थाना रतनपुर में कका पहाड़ के महंत पर हमला कर फरार हुए आरोपी को रतनपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त धारदार कुल्हाड़ी को किया गया जप्त. भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर !

समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : दिनाँक 23 फरवरी 2024 को प्रार्थी महंत श्यामसुन्दर दास थाना रतनपुर उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराये थे कि रतनपुर निवासी सुरेश कुमार गुप्ता उर्फ दारा इनके आश्रम (काली कमली) में रात्रि करीबन 07:00 बजे आकर पुरानी बातों और मोबाईल चोरी की बात को लेकर वाद-विवाद कर रहा था, जिसे मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुये वहीं पास में रखे कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया।

रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध कायम कर आरोपी की पता तलाश की जा रही थी। आरोपी घटना कारित कर फरार हो गया था, जिसके संबंध में मुखबीर द्वारा आरोपी के कोटा में होने की सुचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी को कोटा से पकड़ा गया। उक्त आरोपी सुरेश कुमार उर्फ दारा गुप्ता से पुछताछ की गई, आरोपी द्वारा घटना कारित करने आरोपी के कब्जे से एक धारदार हथियार कुल्हाड़ी को जप्त कर आरोपी को धारा 294, 506, 323, 307 भादवि के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

इस प्रकरण की कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर, हायक निरीक्षक मेलाराम कठौतिया, प्रधान आरक्षक सत्यप्रकाश यादव, आरक्षक दीपक मरावी, आरक्षक बसंत मानिकपुरी की विशेष भूमिका रही है

Related posts