बृजमोहन अग्रवाल ने तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव के समापन अवसर पर मैनपाट के पर्यटन स्थलों में विभिन्न सुविधाएं विकसित करने के लिए 2 करोड़ रूपए की राशि की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैनपाट छत्तीसगढ़ का सबसे सुंदर पर्यटन स्थल है। पर्यटन स्थलों के विकास के साथ ही उन्होंने यहां शिमला और मनाली की तर्ज पर मॉल रोड बनाए जाने की बात कही। पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवीनीकृत राशन कार्ड वितरण कार्य का किया शुभारंभ

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : उप मुख्यमंत्री एवं बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर में नवीनीकृत राशन कार्ड वितरण के जिला स्तरीय अभियान का शुभारंभ किया। आज वितरित नए राशन कार्ड से 1 मार्च से उचित मूल्य दुकानों से खाद्यान्न मिलेगा। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बिलासपुर शहर सहित तखतपुर एवं बिल्हा विकासखंड के 50 से अधिक महिला हितग्राहियों को नए राशन कार्ड वितरित कर शुभकामनाएं दीं। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यक्रम में कहा कि आगामी 8 मार्च को महतारी वंदन योजना के तहत पहली…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ‘जनदर्शन’ में लोगों से मिले, सुनी समस्याएं

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर में अपने निवास कार्यालय में आयोजित ‘जनदर्शन’ में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने ‘जनदर्शन’ में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता और बड़े इत्मीनान से सुना। उन्होंने लोगों के आवेदन पर समुचित समाधान एवं निराकरण का भरोसा दिलाया। उप मुख्यमंत्री को आज करीब ढाई सौ लोगों ने व्यक्तिगत एवं सामुदायिक मांगों एवं समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। बिलासपुर के साथ-साथ अन्य जिलों के लोगों ने भी उन्हें विभिन्न समस्याओं से संबंधित…

Read More

निशानेबाजी प्रतियोगिता : रायगढ़ जिले के दो जवानों को निशानेबाजी में मिला कांस्य पदक !

रायपुर पुलिस द्वारा एकलव्य शूटिंग एकेडमी रक्षित निरीक्षक केंद्र में आयोजित की गई तीन दिवसीय निशानेबाजी प्रतियोगिता समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : रायपुर पुलिस द्वारा एकलव्य शूटिंग एकेडमी रक्षित निरीक्षक केंद्र में आयोजित 3 दिवसीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के आरक्षक से लेकर डीएसपी रैंक के लगभग 130 पुलिसकर्मियों ने भाग लिया, जिसमें राजपत्रित अधिकारियों और महिला वर्ग के लिए 10 मीटर एयर राइफल, 10 मीटर एयर पिस्टल में अलग-अलग इवेंट था। प्रतियोगिता का शुभारंभ छत्तीसगढ़ शासन के गृहमंत्री श्री विजय शर्मा के द्वारा किया गया। उद्घाटन पर गृहमंत्री…

Read More

आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के नाम पर छत्तीसगढ़ सरकार शुरू करेगी पुरस्कार : संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

राष्ट्र संत आचार्य विद्यासागर जी महाराज को विनयांजलि देने उमड़ा सर्व समाज समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राष्ट्र संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज को आज राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक में विनयांजलि दी गई। कार्यक्रम में संस्कृति मंत्री ने आचार्य विद्यासागर महाराज के नाम पर जल्द ही पुरस्कार की स्थापना, विद्यापीठ और आदर्श गौशाला निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने की घोषणा की। कार्यक्रम का आयोजन सकल जैन समाज द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सांसद श्री सुनील सोनी,  विधायक श्री राजेश मूणत और श्री पुरेंद्र मिश्रा सहित सर्वसमाज प्रमुखों द्वारा आचार्य…

Read More

आईएमए के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

गरीबों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : अरुण साव समदर्शी न्यूज़, रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज बिलासपुर में आईएमए (Indian Medical Association) के 19वें राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। गरीबों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले, यह हमारी प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बढ़ती बीमारियों के कारण डॉक्टरों की जरूरत बढ़ी…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीवाई साईरिसा कैंसर केयर सेंटर का किया उद्घाटन, कहा स्वास्थ्य मेरी रुचि और प्राथमिकता का क्षेत्र

वीवाय साईरिसा कैंसर केयर सेंटर में मरीजों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय देश में मरीजों की संख्या में कमी होने पर ही देश तरक्की करेगा – महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस वीवाय हॉस्पिटल मिशन के रूप में संचालित, कैंसर के इलाज के लिए मिलेगी अच्छी सुविधा – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में वीवाय साईरिसा कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन किया। वीवाय अस्पताल और साईरिसा हेल्थ केयर संस्था द्वारा संयुक्त रूप से रायपुर के…

Read More

जूनियर नेशनल सॉफ्टबाल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ को रजत और कांस्य पदक

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : बिहार की राजधानी पटना में आयोजित 41वीं जूनियर नेशनल सॉफ्टबाल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ बालक वर्ग का ग्रैंड फाइनल में छत्तीसगढ़ की टीम उप विजेता रही। छत्तीसगढ़ का मुकाबला राजस्थान के साथ हुआ राज्य की टीम को रजत पदक प्राप्त हुआ। बालिका वर्ग में छत्तीसगढ़ की टीम को कास्य पदक से संतोष करना पड़ा। छत्तीसगढ़ की टीम ने बालक वर्ग में अपने सुपर-8 के तीनों मुकाबले में सबसे पहले चंडीगढ़ को 11-0 से हराया उसके बाद पंजाब को 10-2 से हराया तथा आखिरी मैच में केरल को…

Read More