जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा पारित किया गया आदेश बदमाशों के कृत्यों पर अंकुश लगाने हेतु बिलासपुर पुलिस की लगातार जारी है कार्यवाही समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आगामी लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु विभिन्न थानों से प्रेषित रिपोर्ट एवं पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा आदतन बदमाशों की गुंडा सूची खोलने का आदेश जारी किया गया है। निम्नलिखित 2 अभ्यासिक अपराधियों के विरुद्ध गुण्डा सूची खोलने का…
Read MoreDay: April 18, 2024
चाकू लेकर घूमने वाले लोगों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार : 2 प्रकरण में 2 आरोपी के कब्जे से चापड नूमा चाकू एवं एक बटनदार चाकू जप्त कर 25,27 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में किया गया पेश
आरोपी- (1) मुकेश कश्यप पिता लक्ष्मीप्रसाद उम्र 19 वर्ष निवासी ईमलीभाठा बंधवापारा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (2) मयंक शर्मा पिता रवि शर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी ईमलीभाठा पीपल चौक सरकण्डा , जिला बिलासपुर (छ.ग.) समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : मामले का विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 18.04.2024 के भोर में लगभग 05.00 बजे स्थानीय लोगों के माध्यम से सूचना मिला कि आई टी आई चौक कोनी के पास मॉर्निग वॉक करने निकले एवं मुख्य मार्ग में आने जाने वाले लोगो को 02 व्यक्ति बटनदार चाकू एवं चापड़ नूमा चाकू…
Read Moreशातिर चोर गिरफ्तार, पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा जेल….आदतन आरोपी पर चोरी के दर्जनों मामले दर्ज…..
समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : दिनांक 17.04.2024 की रात ग्राम आमापाली डीपापारा के दीपक बरेठ के मकान में रात्रि करिबन 1 बजे एक अज्ञात व्यक्ति घुस कर घर में रखे पेटी उठाकर भागा । दीपक और गांव के लोगों ने दौड़ाकर चोर को पकड़े और डॉयल 112 को सूचना दिये । चोरी करते पकड़ा गया आरोपी मनीष महंत निवासी जेलपारा रायगढ़ को डॉयल 112 द्वारा थाना लाया गया । दीपक बरेठ की रिपोर्ट पर आरोपी मनीष दास महंत पिता पूरन दास महंत उम्र 21 साल निवासी जेलपारा थाना जूटमिल रायगढ़ के…
Read Moreभाजपा नक्सलवाद, आतंकवाद मुक्त भारत की बात क्यों नहीं करती? कांग्रेस को खत्म करने का सपना देखना भाजपा नेता छोड़ दे – धनंजय सिंह ठाकुर
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भाजपा नेताओं के नक्सलियों से पहले कांग्रेस का खात्मा वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेताओं ने नक्सलियों से पहले कांग्रेस का खात्मा वाले बयान देकर नक्सलियों के प्रति भाजपा की नरम एवं सहयोगी रुख को जनता के सामने रखा है। भाजपा संविधान बदलने की बात करती हैं और नक्सली संगठन संविधान के खिलाफ काम करते हैं। दोनों को लोकतंत्र में रुचि नहीं है बल्कि लोकतंत्र खत्म कर शासन करना चाहते हैं।…
Read Moreपत्रकार वार्ता : देश की दशा और दिशा बदलने कांग्रेस पांच गारंटी लाई है -सुप्रिया श्रीनेत
कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को मिलेगा हर साल 1 लाख रू. भाजपा सरकार महिलाओं को देती है 1000 रू. कांग्रेस देगी 8333 रू. प्रति माह केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर मनरेगा, मजदूरों को मिलेगी 400 रू. मजदूरी एमएसपी को कानूनी गारंटी दी जायेगी समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुये कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि देश की दशा और दिशा बदलने कांग्रेस पांच गारंटी लाई है। कांग्रेस का मानना है देश के महिला युवा,…
Read Moreकुछ लोगो के पार्टी छोड़ने से पार्टी की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ता, कांग्रेस के पास ईमानदार कर्मठ कार्यकर्ताओं की फौज, भाजपा के पास निष्ठावान कार्यकर्ता नहीं इसीलिये उधार के नेता खोज रही – सुशील आनंद शुक्ला
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओ के भाजपा प्रवेश पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि किसी के जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता। कांग्रेस के प्रदेश में निष्ठावान 19 लाख से अधिक कार्यकर्ता है। 24000 बूथों पर पार्टी की बूथ कमेटिया तैनात है। कुछ अवसरवादी लोगो के पार्टी छोड़ने से पार्टी की मजबूती एवं पार्टी के चुनाव अभियान में कोई कमी नहीं आनी वाली। हर चुनाव में कुछ वैचारिक रूप से कमजोर तथा सत्ता लोलुप लोग…
Read Moreभाजपा सरकार ने किसानों के धान का 1600 करोड़ नहीं दिया, राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त भाजपा सरकार हजम कर गयी – दीपक बैज
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों से धोखा कर रही। किसानों के द्वारा पिछले वर्ष बेचे गये धान की कीमत की अंतिम किस्त जो सरकार को देना था भाजपा सरकार ने उसको भी नहीं दिया। जिससे किसानों का 1600 करोड़ का नुकसान हो गया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त के लिये पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा बजट का प्रावधान करके रखा था साय सरकार ने किसानों को भुगतान नहीं किया जिसके कारण किसानों को मिलने वाली किसान न्याय योजना…
Read Moreभाजपा की गारंटी चाइनीज माल की तरह झूठीः भूपेश बघेल
समदर्शी न्यूज़, राजनांदगांव : कांग्रेस के राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल ने गुरुवार को अपने जनसंपर्क के दौरान मोदी की गारंटी पर प्रहार करते हुए भाजपा को खूब घेरा। भूपेश ने छुईखदान में अपने जनसम्पर्क कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी का दावा करने वाली भाजपा की हर एक बात झूठी निकली। वर्तमान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किसानों के 2लाख रुपए तक के कर्ज माफ होने की बात आपसे आकर कही थी जिसका कोई अता पता नहीं है जबकि हमने शपथ ग्रहण के…
Read Moreशादी का झांसा दे कर नाबालिग का दैहिक शोषण करने वाला युवक हुआ गिरफ्तार, आरोपी दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में जेल वारंट पर गया जेल….!
आरोपी नूतन चौहान पर अपराध क्रमांक 124/2024 धारा 376,376(2)(n) IPC, 6 Pocso Act के अंतर्गत अपराध किया गया दर्ज. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में तमनार पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये 24 घंटे के भीतर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। कल बालिका की मां द्वारा थाना तमनार में आरोपित नूतन चौहान (27 साल) के विरूद्ध पिछले 4 महीनों से नाबालिग का शारीरिक शोषण करने संबंधी लिखित आवेदन दिया गया था। प्रार्थिया ने बताया था कि युवक नूतन चौहान का…
Read Moreचीफ जस्टिस श्री रमेश सिन्हा ने न्यायिक आवासीय कॉलोनी रामपुर कोरबा में निर्माण कार्य का किया वर्चुअल भूमिपूजन एवं शिलान्यास : कहा- न्यायिक आवासीय कॉलोनी राज्य के लिए बने मिसाल
समदर्शी न्यूज़, रायपुर/बिलासपुर : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने कोरबा जिले में न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारीगण के लिये आवासीय कॉलोनी का वर्चुअल भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि किसी भी जिले में न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिये सर्वसुविधायुक्त रहवासी कॉलोनी उत्साहवर्धक एवं नयी ऊर्जा का संचार करने वाली होती है, जिससे उनके कार्यकुशलता में और दक्षता में वृद्धि होती है, जिले के नये कॉलोनी ऐसा बने जो राज्य के लिये एक मिसाल साबित हो। चीफ जस्टिस श्री सिन्हा ने आवास…
Read More